ई—कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (Amazon) अब ऑडियो सेक्टर में भी अपने पैर पसारने की योजना बना रही है। इसके लिए वह एक पॉडकास्ट स्टार्टअप को खरीद सकती है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Amazon पॉडकास्ट नेटवर्क वंडरी (wondery) को खरीदने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस डील को लेकर बातचीत जारी ह। रिपोर्ट के अनुसार, वंडरी की कीमत तीस करोड़ डॉलर बताई जा रही है, जबकि साल 2019 के जून में कंपनी की कीमत दस करोड़ डॉलर आंकी गई थी।
75 फीसदी कमाई विज्ञापनों से
पॉडकास्ट नेटवर्क wondery इस साल चार करोड़ डॉलर अधिक मुनाफा कमाने की कोशिश में है। कंपनी की लगभग 75 फीसदी कमाई विज्ञापनों से होती है, जबकि बाकी की कमाई टीवी और सब्सक्रिप्शन सर्विसेज की लाइसेंसिंग से होती है।
वर्ष 2016 में लॉन्च किया गया था वंडरी को
बता दें कि वंडरी को वर्ष 2016 में लॉन्च किया गया था। डॉ. डेथ, डर्टी जॉन, बिजनेस वॉर्स, द श्रिंक नेक्स्ट डोर और ग्लेडिएटर जैसे अपने शोज के माध्यम से यह दर्शकों का दिल जीत चुकी है। यह वंडरी के लिए एक आखिरी बड़ा मौका हो सकता है, जिसके तहत वह अमेजन जैसी किसी बड़ी कंपनी द्वारा अधिग्रहण किए जाने के साथ पॉडकास्टिंग के बढ़ते बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत बना सकता है।
यह भी पढ़ें—Amazon और Flipkart की टक्कर में भारत सरकार ला रही स्वदेशी ई—कॉमर्स प्लेटफॉर्म
अमेजन के खिलाफ ऑनलाइन अभियान
बता दें कि हाल ही Amazon के खिलाफ एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया गया। यह अभियान जलवायु के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं के एक अंतरराष्ट्रीय समूह ने शुरू किया है। इस अभियान को मेक अमेजन पे (Make Amazon pay) नाम से शुरू किया है। इस अभियान में अमेजन के वेयरहाउस कर्मचारी भी कार्यकर्ताओं का साथ दे रहे हैं। इन्होंने मांग की है कि ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कार्बन फुटप्रिंट कम करे और कर्मचारियों को बेहतर वेतन देकर उनके अधिकार का सम्मान करे।
यह भी पढ़ें—शॉपिंग के लिए नहीं हैं पैसे? Amazon पर बिना पैसे करें खरीदी और पेमेंट एक माह बाद
ये संगठन कर रहे विरोध
विरोध करने वाले इस गठबंधन में भारत की आप्ती इंस्टीट्यूट, ऑल इंडिया आईटी और आईटीईएस एम्प्लॉइज यूनियन, अमेजन एम्प्लॉइज फॉर क्लाइमेट जस्टिस, प्रोग्रेसिव इंटरनेशन और यूएनआई ग्लोबल यूनियन आदि शामिल हैं। इस गठबंधन ने मांग की है कि अमेजन अपनी नीतियों में बदलाव करे और कार्यस्थल को बेहतर बनाने के लिए अपने कानूनों में बदलाव करें। अमेजन के सभी वेयरहाउस में कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए और व्यस्त समय के लिए उनका प्रीमियम पे भी बढ़ाया जाए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qsuzQw
No comments:
Post a Comment