Wednesday, June 30, 2021

'OK Google' बोलते ही कंपनी के पास चली जाती है आपकी निजी जानकारी, कर्मचारी सुन लेते हैं बातचीत

स्मार्टफोन पर गूगल असिस्टेंट के जरिए सिर्फ बोलकर हम कोई भी चीज सर्च कर सकते हैं। हालांकि यह जोखिमभरा भी हो सकता है क्योंकि गूगल असिस्टेंट शुरू करने के बाद जब यूजर 'ओके गूगल' बोलते हैं तो कंपनी के कर्मचारी यूजर की बातचीत सुनते हैं। इस बात का खुलासा डेटा डेटा गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़ी एक मीटिंग में गूगल की तरफ से किया गया है। गूगल की तरफ से यह जानकारी सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति को दी गई है। वहीं संसदीय कमेटी ने इसे यूजर्स की गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन माना है। रिपोर्ट के अनुसार जब यूजर्स गूगल असिस्टेंट शुरू करके 'ओके, गूगल' बोलकर बात करते हैं, उसे उनके कर्मचारी सुन सकते हैं। इससे पहले भी प्राइवेट बातें लीक होने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर ने भी स्वीकारी थी यह बात
वर्ष 2019 में गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर (सर्च) डेविड मोनसी ने भी एक ब्लॉग में भी इस बात को स्वीकार किया था कि गूगल स्पीच सर्विस को बेहतर बनाने के लिए उनके भाषा एक्सपर्ट रिकॉर्डिंग को सुनते हैं। वहीं मीटिंग में एक बीजेपी सांसद के सवाल पर गूगल टीम ने बताया कि कभी-कभी जब यूजर्स वर्चुअल असिस्टेंट का इस्तेमाल नहीं भी करते, तब भी उनकी बातचीत को रिकॉर्ड किया जाता है।

यह भी पढ़ें— Google में आ रहा रहा नया फीचर, सर्च रिजल्ट पर यूजर्स को करेगा 'अलर्ट'

google_assistant_2.png

अमरीका में भी उठे थे गूगल पर सवाल
इससे पहले गोपनीयता को लेकर अमरीकी सांसदों ने गूगल से सवाल किया था और कुछ जगहों पर इसे लेकर मुकदमे भी हो चुका हैं। वहीं संसदीय समिति ने मीटिंग मेंं फेसबुक और गूगल के प्रतिनिधियों से स्पष्ट कहा है कि उनकी मौजूदा डेटा सुरक्षा एव निजता संबंधी नीति में खामियां हैं। ऐसे में उन्हें यूजर्स की डेटा की निजता और सुरक्षा के लिए कड़े मानक तय करने होंगे।

यह भी पढ़ें— गूगल मैसेज में आ रहा नया फीचर, अपने आप डिलीट हो जाएंगे OTP वाले मैसेज

स्मार्ट स्पीकर से भी लीक हो सकता है डेटा
अगर आप स्मार्ट स्पीकर यूज करते हैं तो इससे भी आपकी निजी जानकारियां लीक हो सकती है। एक शोध में पता चला था कि स्मार्ट स्पीकर्स से भी हैकर्स यूजर्स के पासवर्ड और पिन नंबर हैक कर सकते हैं। बहुत सारे यूजर्स गूगल या एलेक्सा के स्मार्ट स्पीकर्स यूज करते हैं। ब्रिटेन यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के शोधकर्ताओं के इस पर शोध किया था। इस शोध में पता चला था कि स्पीकर, स्मार्टफोन पर दब रहे की-पैड की आवाज को रिकॉर्ड कर लेता है। स्मार्ट स्पीकर से हैकिंग का पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने एक स्मार्ट स्पीकर तैयार किया। इसमें गैजेट्स स्मार्टफोन के की-बोर्ड के दबाने की आवाज को रिकॉर्ड किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dzj04W

व्हाट्सएप की इन दो ट्रिक से बढ़ाएं मोबाइल की स्पीड

आजकल हर कोई स्मार्टफोन यूज करता और उनके व्हाट्सएप अकाउंट से बहुत सारे लोग जुड़े रहते हैं। दिनभर में व्हाट्सएप पर बहुत सारी फोटोज और वीडियो आती हैं जो अपने आप डाउनलोड होती रहती हैं। कुछ समय बाद फोन की मेमोरी फुल हो जाती है और फोन धीरे चलने लगता है। फोन की स्पीड स्लो होने पर यूजर को गुस्सा आने लगता है वह इरिटेट हो जाता है। तो आई जानते हैं व्हाट्सएप ट्रिक्स से मोबाइल की स्पीड बढ़ाने के तरीके।

यह भी पढ़ें— स्मार्टफोन से खींचनी है प्रोफेशनल कैमरे जैसी फोटो तो इन बातों का रखें ध्यान

वाट्सएप की इन 2 ट्रिक से फास्ट करें स्मार्टफोन

तरीका नंबर-1
अपने व्हाट्सअप अकाउंट में ऑटो डाउनलोड को पूरी तरह से बंद कर दें ताकि कोई भी अगर कुछ भी भेजता है तो वो अपने आप डाउनलोड नहीं ना हो। इससे मेमोरी भी नहीं भरेगी।

ऐसे बंद करें ऑटो डाउनलोड
व्हाट्सएप में ऑटो डाउनलोड बंद करने के लिए अपने व्हाट्सएप में सेटिंग में जाएं, फिर स्टोरेज और डाटा में जाएं और वहां सब में No कर दें।

यह खबर भी पढ़ें:—गूगल मैसेज में आ रहा नया फीचर, अपने आप डिलीट हो जाएंगे OTP वाले मैसेज

तरीका नंबर—2
अगर आप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं और ऑटो डाउनलोड भी रखते है। लेकिन समय-समय पर डेटा क्लीन करना चाहते है तो यह भी कर सकते है, क्योंकि सबसे ज्यादा मोबाइल की मेमोरी व्हाट्सएप पर आने वाली फोटोज और वीडियो से भरती है। इसके लिए आप WhatsApp को ओपन करें, इसके बाद सेटिंग में जाएं, फिर Storage and Data में जाएं। वहां सबसे ऊपर Manage Data पर क्लिक करके आप डेटा को हटा सकते हैं। इस प्रकार आप व्हाट्सएप की इन दो ट्रिक से अपने मोबाइल का अच्छा खासा स्टोरेज खाली कर सकते हैं जिससे आपका मोबाइल थोड़ा बहुत फास्ट चलने लगेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jrATGD

गूगल मैसेज में आ रहा नया फीचर, अपने आप डिलीट हो जाएंगे OTP वाले मैसेज

टेक दिग्गज गूगल समय—समय पर अपने फीचर्स अपडेट करता रहता है। अब गूगल अपने मैसेज ऐप को अपडेट कर रहा। इसमें वन टाइम पासवर्ड यानि ओटीपी वाले मैसेज 24 घंटे में अपने आप डिलीट हो जाएंगे। कंपनी का कहना है कि ऐप यूजर्स के मैसेज को कैटेगरी में डिवाइड कर देगा। इसमें पर्सनल, नोटिफिकेशन, बैंक अकाउंट्स और स्पेशल ऑफर के आधार पर मैसेज को डिवाइड कर देगा। फिलहाल मैसेज में कैटेगरी के न होने से अगर यूजर कोई मैसेज ढूंढना चाहे तो उसके लिए बहुत मुश्किल होती है और इनबॉक्स भी फुल हो जाता है। इसके अलावा बैंकों से आने वाले वन-टाइम पासवर्ड (OTP) अपने आप 24 घंटे के भीतर डिलीट हो जाएंगे। भारतीय
यूजर्स के लिए यह अपडेट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

लर्निंग तकनीक
गूगल ने नए फीचर के बारे में अपने एक ब्लॉग पोस्ट में भारत के गूगल मैसेज यूजर्स के लिए इन दो नए फीचर्स के रोलआउट की घोषणा की। नए फीचर के तहत मैसेज अब जीमेल की तरह अलग अलग कैटेगरी में दिखाई देंगे। मैसेज की छंटाई के लिए गूगल मशीन लर्निंग तकनीक का उपयोग करेगा। इस लर्निंग तकनीक से मैसेज को पर्सनल, ट्रांजेक्शन, ओटीपी सहित अन्य कैटेगरी में ऑटोमेटिक रूप से छांट देगा।

यह भी पढ़ें— Google में आ रहा रहा नया फीचर, सर्च रिजल्ट पर यूजर्स को करेगा 'अलर्ट'

google_message.png

देनी पड़ेगी परमिशन
गूगल मैसेज का यह नया फीचर आगामी कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगा, लेकिन इसे शुरू करने के लिए यूजर्स के मोबाइल पर कंफर्म का मैसेज आएगा, जिसके बाद ये फीचर काम करना शुरू कर देगा। यूजर जब इसे परमिशन देगा, तभी यह फीचर काम करेगा। इसके अलावा इसे सेटिंग्स से भी मैनेज किया जा सकता है। हालांकि इस फीचर दका उपयोग करने के लिए मोबाइल में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें— स्मार्टफोन से खींचनी है प्रोफेशनल कैमरे जैसी फोटो तो इन बातों का रखें ध्यान

इन स्मार्टफोन में काम करेगा यह फीचर
गूगल का कहना है कि यह नया मैसेज फीचर सिर्फ उन्हीं स्मार्टफोन में काम करेगा, जिनमें एंड्रॉयड वर्जन 8 या उसके ऊपर होगा। हालांकि इस फीचर को कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कंफर्म नहीं बताया गया है, लेकिन जल्द ही इसके रोल आउट होने की उम्मीद की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TlelwH

Google में आ रहा रहा नया फीचर, सर्च रिजल्ट पर यूजर्स को करेगा 'अलर्ट'

जब भी किसी को कोई जानकारी चाहिए होती है तो गूगल के जरिए जानकारी हासिल कर लेते हैं। गूगल चंद सेकेंड में सभी सवालों के जवाब दे देता है। हालांकि गूगल पर गलत सर्च के चलते कई लोग मुसीबत में भी पड़ चुके हैं। गूगल मात्र एक सर्च इंजन है और यह वही चीजें या रिजल्ट लोगों को दिखाता है, जो इंटरनेट पर मौजूद हैं। ऐसे में इंटरनेट पर सही जानकारियों के आलावा गलत जानकारियां भी मिलती हैं। अब गूगल एक नया फीचर ला रहा है, जिसमें वह यूजर्स को बताएगा कि उनका सर्च रिजल्ट भरोसे के लायक है या नहीं। साथ ही वह गलत सर्च पर यूजर्स को वॉर्निंग भी देगा।

