Thursday, December 3, 2020

इस ड्रोन को आप दिमाग से ही कर सकते हैं नियंत्रित

ड्रोन वर्तमान में बहुत उपयोगी उपकरण है। ड्रोन को हवा में नियंत्रित करने के लिए हाथों का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिससे हम काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते। इस परेशानी को समझते हुए 'ईसीजी स्मार्ट' (ECG Smart) कंपनी ने छोटा लेकिन शक्तिशाली मिनी क्वाड 'यू-ड्रोन' बनाया है जिसे 'यू-माइंड' नाम के खास उपकरण के जरिए अपने दिमाग से नियंत्रित किया जा सकता है। इस उपकरण को हैडसेट की तरह सिर पर पहनना पड़ता है। इसमें लगे सेंसर ड्रोन को सिग्नल भेजते हैं। ड्रोन दिमागी तरंगों और सिर के हिलने पर प्रतिक्रिया करता है जिससे हम इसे आसानी से हवा में 360 डिग्री पर मोड़ सकते हैं। 85 ग्राम वजनी क्वाडकॉप्टर डिजायन वाले इस ड्रोन को एक बार चार्ज करने पर 6 से 7 मिनट तक उड़ाया जा सकता है। इस ड्रोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है जिससे हाई डेफिनिशन वीडियो और फोटो लिए जा सकते हैं। हालांकि अभी यह परीक्षण दौर में है लेकिन भविष्य के पोर्टेबल ड्रोन की झलक देता है।

इस ड्रोन को आप अपने दिमाग से ही कर सकते हैं नियंत्रित

मोबाइल से भी नियंत्रित
इसकी 'यू-ड्रोन ऐप'से इसे मोबाइल से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस स्मार्ट ड्रोन में चेहरा पहचानने की क्षमता भी है। उड़ान के दौरान ली गई तस्वीरों और वीडियो यह रियल टाइम में मोबाइल पर भेज देता है बशर्ते उपयोगकर्ता वाई-फाई की रेंज में हो।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oimsUC

No comments:

Post a Comment