Wednesday, June 29, 2022
Udaipur Tailor Murder Case: क्या है दावत-ए-इस्लामी, कन्हैया लाल की हत्या में कैसे आया इस संगठन का नाम
from National News in Hindi – India Hindi Samachar, राष्ट्रीय समाचार - Hindustan https://ift.tt/Q0H35yv
Wednesday, June 15, 2022
यूपी में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई, पूर्व जजों ने लिखी थी चीफ जस्टिस को चिट्ठी
from National News in Hindi – India Hindi Samachar, राष्ट्रीय समाचार - Hindustan https://ift.tt/2QDu6tH
Tuesday, June 14, 2022
यूपी में योगी, देश में मोदी, यहां संविधान चलेगा, फतवा नहीं, पत्थरबाजी Vs बुलडोजर पर बोले साक्षी महाराज
from National News in Hindi – India Hindi Samachar, राष्ट्रीय समाचार - Hindustan https://ift.tt/jdM5FD2
यूपी में योगी के 'बुलडोजर-राज' से भड़के 6 पूर्व जजों का चीफ जस्टिस को 'याचिका पत्र'- स्वतः संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट
from National News in Hindi – India Hindi Samachar, राष्ट्रीय समाचार - Hindustan https://ift.tt/f5rjbAY
Monday, June 13, 2022
आरसीपी सिंह मंदिर-मठ, बाबा-दीदी, घाट-आश्रम की शरण में, मंत्रालय बचेगा या नहीं?
from National News in Hindi – India Hindi Samachar, राष्ट्रीय समाचार - Hindustan https://ift.tt/eqX3Cy6
Monday, May 23, 2022
सावधान! SBI ग्राहक इस मैसेज को तुरंत डिलीट वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
SBI SMS Alert: लोगों को ठगने के लिए साइबर क्रिमिनल अक्सर नए-नए तरीकों को अंजाम देते हैं। इन सब तरीकों में से SMS के जरिये लोगों को धोखा देकर ठगने की कोशिश करते रहते हैं, और यह अभी भी जारी है। इस बीच केंद्र सरकार (Central Government) के एक सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन प्रेस इंफोर्मेंशन ब्यरो (PIB) ने भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
PIB, SBI ग्राहकों को मैसेज उन से अलर्ट रहने को कह रहा है, जो उन्हें सूचित करते हैं कि उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। एजेंसी SBI यूजर्स को इस तरह के मैसेज या कॉल का जवाब न देने की चेतावनी दे रही है। ग्राहकों से यह भी अनुरोध है कि मैसेज के साथ आने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। ग्राहक अपने अकाउंट्स तक पहुंचने के लिए व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी मांगने वाले नकली SMS Alert का जवाब न दें यूजर्स को चेतावनी देने के लिए सरकारी एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का सहारा लिया। सरकर ने बताया कि यह मैसेज झूठा है और SBI कस्टमर को किसी भी सूरत में अपनी बैंकिंग डिटेल साझा नहीं करनी चाहिए।
PIB के फैक्ट चेक पेज @PIBFactCheck ने ट्विटर पर जानकारी दी कि SBI कस्टमर्स को ऐसे SMS भेजे जा रहे हैं, जो इनके अकाउंट के ब्लॉक होने की बात कह रहे हैं। PIB Fact Check ने बताया कि SBI कभी इस तरह के मैसेज नहीं भेजती है। ट्वीट में SBI कस्टमर्स को सेफ्टी टिप्स भी दी गई हैं।अपने व्यक्तिगत या बैंकिंग विवरण साझा करने के लिए कहने वाले ईमेल/SMS का जवाब ना दें अगर उन्हें ऐसा कोई संदेश प्राप्त होता है, तो वे तुरंत रिपोर्ट । फ़िशिंग @sbi.co.in पर रिपोर्ट करें और बैंक तत्काल कार्रवाई करेगा।
PIB के मुताबिक स्कैमर्स, नकली SBI मैसेज के जरिये ग्राहकों को अपने पर्सनल "डाटा" जमा करने के लिए कहते हैं क्योंकि खाता "ब्लॉक" हो गया है। मैसेज के जरिए स्कैमर्स यूजर्स को मैसेज के साथ भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं ताकि उनका अकाउंट फिर से एक्टिवेट हो सके। अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज मिलता है तो इसके बारे में तुरंत इस ईमेल ऐड्रेस पर रिपोर्ट करें report.phishing@sbi.co.in
ट्वीट में PIB Fact Check ने स्कैम SMS का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस मैसेज में कस्टमर को बताया जा रहा है कि इनका SBI बैंक अकाउंट ब्लॉक हो गया है। PBI के अनुसार यह पूरा प्रक्रम फर्जी है। यह एक तरह का फिशिंग अटैक होता है, जहां एक यूजर से उसकी खास जानकारी लेकर उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है। इसलिए आपको ऐसे मैसेज से सतर्क रहना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1H63shm
Saturday, May 21, 2022
बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने गईं मिमी मजूमदार; बुजुर्ग महिला से भाजपा विधायक ने धुलवाए पैर, अब बोलीं- बेटी समझकर किया
त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा की विधायक के पैर धोती एक गरीब महिला का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विधायक को लोगों के गुस्से और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/vhmMlGZ
Friday, May 20, 2022
