Tuesday, December 8, 2020

स्मार्ट होम डिवाइसेज के लिए Google ने की Samsung से पार्टनरशिप, एप के जरिए कंट्रोल कर पाएंगे नेस्ट डिवाइसेज

गूगल (Google) इन दिनों सैमसंग के साथ मिलकर काम कर रहा है। पिछले दिनों गूगल ने अपने एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड प्रोग्राम में सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy) के डिवाइसों को जोड़ा था। अब Google ने स्मार्ट होम डिवाइसेज के लिए Samsung के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। गूगल ने घोषणा की कि असिस्टेंट और नेस्ट डिवाइसेज (Google Nest) को अब आप घरों में सैमसंग स्मार्ट डिवाइसेज (Samsung Smart Device) के साथ ज्यादा आसानी से इंटरऑपरेट कर पाएंगे।

इन डिवाइसेज को कर पाएंगे कंट्रोल
उपयोगकर्ता मार्टथिंग्स एप के साथ नेस्ट कैमरा, थर्मोस्टैट्स और डोरबेल जैसे नेस्ट डिवाइसेज का एक्सेस और कंट्रोल कर सकेंगे और यहां तक कि सैमसंग स्मार्ट होम डिवाइसेज के जरिए स्मार्ट टीवी और रेफ्रिजरेटर की तरह।

कंपनी ने एक बयान में कहा, अब आपके पास अपने स्मार्ट घर को नियंत्रित करने के लिए अधिक तरीके और अधिक अवसर होंगे। गूगल ने कहा कि वह एंड्रॉयड 11 के अपने पसंदीदा फीचर्स में से एक को सैमसंग के नए गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में लाने के लिए काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें—मोबाइल से तुरंत डिलीट करें ये 17 एप्स, चुराते हैं पर्सनल डेटा, गूगल ने किया बैन

google_2.png

गूगल स्मार्ट स्पीकर्स पर एप्पल इंक स्ट्रीमिंग म्यूजिक सर्विस
बता दें कि गूगल के स्मार्ट स्पीकर्स पर एप्पल इंक स्ट्रीमिंग म्यूजिक सर्विस भी उपलब्ध है। यह फीचर वॉयस आधारित गूगल असिस्टेंट पर भी उपलब्ध है। एप्पल म्यूजिक से गाना प्ले करने के लिए एप्पल म्यूजिक अकाउंट को गूगल होम एप में जोड़ना होगा। इसके बाद आप वॉय कमांड से कोई भी गाना प्ले कर सकते हैं।

यूजर्स गूगल से किसी भी गाने को लेकर कुछ भी पूछ सकते हैं। साथ ही एप्पल म्यूजिक के सब्सक्राइबर कोई भी गाना गूगल स्पीकर हार्डवेयर पर बजा सकते हैं। इनमें नेस्ट ऑडियो और नेस्ट मिनी स्पीकर्स शामिल है।

यह भी पढ़ें—Google से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ सकता है भारी, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड प्रोग्राम में सैमसंग गैलेक्सी डिवाइसेज
पिछले दिनों गूगल ने अपने एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड प्रोग्राम में सैमसंग गैलेक्सी के डिवाइसों को भी जोड़ा। यह एंड्रॉयड एंटरप्राइज प्रोग्राम एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए एक काफी जरूरी टूल बन गया है। इससे डिवाइसों का आसानी से मूल्यांकन और अनुमोदन करने में उन्हें मदद मिलती है, जो हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और अपडेट के लिए गूगल की आवश्यकताओं को पूरा करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LbmXBw

No comments:

Post a Comment