फैक्ट चेकिंग सिस्टम
रिपोर्ट के अनुसार, गूगल सर्च रिजल्ट के लिए एक फैक्ट चेकिंग सिस्टम चालू करने जा रहा है, जो इनकी प्रमाणिकता को जांचेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिस्टम गूगल सर्च रिजल्ट की क्वालिटी और इससे मिलने वाली जानकारी को भी बढ़ाएगा। हालांकि इसमें ब्रेकिंग न्यूज के लिए फैक्ट चेक करना मुश्किल होगा। इस स्थिति में वह यूजर को वॉर्निंग देगा कि यह जानकारी नई है इसलिए इसकी सत्यता जांचना मुश्किल है। साथ में वह यूजर को इंडिकेशन देगा कि फैक्ट-चेकिंग ऐल्गरिधम को सर्च रिजल्ट की प्रमाणिकता स्थापित करने के लिए और समय चाहिए।

यह भी पढ़ें— Google पर सर्च न करें ये चीजें, पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में, हो सकती है जेल!

google_search_2.png

गूगल ने अपने सिस्टम में किए कुछ जरूर बदलाव
गूगल का यह नया फीचर अमरीका में शुरू किया जा रहा है। वहीं कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए गूगल ने अपने सिस्टम में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। इन बदलावों के जरिए यह पता चल जाएगा कि कौन सा टॉपिक तेजी से बदल रहा है और उसमें कई भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी अब तक शामिल नहीं है। इसके अलावा गूगल अपने सर्च रिजल्ट पेज से गलत जानकारी को हटाने की कोशिश कर रहा है। इस फीचर की टेस्टिंग पिछले हफ्ते से शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें— जानिए क्या है GB WhatsApp? इसका इस्तेमाल पहुंचा सकता है आपको नुकसान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3y7GSom

Tuesday, June 29, 2021

WhatsApp में जुड़ने जा रहा नया फीचर Waveform, वॉयस नोट भेजने से पहले सुन सकेंगे रिकॉर्डिंग

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp समय—समय पर यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाता रहता है। फेसबुक के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर अकसर एक जैसे फीचर्स लाते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि व्हाट्सएप में जल्द ही एक नया फीचर आने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी को भी voice note भेजने से पहले उसे चलाकर सुन सकेंगे। इससे फायदा यह होगा कि यूजर्स गलत मैसेज भेजने से बच जाएंगे। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है।

Waveform Feature
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप के इस नए फीचर को Waveform Feature नाम दिया गया है। इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है। इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स के पास वॉयस मैसेज भेजने से पहले रिकॉर्डिंग बंद करने और उसे सुनने का ऑप्शन होगा। फिलहाल व्हाट्सएप में यह सुविधा नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वेवफॉर्म फीचर पहले से मौजूद है। यह यूजर्स को वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करते समय रियल-टाइम वॉयस वेवफॉर्म दिखाता है।

यह भी पढ़ें— जानिए क्या है GB WhatsApp? इसका इस्तेमाल पहुंचा सकता है आपको नुकसान

whatsapp_new_feature_2.png

यूजर बच जाएंगे गलत मैसेज भेजने से
इस फीचर की मदद से यूजर रिकॉर्डिंग को सुनने के बाद तय कर सकते हैं कि उन्हें रिकॉर्डिंग आगे भेजनी है या वॉइस मैसेज को फिर से शुरुआत से रिकॉर्ड करना है। अगर मैसेज में कुछ गलती है तो या कुछ गड़बडी लगती है तो दूसरी तरफ दिए हुए डिलीट बटन का इस्तेमाल कर उसे डिलीट कर सकते हैं। अगर मैसेज सही है तो यूजर सेंड का बटन दबाकर इसे आगे भेज सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह फीचर जल्द ही आम जनता के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें— एक फोन में ऐसे चलाएं पर दो WhatsApp अकाउंट

फॉरवर्ड स्टिकर पैक
इसके साथ व्हाट्सएप में एक और फीचर जुड़ने जा रहा है। इस फीचर का नाम फॉरवर्ड स्टिकर पैक है। यह फीचर फिलहाल व्हाट्सएप बीटा के साथ एंड्रॉयड वर्जन 2.21.13.15 के लिए उपलब्ध है। इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर्स अपने पसंदीदा स्किटर पैक को अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर कर सकते हैं। हालांकि यूजर्स सिर्फ उन स्टिकर पैक को फॉरवर्ड कर पाएंगे जो व्हाट्सएप पर ही डाउनलोड किए गए हैं। यूजर्स किसी थर्ड-पार्टी स्टिकर पैक को डाउनलोड कर शेयर करते थे, अब उसे शेयर नहीं कर पाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3y9ZQL7

जानिए क्या है GB WhatsApp? इसका इस्तेमाल पहुंचा सकता है आपको नुकसान

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इस पर लोग एक दूसरे से पर्सनल बातें करते हैं, मैसेज भेजते हैं और वीडियो कॉल भी करते हैं। लेकिन इन दिनों GB WhatsApp भी अपने पैर पसार रहा है। इन दिनों यह GB WhatsApp फेमस हो रहा है। इसे WhatsApp के नए अपडेट के तौर पर प्रसारित किया जा रहा है। हालांकि यह WhatsApp का नया वर्जन नहीं है बल्कि एक बिल्कुल अलग ऐप है। इस GB WhatsApp को इस्तेमाल करते वक्त सावधान रहना चाहिए। यह ऐप यूजर्स का डेटा चुरा सकता है। हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं कि GB WhatsApp ऐप क्या है और किस तरह से यूजर को नुकसान पहुंचा सकता है।

WhatsApp का क्लोन ऐप
इन दिनों जो GB WhatsApp पॉपुलर हो रहा है, वह WhatsApp का क्लोन ऐप है। इसे व्हाट्सएप का फोर्क्ड वर्जन भी कह सकते हैं। यह ऐप यूजर्स को व्हाट्सएप की तरह ही चैटिंग, कॉलिंग आदि फीचर्स देता है। इसके अलावा GB WhatsApp यूजर्स को कस्टमाइजेशन की सुविधा भी देता है। इसमें अलावा इसमें कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनसे इसका इस्तेमाल और भी सुविधाजनक हो जाता है। यही कारण है कि यह ऐप लोगों को लुभा रहा है। हालांकि यह ऐप यूजर्स की निजी डिटेल्स के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें— किसी का भी Whatsapp Status करना है डाउनलोड तो अपनाएं ये ट्रिक

whatsapp.png

सुरक्षित विकल्प नहीं
व्हाट्सएप का यह क्लोन ऐप यूजर्स की जानकारी चुराता है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नहीे है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए इसकी एपीके फाइल को डाउनलोड करना होता है, जो सुरक्षित विकल्प नहीं है। ऐसे में अगर आप अपने ओरिनजल व्हाट्सएप को डिलीट नहीं करना चाहते तो इस ऐप से दूरी बनाकर रखनी होगी।

यह भी पढ़ें—एक फोन में ऐसे चलाएं पर दो WhatsApp अकाउंट

ओरिजनल व्हाट्सएप अकाउंट को कर सकता है ब्लॉक
एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्मार्टफोन में थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए। किसी ऐप की apk फाइल डाउनलोड न करें। यह खतरनाक साबित हो सकता है। यह GB WhatsApp आपके स्मार्टफोन में मौजूद अहम जानकारियां भी चोरी कर सकता है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से ओरिजिनल WhatsApp अकाउंट भी ब्लॉक हो सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qvRHOq

Monday, June 28, 2021

बिना किसी ऐप के एंड्रॉयड स्मार्टफोन से ऐसे करें फोटो और वीडियो को हाइड

नई दिल्ली। कई बार आप अपनी पर्सनल फोटो को फोन की लाइब्रेरी से हटाना नहीं चाहते, लेकिन आपको डर रहता है कि अगर मोबाइल किसी दूसरे के हाथ लग गया तो कहीं आपकी प्रावेसी लीक ना हो जाए। इसलिए आज हम आपको फोन से फोटो हाइड करने एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपकी समस्या चुटकी में सॉल्व हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं फोटो हाइड करने का आसान तरीका।

यह भी पढ़ें:—किसी का भी Whatsapp Status करना है डाउनलोड तो अपनाएं ये ट्रिक

कैसे करें थर्ड पार्टी ऐप से फोटो हाइड
थर्ड-पार्टी ऐप के बिना Android स्मार्टफोन में फोटो को हाइड कैसे करें नीचे हमने सैमसंग, Xiaomi और वनपल्स यूजर्स के लिए ट्रिक बताई है जिससे आप अपने फोटो और विडियो को हाइड कर सकते हैं।

सैमसंग यूजर-सैमसंग यूज करने वाले यूजर्स सबसे पहले अपने फोन की गैलरी में जाएं। इसके बाद एक नया एलबम बनाएं और उसमें उन सभी फोटो और वीडियो को मूव करें, जिन्हें आप हाइड करना चाहते हैं। फिर आपको Albums ऑप्शन में जाकर थ्री डॉट मेन्यू पर क्लिक करना होगा।
-ऐसा करने के बाद आपको यहां हाइड ऑप्शन को चुनना होगा।
- इस तरह से आपका Album हाइड हो जाएगा।

यह भी पढ़ें— बार-बार आ रही इनकमिंग कॉल्स से हैं परेशान तो बिना Airplane Mode ऑन किए ऐसे बचें

Xiaomi यूजर्स कैसे हाइड करें अपने फोटो और वीडियो
—जो यूजर्स शाओमी या रेडमी का मोबाइल इस्तेमाल करते है उनके लिए प्रोसेस अलग है।
-शाओमी यूजर्स को सबसे पहले अपने मोबाइल की गैलरी में जाना है।
-इसके बाद उन फोटो और वीडियो को सलेक्ट करें जिन्हें आप हाइड करना चाहते हैं।
-इसके बाद मेन्यू में दिए गए Hide बटन पर क्लिक करें।
-ऐसा करते ही आपके द्वारा सलेक्ट किए गए फोटो हाइड हो जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hhTlie

किसी का भी Whatsapp Status करना है डाउनलोड तो अपनाएं ये ट्रिक

 

नई दिल्ली। Whatsapp काफी पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है और Whatsapp Status एक शानदार फीचर्स में से एक है। इस फीचर के जरिए हम फोटो से लेकर वीडियो तक शेयर कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि किसी का Whatsapp Status हमें इतना पसंद आता है कि हम उसे डाउनलोड करना चाहते हैं, लेकिन डाउनलोड का फीचर नहीं होने के कारण हमारी ख्वाहिशें अधूरी की अधूरी रह जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा खास तरीका बताएंगे जिससे आप किसी का भी स्टेटस डाउनलोड कर सकते हैं।तो चलिए जानते हैं पूरी ट्रिक...

