Friday, April 30, 2021

मई से इन नियमों में होने जा रहा बदलाव, नहीं संभले तो WhatsApp समेत ये सर्विस हो जाएंगी बंद

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले यूजर्स को एक मई यानी कल से कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक मई से कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर यूजर्स पर होगा। ऐसे में बेहतर होगा कि यूजर्स को आज ही WhatsApp पॉलिसी समेत अपना काम निपटा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा करने में चूक जाते हैं तो भविष्य में WhatsApp जैसी सर्विस का आनंद नहीं ले पाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि एक मई से कैसे किन-किन सर्विसों में बदलाव होना जा रहा है।

होम आइसोलेशन में कब तक रहें कोरोना संक्रमित? एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया दिया जवाब

WhatsApp ने किया नई प्राइवेसी पॉलिसी का ऐलान

आपको बता दें कि WhatsApp ने साल की शुरुआत में ही नई प्राइवेसी पॉलिसी का ऐलान किया था। शुरुआत में इसकी डेडलाइन 15 फरवरी रखी गई थी। हालांकि बाद में कंपनी इसको बढ़ाकर 15 मई 2021 कर दिया था। ऐसे में अगर आपने अभी तक WhatsApp पॉलिसी को स्वीकार नहीं किया तो आप आगे WhatsApp का यूज नहीं कर पाएंगे। यही वजह है कि WhatsApp की ओर से प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करने के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है।

पंजाब: CM अमरिंदर सिंह लॉकडाउन की अटकलों को किया खारिज, बोले- यह समस्या का हल नहीं

18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन

देश में एक मई से 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको वैक्सीनेशन की तारीख, स्थान और हॉस्पिटल की जानकारी दी जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e6zkLt

Tuesday, April 20, 2021

Whatsap के डिलीट हुए मैसेज को कैसे पढ़ें? जानिए आसान ट्रिक

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp एक पॉपुलर ऐप हैै। हालांकि यह ऐप पिछले कुछ समय से अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवादों में चल रही है। इसके बावजूद व्हाट्सएप लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट करता रहता है और यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। बता दें कि पिछले दिनों व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए डिसअपियरिंग मैसेज का फीचर एड किया था। यूजर्स इस फीचर का उपयोग कर अपने भेजे हुए मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने पर यूजर्स द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज एक निर्धारित समय के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं। हालांकि अभी तक व्हाट्सएप में इस तरह का कोई फीचर नहीं आया, जिससे डिलीट हुए मैसेज को पढ़ा जा सके।

पढें जा सकते हैं डिलीट किए व्हाट्सएप मैसेज
कई बार व्हाट्सएप में कई जरूरी मैसेज होते हैं और वे गलती से हमसे डिलीट हो जाते हैं। ऐसे में यूजर्स को कई बार मैसेज डिलिट होने से परेशानी हो सकती है। व्हाट्सएप में वैसे तो एक बार डिलीट हुआ मैसेज वापस नहीं आता। लेकिन एक ट्रिक द्वारा यूजर्स व्हाट्सएप के डिलीट मैसेज पढ़ सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप ऐसा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आपकी WhatsApp प्रोफाइल और डीपी पर कौन-कौन रख रहा है नजर, ऐसे लगाएं पता

whatsapp2.png

ऐप करेगी मदद
व्हाट्सएप के डिलीट मैसेज पढ़ने के लिए आपको एक थर्ड पार्टी एप की मदद लेनी होगी। इस ऐप का नाम WhatsRemoved+ है । यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है, लेकिन एप्पल ऐप स्टोर पर यह ऐप उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इस ट्रिक का उपयोग सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स ही कर सकते हैं, आईफोन यूजर्स नहीं। गूगल प्ले स्टोर से यह ऐप इंस्टॉल करने के बाद जब आप इसे ओपन करेंगे तो यह ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगेगी। ऐप का उपयोग करने के लिए आपको इसे परमिशन देनी पड़ेगी। यह ऐप यूजर्स से फोन के नोटिफिकेशन का एक्सेस मांगता है। साथ ही यह ऐप आपके फोन में इंस्टॉल कुछ अन्य ऐप्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम के नोटिफिकेशन का एक्सेस मांगेगी। हालांकि आप इसमें सिर्फ उन ऐप्स को सलेक्ट करें, जिनको आप इसमें इनेबल करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- ऑफलाइन रहकर कैसे करें WhatsApp चैटिंग?

