Sunday, May 9, 2021

गूगल यूजर्स की बढ़ा रहा है सिक्योरिटी, अब अकाउंट नहीं हो सकेगा हैक!

नई दिल्ली। इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने के लिए सभी लोग गूगल का सहारा लेते हैं। आज के समय में हम बड़े पैमाने पर गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं। किसी भी सवाल का जवाब जानने के लिए लोग तुरंत गूगल सर्च करते हैं और इसका सटीक जवाब मिलता है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंटरनेट सर्च इंजन गूगल के यूजर के लिए जल्द ही सिक्योरिटी बढ़ने जा रही है। गूगल अपने यूजर्स की सिक्योरिटी चिंता को कम करने के लिए एक नया फीचर लॉन्च करने जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने आपको टू स्टेप वेरीफिकेशन पर एनरोल हो जाएंगे। अब यूजर्स के अकाउंट को हैक नहीं किया जा सकेगा। गूगल ने हाल ही में इसके बारे में जानकारी दी है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर कई प्रकार के सवाल उठाए गए थे।

यह भी पढ़ें :— वैज्ञानिकों ने बनाया सस्ता ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एक मिनट में तीन लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी

कई अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल
गूगल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट, आइडेंटिटी एंड यूजर सिक्योरिटी डायरेक्टर मार्क रिशर ने एक ब्लॉग में बताया कि आपको पता नहीं है लेकिन पासवर्ड आपकी ऑनलाइन सिक्योरिटी के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसको चुराना भी बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि इसको याद रखना और इसे संभाल कर रखना काफी मुश्किल है। बहुत से लोग मानते हैं कि पासवर्ड जितना अधिक हो यानी जितना लंबा और जटिल हो सुरक्षित रहता है। लेकिन बहुत से मामलों में यह बहुत ही जोखिम भरा है। उन्होंने कहा अमेरिका में 60 प्रतिशत यूजर के एक ही पासवर्ड के कई साइड पर इस्तेमाल करने की बात सामने आई है। इससे एक भी साइट का पासवर्ड हैक होने पर सभी अकाउंट के लिए खतरा हो सकता है।

एक बार में 1000 पासवर्ड तक अपलोड करने की सुविधा
बता दे कि गूगल का टू स्टेप वेरीफिकेशन पहले से ही मौजूद है। इससे एक्टिवेट करने का विकल्प है। गूगल अब इस फीचर को अनिवार्यता बनाने जा रहा है। हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई तारीख तय नहीं की है। गूगल ने हाल ही में एक नया पासवर्ड इंपोर्ट फीचर लॉन्च किया है। जिसमें यूजर को जिसमें यूजर्स को विभिन्न थर्ड पार्टी साइड से एक बार में 1000 तक पासवर्ड गूगल के मैनेजर अपलोड करने की सुविधाएं दी जा रही है। टू स्टेप वेरीफिकेशन में पासवर्ड इंपोर्ट पासवर्ड मैनेजर और सिक्योरिटी चेक अब जैसे कहीं ऑनलाइन सिक्योरिटी मिलेगी। इसके साथ ही पासवर्ड को याद रखने में भी आसानी होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3euJCFg

No comments:

Post a Comment