Friday, April 15, 2022

1365 GB डेटा और फ्री कॉल्स के साथ BSNL ने पेश किये शानदार प्लान्स, आपको होगा फायदा ही फायदा

BSNL हमेशा अपने ग्राहकों को कम दाम में बेहतर सर्विस देने के लिए पॉपुलर है। BSNL की ओर से ग्राहकों के लिए समर ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने 2 खास लंबी अवधि वाले प्लान्स के साथ एडिशनल वैलिडिटी की सुविधा दे रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं BSNL के PV2999 और PV2399 प्लान्स के बारे में । इन दोनों प्लान में अब 90 और 60 दिनों की एडिशनल वैलिडिटी के फायदे डी ग्राहकों को मिल रहे हैं। BSNL के PV2999 प्लान के साथ कुल 455 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है और PV2399 प्लान पर कुल 425 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। ध्यान दीजिये यह ऑफर 29 जून, 2022 तक लागू रहेगा। खास बात यह है कि दोनों प्लान्स के साथ मिलने वाले फायदे भी पूरे एडिशनल वैलिडिटी पीरियड के लिए मौजूद रहेंगे।

BSNL का 2399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान


BSNL के इस 2399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डेटा मिलेगा, साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ हर रोज 100 SMS भी मिल रहे हैं। इतना ही नहीं ग्राहकों को टेल्को से कॉलर ट्यून सेवा और इरोस नाउ की मुफ्त सदस्यता भी मिल रही है। वैसे आम तौर पर यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। लेकिन समर ऑफर के तहत यूजर्स को 60 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी मिल रही है। यानी इसमें सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। इस प्लान के साथ टेल्को की ओर से कुल 425 दिनों की सर्विस मिलेगी। इस प्लान में रोज का खर्च लगभग 5 रुपये होगा।

BSNL का 2999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान


इस प्लान में भी ग्राहकों को एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्लान में रोजाना 3GB डेटा मिल रहा है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS दिए जा रहे हैं। वैसे आम तौर पर यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। लेकिन समर ऑफर के तहत यूजर्स को 90 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी मिल रही है। इसके अलावा इस प्लान के साथ टेल्को की ओर से कुल 455 दिनों की सर्विस मिलेगी। कुल मिलाकार इस प्लान के साथ 1365GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में रोज का खर्च लगभग 6 रुपये होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kj27vx0

Tuesday, April 12, 2022

Airtel ने पेश किये दो नए पैसा वसूल प्लान, फ्री Calls, DTH के साथ Amazon Prime का मिलेगा मज़ा

Airtel Black के अपने दो नए प्लान्स आज लॉन्च किये हैं,ये प्लान 1,099 रुपये और 1,098 रुपये की कीमत में आये हैं। ये दोनों प्लान्स ऐसे ग्राहकों  के लिए उपयोगी साबित होंगे जोकि टीवी के लिए लैंडलाइन कनेक्शन, ब्रॉडबैंड कनेक्शन और DTH सर्विस के लिए अलग-अलग रिचार्ज करते हैं। खास बात यह है कि कंपनी इन सभी सुविधाओं के लिए एक ही बिल जारी करेगी, जिससे अब यूजर्स को अलग-अलग बिल पे करने से आजादी मिलेगी और साथ ही कुछ रुपये भी बच जाते हैं। आइये जानते हैं Airtel Black के इन दोनों प्लान्स के बारे में और बताते हैं इनके फीचर्स।  

 

 

Airtel Black Rs 1098 और Rs 1,098 Plan के फीचर्स


Airtel Black के 1098 रुपये वाले प्लान में 200Mbps ब्रॉडबैंड स्पीड के अलावा लैंडलाइन कनेक्शन पर अनलिमिटेड Voice कॉल की सुविहा मिलती है। इसमें एयरटेल डिजिटल टीवी कनेक्शन के लिए 350 रुपये के टीवी चैनल भी शामिल हैं। इसके अलावा Airtel Black 1,099 रुपये के प्लान में एक साल का Amazon Prime और Airtel Xstream सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इतना ही नहीं इस प्लान के लिए पोस्टपेड कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि नियम और शर्तों का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा लगता है कि इस प्लान के साथ कोई पोस्टपेड कनेक्शन शामिल नहीं होगा।