पेज पर दिखेंगे डिलीट मैसेज
अगर आप सिर्फ व्हाट्सएप के डिलीट किए मैसेज पढ़ना चाहते हैं तो इसमें सिर्फ व्हाट्सऐप मैसेज को इनेबल करें और कन्टीन्यू पर क्लिक करें। इसके बाद आप जिस फाइल को सलेक्ट करना चाहते हैं, उस पर टैप करें और इसके बाद यस पर टैप करें। अब यह ऐप आपको एक पेज पर ले जाएगी। आपको अब टॉप स्क्रीन पर डिटेक्टेड ऑप्शन के पास व्हाट्सएप ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसमें आपको कुठ सेटिंग्स इनेबल करनी होंगी। इसके बाद व्हाटसएप के सभी डिलीट किए हुए मैसेज पढ़ सकते हैं।

हालांकि एक्सपर्ट्स हमेशा थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने से बचने के लिए कहते हैं। किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में और उस ऐप के डेवलेपर्स के बारे में जान लेना जरूरी होता है। ऐसे आप भी इस ऐप को डाउनलोड करने से पहलेे, इसकी जानकारियां और रिव्यू प्ले स्टोर से जान लें। हमने आपको सिर्फ एक ट्रिक बताई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ssGL3m

Wednesday, April 14, 2021

अब KN95 मास्क में सुरक्षा के साथ स्टाइल भी, पार्टी में नजर आएंगे स्टाइलिश, अमेजन पर हो रही बिक्री

देश में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनने की हिदायत दी थी। हालांकि शुरुआत में लोगों के हाथ जिस तरह के मास्क लगे उन्होंने पहनना शुरू कर दिया। यहां तक की लोग अपने घरों में बने कपड़े के मास्क भी पहन रहे थे। हालांकि कोरोना के प्रसार को रोकेने के लिए KN95 मास्क मानकों पर खरा उतरता है। पहले KN95 मास्क की कमी आ गई थी। लोगों को कहा गया था कि वे KN95 मास्क स्वास्थ्य सेवाओं में लगे अधिकारियों के लिए रहने दें। हालांकि अब फेस्क मास्क स्वास्थ्य के साथ फैशन का भी हिस्सा बन गए हैं। अब आप स्टाइलिश KN95 मास्क आसानी से अमेजन से खरीद सकते हैं। अमेजन पर स्टाइलिश KN95 मास्क बिक्री के लिए उपलब्ध है।

सुरक्षा के साथ स्टाइल भी
कोरोना की वजह से फेस्क मास्क अब हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा बन गए हैं। हालांकि ज्यादातर लोग एन 95 मास्क का इस्तेमाल नहीं करते। इसकी वजह यह है कि एक तो ये महंगे होते हैं और दूसरा इनकी कमी भी रही है। हालांकि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए एन 95 मानकों पर खरे उतरते हैं। लेकिन रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की सिफारिश है कि ये एन 95 मास्क स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और चिकित्सा से जुड़े लोगों के लिए आरक्षित हैं। अब अमेजन पर जो KN95 मास्क मिल रहा है वह आपको सुरक्षा तो देगा ही, साथ ही आप उसे किसी मीटिंग या फंक्शन में पहनकर जाएंगे तो स्टाइलिश भी लगेंगे।

यह भी पढ़ें— दुनिया में केवल 9 लोगों को है यह जेनेटिक बीमारी

पांच परतों वाला है WWDOLL का KN95 मास्क
बता दें कि ज्यादातर KN95 मास्क सफेद, स्टार्क और साधारण से दिखने वाले होते हैं। अब अमेजन पर WWDOLL का KN95 मास्क बिक्री के लिए उपालब्ध है। यह काले रंग में उपलब्ध है और दिखने में स्टाइलिश है। वहीं सुरक्षा की बात करें तो WWDOLL के KN95 मास्क में सुरक्षा की पांच परतें दी गई हैं। इसमें दो परतें नॉन वूवन कपड़े की हैं। वहीं दो परते मेल्ट ब्राउन फैब्रिक की हैं। इसके अलावा एक परत हॉट एयर कॉटन की दी गई है। इसकी आंतरिक परत आपकी सांस की नमी को रोकती है और उसे त्वचा से दूर रखती है।

यह भी पढ़ें— जापानी कंपनी का दावा 2025 तक हर घर में होंगे घरेलू रोबोट?

