Tuesday, July 6, 2021

iPhone यूजर्स भूलकर भी ना करें ऐसे WiFi से कनेक्ट, हमेशा के लिए बंद हो सकता है नेटवर्क

अगर आप iPhone यूजर हैं और अपने फोन को किसी भी Wi-Fi से कनेक्ट कर लेते हैं तो सावधान रहिए क्योंकि इससे आपके आईफोन को नुकसान हो सकता है। दरअसल, कई iPhone यूजर्स पब्लिक प्लेस में ओपन Wi-Fi से अपने फोन को कनेक्ट कर लेते हैं। एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने कुछ ऐसे Wi-Fi के नाम बताए गए हैं, जिन्हें अगर आप अपने आईफोन पर कनेक्ट कर लेंगे तो आपके आईफोन में वाई-फाई हमेशा के लिए डिसेबल हो जाएगा। साथ ही उन्होंने ऐसे कई और Wi—Fi नेटवर्क्स के बारे में बताया है जो आपके iPhone को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकते हैं।

इस नाम के WiFi से कभी कनेक्ट न करें अपना आईफोन
सिक्योरिटी रिसर्चर ने एक WiFi नेटवर्क का पता लगाया है, जिसका नाम “%secretclub%power” है। रिसर्चर का कहना है कि अगर किसी आईफोन यूजर को ऐसा कोई ओपन WiFi नेटवर्क मिलता है तो उससे अपने फोन को कनेक्ट न करें। इस वाई-फाई नेटवर्क से आईफोन को कनेक्ट करने पर उनके फोन का WiFi को डिसेबल हो सकता है और उसे रिसेट करने पर भी काम नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें— इन 9 एंड्रॉयड ऐप्स से रहे सावधान, चुरा रहे हैं यूजर्स के फेसबुक की लॉगइन आईडी और पासवर्ड

iphone2.png

नेटवर्क को कर सकता है बंद
साथ ही रिसर्चर का कहना है कि कुछ अन्य ओपन WiFi नेटवर्क्स भी हैं, जिनसे अपने iPhone को कनेक्ट नहीं करना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, अगर आईफोन यूजर्स “%s”, “%n” और “%p” नाम वाले किसी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होते हैं तो यह उनके आईफोन में नेटवर्क को हमेशा के लिए बंद कर सकते हैं। ऐसे में इस तरह के सिम्बल वाले वाई-फाई नेटवर्क से सतर्क रहें और उनसे अपने आईफोन को कनेक्ट न करें।

यह भी पढ़ें— स्क्रीन गार्ड भी पहुंचा सकता है आपके स्मार्टफोन को नुकसान, जानिए कैसे

बग की वजह से हो रहा ऐसा
ऐसा एक बग की वजह से हो रहा है, जिसमें इन ओपन वाईफाई नेटवर्क से iPhone या iPad को कनेक्ट करने पर वह दूसरे वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही यह बग Airdrop फंक्शन को भी प्रभावित करता है। इसके बाद फोन को रिस्टार्ट या रिसेट करने से भी कोई फायदा नहीं होगा। हालांकि रिसेट नेटवर्क सेटिंग करने से परेशानी थोड़ी कम हो सकती है लेकिन पूरी तरह से ठीक नहीं होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hD6DpZ

No comments:

Post a Comment