Friday, February 12, 2021

इस तरीके से मात्र 545 रुपए में सालभर चलेगा मोबाइल, फ्री कॉलिंग सहित मिलेंगे ये फायदे

टेलिकॉम कंपनियां समय—समय पर अपने यूजर्स के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च करती रहती है। हर टेलिकॉम कंपनी के पास कई प्लान्स होते हैं। कई बार यूजर्स प्लान चुनने में कंफ्यूज हो जाते हैं। लेकिन अगर प्लान चुनने में थोड़ी समझदारी से काम लें तो कम पैसे में ज्यादा दिनों तक मोबाइल चला सकते हैं। पूरे सालभर मोबाइल चलाने के लिए करीब 1300 से 1400 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे रिचार्ज प्लान और ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप मात्र 545 रुपए में सालभर मोबाइल चला पाएंगे। इसमें आपको फ्री कॉलिंग सहित कई अन्य फायदे भी मिलेंगे।

बीएसएनएल का 109 रु वाला प्लान
बीएसएनल का 109 रुपए वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान से आप यह फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि बीएसएनएल के 109 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 75 दिनों की है। ऐसे में आपको साल में 5 बार यह रिचार्ज करवाना होगा, इससे आपका कुल खर्च 545 रु आएगा। इसके साथ ही 75 दिनों की वैलिडिटी 5 बार में 375 दिनों की हो जाएगी। इस तरह से आप 545 रु में 375 दिनों तक मोबाइल चला सकते हैं।

मिलेगा डबल डेटा
बता दें कि बीएसएनएल के 109 रु वाला प्लान में आपको डबल डेटा मिलेगा। कंपनी ने फिलहाल ऑफर निकाल रखा है। हालांकि यह ऑफर 31 मार्च तक के लिए ही है। बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को 5 जीबी डेटा मिलता है। लेकिन ऑफर के तहत 31 मार्च तक 10 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। हालांकि यह अनलिमिटेड कॉलिंग शुरुआती 20 दिनों के लिए रहती है। बता दें कि ये प्लान केवल केरल टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है।

mobile_2.png

डेटा चलेगा 75 दिन
बीएसएनएल के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भले ही शुरुआती 20 दिनों के लिए है, आप 10 जीबी डेटा को 75 दिनों तक काम में ले सकते हैं। बता दें कि ये प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो अपना मोबाइल एक्टिवेट रखना चाहते हैं।

106 रु और 107 रु वाले प्लान
इसके अलावा बीएसएनएल के पास 106 रु और 107 रु वाले प्लान भी हैं।106 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी 100 दिनों की है। इसमें यूजर्स को 3 जीबी डेटा, 100 मिनट फ्री कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही 60 दिनों के लिए बीएसएनएल ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है। इसी तरह 107 रु वाले प्लान की भी वैलिडिटी भी 100 दिनों की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dcBpFo

No comments:

Post a Comment