यह भी पढ़ें— बार-बार आ रही इनकमिंग कॉल्स से हैं परेशान तो बिना Airplane Mode ऑन किए ऐसे बचें

इस ट्रिक से डाउनलोड कर सकते हैं किसी का भी स्टेटस
Whatsapp Status डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप अपने फोन में स्टेटस डाउनलोड फॉर व्हाट्सएप ऐप इंस्टॉल करें। यहां पर आपको सारी फोटो और वीडियो दिखाई देंगे जो यूजर्स ने द्वारा हाल ही में शेयर किया गया है। इनमें से आप जिस फोटो और वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही फोटो या वीडियो फाइनल मैनेजर में मौजूद स्टेटस डाउनलोडर फोल्डर में जाकर स्टोर हो जाएगी। बता दें कि यह ट्रिक केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। यह ट्रिक आप अपनी रिस्क पर आजमाएं।

यह भी पढ़ें:—स्मार्टफोन से खींचनी है प्रोफेशनल कैमरे जैसी फोटो तो इन बातों का रखें ध्यान

आने वाला है कमाल का फीचर
Whatsapp जल्द अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आने वाला है, जिसका नाम है Multi Device Support। इस फीचर के जरिए एक यूजर 4 डिवाइस में एक सिंगल Whatsapp अकाउंट को एक साथ एक्टिव रख पाएंगे। Multi Device Support फीचर की लॉन्चिंग से पहले तक एक सिंगल डिवाइस में ही एक WhatsApp अकाउंट को एक्टिवेट किया जा सकेगा। अभी तक Whatsapp अकाउंट एक डिवाइस में लॉग-इन रहता है और इसके बावजूद अगर आप दूसरी डिवाइस में Whatsapp करते है, तो पहली वाली डिवाइस में Whatsapp अकाउंट अपने आप लॉग-आउट हो जाता है। यह समस्या WhatsApp के नए अपडेट के बाद खत्म हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vZ9Rcl

स्मार्टफोन से खींचनी है प्रोफेशनल कैमरे जैसी फोटो तो इन बातों का रखें ध्यान

आजकल मार्केट में जो स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, उनमें कंपनियां नई—नई टेक्नोलॉजी और बेहतरीन कैमरा फीचर्स दे रही हैं। कई कंपनियां तो 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्व कर रही हैं। वैसे भी जब नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उसमें कैमरा अच्छी क्वालिटी का हो, यह जरूर चेक करते हैं। जब हम कहीं जाते हैं या दोस्तों के साथ होते हैं तो मोबाइल ही फोटोज क्लिक करते हैं। लेकिन अगर आपने मोबाइल के कैमरा का इस्तेमाल ठीक से नहीं किया तो इनसे बेहतरीन फोटो क्लिक नहीं कर पाएंगे। वैसे तो सभी स्मार्टफोन में कैमरा का ऑटो फंक्शन दिया गया होता है, लेकिन इनमें कुछ बदलाव कर बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकते हैं। तो जानते हैं इन टिप्स के बारे में जिनके जरिए आप प्राफेशनल कैमरे की तरह फोटो खींच सकते हैं।

हॉरिजन का ध्यान रखना जरूरी
जब भी स्मार्टफोन के जरिए आप फोटो क्लिक करें तो हॉरिजन पर ध्यान रखना जरूरी है। कई बार मौसम खराब होने या लाइट प्रॉपर न होने से ऑब्जेक्ट साफ नहीं दिखता है। वहीं कई स्मार्टफोन के कैमरों में वर्चुअल हॉरिजन का विकल्प आता है। इसके लिए जरिए इस समस्या को दूर कर साफ फोटो ली जा सकती है।

लेंस डिस्टॉर्शन
जब भी स्मार्टफोन से फोटो क्लिक करते हैं तो ऑब्जेक्ट पर बहुत ध्यान देना होता है। कई बार कैमरों के लेंस की वजह से ऑब्जेक्ट खराब हो जाते हैं। जब फोटो वाइड एंगल लेंस से लिए जाते हैं तो ऑब्जेक्ट उभरे हुए नजर आते हैं, जिसे लेंस डिस्टॉर्शन कहते हैं। ऐसे में अच्छी फोटो क्लिक करने के लिए कैमरे को फोकल लेंथ समेत ऑब्जेक्ट पर फोकस करना चाहिए।

यह भी पढ़ें— बार-बार आ रही इनकमिंग कॉल्स से हैं परेशान तो बिना Airplane Mode ऑन किए ऐसे बचें

photography_tips.png

व्हाइट बैलेंस
एक अच्छी फोटो में कलर्स का काफी महत्व होता है। फोटो क्लिक करते वक्त इसके लिए व्हाइट बैलेंस करते हैं। व्हाइट बैलेंस सही न होने से फोटो के कलर्स फैलने की संभावना रहती है। इसके साथ ही फोटो की ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट पर भी इसका असर होता है। इस वजह से फोटो खींचते वक्त फोन के कैमरे में व्हाइट बैलेंस मोड को ऑन रखना चाहिए। इसके लिए आपको फोन के कैमरे में व्हाइट बैलेंस मोड ऑन करना होगा।

यह भी पढ़ें— इंटरनेट यूज करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं रहेगा सिक्योरिटी संबंधित कोई खतरा

ट्राइपॉड का इस्तेमाल
स्मार्टफोन से फोटो खींचते वक्त फोन हिलना नहीं चाहिए। अगर फोन हिला तो फोटो खराब हो जाएगी। इससे बचने के लिए आप ट्राइपॉड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्राइपॉड के जरिए कैमरा स्थिर हो जाता है और फोटो खराब होने की चांस नहीं रहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jjTl40

बिना Airplane Mode ऑन किए कैसे बच सकते हैं इनकमिंग कॉल्स से

स्मार्टफोन के जरिए हम दूसरे लोगों से जुड़े रहते हैं। हम दुनिया के किसी भी कोने से अपने स्मार्टफोन के जरिए दूसरे लोगों से संपर्क कर सकते हैं और हमारा परिवार—दोस्त भी हमसे संपर्क कर सकते हैं। लेकिन कई बार लगातार गैर जरूरी कॉल्स आने से परेशानी भी होती है। हालांकि सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स भारत में स्पैम कॉल्स रोकने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। लेकिन ऑपरेटर्स की कोशिशों के बाद भी स्पैम कॉल्स कस्टमर्स को परेशान करते रहते हैं। कई बार जब हम मीटिंग में होते हैं तो ऐसे कॉल्स बहूत परेशान करते हैं।

वहीं गेमिंग के दौरान, मूवी देखने के दौरान या दोस्तों के साथ होने पर यूजर्स अनचाहे कॉल्स इग्नोर करते हैं। ऐसे में कई बार Flight Mode ऑन करना पड़ता है। लेकिन हम आपको ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे बिना Flight Mode इस्तेमाल किए इनकमिंग कॉल्स से बच सकते हैं।

कॉल सेटिंग्स में करें ये बदलाव
बिना Flight Mode इस्तेमाल किए इनकमिंग कॉल्स से बचने के लिए सबसे पहले आपको फोन की कॉल सेटिंग्स में जाना होगा। यहां आपको Call Forwarding ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद आपके सामने तीन विकल्प आएंगे। इनमें Always Forward, Forward When Busy और Forward When Unanswered होंगे, इनमें से आपको Always Forward पर क्लिक करना है और यहां एक फोन नंबर एंटर करना है। इसमें ध्यान रखें कि यहां आपको वही नंबर एंटर करना है जो स्विच्ड ऑफ हो या फिर इस्तेमाल में न हो। इसके बाद इनेबल बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके नंबर पर कोई इनकमिंग कॉल नहीं आएगी। इससे आप अपने मोबाइल डाटा का उपयोग कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें— इंटरनेट यूज करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं रहेगा सिक्योरिटी संबंधित कोई खतरा

smartphone_tips_2.png

इन तरीकों से भी रोक सकते हैं इनकमिंग कॉल
Call Forwarding के अलावा आप कुछ अन्य तरीकों से भी इनकमिंग कॉल्स को रोक सकते हैं। इसके लिए एक तरीका यह है कि आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर Do Not Disturb के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Do not allow any calls के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

यह भी पढ़ें— फोन गर्म होता है तो अपनाएं ये 5 तरीके, नहीं तो हो सकता है फोन ब्लास्ट

Call Barring
इसके अलावा एक अन्य तरीका Call Barring का भी है। इसके लिए आपको फोन ऐप पर जाना होगा और मेन्यू ओवरफ्लो बटनपर क्लिक करना होगा। यहां से आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर कॉल्स मेन्यू में Call Barring पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको सभी इनकमिंग कॉल्स पर जाना होगा और Call Barring पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद उस विकल्प को टर्न ऑन कर दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gYq7pD

Sunday, June 27, 2021

फेसबुक के ये 7 सीक्रेट टिप्स आपके अनुभव को बना देंगे और बेहतर

 

नई दिल्ली। फेसबुक (Facebook) फिलहाल दुनिया के सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक हैं। करोड़ों लोग इसे डेली यूज करते हैं। फेसबुक में कई ऐसे फीचर्स हैं जिनकी मदद से यूजर्स अपने एक्सप्रीरियंस को और बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं आज फेसबुक के कुछ बेहतरीन एक्सप्रीरियंस जो आपके अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं।

ज्यादा पोस्ट करने वाले फ्रेंड को करें स्नूज
कई बार फ्रेंड्स इतनी ज्यादा फेसबुक पोस्ट करते हैं कि इंसान इरिटेट होने लगता है। ऐसे में फेसबुक आपको स्नूज का ऑप्शन देता है। अपने फ्रेंड की पोस्ट को म्यूट करने के लिए उसकी लेस्टेस्ट पोस्ट पर जाएं। यहां दाई तरफ तीन डॉट दिखेंगे। इन डॉट्स पर क्लिक करने के साथ आपकी स्क्रीन पर एक ड्रॉप डाउन मेन्यु खुल जाएगा। यहां आपको पोस्ट हाइड, स्नूज और उस फ्रेंड के सभी पोस्ट हाइट करने का ऑप्शन मिल जाता है। इसमें अच्छी बात यह है कि आप स्नूज पीरियड भी चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:—इंटरनेट यूज करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं रहेगा सिक्योरिटी संबंधित कोई खतरा

जन्मदिन के नोटिफिकेशंस को कर सकते हैं बंद
फेसबुक पर हर रोज फ्रेंड्स के बर्थडे नोटिफिकेशंस मिलते रहते हैं। अगर आपके पास ऐसे फ्रेंड्स की भरमार है कि वह केवल आपका फेसबुक फ्रेंड्स है तो आप उनके बर्थडे नोटिफिकेशंस को बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में दिए गए नोटिफिकेशन्स ऑप्शन में जाकर बर्थडे नोटिफिकेशन्स को टर्न ऑफ कर सकते हैं। क्योंकि फेसबुक में यह फीचर बाई डिफॉल्ट ऑन रहता है।

