टेक स्टार्ट अप 'चाराचोर्डर' (tech startup CharaChorder) ने एक ऐसा टाइपिंग कीबोर्ड बनाया है जो एक बार में एक लैटर नहीं बल्कि पूरा शब्द टाइप करता है। यह कीबोर्ड समूचे शब्द को टाइप करने के लिए खास मेथड का उपयोग करता है। इसे खास तेजी से टाइप करने के लिए ही डिजाइन किया गया है।
की-कॉम्बिनेशन से मिलती तेज गति
कीबोर्ड पर अंकित अलग-अलग कॉम्बिनेशन एक साथ दबाने से सामान्यत: उपयोग के शब्द टाइप हो जाते हैं। यूजर भी कॉॅम्बिनेशन बना सकते हैं। कीबोर्ड सभी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। आप 40 की बजाय 250 शब्द प्रति मिनट तक टाइपिंग स्पीड पा सकते हैं। टाइपिंग की-स्ट्रोक्स में 500 फीसदी की कमी आती है।
ऐसे करता है काम
दरअसल इस कीबोर्ड में कीज़ की जगह उनके कॉम्बिनेशन का उपयोग किया गया है। उपयोगकर्ता कुछ या 3 से 4 कॉम्बिनेशन को एक साथ दबाकर सामान्य उपयोग के शब्द पूरा-पूरा लिख सकते हैं। यानी एक शब्द या छोटे वाक्य को लिखने और स्पेलिंग पूरा करने लिए बार बार अलग अलग लेटर्स प्रेस करने ज़रूरत नहीं है। कीबोर्ड के कॉम्बिनेशन पसंद न आये या काफी न हों तो यूजर अपने भी सैकड़ों की कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। इतना ही नहीं यह कीबोर्ड Mac, Windows, iOS, Android and Linux operating systems सभी के साथ आसानी से फंक्शन करता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OKA9j9
No comments:
Post a Comment