Saturday, July 10, 2021

अगर आपके WhatsApp में भी ऑन हैं ये सेटिंग्स तो हैक हो सकता है आपका फोन

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp कम्युनिकेशन के लिए सबसे पॉपुलर ऐप्स में से एक है। व्हाट्सएप के जरिए लोग एक दूसरे को मैसेज, फोटो और वीडियो भेजते हैं। जब कोेई व्हाट्सएप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करता है कि इसकी सेटिंग डिफॉल्ट होती हैं। व्हाट्सएप में बहुत सारे फीचर्स भी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस में कुछ ऐसी सेटिंग्स भी हैं, जो आपके फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इनकी वजह से यूजर्स का फोन हैक भी हो सकता है। तो जानते हैं इन सेटिंग्स के बारे में और अगर आपके व्हाट्सएप में भी ये सेटिंग्स हैं तो उन्हें ठीक कर लिजिए।

Disappearing messages
व्हाट्सएप का यह फीचर वैसे तो बहुत काम का है लेकिन यह नुकसानदायक भी हो सकता है। इस फीचर के जरिए भेजे जाने व्हाट्सएप मैसेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं। हालांकि प्राइवेसी के लिए यह सही नहीं हैं क्योंकि इसमें अपने आप डिलीट होने वाले मैसेज कम से कम 7 दिन तक रहते हैं। उस वक्त तक ये मैसेज नोटिफिकेशन में मौजूद रहते हैं। इन चैट्स या मैसेज को कोई दूसरा यूजर कैप्चर कर सकता है। वहीं मैसेज रिसीव करने वाला यूजर उन मैसेज को बैकअप में रख सकता है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से चैट तुरंत डिलीट कर दें।

यह भी पढ़ें— जानिए क्या है GB WhatsApp? इसका इस्तेमाल पहुंचा सकता है आपको नुकसान

whatsapp.png

iCloud पर बैकअप
आईफोन यूजर्स को व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते वक्त एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसका बैकअप iCloud पर न लें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोई भी WhatsApp चैट iCloud में जाने के बाद एप्पल की प्रॉपर्टी हो जाती है। चैट आईक्लाउड में पहुंचने के बाद decrypted हो जाती है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां एप्पल से उन चैट्स को हासिल कर सकती हैं। इसी वजह से एक्सपर्ट्स व्हाट्सएप चैट का बैकअप iCloud में लेने से मना करते हैं।

यह भी पढ़ें— WhatsApp पर किसी पुराने मैसेज को कैसे ढूंढे? तुरंत आ जाएगा सामने

डिफॉल्ट सेव्ड इमेज्स
कई बार व्हाट्सएप पर आने वाले वीडियो और फोटो अपने आप सेव हो जाते हैं। अगर आपके स्मार्टफोन में भी ऐसा हो रहा है तो तुरंत इसकी सेटिंग बदल लें। साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, फोटोज कई बार ट्रोजन होर्स की तरह काम करते हैं। ऐसे फोटोज की मदद से हैकर्स यूजर्स के फोन को बड़ी आसानी से हैक कर सकते हैं। इससे बचने के लिए अपने WhatsApp सेटिंग में जाएं। वहां चैट्स को क्लिक करके Save to Camera Roll को बंद कर दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vk3Wlu

No comments:

Post a Comment