फेसबुक डाटा डाउनलोड करें
फेसबुक यूजर्स को पूरा डाटा डाउनलोड करने की सहूलियत है। इसमें फेसबुक पर आपके द्वारा की गई सारी एक्टिविटी के डीटेल मौजूद हैं। फेसबुक डेटा डाउनलोड करने के लिए आपको सेटिंग में जाना है। यहां आपको Your Facebook Information का ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करने बाद आपको Download Your Information का ऑप्शन दिख जाएगा। यहां से आप अपनी पूरे फेसबुक डीटेल को डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप इन्वाइट्स और गेम रिक्वेस्ट को कर सकते हैं बंद
फेसबुक पर हर रोज कई इन्वाइट और गेम रिक्वेस्ट आते रहते हैं। इन्हें बंद करने के लिए आपको सेटिंग्स में जाकर ब्लॉकिंग ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहां नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ब्लॉक ऐप इन्वाइट्स का ऑप्शन मिल जाएगा।

फेसबुक मैसेज पर बंद करें'Seen'
अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ चैटिंग करने वाले यूजर को इस बात का पता नहीं चले कि आपने मैसेज पढ़ा है या नहीं तो इसके लिए भी फेसबुक आपको ऑप्शन देता है। इस फीचर की मदद से आप मैसेज पढ़े जाने के बाद आने वाले 'seen' को बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको Unseen for Facebook Chrome extension डाउनलोड करना होगा। इसके इंस्टॉल होने के बाद ब्राउजर टूलबार में दिए गए मैसेंजर आइकन पर टैप कर उसे ऑन कर दें।

यह भी पढ़ें:—टेलीग्राम ने स्क्रीन शेयरिंग, ग्रुप वीडियो कॉलिंग सहित ये एडवांस्ड फीचर्स किए लॉन्च

ऐसे छिपाएं अपना स्टेटस
फेसबुक में आप कुछ चुनिंदा लोगों के लिए अपने ऑनलाइन स्टेटस को ब्लॉक करने के साथ ही उनके मैसेजेस को भी ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले सेटिंग्स में दिए गए ब्लॉकिंग ऑप्शन में जाना है। यहां आपको ब्लॉक यूजर का सेक्शन दिखेगा। यहां आपको उस यूजर का नाम टाइप करना है जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं। इस लिस्ट में जिन यूजर्स को आप शामिल करेंगे वे आपको न मैसेज कर पाएंगे और ना हीं आपको ऐप या गेम रिक्वेस्ट्स भेज पाएंगे।

लिंक को करें सेव
अगर आपको न्यूज फीड स्क्रॉल करते वक्त कुछ ऐसे आर्टिकल दिख जाते हैं कि आप उन्हें बाद में पढ़ना चाहते हैं तो उन्हें सेव कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने पसंदीदा पोस्ट के सामने दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक कर इसे बाद में पढ़ने के लिए सेव कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jevbrI

टेलीग्राम ने स्क्रीन शेयरिंग, ग्रुप वीडियो कॉलिंग सहित ये एडवांस्ड फीचर्स किए लॉन्च

व्हाट्सऐप (WhatsApp) और जूम ऐप (Zoom App) को अब टेलीग्राम से तगड़ा कॉम्पिटिशन मिलने वाला है। दरअसल, टेलीग्राम (Telegram) ने ग्रुप कॉलिंग सहित कई एंडवांस्ड फीचर्स लॉन्च किए हैं। टेलीग्राम के आईओएस, एंड्रॉयड और डेस्कटॉप ऐप के लेटेस्ट वर्जन पर यूजर अब ग्रुप वीडियो कॉल कर सकेंगे। साथ ही स्क्रीन शेयरिंग, नॉइज सप्रेशन, वॉयस चैट और एनिमेटेड बैकग्राउंड के साथ एक डेडिकेटेड बॉट और एनिमेटेड इमोजा सहित कई दूसरे फीचर्स जोड़े गए हैं। पिछले 6 महीने में ग्रुप वीडियो कॉल टेलीग्राम का तीसरा बड़ा वॉयस चैट अपटेड है।

यह भी पढ़ें:—इंटरनेट यूज करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं रहेगा सिक्योरिटी संबंधित कोई खतरा

सिक्योरिटी की लिहाज से यूजर्स के हिसाब से फायदेमंद रहेगा टेलीग्राम
एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के यूजर अब अपने ग्रुप वॉयस चैट को वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल में बदल सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर Zoom और WhatsApp की वीडियो कॉलिंग सर्विस को टक्कर देने के लिए अपडेट किया गया है। इससे ऑनलाइन क्लासेस, बिजनेस मीटिंग्स और फैमिली गैदरिंग्स में काफी सहूलियत होगा, चूंकि टेलीग्राम एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप है, इसलिए सिक्योरिटी के लिहाज से भी यह यूजर्स के लिए फायदेमेंद होगा।

अब टेलीग्राम यूजर शेयर कर सकते हैं अपनी स्क्रीन शेयर
टेलीग्राम यूजर के पास स्क्रीन पर किसी के वीडियो फीड को पिन करने का ऑप्शन होता है ताकि वे कॉल में नए प्रतिभागी के शामिल होने पर भी फ्रंट और सेंटर में रहें। टेलीग्राम के नए फीचर से यूजर अब अपनी स्क्रीन भी शेयर कर सकते हैं। अगर वीडियो कॉल के दौरान उन्हें प्रेजेंटेशन देने की आवश्यकता है या वे कुछ दिखाना चाहते हैं तो यूजर्स अपने कैमरा फीड और स्क्रीन को एक साथ शेयर कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें— पुराने स्मार्टफोन को कैसे बदलें CCTV कैमरे में? बहुत आसान है ट्रिक

फिलहाल 30 लोग ही कर सकते हैं ग्रुप वीडियो कॉल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलीग्राम का ग्रुप वीडियो कॉल फिलहाल 30 लोगों तक सीमित हैं जो वॉयस चैट में शामिल होते हैं, लेकिन टेलीग्राम कंपनी का कहना है लाइव इवेंट और अन्य नए फीचर्स का समर्थन करने के लिए वॉयस चैट का विस्तार करेगी। टेलीग्राम के यूजर्स इन एडवांस्ड फीचर्स का इस्तेमाल स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर पर कर सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35TfNt1

इंटरनेट यूज करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं रहेगा सिक्योरिटी संबंधित कोई खतरा

इंटरनेट ने हमारे जीवन को सरल और सुविधानजनक तो बना दिया है, लेकिन इंटरनेट की वजह से काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इंटरनेट की वजह से कई बार डेटा चोरी और प्राइवेसी संबंधित जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लोग इंटरनेट पर फ्रॉड का शिकार भी हो जाते हैं। कई बार हैकर्स के जाल में फंसकर अपना पैसा तक गंवा देते हैं। ऐसे में इंटरनेट यूज करते वक्त अगर कुछ सावधानियां रखी जाए तो इन परेशानियों से बचा जा सकता है। साथ ही कोई अन्य व्यक्ति आपको ट्रैक भी नहीं कर पाएगा।

1. इंकोग्निटो मोड का इस्तेमाल करें
इंटरनेट यूज करते वक्त इंकोग्निटो मोड़ में वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ब्राउंजिंग हिस्ट्री प्राइवेट में रहती है। इंकोग्निटो मोड़ में इंटरनेट ब्राउजिंग सेफ और सिक्योर रहती है। इंकोग्निटो मोड में यूजर की हिस्ट्री, टेंपरेरी फाइल और कूकीज गुप्त रहती हैं।

2. लोकेशन एक्सेस को टर्न ऑफ रखें
जब भी आप किसी ऐप का इस्तेमाल करें तो एक बात का जरूर ध्यान रखें कि कई ऐप्स बिना जरूरत के भी यूजर की लाइव लोकेशन को ट्रैक करती हैं। ऐसे में ऐप यूज करते वक्त अगर स्क्रीन पर लोकेशन एक्सेस परमिशन पॉप-अप करने लगे तो उसे स्वीकार न करें। इसके लिए आप फोन की सेटिंग में जाकर लोकेशन एक्सेस को डिसेबल कर दें।

यह भी पढ़ें— पुराने स्मार्टफोन को कैसे बदलें CCTV कैमरे में? बहुत आसान है ट्रिक

internet_safety_tips_2.png

3. क्रेडिट-डेबिट कार्ड की जानकारी को सेव न करें
आजकल ऑनलाइन बैकिंग और ऑनलाइन पेमेंट का चलन बढ़ गया है। कई बार ऑनलाइन करते वक्त लोग अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी वहां सेव कर देते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि वेबसाइट्स पर पेमेंट कार्ड की जानकारी सेव नहीं करनी चाहिए। इससे हैकर्स आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं।

4. अलग-अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें
वहीं इंटरनेट पर अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए नियमित रूप से अपने पासवर्ड को बदलते रहें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रहे कि किसी को आपके पासवर्ड के बारे में पता न चले। कई साइट्स और ऐप्स के लिए एक जैसा पासवर्ड इस्तेमाल करने की जगह अलग—अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें— स्मार्टफोन के जरिए किसी दूसरे डिवाइस में से कैसे लॉगआउट करें Facebook अकाउंट

5. वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का चयन करें
यूजर को अपनी ऑनलाइन सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए भरोसेमंद वीपीएन का इस्तेमाल करना चाहिए। VPN यूजर्स को प्राइवेसी उपलब्ध करवाता है। यह यूजर को एक अलग आईपी एड्रेस देता है, जिससे यूजर को अपनी ऑनलाइन एक्टिविटी को छिपाने में मदद मिलती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UDkzbv

Saturday, June 26, 2021

फोन गर्म होता है तो अपनाएं ये 5 तरीके, नहीं तो हो सकता है फोन ब्लास्ट

 

यह डिजिटल का युग है। हर कोई स्मार्टफोन (Smartphone) यूज करता है और स्मार्टनेस से ही काम लेता है। चाहें फिर कॉल करना हो या मेल, इंटरनेट ब्राउज करना हो या किसी को डिजिटल पेमेंट करनी हो स्मार्टफोन हर किसी के लिए बहुत काम आता है। लेकिन कई बार हम स्मार्टफोन को इतना यूज करते हैं कि वह ओवरहिट होने लगता है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में ज्यादा चार्ज लगाने से, लंबे समय तक बात करने और बहुत ज्यादा गेम खेलने पर स्मार्टफोन गर्म हो जाता है। फोन के ओवरहिट होने से यूजर को फोन शटडाउन, बैटरी ड्रेन जैसी समस्याएं झेलनी पड़ जाती हैं। लेकिन अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो इन समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:—एक फोन में ऐसे चलाएं पर दो WhatsApp अकाउंट

फोन की बैटरी ब्लास्ट हो सकती है
अगर ध्यान नहीं दिया और फोन की बैटरी ज्यादा हिट हो गई तो ब्लास्ट होने का डर रहता है। ऐसे कई घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। ऐसे में कुछ ऐसे तरीके अपनाएं जिससे फोन को ओवरहिट होने से बचाया जा सके। तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ आसान तरीके।

—धूप से दूर रखें फोन
फोन को कभी भी सीधे धूप में नहीं रखना चाहिए। इससे ओवरहिट होकर शटडाउन हो सकता है। साथ ही फोन की बैटरी भी खराब हो सकती है।

