वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Youtube हर वर्ष के अंत में सालभर के घटनाक्रम एक वीडियो में रिलीज करता है। इसे Youtube Rewind के नाम से जाना जाता है। हालांकि एक दशक पहले शुरू हुई Youtube Rewind एडिशन सर्विस को इस वर्ष कैंसिल किया जाएगा। बता दें कि इस Rewind वीडियो को साल के आखिरी महीने में रिलीज करतिा है। रिपोर्ट के अनुासार, इस वर्ष यूट्यूब इस स्पेशल वीडियो सीरीज को रिलीज नहीं करेगा। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह इसे इस वर्ष कई कार्यक्रम और इवेंट्स कैंसिल हो गए थे।
लोग भुला देना चाहते हैं 2020
बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत में कोरोना वायरस आया। इस महामारी से कोई भी देश अछूता नहीं रहा। वर्ल्डवाइड कई प्रोग्राम कैंंसिल किए गए। वहीं कई कार्यक्रम वर्चुअली ऑर्गेनाइज किए गए हैं। इस महामारी की वजह से लॉकडाउन करना पड़ा। लाखों लोग इस वायरस की वजह से काल के गाल में समा गए। ऐसे में लोगों की इस वर्ष से कई बुरी यादें जुड़ी हैं तो लोग इस वर्ष को याद नहीं करना चाहते। ऐसे में Youtube भी अपने इस स्पेशल Rewind वीडियो को रिलीज नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें—YouTube लाया नए फीचर्स, अब बदल जाएगा वीडियो देखने का अंदाज
ब्रेक ले रही टीम
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Youtube के ऑफिशियल अकाउंट से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि 2020 एक अलग साल रहा है और ऐसा महसूस नहीं हो रहा है कि इसे आगे कैरी किया जाए। इसी वजह से Youtube की Rewind टीम ब्रेक ले रही है। इस साल आपको ये स्पेशल वीडियो देखने को नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें—भारत सहित कई देशों में Youtube हुआ डाउन, 2.8 लाख यूजर्स ने की रिपोर्ट, जानें पूरा माजरा
2010 में शुरू हुआ था Youtube Rewind
बता दें कि यूट्यूब रिवाइंड वीडियो की शुरुआत एक दशक पहले वर्ष 2010 में हुई थी। यूट्यूब का यह स्पेशल वीडियो काफी पॉपुलर है। इसमें वर्षभर में घटित होने वाली प्रमुख घटनाओं के बारे में बताया जाता है। हर वर्ष Youtube Rewind वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं। 2016 में रिवाइंड वीडियो को 239 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं 2018 में 18 मिलियन डिसलाइक्स मिले थे। वर्ष 2020 को मनहूस मानते हुए Youtube Rewind वीडियो क्रिएटर्स भी इसमें ज्यादा इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pAGtXV
No comments:
Post a Comment