टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ साइबर क्राइम भी बढ़ गए हैं। कई बार हैकर्स लोगों के डिवाइस को हैक कर लेते हैं। ऐसे में वेब ब्राउजर्स अपने सिक्योरिटी फीचर्स में समय—समय पर नए अपडेट करते रहते हैं। अब इसी कड़ी में वेब ब्राउजर Mozilla Firefox ने एक नया सिक्योरिटी फीचर रोल आउट किया है। वैसे भी Mozilla Firefox को यूजर्स की प्राइवेसी के लिए जाना जाता है। इस बार कंपनी Firefox 83 के साथ HTTPS-Only मोड फीचर लेकर आई है।
सिर्फ ये वेबसाइट्स ही खुल पांएगी
फायराफॉक्स के इस नए सिक्योरिटी फीचर में यूजर्स सिर्फ हायपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP) बेस्ड वेबसाइट्स ही ओपन कर सकेंगे, जिससे कि सिस्टम और वेबसाइट के बीच सिक्योर कनेक्शन बना रहे। Mozilla Firefox के अनुसार HTTPS Only मोड एनेबल करने पर ब्राउजर खुद से HTTPS बेस्ड पेज कनेक्ट करेगा। मतलब अगर आप इस ब्राउजर में किसी HTTP बेस्ड वेबसाइट का नाम एंटर करेंगे तो वेबसाइट की शुरुआत में ब्राउज़र खुद ही HTTPS एड कर देगा। अगर उस वेबसाइट का HTTPS वर्जन नहीं होगा तो ब्राउजर आपको सिक्योरिटी रिस्क का मैसेज देगा।
फ़ायरफॉक्स मांगेगा परमिशन
फायरफॉक्स के इस नए फीचर में सर्च रिजल्ट में भी फायरफॉक्स HTTPS वर्जन ही ओपन करेगा। अगर उस पेज का HTTPS वर्जन नहीं है तो ऐसे में आपको सिक्योरिटी रिस्क का मैसेज मिलेगा। इस फीचर के बारे में कंपनी ने अपने ब्लॉग में बताया कि फायराफॉक्स सभी वेबसाइट्स के साथ सिक्योर कनेक्शन स्थापित करने की कोशिश करेगा। बिना HTTPS वर्जन वाली वेबसाइट्स को एक्सेस करने पर पहले फायरफॉक्स यूजर से परमिशन मांगेगा।
यह भी पढ़ें—हैकर्स ने रची बड़ी साजिश, 100 हाई प्रोफाइल लोगों पर साइबर अटैक, माइक्रोसॉफ्ट ने ऐसे किया नाकाम
ऐसे काम करेगा HTTPS-Only Mode
कंपनी का कहना है कि हायपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP) के ज़रिए वेब ब्राउजर और वेबसाइट एक दूसरे के साथ कम्यूनिकेट करते हैं। अगर HTTP प्रोटोकॉल सुरक्षित नहीं होता है और इससे कई खतरे हो सकते हैं। अटैकर्स आपके यूज़रनेम, पासवर्ड और दूसरी जानकारियों को आसानी से इंटरसेप्ट कर सकते हैं। वहीं HTTPS वेबसाइट और ब्राउजर के बीच सिक्योर और एन्क्रिप्टेड कम्यूनिकेशन स्थापित करता है। अटैकर्स इसे आसानी से इंटरसेप्ट नहीं कर सकते हैं।
ऐसे इनेबल करें नया फीचर
Firefox 83 वर्जन में HTTPS Only Mode इनेबल करने के लिए आपको मेन्यू बटन से Preference में जाना होगा। यहां आपको प्राइवेसी और सिक्योरिटी टैब में नीचे HTTPS-Only Mode दिखाई देगा। इसे आप इनेबल कर लिजिए। बता दें कि इन दिनों ज़्यादातर वेबसाइट्स HTTPS पर ही हैं, लेकिन अभी भी कुछ वेबसाइट्स बिना HTTPS के हैं।
यह भी पढ़ें—Google Maps में जुड़ा नया फीचर, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बचाएगा कोरोना से, मिलेगा लाइव अपडेट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3feFI2b
No comments:
Post a Comment