—ब्राइटनेस ज्यादा ना बढ़ाएं
फोन की कभी भी ज्यादा ब्राइटनेस नहीं बढ़ाना चाहिए। इससे फोन की बैटरी और प्रोसेसर को पर ज्यादा असर पड़ता है। इससे फोन ओवरहिट होने लगता है।

—बैकग्राउंड ऐप्स को बंद रखें
अगर आप किसी ऐप पर काम कर रहे हैं तो बैकग्राउंड के सभी ऐप्स को बंद रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने से बैकग्राउंड में खुली ऐप्स भी काम करती रहती हैं और फोन हिट होने का डर लगा रहता है।

यह भी पढ़ें:—मोबाइल डेटा हो रहा है जल्दी खर्च तो फॉलो करें ये ट्रिक्स

—फोन के हिट होने पर बैक कवर को निकाल दें
अगर फोन ओवरहिट होेने लगे तो बैक कवर को निकाल देना चाहिए। जिस तरह से इंसान को सांस लेने की जरूरत होती है ठीक उसी तरह फोन को भी राहत चाहिए होती है। हमेशा बैक कवर लगाकर रखने से फोन हिट होने लगता है। अगर ऐसा हो तो कुछ देर के लिए फोन का कवर हटा देना चाहिए।

—बैटरी को चैक कराएं
कई बार बैटरी खराब होने के चलते थी फोन ओवरहिट होने लगता है। ऐसे में फोन की बैटरी को चैक करा लेना चाहिए। क्योंकि अगर बैटरी खराब होगी तो वो ब्लास्ट भी हो सकती है और लीक भी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gYcN4N

एक फोन में ऐसे चलाएं पर दो WhatsApp अकाउंट

सोशल मीडिया का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इन दिनों लगभग सभी स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं। ज्यादातर लोग दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (Whatsapp) एक ही फोन में दो अलग-अलग नंबरों पर अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा नहीं देता। कई लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखने के लिए भी दो व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना चाहते हैं। आज हम आपको 3 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप एक ही मोबाइल में दो व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:—श्रीलंका दौरे से पहले फुटबॉल गेम में एक-दूसरे भिड़े धवन और भुवनेश्वर, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर

—1.एंड्रॉइड फोन में मिलता है ये खास फीचर
सैमसंग, वीवो, शाओमी, ओप्पो, वनप्लस और रियलमी जैसी कंपनियां अपने फोन में किसी भी ऐप का Clone बनाने का फीचर देती हैं। शाओमी में यह फीचर Dual apps, सैमसंग में Dual messenger, ओप्पो में App Cloner, वीवो में App Clone और वनप्लस में Parallel Apps नाम से आता है। अगर आपको भी एक फोन में दो व्हाट्सएप चलाना है तो फोन की Settings में जाकर इस फीचर को एक्सेस कर सकते हैं और व्हाट्सअप का एक और क्लोन ऐप बनाकर, उसपर दूसरा अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं।

—2.Google Play Storeसे डाउनलोड करें यह ऐप
अगर आपके फोन में क्लोन ऐप का कोई फीचर नहीं दिया गया है, तो आप गूगल प्ले स्टोर से थर्ड पार्टी पर जाए और app clone सर्च करें। आप ऐप साइज, रेटिंग्स और डाउनलोड्स की संख्या देखकर अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह Whatsapp का क्लोन तैयार कर देगा, और आप दूसरा अकाउंट भी उसी फोन में इस्तेमाल कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें:—वनडे क्रिकेट में 22 साल पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं मिताली राज

—3.WhatsApp Business का इस्तेमाल करें
आप एक अकाउंट WhatsApp के प्राइमरी ऐप और दूसरा अकाउंट WhatsApp Business ऐप पर इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात है कि यह फीचर एंड्रॉइड और iOS दोनों तरह के फोन्स पर काम करेगा। इस फीचर के कुछ फायदे हैं तो एक नुकसान भी है। जब भी आप WhatsApp Business ऐप से किसी को कॉन्टेक्ट करेंगे तो सामने वाला व्यक्ति देख पाएगा कि आप व्हाट्सएप बिजनेस का इस्तेमाल कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A3QqSQ

अपने स्मार्टफोन को कैसे बदले स्मार्ट टीवी के रिमोट कंट्रोल में?

टीवी मनोरंजन के सबसे बड़े साधनों में से एक है। आजकल टीवी भी स्मार्ट हो गए हैं। ऐसे में अब टीवी पर OTT चैनल्स के अलावा यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर से लेकर लोग अपने मेल्स तक एक्सेस कर सकते हैं। कई टीवी निर्माता कंपनियां स्मार्ट टीवी में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि हम टीवी का रिमोट घर में ही कहीं रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आपको अपना फेवरेट प्रोग्राम देखना हो तो पूरे घर में रिमोट ढूंढने लगते हैं। हालांकि आप अपने स्मार्टफोन को भी टीवी का रिमोट बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने स्मार्टफोन को अपने स्मार्ट टीवी के रिमोट में बदल सकते हैं।

डाउनलोड करनी होगी ऐप
स्मार्टफोन को अपने टीवी रिमोट में बदलने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर
पर एक ऐप डाउनलोड करनी होगी, जिसका नाम Android TV Remote Control ऐप है। यह ऐप सिक्योर बताई जाती है। इस ऐप के जरिए आप अपने स्मार्टफोन को को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे और स्मार्टफोन के जरिए उसे कंट्रोल और ऑपरेट कर पाएंगे। यह ऐप आपके स्मार्टफोन को एक को ऐसे रिमोट में बदल देगा जो मल्टीप्ल फंक्शन काम करता हो।

यह भी पढ़ें— किसी दूसरे व्यक्ति के डिवाइस में लॉगइन रह गया आपका फेसबुक अकाउंट तो दूर बैठे ऐसे करें लॉगआउट

convert_smartphone_into_tv_remote.png

वाई—फाई से करना होगा कनेक्ट
गूगल प्ले स्टोर से Android TV Remote Control ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको अपने स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी दोनों को वाई-फाई से कनेक्ट करना होगा। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों डिवाइस एक ही वाई—फाई से कनेक्ट करने होंगे। दोनों डिवाइसेज को अलग-अलग वाई-फाई पर कनेक्ट से यह काम नहीं करेगा। दोनों डिवाइसेज को वाई—फाई से कनेक्ट करने के बाद अपने स्मार्टफोन में Android TV Remote Control ऐप को ओपन करना होगा। इसमें आपको आपका टीवी स्कैन होता नजर आएगा। जब आपके स्मार्टफोन में आपका स्मार्ट टीवी ट्रैक हो जाए तो उस पर टैप करें। इसके बाद आपको टीवी पर एक पिन नंबर दिखाई देगा, उस पिन को अपने ऐप में एंटर करें। इसके बाद आपका स्मार्टफोन टीवी से कनेक्ट हो जाएगा तो आप उसे कंट्रोल कर पाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ho6t5N

स्मार्टफोन के जरिए किसी दूसरे डिवाइस में से कैसे लॉगआउट करें Facebook अकाउंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook का उपयोग युवा, बुजुर्ग और किशोर के बीच बढ़ गया है। व्यस्त होने के बावजूद लोग समय निकालकर फेसबुक चेक करना नहीं भूलते, लेकिन कई बार लोग ऐसी गलतियां भी कर बैठते हैं जो काफी भारी पड़ सकती हैं। फेसबुक न सिर्फ लोगों का मनोरंजन करता है बल्कि देश दुनिया में हो रही घटनाओं से भी अवगत कराता है। कई बार लोग किसी अन्य डिवाइस में भी अपना फेसबुक अकाउंट लॉगइन कर लेते हैं। कई बार उस डिवाइस से अपने अकाउंट को लॉगआउट करना भूल जाते हैं।

कोई अन्य व्यक्ति उसका दुरुपयोग कर सकता है। हालांकि Facebook में कुछ ऐसी सेटिंग होती हैं, जिनका उपयोग कर आप कई बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप दूर बैठे भी अपने फेसबुक अकाउंट को दूसरे डिवाइस से लॉगआउट कर सकते हैं।

Facebook की सेटिंग में करने होंगे बदलाव
अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के फोन या लैपटॉप में अपना फेसबुक अकाउंट ओपन करके उसे लॉगआउट करना भूल गए हैं तो यह आपको परेशानी में डाल सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपने फेसबुक सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने होंगे। सेटिंग्स में बदलाव करने के साथ आपको फेसबुक अकाउंट सुरक्षित हो जाएगा और आप दूर बैठे भी उस डिवाइस से अपने अकाउंट को लॉगआउट कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें— पुराने स्मार्टफोन को कैसे बदलें CCTV कैमरे में? बहुत आसान है ट्रिक

facebook_2.png

सिक्योरिटी एंड लाॅगइन ऑप्शन
अगर आप भी अपना फेसबुक अकाउंट किसी अन्य के डिवाइस में लॉगइन कर भूल गए हैं तो घबराए नहीं। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फेसबुक ऐप ओपन करें। इसके बाद सिक्योरिटी एंड लॉगइन ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद आपको वेयर यू आर लाॅग्ड इन का ऑप्शन नजर आएगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट ओपन होगी, जिसमें उन सभी डिवाइसेज की जानकारी होगी, जहां आपने अपना फेसबुक अकाउंट लॉगइन किया होगा।

यह भी पढ़ें— अपने स्मार्टफोन को ऐसे रखें सिक्योर, न हैकर्स हैक कर पाएंगे और वायरस भी रहेगा दूर, जानें टिप्स

ऐसे करें लॉगआउट
सभी डिवाइसेज की लिस्ट सामने आने के बाद आप जिस डिवाइस से अपने अकाउंट को लॉग आउट करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। लॉगआउट करने के लिए आपको वहां दिखाई दे रहे तीन डॉट पर क्लिक करना होगा और उस डिवाइस को सिलेक्ट करना होगा, जहां से आपको अपना अकाउंट लॉगआउट करना है। इसमें आप एक साथ सभी डिवाइसेज से भी अपने फेसबुक अकाउंट को लॉगआउट कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jfLQeh