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने किया पिता को याद, कहा- उनकी नीतियों ने दिया आधुनिक भारत को आकार
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 31वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता थे,जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की।from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/7qroYhk
Tuesday, May 17, 2022
PM मोदी ने लॉन्च किया 5G Test Bed, देश में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
5G Testbed Launch: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के रजत जयंती समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में 5G टेस्टबैंड को लॉन्च कर दिया गया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह सुखद सहयोग है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 25 वर्ष पूरे किए हैं देश आजादी के अमृत काल में अगले 25 वर्ष के रोड मैप पर काम कर रहा है। उम्होने कहा कि मुझे देश को खुद से निर्मित 5G-टेस्टबैंड राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला है।
इस नए 5G टेस्टबैंड की शुरुआत के बाद उन कंपनियों को बड़ा फायदा होने वाला है, जो विदेशी कंपनियों पर 5G टेस्ट के लिए निर्भर हुआ करती थी। यानी कि, अब तक भारत में मौजूद कंपनियां अपनी 5G सेवाओं को टेस्ट करने के लिए विदेशी कंपनियों का सहारा लेते थी, लेकिन अब भारत में 5G टेस्टबैंड लॉन्च होने के बाद कंपनियों को भारत में ही टेस्टिंग की सुविधा होगी।
पीएम मोदी ने इस लॉन्च के दौरान कहा कि, नई 5G तकनीक देश को आत्मनिर्भर बनाने में काफी बड़ी भूमिका निभाएगी। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने शोधकर्ता, युवा प्लेयर्स और कंपनियों को 5G टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग के लिए भी आमंत्रित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि 5G टेस्टबैंड के जरिये देश में मौजूदा तकनीकी संस्थान और कई कंपनियां 5G टेस्टिंग कर सकती हैं।
आपको बता दें कि नए 5G टेस्टबेड को IIT मद्रास की देखरेख में भारत के 8 बड़ी संस्थानों ने मिल कर बनाया है। इस बड़े प्रोजेक्ट में IIT दिल्ली, IIT कानपुर, IIT हैदराबाद, IISc बैंग्लुरू, IIT बॉम्बे, सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (SAMEER) और सेंटर ऑफ एक्सिलेंस इन वायरलेस टेक्नोलॉजी (CEWiT), जैसे देश के प्रमुख संस्थानों ने योगदान दिया है। 5G केवल मनोरंजन ही नहीं, रोजगार और विकास की रफ्तार को बढ़ाने में भी सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि, 5G सेवाएं जल्द से जल्द शुरू होंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि आने वाले 15 सालों में 5जी से भारतीय अर्थव्यवस्था को 450 मिलियन डॉलर का फ़ायदा होने वाला है।
6G पर भी चल रहा हैं काम
प्रधानमंत्री मोदी ने 5G के टेस्टबैंड लॉन्च के दौरान 6जी सेवा से जुड़े मुद्दे पर भी बात की, उन्होंने कहा कि, हमने 6जी सेवाओं के लिए टास्क फोर्स तैयार किया है, जो इस पर निरंतर काम कर रहा है। आने वाले समय में वह दिन दूर नहीं जब यह सुविधा भी सभी को मिलेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/felQU5E
JioPhone Next को पहली बार 4499 रुपये में खरीदने का मौका! ऐसे मिलेगा ऑफर का फायदा
JioPhone नेक्स्ट जोकि एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के रूप में भारत में लॉन्च किया गया था और यह देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी है। लेकिन अब यह डिवाइस और भी सस्ता हो गया है। इस फोन को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नवंबर 2021 में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया था। लेकिन इस फोन को Reliance Jio ने इस पर एक दिलचस्प डील की घोषणा की है। ऑफर के मुताबिक, जियोफोन नेक्स्ट को 2,000 रुपये के बड़े डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
2,000 रुपये की छूट
JioPhone Next की ओरिजिनल कीमत 6,499 रुपये है, जोकि इस फोन की खासियत भी है, अब इस कीमत में आपको बहुत ही कम ऑप्शन मिलते हैं जो Jio के इस फोन को टक्कर देते हैं। अब इस फोन पर 2,000 रुपये की छूट देने का फैसला किया है। लेकिन, एक शर्त है। यह छूट केवल पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर ही दी जाएगी। यह एक्सचेंज ऑफर किसी भी चालू 4G स्मार्टफोन पर ही लागू है। अगर आप इस फ़ोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज ही रिलायंस जियो की वेबसाइट पर जायें या स्टोर से संपर्क करें। यह भी पढ़ें: Airtel BSNL Jio और Vi के ये हैं खास प्लान, एक बार करें रिचार्ज और सालभर की टेंशन खत्म