चेहरे के आकार को बनाती है बेहतर
इस KN95 में 3डी डिजाइन दी गई है जो आपके चेहरे के आकार को बेहतर दिखाने मेें मदद करती है। इसके साथ ही इसके इलास्टिक इयर लूप्स और मेटल एडजस्टेबल नोज ब्रिज मुंह, नाक और ठुड्डी को अच्छी तरह से ढंकने में मदद करते हैं। यह मास्क 96.1 प्रतिशत कणों को फिल्टर करता है। इस मास्क का पैक 50 डॉलर है। कुछ लोगों ने इस मास्क का रिव्यू भी दिया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि यह मास्क प्रोफेशनल यूनिफॉर्म के साथ बहुत अच्छा लगता है। एक ने लिखा कि सुपरक्षित होने के साथ यह फैशनेबल भी है। कुछ अन्य लोगों ने भी कमेंट दिए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dYiLQt

Tuesday, April 13, 2021

कैसे पता करें कि आपकी गैरमौजूदगी में किसने आपके फोन को यूज किया या छेड़ा ? फोटो भी दिख जाएगी उसकी

आजकल स्मार्टफोन हमारे जीवन की सबसे अहम जरूरतों में से एक है। इससे हम सिर्फ कॉलिंग ही नहीं करते बल्कि इसमें हमारा बहुत सा जरूरी और पर्सनल डाटा स्टोर कर रखते हैं। इसी वजह से व्यक्ति अपने स्मार्टफोन को हमेशा अपने पास रखते है। अगर स्मार्टफोन किसी अन्य व्यक्ति के हाथ लग जाए तो उसमें स्टोर आपकी पर्सनल फोटोज, वीडियोज और जरूरी डाटा उस व्यक्ति को पता लग सकता है। लेकिन आप एक ट्रिक से आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके पीछे से आपका फोन किस ने छेेड़ा है। इतना ही नहीं आपको उस व्यक्ति का चेहरा भी दिख जाएगा, जिसने आपके पीछे से आपके स्मार्टफोन को अनलॉक करने की या छेड़ने की कोशिश की।

फोटो हो जाएगी क्लिक
इस आर्टिकल में हम आपको जो ट्रिक बताने जा रहे हैं, उससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी गैरमौजूदगी में किसने आपके फोन को अनलॉक करने की या उस फोन को यूज करने की कोशिश की। यह एक ऐप द्वारा संभव हो सकेगा। इतना ही नहीं आपका स्मार्टफोन उस व्यक्ति की फोटो भी खींच लेगा जो आपके फोन को अनलॉक करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए आपको इस ऐप को अपने स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा का एक्सेस देना होगर। इसके बाद जो भी आपकी गैरमौजूदगी में आपके फोन को यूज करने की कोशिश करेगा, उसकी फोटो आप देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें— नए स्मार्टफोन को रखना है सुरक्षित तो तुरंत करें ये 5 काम

smartphone_tips.png

यह ऐप करनी होगी डाउनलोड
इसके लिए आपको जो ऐप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करनी है, उसका नाम है Who touched my phone। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपको इसे कुछ परमिशन देनी होंगी। यह ऐप प्ले स्टोर पर काफी पॉपुलर है। यहां इसकी रेटिंग भी अच्छी है। प्लेस्टोर पर इसे 4.8 रेटिंग मिली है। इतना ही नहीं इस ऐप को इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। बस आपको इस ऐप को फ्रंट कैमरा एक्सेस सहित कुछ परमिशन देनी होंगी, बाकी काम यह ऐप अपने आप कर लेगा।

यह भी पढ़ें— स्मार्टफोन खरीदने का है प्लान तो जरूर ध्यान में रखें इन बातों को, मिलेगा बेस्ट ऑप्शन

ऐप देगा यह जानकारियां
यह ऐप आपको रिपोर्ट देगा कि किसने आपके फोन को यूज करने की कोशिश की है। यह ऐप रिपोर्ट सेव करता रहता है और आपको फोटो सहित बताएगा कि किसने आपके फोन को अनलॉक करने की कोशिश की। साथ ही अगर आपका फोन अनलॉक है तो यह ऐप बता देगा कि आपकी गैरमौजूदगी में किसने आपके फोन में कौन सी ऐप ओपन की। अगर आपके फोन में पैटर्न लॉक लगा है तो यह ऐप आपको यह भी बता देगा कि इसे अनलॉक करने के लिए कितने अटेंप्ट किए गए। यह सब जानकारियां यह ऐप आपको दे देगा। यह ऐप बिल्कुल फ्री है। हालांकि इसके प्रीमियम फीचर्स के लिए आपको पैसे चुकाने होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3seVdfd

सोचने की गति से टाइप करता है ये कीबोर्ड

टेक स्टार्ट अप 'चाराचोर्डर' (tech startup CharaChorder) ने एक ऐसा टाइपिंग कीबोर्ड बनाया है जो एक बार में एक लैटर नहीं बल्कि पूरा शब्द टाइप करता है। यह कीबोर्ड समूचे शब्द को टाइप करने के लिए खास मेथड का उपयोग करता है। इसे खास तेजी से टाइप करने के लिए ही डिजाइन किया गया है।

