टेलिकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान को लेकर शिकायत कर रही थीं कि उन्हें मौजूदा टैरिफ प्लान की कीमतों में घाटा झेलना पड़ रहा है। ऐसे में पिछले दिनों एक रिपोर्ट भी आई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि टेलिकॉम कंपनियां वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) और एयरटेल (Airtel) अपने टैरिफ प्लान 25 फीसदी तक महंगे कर सकती हैं। अब vodafone idea ने इसकी शुरुआत कर दी है। कंपनी ने अपने दो टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा कर यूजर्स को झटका दिया है।
बढ़ाई दो पोस्टपेड प्लान की कीमतें
वोडाफोन आइडिया ने अपने पोस्टपेड प्लान की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने इन प्लान की कीमतों को 50 रुपए तक बढ़ा दिया है। ऐसे में वोडाफोन आइडिया के यूजर्स को अब इन प्लान्स की ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। कंपनी ने अपने 598 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान और 749 रुपए वाले प्लान की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है।
दोनों प्लान RED फैमिली के
बता दें कि वोडाफोन आइडिया के 598 और 749 रुपए वाले प्लान कंपनी की RED फैमिली के प्लान हैं। अब यूजर्स को 598 रुपए वाले प्लान के 649 रुपए चुकाने होंगे और 749 रुपए वाले प्लान की कीमत 799 रुपए हो गई है। नई कीमत के साथ इन दोनों प्लान को वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें—अगस्त माह में Airtel को मिले Jio से 10 लाख ज्यादा यूजर्स, जानिए अन्य कंपनियों का हाल
649 रुपए वाले प्लान के फायदे
Vodafone Idea के 649 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को कुल 80GB डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह एक फैमिली प्लान है और इसे एक साथ दो मेंबर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्राइमरी कनेक्शन पर 50GB डाटा मिलता है और सेकेंडरी कनेक्शन को 30GB डाटा। इस प्लान में यूजर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकता है। साथ ही उन्हें 100 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं। प्राइमरी कनेक्शन पर एक वर्ष के लिए Amazon Prime और Zee 5 का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।
यह भी पढ़ें—BSNL लाया शानदार ऑफर, फ्री में रिचार्ज करें मोबाइल, यहां जानें कैसे
799 रुपये वाले प्लान के फायदे
यह भी एक फैमिली प्लान है और इसे एक साथ तीन लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कुल 120 जीबी डाटा मिलता है, जिसमें से 60 जीबी डाटा प्राइमरी कनेक्शन को और 30—30 जीबी डाटा अन्य दो सेकेंडरी कनेक्शन को मिलता है। इसमें यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें भी प्राइमरी कनेक्शन के साथ एक साल के लिए Amazon Prime और Zee 5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fXdE3r
No comments:
Post a Comment