Thursday, June 24, 2021

WhatsApp : ये चार फीचर्स हो सकते हैं आपके लिए उपयोगी

वॉट्सऐप को आमतौर पर चैट या मैसेंजर ऐप के रूप में ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके कई ऐसे कई फीचर्स हैं, जिनको यूजर व्यक्तिगत और पेशेवर कामों के लिए इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि इन फीचर्स का इस्तेमाल पहले भी किया जाता रहा है। जानिए 4 शानदार फीचर्स के बारे में...
दस्तावेज : दस्तावेजों को यूजर वॉट्सऐप के जरिए आसानी से भेज सकते हैं। इसमें 100 एमबी तक के डॉक्यूमेंट को भेजने की सुविधा दी जाती है।
क्यूआर कोड: वॉट्सऐप से किसी दूसरे व्यक्ति का क्यूआर कोड स्कैन करना होगा, जिसके बाद आपके वॉट्सऐप कॉन्टेक्ट में उसका कॉन्टेक्ट सेव हो जाएगा।
लोकेशन : वॉट्सऐप पर यूजर अपनी लोकेशन किसी को भी चैट में आसानी से भेज सकते हैं। इसमें कुछ बदलाव किए हैं।
पेमेंट : वॉट्सऐप में पेमेंट की सुविधा भी दी जा रही है। इससे यूजर पेमेंट को रिसीव या भेज सकते है। इसमें यूपीआइ आधारित पेमेंट का ऑप्शन भी मौजूद हैं। इसे बैंक से भी जोड़ा जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d9ZtrL

Google और YouTube से ऐसे डिलीट करें अपनी सर्च हिस्ट्री

हम सभी गूूगल Google और यूट्यूब YouTube का इस्तेमाल करते हैं। चाहें किसी चीज की जानकारी प्राप्त करनी हो या फिर शॉपिंग। गूगल हर किसी के लिए बेहद जरूरी हो गया है। क्योंकि इसके पास हर सवाल का जवाब होता है। साथ ही आपके द्वारा सर्च की गई हर जानकारी गूगल के पास होती है। साथ ही गूगल हमने जो सर्च किया है उससे रिलेटेड दूसरे रिजल्ट्स भी दिखाता है।

यह भी पढ़ें:—पुराने स्मार्टफोन को कैसे बदलें CCTV कैमरे में? बहुत आसान है ट्रिक

वहीं अगर यूट्यूब की बात करें तो यहां फिल्म, गाने से लेकर खाने की रेसीपी देखने तक कई काम कर सकते हैं। इन दोनों चीजों का इस्तेमाल हम सभी आमतौर पर करते ही हैं। हम गूगल और यूट्यूब पर जो भी सर्च करते हैं वो सभी सर्च हिस्ट्री में सेव हो जाता है। अगर आपके अलावा आपका फोन और लेपटॉप कोई दूसरा यूज करता है तो वह देख सकता है कि आपने क्या—क्या सर्च किया है। लेकिन कई बार हम ऐसी चीजें सर्च करते हैं कि जो हम चाहते हैं कि किसी दूसरे को पता ना चलें। हम उन्हें डिलीट करना चाहते हैं, लेकिन हमें पता नहीं होता है कि कैसे डिलीट करें। तो आइए जानते हैं गूगल और यूट्यूब की हिस्ट्री कैसे डिलीट कर सकते हैं।

इस तरह से डिलीट करें गूगल हिस्ट्री
—गूगल की हिस्ट्री डिलीट करने के लिए सबसे पहले आपको डेस्कटॉप में क्रोम Chrome
ओपन करना होगा।
—इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर में More का विकल्प मौजूद होगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
—यहां आपको History का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
— इसके बाद फिर से History पर क्लिक करें।
—फिर लेफ्ट साइड में दिख रहे Clear browsing data पर क्लिक करें।
—फिर एक ड्रॉप-डाउन मेन्यू आएगा जिसमें आपको यह सेलेक्ट करना होगा कि आपको कब की हिस्ट्री डिलीट करनी है। इसमें से आपको Time Range सेलेक्ट करना होगा। इसमें पिछले एक घंटे, एक दिन, 7 दिन, 4 हफ्ते या हमेशा के विकल्प में से एक सेलेक्ट करें। साथ ही सभी चेकबॉक्स को भी टिक कर दें।
—विकल्प को सेलेक्ट कर आपको नीचे दिए गए Clear Data पर टैप करना होगा।

यह भी पढ़ें:—वोडफोन आइडिया 15 दिनों के लिए दे रहा फ्री कॉलिंग और फ्री डाटा, जानिए कैसे और किसे मिलेगा यह लाभ

ऐसे डिलीट करें यूट्यूब की हिस्ट्री
—सबसे पहले यूट्यूब पर जाना होगा।
—इसके बाद लेफ्ट साइड पर दिए गए History के विकल्प को टैप करें।
—इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा उसमें आपको आपके द्वारा सर्च की गई सभी वीडियो दिखाई देगी।
—राइट साइड में Watch history को चेक कर दें और फिर नीचे दिए गए Clear All Watch History पर क्लिक कर दें।
—फिर एक पॉप-अप विंडो ओपन होगी उसमें नीचे दिए गए Clear Watch History विकल्प टैप कर दें। इससे आपकी YouTube सर्च हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SmqnFy

मोबाइल डेटा हो रहा है जल्दी खर्च तो फॉलो ये ट्रिक्स और करें एन्जॉय

 

नई दिल्ली। आज के दौर में स्मार्टफोन (Smart phone) हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। खासकर इस कोरोना महामारी के दौर में। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर शॉपिंग और पैसों के लेनदेन तक हर कोई इटरनेट के माध्यम से संभव हो पा रहा है। इसलिए हर कोई अपना डेटा सेव करके रखना चाहता है, लेकिन कई बार लोगों के सामने ये दिक्कतें आती हैं कि सोच-समझकर डेटा का उपयोग करने के बावजूद डेटा कब और कहां खत्म हो जाता है पता नहीं चलता। आज हम मोबाइल डेटा को बचाने के लिए कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके डाटा बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें:—वोडफोन आइडिया 15 दिनों के लिए दे रहा फ्री कॉलिंग और फ्री डाटा, जानिए कैसे और किसे मिलेगा यह लाभ

एक साथ कई एप्स को ना करें ओपन
कई बार हम एक साथ कई एप्स ओपन कर लेते हैं। जबकि इस्तेमाल किसी एक एप का ही करते हैं। इससे काफी डेटा एक साथ खर्च होता रहता है। इतना ही नहीं जब हम मोबाइल यूज नहीं कर रहे होते हैं तो भी ये एप बैकग्राउंड में खुले पड़े रहते हैं। इससे काफी डेटा खर्च हो जाता है। इसलिए जब किसी एप को ओपन करें तो बाकी एप को बंद कर देने चाहिए। साथ ही जब आप मोबाइल का यूज नहीं कर रहे होते हैं तो क्लीयर या क्लोज ऑल एप्स पर क्लिक जरूर कर दें। इससे आपका काफी डेटा बच जाएगा।

ऑनलाइन गेम्स और वीडियो का इस्तेमाल ना करें
कई बार लोग ऑनलाइन फिल्म देखने लगते और गेम्स खेलते रहते हैं, इससे काफी सारा डेटा खर्च हो जाता है। इसलिए जब भी आपको फिल्म, गाने या फिर गेम्स खेलने तो सबसे पहले उन्हें डाउनलोड कर लें, फिर अपना मनोरंजन करें। इससे जितना भी डेटा खर्च होगा वह एक बार में ही हो जाएगा। इससे आप अपना मनोरंजन ऑफलाइन भी कर सकेंगे। हर रोज उन्हीं गानों, फिल्मों और गेम्स के लिए मोबाइल डेटा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

ऑटो अपडेट और ऑटो डाउनलोट सेंटिंग को बंद रखें
अधिकतर लोग व्हाट्सअप, टेलीग्राम और अन्य एप्स पर इमेज या वीडियो देखते हैं तो अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं। साथ ही जब एप्स का नया वर्जन आता है तो वो ऑटो अपडेट होेने लगते हैं। इससे भी काफी मोबाइल डेटा खर्च होता है। इसलिए अपने व्हाट्सएप और मोबाइल सेटिंग्स में जाकर ऑटो डाउनलोड और ऑटो अपडेट सेटिंग को क्लोज करें और जरूरत की चीजें ही डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें:—पुराने स्मार्टफोन को कैसे बदलें CCTV कैमरे में? बहुत आसान है ट्रिक

एप्स पर ना करें फ्री कॉलिंग
आजकल कई एप्स पर फ्री कॉलिंग सुविधा दी जा रही है। इसका उपयोग इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए कभी-कभी करना तो ठीक है, लेकिन लोकल कॉल्स के लिए इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे काफी तेजी से डेटा खर्च होता है। इसलिए किसी एप्स पर दी गई फ्री कॉलिंग को यूज करने से सुविधा का इस्तेमाल करने से बचें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d56UAv

पुराने स्मार्टफोन को कैसे बदलें CCTV कैमरे में? बहुत आसान है ट्रिक

घर की सुरक्षा के लिए लोग आजकल CCTV कैमरे लगाते हैं। जब लोग घर से बाहर रहते हैं तो इन CCTV कैमरों की मदद से लोग अपने घर की निगरानी रखते हैं। लेकिन महंगे होने की वजह से सभी लोग ये कैमरे नहीं लगवा पाते। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं,जिसकी मदद से आप आसानी से अपने घर की निगरानी रख सकते हैं। इसके लिए आपको महंगे CCTV कैमरे लगवाने की जरूरत नहीं है। आप अपने पुराने स्मार्टफोन के जरिए भी यह काम कर सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिसके जरिए आप अपने पुराने स्मार्टफोन को CCTV कैमरे में बदल सकते हैंं।

इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे CCTV कैमरे की तरह यूज कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले तो अपने स्मार्टफोन को CCTV कैमरे में बदलने के लिए आपके पास वाई—फाई होना चाहिए। इसके अलावा आपके स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी अच्छी होना जरूर है। कैमरा क्वालिटी अच्छी होने से आप साफ-साफ देख पाएंगे कि आपके घर में क्या हो रहा है। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में एक ऐप भी इंस्टॉल करनी होगी। इसके लिए प्ले स्टोर पर बहुत सी ऐप्स मौजूद हैं। इनमें से एक ऐप Manything है। यह फ्री ऐप है।

यह भी पढ़ें— स्मार्टफोन में एकसाथ ऐसे यूज कर सकते हैं दो ऐप्स, फॉलों करें ये टिप्स

cctv2.png

स्मार्टफोन को ऐसे बदलें CCTV कैमरा में
गूगल प्ले स्टोर से Manything ऐप को डाउनलोड करें। यह 56एमबी की ऐप है और यह ऐप बिलकुल फ्री है। इस ऐप को आपको अपने पुराने और मैजूदा फोन में इंस्टॉल करना है,जिसे आप इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद जब यह ऐप आप खोलेंगे तो आपको दोनों फोन में एक ही आईडी से लॉगइन करना होगा। लॉगइन करने के बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमें पहला ऑप्शन होगा व्यू का और दूसरा ऑप्शन होगा कैमरा का।

यह भी पढ़ें— स्मार्टफोन खरीदने का है प्लान तो जरूर ध्यान में रखें इन बातों को, मिलेगा बेस्ट ऑप्शन

