Friday, December 11, 2020

अब सीधे Gmail अटैचमेंट से ही एडिट कर पाएंगे ऑफिस फाइल्स को, यहां जानें कैसे

गूगल (Google) इन दिनों अपनी सर्विसेज को यूजर्स के लिए और ज्यादा बेहतर बना रहा है। इन दिनों Google ने कई नए फीचर्स जोड़े हैं। कुछ फीचर्स को गूगल ने अपग्रेड भी किया है। इसी कड़ी में गूगल ने ऐलान किया है कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के साथ जीमेल के हुए एक नए एकीकरण के तहत अब यूजर्स अटैचमेंट में रिसीव किए गए डॉक्यूमेंट्स को सीधे तौर पर एडिट कर पाएंगे। अब जीमेल में रहकर और डॉक्यूमेंट के ओरिजिनल फाइल फॉर्मेट को यथावत बनाए रखने के साथ ही वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट फाइल को एडिट किया जा सकेगा।

सीधे ओपन कर सकेंगे ऑफिस फाइल्स को
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है, आज से आप जीमेल अटैचमेंट से ही सीधे तौर पर एडिटिंग के लिए ऑफिस फाइल्स को ओपेन कर सकेंगे, जिससे आपका काम अब और भी आसान हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर ईमेल अटैचमेंट के तौर पर जब आपको आप किसी वर्ड डॉक्यूमेंट को रिसीव करते हैं, तो सिर्फ एक क्लिक के माध्यम से ही आप डॉक्यूमेंट को वर्ड फाइल फॉर्मेट में एडिट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें—अगर आप भी कर रहे हैं ये गलती तो गूगल आपका अकउंट डिएक्टिवेट कर डिलीट कर देगा कंटेट

दो दिन में हो जाएगा सभी के लिए रोल आउट
इस नए बदलाव के चलते माइक्रोसॉफ्ट अटैचमेंट्स में एक नया एडिट ऑप्शन होगा और जब एडिट करने का काम पूरा हो जाएगा, तो आपको एक और ऑप्शन मिलेगा जिससे आप ईमेल से ही डॉक्यूमेंट को शेयर कर सकेंगे। इस अपडेट को फिलहाल जारी कर दिया गया है, हालांकि गूगल का कहना है कि हर एक तक पहुंचने में इसे अभी एक या दो दिन का वक्त लगेगा।

यह भी पढ़ें—अब Google का यह पॉपुलर एप नहीं मिलेगा फ्री, देना होगा चार्ज, जानें पूरी डिटेल

अकाउंट पॉलिसी में किया बदलाव
बता दें कि गूगल ने पिछले दिनों ही यूजर्स के अकाउंट की नीतियों में भी बदलाव की घोषणा की। दरअसल, गूगल अपने यूजर्स के अकाउंट के लिए नई नीतियां ला रहा है, जो अगले वर्ष 1 जून से प्रभावी होंगी। नई पॅालिसी के अनुसार यदि आप दो साल से जीमेल, ड्राइव या फोटो को लेकर निष्क्रिय हैं, तो कंपनी अपने उन प्रोडक्ट्स में से आपके कंटेन्ट को हटा सकती है, जिनमें आप एक्टिव नहीं हैं।

नई नीतियां उन उपभोक्ता के अकाउंट्स के लिए हैं, जो या तो इनेक्टिव हैं या जिनकी जीमेल, ड्राइव (गूगल डॉक्स, शीट्स, स्लाइड, ड्रॉइंग, फॉर्म और जैमबोर्ड फाइलों सहित) पर स्टोरेज केपेसिटी की सीमा पार कर रही हैं। कंपनी ने बताया कि यदि आपका अकाउंट 2 साल से अपनी स्टोरेज सीमा से अधिक है, तो गूगल आपके कंटेन्ट को जीमेल, ड्राइव और फोटो पर से हटा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2W7uZO2

No comments:

Post a Comment