Monday, November 16, 2020

फ्री में सिम दे रही BSNL, मौका सिर्फ 28 नवंबर तक, ऐसे उठाएं लाभ

टेलीकॉम कंपनियां अपना यूजर्स बेस बढ़ाने के लिए कई तरह के ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने फ्री में सिम कार्ड देने की घोषणा की है। बता दें कि अब तक बीएसएनएल सिम कार्ड के 20 रुपए वसूलती थी, लेकिन अब आप इसकी सिम फ्री में पा सकते हैं। हालांकि यह ऑफ लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए ही है। कंपनी ने 15 से 28 नवंबर तक फ्री में सिम कार्ड देने का ऑफर निकाला है।

फ्री सिम के लिए करना होगा यह काम
बीएसएनएल के फ्री सिम कार्ड का ऑफर देशभर में सभी सर्कल के यूजर्स उठा सकते हैं। हालांकि फ्री सिम पाने के लिए यूजर्स को पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपए का कराना होगा। यूजर्स किसी भी नजदीकीे BSNL स्टोर पर जाकर फ्री में सिम कार्ड ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें—BSNL का शानदार प्लान: 599 रु में 3300 जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल—एसटीडी कॉलिंग

अगले वर्ष से दिल्ली और मुंबई में भ? bsnl SNL
अगले वर्ष का बीएसएनएल का दायरा बढ़ जाएगा। अब अगले वर्ष से दिल्ली और मुंबई में भी BSNL आ जाएगी। बता दें कि अभी तक इन दोनों महानगरों में MTNL है, लेकिन अगले वर्ष इन दोनों शहरों में MTNL का आखिरी वर्ष है। ऐसे में अगले वर्ष तक बीएसएनएल देश के 20 टेलीकॉम सर्कल में पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें—BSNL लाया शानदार ऑफर, फ्री में रिचार्ज करें मोबाइल, यहां जानें कैसे

लॉन्च किया Fiber Basic Plus ब्रॉडबैंड प्लान
बता दें कि हाल ही बीएसएनएल ने एक नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हाईस्पीड डेटा मिल रहा है। इस ब्रॉडबैंड प्लान को Fiber Basic Plus नाम से लॉन्च किया गया है। 599 रुपए मासिक कीमत वाले ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 60Mbps की स्पीड के साथ 3300जीबी डाटा मिलेगा। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घट कर 2Mbps रह जाएगी। इसके साथ ही यूजर्स देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nsLxM8

No comments:

Post a Comment