ऐसी जगह रखें जहां से व्यू अच्छा मिले
ध्यान रखें जिस स्मार्टफोन को आप CCTV कैमरा बनाना चाहते हैं, उस फोन में कैमरा पर क्लिक करना है और जिस फोन पर आप फुटेज देखना चाहते हैं उस पर व्यू के ऑप्शन को क्लिक करना है। इसके बाद जिस फोन को आपने CCTV बनाया है, उसे ऐसी जगह पर रखें जहां से घर या कमरे का अच्छा व्यू आए। इसके बाद आप अपने मौजूदा स्मार्टफोन में CCTV फुटेज देख पाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h4g5Cg

Wednesday, June 23, 2021

Micromax लॉन्च करेगी सस्ता और शानदार स्मार्टफोन, लॉन्चिंग से पहले हुआ फीचर्स का खुलासा

 

नई दिल्ली। मोबाइल कंपनियों के बीच एक से बढ़कर शानदार फीचर्स वाले सस्ते से सस्ते मोबाइल लॉन्च करने की होड़ लगी है। मेड इन इंडिया स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax ने पिछले साल फिर से मार्केट में धमाकेदार वापसी की है। कंपनी ने एक साथ कई स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अब एक और नया स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है, जो बेहद ही लॉ बजट सेगमेंट का होगा। खबर है कि कंपनी जल्द ही Micromax In 2B को लॉन्च कर सकती है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Micromax In 1B का ही सक्सेजर वर्जन होगा। हाल ही में अपकमिंग स्मार्टफोन Micromax In 2B को Geekbench पर स्पॉट किया है।

यह भी पढ़ें:—Vi लेकर आया Jio की टक्कर में ये धांसू प्लान, हर दिन करें जी भरकर करें इस्तेमाल

ट्विटर पर शेयर की पोस्ट से हुआ खुलासा
टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन Micromax In 2B से जुड़ी कुछ जानकारी दी गई है। साथ ही Geekbench पर हुई लिस्टिंग का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट से अपकमिंंग स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है। इस स्क्रीनशॉट के अनुसार, Micromax In 2B को octa-core 1.8GHz Unisoc T610 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इससे स्पष्ट होता है कि यह कंपनी का लो बजट रेंज स्मार्टफोन होगा।

ऐसे हो सकते हैं मोबाइल के फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Micromax In 2B में ग्राफिक्स के लिए Mali G52 MP2 जीपीयू का उपयोग किया जाएगा। इसमें 4जीबी रैम दी जाएगी और उम्मीद है कि यह कई अन्य स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी अन्य वेरिएंट का खुलासा नहीं किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित होगा। Geekbench पर इस स्मार्टफोन को 350 सिंगल कोर स्कोर और 1204 मल्टी कोर स्कोर मिला है।

यह भी पढ़ें:—वोडफोन आइडिया 15 दिनों के लिए दे रहा फ्री कॉलिंग और फ्री डाटा, जानिए कैसे और किसे मिलेगा यह लाभ

पिछले साल लॉन्च किया गया था यह स्मार्टफोन
पिछले साल लॉन्च हुए Micromax in 1b लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह MediaTek Helio G35 प्रोसेसर पर आधारित है और इसमें 4GB रैम मौजूद है। इस स्मार्टफोन को 32GB और 64GB दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। स्टॉक एंड्राइड ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने दो साल तक ओएस अपडेट की घोषणा की है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का है जबकि 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wQZYil

Vi लेकर आया Jio की टक्कर में ये धांसू प्लान, हर दिन करें जी भरकर करें इस्तेमाल

 

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक से एक धांसू प्लान लेकर आती हैं। अब रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफॉन आइडिया (Vi) अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक धांसू प्लान लेकर आया है। जिसकी कीमत 447 रुपए है। इससे पहले मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio और Airtel दोनों ही कंपनियों ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए क्रमश: Jio 447 Plan और Airtel 456 Plan को उतारा था। ये दोनों ही प्लान्स नो डेली लिमिल के साथ आते हैं और अब इस वीआई प्लान को भी बिना किसी डेली डेटा लिमिट के साथ लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें:—वोडफोन आइडिया 15 दिनों के लिए दे रहा फ्री कॉलिंग और फ्री डाटा, जानिए कैसे और किसे मिलेगा यह लाभ

वीआई 447 प्लान की पूरी डिटेल
Vodafone Idea ने इस प्लान के तहत अपने यूजर्स को 50 जीबी डेटा ऑफर किया है, जिसको आप चाहें तो एक दिन में यूज कर सकते हैं या आप अपनी जरूरत के हिसाब से वैलिडिटी रहने तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा किभी नेटवर्क में डेली अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान के तहत 2 महीने यानी 60 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। साथ ही वीआई मूवीज और टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। अगर आप भी यह प्लान लेना चाहते हैं तो वीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिचार्ज के लिए लिस्ट भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें:—बिना मोबाइल नेटवर्क के कैसे करें कॉलिंग? नहीं देना होगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज

जियो 447 प्लान की पूरी डिटेल
वीआई से पहले रिलायंस जियो ने भी जियो नो डेली नॉ लिमिट प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान के तहत भी यूजर्स को 50 जीबी डेटा दिया जा रहा है वो भी बिना किसी डेटा लिमिट के। यह प्लान कंपनी के जियो फ्रीडम प्लान का हिस्सा है, इस प्लान के साथ भी यूजर को 60 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d8nZt9

वोडफोन आइडिया 15 दिनों के लिए दे रहा फ्री कॉलिंग और फ्री डाटा, जानिए कैसे और किसे मिलेगा यह लाभ

टेलिकॉम कंपनियां समय—समय पर अपने यूजर्स के लिए कुछ खास सुविधाएं और प्लान लाती रहती हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में टेलिकॉम कंपनी वोडफोन आइडिया (Vi) अपने यूजर्स के लिए खास ऑफर लाई है। इस ऑफर के तहत चुनिंदा यूजर्स को फ्री कॉलिंग और फ्री डाटा जैसी सुविधाएं मिलेगी। हालांकि टेलिकॉम कंपनी यह सुविधा सिर्फ निम्न आय वर्ग वाले ग्राहकों के लिए लाई है। वोडाफोन-आइडिया का कहना है कि इस ऑफर के जरिए ऐसे ग्राहकों को अनलॉक 2.0 के दौरान अपनों से जुड़े रहने में सुविधा होगी, जो किसी वजह से रिचार्ज नहीं करा पाए।

15 दिन तक फ्री कॉलिंग और डाटा
वोडाफान आइडिया इस ऑफर के तहत निम्न आय वर्ग वाले ग्राहक मुफ्त डाटा और फ्री कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इसमें यूजर्स को Vi से Vi नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 50 मिनट दी जाएगी। इसके साथ ही यूजर्स को 50MB इंटरनेट डाटा की सुविधा भी दी जा रही है। यह लाभ यूजर्स को 15 दिन के लिए मिलेंगे। कंपनी के अनुसार, रिचार्ज के लिहाज से इसकी कीमत 75 रुपये होती है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि निम्न आय वर्ग वाले ग्राहकों के लिए 75 रुपये कीमत का वॉयस और डाटा पैक शुरू किए हैं, जिससे उन्हें लॉकडाउन के बाद अपना कार्य-जीवन फिर से शुरू करने में सुविधा हो।

यह भी पढ़ें— अगर बार-बार हैंग होता है आपका मोबाइल तो इन आसान ट्रिक्स से करें ठीक, फिर नहीं आएगी यह समस्या

vodafone_idea_2.png

कैसे जानें आपकोे यह सुविधा मिलेगी या नहीं
कंपनी का यह ऑफर सिर्फ निम्न आय वर्ग वाले यूजर्स के लिए ही है। लेकिन अगर आप जानना चाहते हैं कि यह ऑफर आपके Vi नंबर पर है या नहीं, तो नीचे बताए गए किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर पता सकते हैं।

1. सबसे पहले अपने Vi नंबर से टॉल फ्री नंबर 121153 या यूएसडीडी कोड *444*75# डायल करें।

2. आपको कंपनी से इस संबंध में मिले एसएमएस में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

3. अपने नजदीकी Vi स्टोर पर जाएं, प्लान को लेकर योग्यता चेक करें और एक्टिवेट करा लें।

यह भी पढ़ें— मोबाइल स्क्रीन पर लगे स्क्रैच को हटाएं इन अमेजिंग ट्रिक्स से, चमक उठेगी डिस्प्ले

रिलायंस जियो भी लाई थी ऐसा ऑफर
इससे पहले देश की अग्रणी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो भी अपने जियो फोन ग्राहकों के लिए कुछ इसी तरह का ऑफर लाई थी। कंपनी ने ऐसे जियोफोन ग्राहकों को हर महीने 300 फ्री मिनट्स देने का ऐलान किया था, जो कोरोना महामारी के दौरान अपना रिचार्ज नहीं करा पाए। इसके अलावा, कंपनी ने नया रिचार्ज कराने पर उसी कीमत का एक रिचार्ज मुफ्त देने का भी ऐलान किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A0JrdE

Gmail में भेजे गए ईमेल को कैसे करें रिकॉल?

आजकल टेक्नोलॉजी बहुत एडवांस हो गई है। हम मोबाइल के जरिए दुनिया के किसी भी कोने से किसी भी व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के जरिए अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स या जानकारी किसी को भी भेज सकते हैं। लेकिन कई बार इसमें गलती हो जाती है और किसी अन्य को भेजे जाना वाला ईमेल किसी अन्य व्यक्ति के पास पहुंच जाता है। इसमें कोई जरूरी जानकारी हो जो किसी अन्य के पास नहीं चाहिए तो ऐसे में परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप गलत व्यक्ति के पास भेजे गए ईमेल को रिकॉल कर सकते हैं। तो जानते हैं कि कैसे जीमेल से भेजे गए ईमेल को रिकॉल और अनसेंड किया जा सकता है।

कर सकते हैं unsend
अगर आप जीमेल का उपयोग वेब या आउटलुक में कर रहे हैं तो आप भेजे गए ईमेल को unsend कर सकते हैं। इसके साथ ही भेजे गए ईमेल को 30 सेकेंड तक पॉज करने के लिए सेट भी कर सकते हैं। इसके बाद ईमेल को रिकॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप गलत रिसिप्‍ट, स्पेलिंग मिस्टेक्स, खराब सब्‍जेक्‍ट या अटैचमेंट्स को भूल जाने पर रिकवर भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें— कहीं आपकी कॉल रिकॉर्ड तो नहीं हो रही, इन आसान तरीकों से लगाएं पता

gmail2.png

फीचर करना पड़ेगा इनेबल
हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जीमेल में आप तब ही भेजे गए ई-मेल को unsend कर सकते हैं, जब आपने इस फीचर को इनेबल किया हो। यह फीचर डिफॉल्ट रूप से इनेबल नहीं होता। इसके लिए आपको ब्राउजर में जाकर अपने जीमेल अकाउंट में लॉग इन करना होगा। इसके बाद टॉप साइड के गियर आइकॉन पर क्लिक करना होगा। वहां आपको मेन्यू से सेटिंग्स में जाना होगा। यहां आपको जनरल टैब में इनेबल अनडू सेंड चेक बॉक्‍स को सिलेक्‍ट करना होगा। अब Gmail ने ईमेल को भेजने से पहले कितने सेकंड तक ईमेल को पॉज करना है या रोकना है, उसका टाइम चुन सकते हैं। उसके लिए ड्रॉप डाउन बॉक्स में 5 से 30 सेकंड तक रेंज सिलेक्‍ट कर करते हैं। यह करने के बाद आपको सेव चेंजेंज पर क्लिक करना होगा।