Airtel Black के 1,098 रुपये वाले प्लान में ब्रॉडबैंड यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा के साथ लैंडलाइन पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके असाथ ही 100mbps तक की स्पीड भी मिलती है। 1,099 रुपये का प्लान पोस्टपेड कनेक्शन के लिए 75GB डेटा और फ्री वॉयस कॉल की सुविधा दी जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि Airtel ने 1,349 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है जिसमें तीन पोस्टपेड कनेक्शन के लिए 210 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की पेशकश की गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ewbgzoW

Sunday, April 10, 2022

Elon Musk नहीं होंगे Twitter board में शामिल, CEO पराग अग्रवाल ने जारी किया बयान

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला (Tesla) के CEO Elon Musk ने अभी हाल ही में twitter में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। और बाद में यह खबर तेजी से सामने आई कि एलन मस्क twitter के बोर्ड में शामिल होने जा रहे हैं। twitter के सीईओ पराग अग्रवाल ने बकायदा ट्वीट करके एलन मस्क का स्वागत किया लेकिन अब खबर यह है कि एलन मस्क twitter के बोर्ड में शामिल नहीं हो रहे हैं और इस बात की जानकारी पराग अग्रवाल ने ही ट्वीट करके जानकारी दी है।

 

पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट में बताया कि मस्क ने twitter के बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर दिया है। पराग ने यह भी बताया कि हम अपने शेयरधारकों के सुझाव को हमेशा वैल्यू देते हैं फिर वो हमारे बोर्ड में हों या नहीं। एलन हमारे सबसे बड़े शेयरधारक हैं और हम उनके सुझावों के लिए खुले रहेंगे। लेकिन एलन मस्क ने twitter के बोर्ड में शामिल होने से इनकार क्यों किया इस बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नही हुई है।

ceo.jpg

 

अपने ट्वीट में पराग अग्रवाल ने यह भी कहा कि, 'बोर्ड में एलन मस्क की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 9 अप्रैल से होनी थी, लेकिन Elon Musk ने उसी दिन सुबह बताया कि वो अब बोर्ड में शामिल नहीं होंगे। पराग के मुताबिक एलन को कंपनी के एक सहायक के रूप में रखा गया था, जिससे वो कंपनी के सर्वोत्तम हित में आपना कार्य कर सकें।

 

Twitter पर 9.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदारी

 

Elon Musk ने अभी हाल ही में Twitter में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है जो कि ट्विटर के तमाम शेयरधारकों में सबसे ज्यादा है। Elon Musk ने करीब 2.9 अरब डॉलर का निवेश किया है। मस्क ने twitter के लगभग 7.35 करोड़ शेयर खरीदे हैं। अगर वो किसी शेयर के बारे में बोल भी देते हैं तो वह शेयर दौड़ पड़ता है। एलोन मस्क खुद ट्वीटर के यूजर हैं जिसमें वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उसकी नीतियों की आलोचना समय-समय पर करते रहते हैं। Musk ने एडिट बटन को लेकर एक पोल वाला ट्वीट किया था। एलन मस्क ने पूछा था कि क्या आप एडिट बटन चाहते हैं, पराग अग्रवाल ने उस ट्वीट का रिप्लाई कर करते हुए कहा कि यह वोट बहुत जरूरी है। कृपया सावधानीपूर्वक वोट करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6dN3hEM

Tuesday, April 5, 2022

Halal Meat पर हंगामा क्यों है बरपा ? जानिए झटके और हलाल गोश्त के बीच का फर्क

देश में अब हिजाब के बाद हलाल मीट लोगों के निशाने पर है। गोश्त हलाल खाना चाहिए या झटका, अब इसपर लोग जमकर बहस कर रहे हैं। आपके मन में भी हलाल और झटके को लेकर कई सवाल होंगे। जानिए दोनों के बीच का फर्क।

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/RBeX18r

Monday, April 4, 2022

India Top 10 News: नए विदेश सचिव होंगे ये IFS, गोरखनाथ मंदिर के हमलावर का आतंकी कनेक्शन, एचडीएफसी बैंक का एचडीएफसी में मर्जर

4 अप्रैल 2022 को देश की 10 बड़ी खबरें। श्रीलंका की आर्थिक हालत के बहाने मोदी सरकार पर ममता बनर्जी का हमला, देश के नए विदेश सचिव होंगे विनय क्वात्रा, मीट बैन को योगी सरकार ने नकारा।

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/rFW8qkT