इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप whatsapp एक पॉपुलर ऐप है। लोग इसमें एक दूसरे को मैसेज, फोटो और वीडियो भेजते हैं। व्हाट्सएप समय—समय पर अपने यूजर्स के लिए कई फीचर्स रोलआउट करता रहता है। हालांकि व्हाट्सएप में ऐसे कई ट्रिक्स हैं, जिनके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं होता। अगर हम चाहें तो किसी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक भी कर सकते हैं। इसके बाद वह आपको मैसेज नहीं भेज पाएगा। लेकिन कई बार ऐसा होता है जब कोई हमें व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देता है और हमें पता भी नहीं चलता। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप 4 तरीकों से पता लगा सकते हैं कि किसी ने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक तो नहीं कर दिया है।
1. लास्ट सीन और प्रोफाइल पिक्चर
अगर किसी ने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है तो आसानी से पता लगा सकते हैं। आप सबसे पहले उस व्यक्ति का लास्ट सीन और प्रोफाइल पिक्चर चेक करें। ब्लॉक करने पर उस व्यक्ति का ऑनलाइन स्टेटस, लास्ट सीन और प्रोफाइल फोटो दिखना बंद हो जाता है।
2. फेल हो जाएगी वॉयस और वीडियो कॉल
अगर किसी ने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है तो आप एक अन्य तरीके से भी इसका पता लगा सकते हैं। जब आप उस व्यक्ति को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल या वॉयस कॉल करेंगे तो वह फेल जाएगी। हालांकि यह नेटवर्क प्रॉब्लम या प्राइवेसी सेटिंग्स के कारण भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें— WhatsApp पर किसी पुराने मैसेज को कैसे ढूंढे? तुरंत आ जाएगा सामने
3. ब्लू टिक
वहीं ब्लॉक करने वाले का पता लगाने का एक और तरीका है। जब हम व्हाट्सएप पर किसी को मैसेज भेजते है तो मैसेज रिसीव होने पर उस मैसेज के नीचे दो ब्लू टिक बन जाते हैं। लेकिन अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है तो आपका मैसेज उसके पास पहुंचेगा ही नहीं और ऐसे में मैसेज के नीचे सिर्फ सिंगल टिक ही बना रह जाता है।
यह भी पढ़ें—एक फोन में ऐसे चलाएं पर दो WhatsApp अकाउंट
4. ग्रुप में नहीें कर पाएंगे एड
व्हाट्सएप पर अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया है तो इसका पता लगाने का एक और तरीका है। आपको एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है। इस ग्रुप में अपने कॉन्टैक्ट्स को जोड़ना है। इस ग्रुप में आप उस कॉन्टैक्ट को नहीं जोड़ पाएंगे, जिसने आपको ब्लॉक किया हुआ है। जब आप उस कॉन्टैक्ट को अपने ग्रुप में जोड़ने की कोशिश करेंगे तो 'couldn't add this contact on group' का मैसेज दिखाई देगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xow19m
No comments:
Post a Comment