कोरोना काल में ओटीटी प्लेटफॉर्म काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में भी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ही रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा वेब सीरीज भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ही रिलीज होती हैं। ऐसे में अगर आपको इन ओटीटी पर फ्री में फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिल जाए तो। पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर अब फ्री में फिल्में देख सकते हैं। दरअसल, Netflix भारतीय ऑडियंस के लिए एक ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत नेटफ्लिक्स एक स्ट्रीम फेस्ट का आयोजन कर रहा है।
दो दिन तक देख सकेंगे फ्री में कोई भी कंटेंट
Netflix यह फेस्ट दो दिन चलेगा और इन दो दिनों में इंडियन यूजर्स फ्री में नेटफ्लिक्स पर कोई भी फिल्म और सीरीज देख पाएंगे। यह फेस्ट कल से यानि 5 और 6 दिसंबर को आयोजित होने जा रहा है। इन दो दिनों में ऑडियंस बिना सब्सक्राइब किए इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
नए यूजर्स को जोड़ना मकसद
नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि 5 और 6 दिसंबर को आयोजित किए जा रहे इस ‘स्ट्रीमफेस्ट’ में वो लोग भी मुफ्त में नेटफ्लिक्स के कंटेंट को देख सकेंगे जो इस ओटीटी प्लेटफाफर्म के यूजर नहीं हैं। नेटफ्लिक्स के इस स्ट्रीमफेस्ट का मकसद नए यूजर्स को जोड़ना है।
यह भी पढ़ें—अब ऑनलाइन कंटेंट पर भी सेंसरशिप, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रहेगी सरकार की पैनी नजर
देख सकते है कोई भी कंटेंट
नेटफ्लिक्स इंडिया की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ब्लॉगपोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि नेटफ्लिक्स के जरिए भारत में मनोरंजन प्रेमियों के लिए अनोखी कहानियां लाना चाहते हैं। इसी वजह से स्ट्रीमफेस्ट की मेजबानी कर रहे हैं। यह स्ट्रीमफेस्ट 5 दिसंबर रात 12 बजे से शुरू होगा और छह दिसंबर रात 12 बजे तक निशुल्क रहेगा। इस दौरान भारत मे कोई भी व्यक्ति नेटफ्लिक्स पर कोई भी कंटेंट देख सकता है जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्में, सीरीज, अवॉर्ड विनिग डॉक्यूमेंट्री और रियलिटी शोज।
यह भी पढ़ें—NetFlix लॉन्च करने जा रहा अपना पहला टीवी चैनल, ऐसे देखे सकते हैं
करना होगा यह काम
नेटफ्लिक्स के स्ट्रीमफेस्ट में जो लोग इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के यूजर्स नहीं हैं, उन्हें अपने नाम, ईमेल या फोन नंबर और पासवर्ड के साथ साइनअप करना होगा। इसके लिए कोई भी पैसा नहीं देना पड़ेगा। साइनअप करने के बाद वे फ्री में स्ट्रीमिंग शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा अगर पहले किसी ने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की मेंबरशिप ले रखी थी और बाद में बंद कर दी तो वे भी उनको भी स्ट्रीम वहीं से होगी जहां से उन्होंने अपना सब्क्रिप्शन बंद किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33Ib90h
No comments:
Post a Comment