सोचने की गति से टाइप करता है ये कीबोर्ड

की-कॉम्बिनेशन से मिलती तेज गति
कीबोर्ड पर अंकित अलग-अलग कॉम्बिनेशन एक साथ दबाने से सामान्यत: उपयोग के शब्द टाइप हो जाते हैं। यूजर भी कॉॅम्बिनेशन बना सकते हैं। कीबोर्ड सभी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। आप 40 की बजाय 250 शब्द प्रति मिनट तक टाइपिंग स्पीड पा सकते हैं। टाइपिंग की-स्ट्रोक्स में 500 फीसदी की कमी आती है।

सोचने की गति से टाइप करता है ये कीबोर्ड

ऐसे करता है काम
दरअसल इस कीबोर्ड में कीज़ की जगह उनके कॉम्बिनेशन का उपयोग किया गया है। उपयोगकर्ता कुछ या 3 से 4 कॉम्बिनेशन को एक साथ दबाकर सामान्य उपयोग के शब्द पूरा-पूरा लिख सकते हैं। यानी एक शब्द या छोटे वाक्य को लिखने और स्पेलिंग पूरा करने लिए बार बार अलग अलग लेटर्स प्रेस करने ज़रूरत नहीं है। कीबोर्ड के कॉम्बिनेशन पसंद न आये या काफी न हों तो यूजर अपने भी सैकड़ों की कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। इतना ही नहीं यह कीबोर्ड Mac, Windows, iOS, Android and Linux operating systems सभी के साथ आसानी से फंक्शन करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OKA9j9

Sunday, April 4, 2021

60 लाख भारतीयों सहित 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक, ऑनलाइन उपलब्ध है ये पर्सनल जानकारियां

Facebook एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है और दुनियाभर में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि फेसबुक यूजर्स के डाटा लीक होने की खबरें कई बार सामने आई हैं। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक के करीब 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का पर्सनल डाटा लीक हो गया है। लीक हुए डाटा में यूजर्स के ईमेल एड्रेस और फोन नंबर्स सहित कई निजी जानकारियां शामिल हैं। वहीं फेसबुक ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि यह पुरानी रिपोर्ट है।

लीक डाटा में ये जानकारियां शामिल
एक मीडिया रिपोर्ट और साइबर विशेषज्ञ के अनुसार, फेसबुक यूजर्स का जो डाटा लीक हुआ है, उसमें उनकी कई पर्सनल जानकारियां शामिल हैं। दरअसल, हडसन रॉक साइबर क्राइम इंटेलिजेंस फर्म के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी एलोन गैल ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि फेसबुक के 50 करोड़़ से अधिक यूजर्स का पर्सनल डाटा लीक हुआ है। बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, लीक हुए डाटा में यूजर्स के फोन नंबर, फेसबुक आईडी, नाम, लोकेशन, डेट ऑफ बर्थ और ईमेल शामिल हैं और ये जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें— अगर आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है तो ऐसे सिक्योर करें अपने अकाउंट को

60 लाख भारतीय यूजर्स का डाटा भी शामिल
बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, जिन 53 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक हुआ है, उनमें 106 देशों यूजर्स शामिल हैं। हैकर्स ने इन 106 देशों के यूजर्स का डाटा ऑनलाइन सार्वजनिक कर दिया है। इसमें भारत के 60 लाख यूजर्स का भी डाटा शामिल हैं। इसके अलावा यूएस के 32 मिलियन यूजस और यूके के 11 मिलियन यूजर्स भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें— Facebook Activity को ट्रैक करने से कैसे रोकें?

फेसबुक ने दी यह सफाई
जब फेसबुक को इस मामले में घेरा गया तो कंपनी के एक प्रवक्ता ने इस पर सफाई देते हुए इसे पुरानी रिपोर्ट बताया है। प्रवक्ता का कहना है कि यह पुरानी रिपोर्ट है, जिसकी जानकारी कंपनी को अगस्त, 2019 में मिली थी। जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने इसे जल्द ही ठीक भी कर लिया था।

पहले भी हो चुका है डाटा लीक
बता दें कि फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक हो चुका है। वर्ष 2016 में ब्रिटेन की कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका पर 5.62 लाख भारतीय यूजर्स का फेसबुक डेटा चोरी करने का आरोप लगा था। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था और सीबीआई ने कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dzY4tJ