यह भी पढ़ें— अपना रियल मोबाइल नंबर छिपाकर भी चला सकते हैं WhatsApp, यहां जानें कैसे

मेल भेजने के बाद ऐसे करें रिट्रीव
जीमेल में Undo Send फीचर को इनेबल करने के बाद आप ईमेल भेजने के बाद इसे रिट्रीव भी कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि ईमेल में कोई बदलाव करने की आवश्यकता है, तो आप इसे तुरंत रिकॉल कर सकते हैं। इसके लिए जीमेल से ईमेल भेजने के बाद जीमेल स्क्रीन के ऊपर Undo कि एक नोटिफिकेशन दिखाई देगा। आपको Undo बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मैसेज में बदलाव कर उसे दोबारा भेज सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xKeA2R

बिना मोबाइल नेटवर्क के कैसे करें कॉलिंग? नहीं देना होगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज

मोबाइल हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। यह न सिर्फ हमें अपनों से जोड़कर रखता है बल्कि मुसीबत के समय भी हमारे बहुत काम आता है। जरूरत पड़ने पर हम किसी को भी कॉल करके अपनी सहायता के लिए बुला सकते हैं। लेकिन कई बार मोबाइल में नेटवर्क और कॉल ड्रॉप जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार बहुत जरूरी कॉल करने के समय अगर ऐसी समस्या आ जाए तो काफी परेशानी होती है। वहीं अगर कोई ऐसी जगह पर हो जहां नेटवर्क न आ रहा हो और जरूरी कॉल करना हो तो। इस स्थिति से आप बाहर निकल सकते हैं और बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं। हम आपको ऐसी ही ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप बिना नेटवर्क के भी किसी को कॉल लगा पाएंगे।

बिना नेटवर्क कॉल और कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं
कुछ टेलिकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को वाई—फाई कॉलिंग की सुविधा देती है, जिसे VoWiFi कहा जाता है। इस सर्विस के तहत अगर मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा हो या कॉल ड्रॉप हो रहा हो तो यूजर इस सर्विस के जरिए कॉल कर सकता है। यह एक फ्री सर्विस है और इसके लिए यूजर से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाता। लेकिन इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए यूजर के मोबाइल में 4G सिम और वाई-फाई होना चाहिए। ऐसे में अगर यूजर के मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है तो वह इस सर्विस के जरिए वाई—फाई कॉलिंग का ऑप्शन ऑन कर कॉल कर सकता है।

क्या है VoWiFi
VoWiFi को वॉयस ओवर वाई-फाई या वॉयस ओवर आईपी VoIP कहा जाता है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स घर के अलावा पब्लिक वाई-फाई और वाई-फाई हॉटस्पॉट के जरिए भी कॉलिंग कर सकते हैं। इस सर्विस को यूज करने के लिए मोबाइल में नेटवर्क होना जरूरी नहीं है। वहीं अगर यूजर रोमिंग में है तो भी सर्विस काम करती है। रिलायंस जियो और एयरटेल अपने यूर्जा को वाई—फाई कॉलिंग की सुविधा दे रही है। जानते हैं इस सर्विस को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें— अगर बार-बार हैंग होता है आपका मोबाइल तो इन आसान ट्रिक्स से करें ठीक, फिर नहीं आएगी यह समस्या

wi_fi_calling_2.png

रिलायंस जियो यूजर कैसे करें एक्टिवेट
अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं और एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो वाई—फाई कॉलिंग सर्विस एक्टिवेट करने के लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग्स ओपन करनी होगी। इसके बाद वाई—फाई और इंटरनेट ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद आपको सिम और नेटवर्क पर टैप पर करना होगा और सिम 1 या सिम 2 में से किसी एक को चुनना होगा। इसके बाद टर्न ऑन वाई—फाई कॉलिंग पर क्लिक कर इसे एक्टिवेट करें।

आईफोन में ऐसे करें एक्टिवेट
वहीं अगर आप आईफोन यूज कर रहे हैं तो सबसे पहले फोन सेटिंग्स ओपन करें। इसके बाद मोबाइल डाटा पर टैप करें। इसके बाद प्राइमरी सिम या ई सिम पर क्लिक करें। इसके बाद आपको वाई—फाई कॉलिंग पर टैप कर उसे ऑन करना होगा। इसके अलावा आप https://ift.tt/32hGGoc लिंक पर क्लिक करके भी इसे ऑन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें— मोबाइल स्क्रीन पर लगे स्क्रैच को हटाएं इन अमेजिंग ट्रिक्स से, चमक उठेगी डिस्प्ले

एयरटेल यूजर ऐसे करें एक्टिवेट
अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो आपको अपने फोन में वाई-फाई कॉलिंग एक्टिवेट करने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद वाई—फाई एंड इंटरनेट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सिम एंड नेटवर्क में जाकर सिम 1 या सिम 2 में किसी एक को चुनें और फिर टर्न ऑन वाई—फाई कॉलिंग पर टैप कर इस सर्विस को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप https://ift.tt/35VWVry लिंक पर क्लिक करके भी इस सर्विस को एक्टिवेट कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SW4b5v

Tuesday, June 22, 2021

30% अमरीकी बिन टीके नहीं बढ़ाना चाहते प्यार की पींघ

कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) अब जिंदगी ही नहीं जीवनसाथी पाने के लिए भी जरूरी हो गया है। हाल ही अमरीका में हुए एक सर्वे में यह मजेदार बात सामने आई है। अमरीकी डेटिंग ऐप बम्बल ने अपने एक सर्वे में पाया कि 1000 अमरीकियों में से 30 फीसदी ऐसे किसी व्यक्ति के साथ डेट पर नहीं जाना चाहते जिसने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई हो।

30% अमरीकी बिन टीके नहीं बढ़ाना चाहते प्यार की पींघ

बम्बल के अनुसार, किसी के साथ ऑनलाइन डेट पर जाने के अब नए मानदंड सेट हो गए हैं। डेटिंग चेकलिस्ट में अब वैक्सीनेशन भी अनिवार्य है। बम्बल का सर्वे यह भी बताता है कि इस महामारी ने सामाजिक संबंधों को बड़े पैमाने पर बदल दिया है। शोध में 91 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि महामारी के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि ऑनलाइन डेटिंगऐप उतनी भी बुरी नहीं, जितना माना जाता है।

30% अमरीकी बिन टीके नहीं बढ़ाना चाहते प्यार की पींघ

वहीं, इस साल रिसर्च विदाउट बैरियर द्वारा किए गए एक अन्य सर्वेक्षण में पाया गया कि 62 फीसदी उत्तरदाताओं ने पहली डेट पर भी सामाजिक मुद्दों पर बात करने को महत्व दिया। जबकि 75 फीसदी ने माना कि वे अब डेट पर पहले से ज्यादा विचारशील हो गए हैं।

30% अमरीकी बिन टीके नहीं बढ़ाना चाहते प्यार की पींघ

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zJqtYJ

30% अमरीकी बिन टीके नहीं बढ़ाना चाहते प्यार की पींघ

कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) अब जिंदगी ही नहीं जीवनसाथी पाने के लिए भी जरूरी हो गया है। हाल ही अमरीका में हुए एक सर्वे में यह मजेदार बात सामने आई है। अमरीकी डेटिंग ऐप बम्बल ने अपने एक सर्वे में पाया कि 1000 अमरीकियों में से 30 फीसदी ऐसे किसी व्यक्ति के साथ डेट पर नहीं जाना चाहते जिसने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई हो।

30% अमरीकी बिन टीके नहीं बढ़ाना चाहते प्यार की पींघ

बम्बल के अनुसार, किसी के साथ ऑनलाइन डेट पर जाने के अब नए मानदंड सेट हो गए हैं। डेटिंग चेकलिस्ट में अब वैक्सीनेशन भी अनिवार्य है। बम्बल का सर्वे यह भी बताता है कि इस महामारी ने सामाजिक संबंधों को बड़े पैमाने पर बदल दिया है। शोध में 91 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि महामारी के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि ऑनलाइन डेटिंगऐप उतनी भी बुरी नहीं, जितना माना जाता है।

30% अमरीकी बिन टीके नहीं बढ़ाना चाहते प्यार की पींघ

वहीं, इस साल रिसर्च विदाउट बैरियर द्वारा किए गए एक अन्य सर्वेक्षण में पाया गया कि 62 फीसदी उत्तरदाताओं ने पहली डेट पर भी सामाजिक मुद्दों पर बात करने को महत्व दिया। जबकि 75 फीसदी ने माना कि वे अब डेट पर पहले से ज्यादा विचारशील हो गए हैं।

30% अमरीकी बिन टीके नहीं बढ़ाना चाहते प्यार की पींघ

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qoLbsM

Wednesday, June 16, 2021

अब आप पेटीएम से भी बुक कर सकेंगे वैक्सीन स्लॉट

स्वदेशी ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम (paytm) अब अपने यूजर्स को कोरोना वैक्सीनेशन (corona vaccine) में भी मदद करेगी। जल्द ही, ऐप एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है जो हर उम्र के व्यक्ति को टीका बुक करने में मदद करेगा। पेटीएम की नई टीकाकरण बुकिंग सुविधा (vaccination booking service) ऐप उपयोगकर्ताओं को उनकी उम्र और वैक्सीन वरीयता (कोवीशील्ड, कोवैक्सीन, स्पूतनिक आदि) के अनुसार आसानी से पास के टीकाकरण केंद्र का चयन करने में मदद करेगी।

अब आप पेटीएम से भी बुक कर सकेंगे वैक्सीन स्लॉट

इतना ही नहीं, यूजर ऐप से ही अपने लिए स्लॉट बुक कर सकेंंगे। यह फीचर यूजर को उनके स्थान, उम्र, डोज संख्या (1st dose or 2nd dose) और टीके के प्रकार के आधार पर निकटतम टीकाकरण केंद्र में स्लॉट बुक करने की सुविधा देता है। उपयोगकर्ता मुफ्त और सशुल्क टीकों के बीच चयन भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि कंपनी ने मई में ऐप पर एक वैक्सीन फाइंडर फीचर भी लॉन्च किया था। हालांकि कंपनी का यह नया फीचर अभी ऐप पर नहीं है लेकिन जल्द ही अपडेट हो सकता है।

अब आप पेटीएम से भी बुक कर सकेंगे वैक्सीन स्लॉट

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gzMMHD