हाल ही में हुए Oscar's Awards के चकाचौंध से भरपूर भव्य आयोजन में अश्वेतों को समान अवसर और स्थान न मिलना, भेदभाव, महिला कलाकारों और निर्देशकों के साथ दुव्र्यवहार और जलवायु परिवर्तन से लेकर वायु प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे भी छाए रहे। जनवरी में आयोजित Golden Globe Award's के दौरान भी डीजल जनरेटर और अनावश्यक बिजली उपयोग जैसे मुद्दों ने दुनिया का ध्यान हॉलीवुड की ओर खींचा था। कार्बन फुटप्रिंट (Carbon Footprints) को कम करने के लिए हॉलीवुड स्टूडियोज को सुझाव देने वाली युवा पर्यावरण एक्टिविस्ट एमिली ओ'ब्रायन बताती हैं कि जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन का दबाव बढ़ रहा है हॉलीवुड स्टूडियोज ने भी फिल्म निर्माण के उन तरीकों पर रोक लगाने का प्रयास किया है जो जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार हैं। कुछ स्टूडियोज जहां सौर ऊर्जा पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं तो बाकी ऊर्जा बचाने के अन्य विकल्प ढूंढ रहे हैं। ओ'ब्रायन का कहना है कि प्रोडक्शन हाउस इस पर काम तो कर रहे हैं लेकिन उनके प्रयास अब भी नाकाफी हैं।
Studio's नहीं ले रहे रुचि
राइनहेमर का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के मकसद से Paramount apaictures, Warner Brother's, Disney, Sony Pictures जैसे बड़े स्टूडियो के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर चुके हैं लेकिन ज्यादातर इस विषय पर कम ही रुचि ले रहे हैं। स्टूडियो में राशेनी के लिए अब भी डीजल जनरेटर्स का इस्तेमाल किया जाता है जो जलने पर प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की तुलना में लगभग 40 फीसदी अधिक कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का उत्सर्जन करता है।
करोड़ों यूनिट बिजली की खपत
कुछ बड़े हॉलीवुड स्टूडियो के लिए तकनीकी सेवाएं देने वाले समूह के उपाध्यक्ष डगलस रेनहाइमर कार्बन उत्सर्जन को कम करना जरूरी मानते हैं। उनका कहना है कि एक बड़ा स्टूडियो अकेले सालाना 40 मिलियन (4 करोड़) किलोवाट से बिजली की खपत करता है। यह एक छोटे शहर को मिलने वाली बिजली आपूर्ति के बराबर है। सौर पैनल भी विकल्प नहीं है क्योंकि हॉलीवुड स्टूडियो की इमारतें द्वितीय विश्वयुद्ध (Worls War II) से पहले की बनी हुई हैं। ज्यादा वजन पडऩे से छतें दरक कर गिर सकती हैं।
ग्रीन गाइड कर रहे मदद
अधिकांश स्टूडियो डीजल जनरेटर जैसे कारकों से होने वाले उत्सर्जन का रिकॉर्ड रखने के लिए उसे ट्रैक करते हैं। डेटा को कार्बन फुुटप्रिंट रिपोर्ट के रूप में प्रत्येक टीवी शो और फिल्म के हिसाब से तैयार किया जाता है। इसे ज्यादातर प्रोडक्शन हाउस के सहयोग से बनाई संस्था 'ग्रीन प्रोडक्शन गाइड' के सदस्य संचालित करते हैं। हालांकि सभी स्टूडियोज अपना डेटा सही नहीं बताते इसलिए स्पष्टता की कमी है। कार्बन उत्सर्जन में हॉलीवुड की प्राकृतिक गैस से चलने वाली टरबाइन ऊर्जा से 35 % की कमी आई है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39HUDhi
No comments:
Post a Comment