Thursday, August 16, 2018

क्रिकेट सितारों ने भी दी अटल जी को श्रद्धांजलि; सचिन बोले- उनका जाना देश के लिए बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर क्रिकेट जगत भी मायूस है। देश के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी है। सचिन तेंदुलकर, सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण के अलावा सुरेश रैना ने भी वाजपेयी को याद किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आरपी. सिंह ने तो अटल जी की एक कविता के जरिए ही उन्हें याद किया। सहवाग ने वाजपेयी जी का एक पुराना और यादगार फोटो शेयर किया। बीसीसीआई ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी है। सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के एक दौरे की यादें बताईं। कहा- हमसे जाते वक्त अटल जी ने कहा था, खेल ही नहीं दिल भी जीतिए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KZOOPn

No comments:

Post a Comment