Monday, July 19, 2021

घर बैठे कैसे करें पासपोर्ट के लिए अप्लाई

नई दिल्ली। वर्तमान समय मे टेक्नोलॉजी (Technology) ने सब कुछ आसान कर दिया हैं। इसमें पासपोर्ट बनवाना भी शामिल है। पहले पासपोर्ट बनवाना आसान नहीं होता था। इसके लिए आपको पासपोर्ट ऑफिस के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। पर टेक्नोलॉजी ने पासपोर्ट बनवाने के प्रोसेस को भी आसान बना दिया है।

अब आप इसके लिए mPassport Seva एप और इसी की वेबसाइट से आप आसानी से घर बैठे पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने से पहले सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, बर्थ सर्टिफिकेट, दसवीं क्लास की मार्कशीट आदि की ओरिजिनल कॉपी अपने पास रखें।

यह भी पढ़े - पासपोर्ट बनवाने के लिए जारी की गई नई गाइडलाइन, मानने पड़ेंगे अब ये नियम

पासपोर्ट के लिए इस तरह अप्लाई करें -

पासपोर्ट एप्लिकेशन भर कर घर बैठे ही इसके लिए अप्लाई करना बहुत ही आसान है। आइए जानते है mPassport Seva मोबाइल एप या इसकी वेबसाइट से पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के आसान स्टेप्स।

  • सबसे पहले mPassport Seva एप या वेबसाइट पोर्टल पर जाएं और Register Now पर क्लिक करें।
  • अब अपने लोकल पासपोर्ट कार्यालय और सेवा केन्द्र की डिटेल्स भरें।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि डिटेल्स भरें।
  • अब रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस के लिए फ्रेश पासपोर्ट या री-इश्यू पासपोर्ट में से अपनी ज़रूरत का विकल्प सलेक्ट करें।
  • सारी ज़रूरी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब एप्लिकेशन की फीस का ऑनलाइन पेमेंट करके अपना अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर लें।
  • इसके बाद एप्लिकेशन की रसीद को प्रिंट कर लीजिए।
  • अपॉइंटमेंट की डेट पर नज़दीकी पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर या लोकल कार्यालय जाकर सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स दिखाने होंगे।
  • यह प्रोसेस पूरी होने के बाद वेरिफिकेशन होगा। यह वेरिफिकेशन लोकल पुलिस स्टेशन से किया जाएगाा।
  • इसके बाद जल्द ही आपका पासपोर्ट बनकर आपके घर पर डिलीवर हो जाएगा।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wOMgeW

No comments:

Post a Comment