Wednesday, June 2, 2021

जिस फल का जूस उसी के खोल में करते हैं सर्व

बेंगलूरु के मल्लेश्वरम में 'ईट राजा' जूस शॉप अपने इनोवेटिव, इको फ्रेंडली और जीरो वेस्ट जूस के लिए मशहूर है। 40 साल पुरानी इस शॉप के मालिक आनंद राज यूं तो पेशे से इंजीनियर हैं, लेकिन पिता के निधन के बाद उन्हें जिम्मेदारी लेनी पड़ी।

जिस फल का जूस उसी के खोल में करते हैं सर्व

तेजी से कम होते ग्राहकों को आकर्षित करने और पर्यावरण को बचाने के लिए उन्होंने फलों को ही जूस सर्व करने के लिए चुना। जूस पीने के बाद बचे हुए इन फलों के खोलों को गाय को डाल देते हैं। प्लास्टिक कचरे पर रोक लगने के साथ ही कचरा प्रबंधन भी आसान हो गया है। आनंद इंजीनियरिंग के सवाल हल करने पर स्टूडेंट्स को डिस्काउंट भी देते हैं।

जिस फल का जूस उसी के खोल में करते हैं सर्व

इसलिए स्पेशल है यहां का जूस
Eat Raja बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में एक जीरो वेस्ट जूस कैफे है जो उन महिलाओं के साथ काम करता है जो कुछ विशेष व्यंजन, जूस और वाले ख़ास दोने गिलास हैं। उदाहरण के लिए यहां केले के पत्ते के बने स्ट्रॉ में फलों के खोल वाले गिलास में रस पिलाया जाता है।

जिस फल का जूस उसी के खोल में करते हैं सर्व

शहर के एक लोकप्रिय रेडियो जॉकी आनंद राज ने अपने पिता की जूस की दुकान को संभालने के लिए अपने बारह साल के करियर को छोड़ दिया और इसे एक पर्यावरण के अनुकूल बदलाव दिया। केवल स्थानीय रूप से प्राप्त फलों और सब्जियों का उपयोग करते हुए, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जूस की दुकान से होने वाले कचरे का सही तरीके से उपयोग किया जाए ताकि जा सके।

जिस फल का जूस उसी के खोल में करते हैं सर्व

आनंद अपनी दूकान के कचरे को गीले और सूखे कचरे में विभाजित करते हैं। सामाजिक उद्यमिता निभाते हुए उन्होंने मल्लेश्वरम क्षेत्र में उन माताओं को भी रोज़गार दिया जो अपने सबसे लोकप्रिय व्यंजनों के माध्यम से उनके बिज़नेस को आगे बढ़ा सकती हैं और इसके बदले उन्हें आय हो जाए।

जिस फल का जूस उसी के खोल में करते हैं सर्व

छिलकों गूदों से टॉयलेट क्लीनर बनाते
स्थानीय कैफे दक्षिण भारतीय शैली का शाकाहारी भोजन परोसता है जिसकी कीमत 20 से 100 रूपये के बीच होती है। प्लास्टिक की बोतलों को फिर से तैयार करके, यहाँ के लोग प्रोत्साहित करते हैं कि यदि आप घर वापस लेने के लिए कुछ पार्सल करना चाहते हैं तो आप अपना खुद का गिलास या बोतल लाएं।

जिस फल का जूस उसी के खोल में करते हैं सर्व

प्लास्टिक कचरे को रोकने के लिए आनंद तरबूज, मौसमी, अमरुद, अनानास, केले यहां तक की टमाटर में भी जूस देते हैं। साथ ही उसे पीने के लिए प्लास्टिक का स्ट्रॉ नहीं बल्कि केले के पत्ते से बना स्ट्रॉ रस पीने के लिए देते हैं।

जिस फल का जूस उसी के खोल में करते हैं सर्व

इतना ही नहीं आनंद बचे हुए छिलकों, फलों के गूदों और खोलों का उपयोग करके, उन्हें बायो एंजाइम बनाते हैं जिनका उपयोग शौचालय और सतह क्लीनर के रूप में किया जा सकता है।

जिस फल का जूस उसी के खोल में करते हैं सर्व

इसके अलावा ईट राजा में एक कटलरी बैंक भी है। यहां आप प्लास्टिक प्लेट और चम्मच का उपयोग करने के बजाय, उचित कीमत पर उनसे स्टील वाले बर्तन किराए पर ले सकते हैं और उपयोग के बाद वापस कर सकते हैं।

जिस फल का जूस उसी के खोल में करते हैं सर्व

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S7qWTs

No comments:

Post a Comment