कोरोना वायरस अब दुनिया के अधिकांश देशों में फैल चुका है।कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमरीका के शहर फ्लोरिडा में स्थित मेयो क्लिनिक ने वायरस संक्रमण के दौरान भी लोगोंसे संपर्क साधने का एक मशीनी तरीका खोज लिया है। दरअसल मेयो क्लिनिक ने अपनी ऑटोनोमस शटल को चलते-फिरते परीक्षण लैब में बदल दिया है। चिकित्सा परीक्षण के लिए CLINIC इस ऑटोनॉमस शटल का उपयोग कर कोविड-19 के SAMPLE कलेक्शन के लिए घर जाकर नमूने एकत्र कर रही है। मेयो क्लिनिक इसे ड्राइव-थ्रू टेस्टिंग चेकपॉइंट कह रही है। शटल में एक भी मानव कर्मचारी नहीं है।
मेयो क्लिनिक ने इस परियोजना के लिए जैक्सनविले ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी, सेल्फ.ड्राइविंग स्टार्टअप बीप और नायवा के साथ मिलकर काम किया है। 30 मार्च को चार ऑटोनोमस शटल ने यह सेवा शुरू की।
एक बार परीक्षण पूरा हो जाने के बादए कार्यकर्ता नमूनों को एक सुरक्षित कंटेनर में लोड करते हैं और उन्हें शटल में रख देते हैं जो तब एक विशेष रूट से रास्ता तय करते हुए CLINIC पहुंचती है। SHUTTLE को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक केंद्रीय कमांड सेंटर से शटल की निगरानी भी की जाती है। फ्लोरिडा में मेयो क्लिनिक परिसर के चारों ओर COVID-19 परीक्षण नमूनों को लाने-ले जाने के लिए ऑटोनोमस शटल्स का उपयोग किया जा रहा है मेयो क्लिनिक के सीईओ केंट थिएलेन ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके हम कर्मचारियों को अत्याधुनिक स्वायत्त वाहन प्रौद्योगिकी के उपयोग से इस संक्रामक वायरस के संपर्क से बचा सकते हैं और स्टाफ को भी समय एवं वायरस से सुरक्षित रख सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3acLlcO
No comments:
Post a Comment