Saturday, February 13, 2021

Valentine Day गिफ्ट खरीदने वाले साइबर ठगों के निशाने पर, बचने के लिए करें ये काम नहीं तो हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार

वेलेंटाइन डे (Valentine day) के मौके पर पार्टनर एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। अपने पार्टनर के लिए अच्छा गिफ्ट ढूंढने के लिए कई वेबसाइट पर ऑफर्स देखते हैं। लेकिन कुछ लोग इस दौरान फ्रॉड का शिकार भी हो जाते हैं। दरअसल, कुछ फर्जी वेबसाइट्स युवाओं को ठगने का काम कर रही हैं। ये फर्जी वेबसाइट्स वेलेंटाइन डे के मौके पर आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं। कुछ युवा इनके लुभावने ऑफर्स के झांसे में आकर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। अगर आप भी वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट तलाश रहे हैं तो ऐसी फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहें।

ज्वैलरी ब्रांड की फर्जी वेबसाइट
एक रिपोर्ट के अनुसार वेलेंटाइन डे के मौके पर इंटरनेशनल ज्वैलरी ब्रांड Pandora की फर्जी वेबसाइट पर कई शानदार ऑफर्स दिख रहे हैं। यह फर्जी वेबसाइट देखने में असली जैसी लगती है और इसमें ज्वैलरी की कीमत डॉलर में दी गई है। साथ ही इसमें पता भी अमरीका का दिया गया है, लेकिन पता बहुत ही छोटे अक्षरों में दिया गया है। साथ ही यह वेबसाइट 2021 में बनाई गई है।

ईमेल और यूआरएल गलत
रिपोर्ट के अनुसार इस फर्जी वेबसाइट पर ईमेल एड्रेस भी गलत दिया गया है। साथ ही इस वेबसाइट के यूआरएल में भी गलती पाई गई है, जिससे साफ पता चलता है कि यह फर्जी वेबसाइट है। इस वेबसाइट का यूआरएल ब्रांड के नाम से नहीं मिलता। ऐसे में आप भी ऐसी फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहें।

ईमेल और WhatsApp के जरिए भी हो रहे फ्रॉड
वेलेंटाइन डे के मौके पर लोगों को ईमेल के जरिए आकर्षक ऑफर्स भेजे जाते हैं। इनमें valentine day के मौके पर मिल रहे स्पेशल ऑफर्स की डीटेल होती है। ध्यान रखें इनमें से कई लिंक फर्जी होते हैं, जिनसे आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में इन ऑफर्स की अच्छे से जांच कर लें। इसके बाद ही कुछ ऑर्डर करें। इसके अलावा इन दिनों WhatsApp पर भी कई फर्जी मैसेज आ रहे हैं। इनमें युवाओं को ऑफर्स और गिफ्ट वाउचर का लालच दिया जाता है।

online_fraud_2.png

शॉपिंग में ध्यान रखें इन बातों का
अगर आप भी वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने का मन बना रहे हैं तो पहले जांच लें कि वेबसाइट फर्जी तो नहीं है। शॉपिंग करने से पहले उस वेबसाइट के मेल, वेबसाइट का यूआरएल जैसी जानकारी पढ़ लें। साथ ही वेबसाइट के लोगो के बारे में अच्छे से पड़ताल कर लें। कई बार हैकर्स बड़ी वेबसाइट का लोगो लगाकर फर्जी वेबसाइट बना लेते हैं और ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हैं।

व्हाट्सएप मैसेज की भी करें जांच
इसके अलावा ईमेल और व्हाट्सएप पर आने वाले लुभावने ऑफर्स भी जांच करें। इसके लिए आप मैसेज में दी गई वेबसाइट के ऑफिशियल अकाउंट पर जाएं। जिस मेल आईडी से मेल आया है उसे गौर से देखे। किसी भी प्रकार की पेमेंट करने से पहले अच्छी तरह से पड़ताल कर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Zd85GD

No comments:

Post a Comment