Monday, November 16, 2020

क्रोमकास्ट के साथ नेस्ट ऑडियो स्पीकर्स जोड़ने की तैयारी में Google, जानें क्या होगा आपको फायदा

गूगल (Google) अपने क्रोमकास्ट स्ट्रीमिंग डिवाइस और नेस्ट ऑडियो स्पीकर्स को एकीकृत करने की दिशा में काम कर रहा है। हाल की एक रिपोर्ट में इस तरह के एकीकरण की ओर इशारा किया गया था और अब गूगल ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी इस तरह के एक सॉल्यूशन पर काम कर रही है। क्रोमकास्ट और नेस्ट या पुराने गूगल होम में पहले से ही एक लिंक था, जिसकी मदद से गूगल असिस्टेंट डिवाइस से वॉयस के साथ यूजर्स क्रोमकास्ट को कंट्रोल करने में सक्षम थे, लेकिन आने वाले समय में इसे और भी उपयोगी बनाए जाने पर बात चल रही है।

टीवी से ही कंट्रोल कर पाएंगे साउंड
भविष्य में नेस्ट ऑडियो स्पीकर्स की मदद से टीवी से ही साउंड को नियंत्रित किया जा सकेगा, लेकिन इसमें लिमिटेशन इस बात की रहेगी कि यह तभी काम करेगा, जब यूजर क्रोमकास्ट से कंटेंट को स्ट्रीम करेगा। गूगल द्वारा इस प्लान को कब तक जारी किया जाएगा, इसके बारे में कोई पुख्ता खबर नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि निकट भविष्य में इसके कभी भी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें—अब Google का यह पॉपुलर एप नहीं मिलेगा फ्री, देना होगा चार्ज, जानें पूरी डिटेल

google_2.png

यूजर्स अकाउंट की नीतियों में किया बदलाव
बता दें कि हाल ही Google ने यूजर्स के अकाउंट की नीतियों में बदलाव की घोषणा की है। यह नई नीतियां अगले वर्ष 1 जून से प्रभावी होंगी। गूगल की नई नीतियों के अनुसार, यदि कोई यूजर दो साल से जीमेल, ड्राइव या फोटो को लेकर निष्क्रिय हैं, तो कंपनी अपने उन प्रोडक्ट्स में से उनके कंटेंट को हटा सकती है, जिनमें वे एक्टिव नहीं हैं।

यह भी पढ़ें—अब Google Meet पर अपनी पसंद से बदल सकते हैं बैकग्राउंड, और मजेदार होगी कॉलिंग

ऐसे यूजर्स के जीमेल अकाउंट पर होगी कार्यवाही
गूगल ने पिछले दिनों इस बारे में एक बयान जारी करते हुए बताया कि नई नीतियां उन उपभोक्ता के अकाउंट्स के लिए हैं, जो या तो इनेक्टिव हैं या जिनकी जीमेल, ड्राइव (गूगल डॉक्स, शीट्स, स्लाइड, ड्रॉइंग, फॉर्म और जैमबोर्ड फाइलों सहित) पर स्टोरेज केपेसिटी की सीमा पार कर रही हैं। कंपनी ने बताया कि यदि आपका अकाउंट 2 साल से अपनी स्टोरेज सीमा से अधिक है, तो गूगल आपके कंटेन्ट को जीमेल, ड्राइव और फोटो पर से हटा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kEw3CQ

No comments:

Post a Comment