JioPhone Next के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर QM 215 प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है जिसमें एक नैनो सिम लगेगा। इसमें 3500mAh की बैटरी भी है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे विकल्प हैं। हॉटस्पॉट की सुविधा भी दी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JGWk2h1
Friday, May 13, 2022
INR USD Exchange Rate Today: भारत का 100 रुपया अमेरिका में 1.29 डॉलर, 13 मई का एक्सचेंज रेट
भारत के 100 रुपये के बदले में अमेरिका में 1.29 डॉलर मिलेंगे। 13 मई के एक्सचेंज रेट के मुताबिक भारत का एक रुपया अमेरिका के 0.013 डॉलर होगा। अमेरिका का एक डॉलर भारत के 77.56 रुपये होगा।from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/dkoQrEM
Thursday, May 5, 2022
World Password Day 2022: हैकर्स के भी नाक में हो जाए दम! जानिए कैसे बनाएं सबसे सुरक्षित पासवर्ड
World Password Day 2022: हर साल मई के पहले गुरुवार को विश्व पासवर्ड दिवस (World Password Day) के रूप में मनाया जाता है। आज यानि 5 मई को इसे मनाया जा रहा है। लोगों में उनके पासवर्ड के प्रति जागरुकता फैलाना ही इसका मकसद है। अब लोगो की लाइफ डिजिटल हो चुकी है, सुरक्षा के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है, ये पासवर्ड हमारी डिजिटल दुनिया के गार्ड होते हैं, जोकि हमारे स्मार्टफोन, बैंक अकाउंट, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और सोशल एकाउंट्स के इस्तेमाल में सेफ्टी देते हैं और हमारी पर्सनल जानकारियों को ओपन डिजिटल वर्ल्ड में चोरी होने से बचाते हैं। लेकिन कई बार कमजोर पासवर्ड काफी बड़ा नुकसान पहुंचा देता है, इसलिए कहा जाता की पासवर्ड स्ट्रोंग ही बनाना चाहिए।
लेकिन आज भी इसके प्रति लोग जागरूक नहीं हो सकें है। पासवर्ड मैनेजमेंट वेबसाइट LastPass की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में हर दिन 50 लाख पासवर्ड चोरी होते हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म NordPass ने 200 कॉमन पासवर्ड की लिस्ट जारी की थी। सिक्योरिटी फर्म द्वारा जारी किए गए लिस्ट में कई पासवर्ड ऐसे हैं, जिन्हें करोड़ों यूजर्स इस्तेमाल करते हैं।
पासवर्ड बनाते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
स्ट्रोंग पासवर्ड बनाते समय अपने पासवर्ड में अल्फा न्यूमेरिक डिजिट्स के साथ-साथ कैरेक्टर्स का भी इस्तेमाल जरूर करें। इसके अलावा आपका पासवर्ड 8 अंकों का कम से कम होना चाइये। ध्यान रहे पासवर्ड में मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें। अगर किसी और को आपकी पर्सनल जानकारी हो तो ऐसी जानकारी पासवर्ड में शामिल न करें, यह आपे लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पासवर्ड में स्पेशल कैरेक्टर के साथ-साथ केस सेन्सेटिव लेटर्स का इस्तेमाल करें यानी कैपिटल और स्मॉल दोनों का कम्बिनेशन अपने पासवर्ड में रखें।
इन 5 पासवर्ड का इस्तेमाल होता है सबसे ज्यादा
एक रिपोर्ट के मुताबिक 123456, 12345678, 12345, 12345 और qwerty पासवर्ड का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। इन पासवर्ड को क्रैक करने में 1 सेकेंड से भी कम समय लगता है। इस तरह से पासवर्ड को 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इस तरह से पासवर्ड बनाने और इस्तेमाल करने से बचें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ngzYoeG
Friday, April 15, 2022
1365 GB डेटा और फ्री कॉल्स के साथ BSNL ने पेश किये शानदार प्लान्स, आपको होगा फायदा ही फायदा
BSNL हमेशा अपने ग्राहकों को कम दाम में बेहतर सर्विस देने के लिए पॉपुलर है। BSNL की ओर से ग्राहकों के लिए समर ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने 2 खास लंबी अवधि वाले प्लान्स के साथ एडिशनल वैलिडिटी की सुविधा दे रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं BSNL के PV2999 और PV2399 प्लान्स के बारे में । इन दोनों प्लान में अब 90 और 60 दिनों की एडिशनल वैलिडिटी के फायदे डी ग्राहकों को मिल रहे हैं। BSNL के PV2999 प्लान के साथ कुल 455 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है और PV2399 प्लान पर कुल 425 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। ध्यान दीजिये यह ऑफर 29 जून, 2022 तक लागू रहेगा। खास बात यह है कि दोनों प्लान्स के साथ मिलने वाले फायदे भी पूरे एडिशनल वैलिडिटी पीरियड के लिए मौजूद रहेंगे।
BSNL का 2399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
BSNL के इस 2399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डेटा मिलेगा, साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ हर रोज 100 SMS भी मिल रहे हैं। इतना ही नहीं ग्राहकों को टेल्को से कॉलर ट्यून सेवा और इरोस नाउ की मुफ्त सदस्यता भी मिल रही है। वैसे आम तौर पर यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। लेकिन समर ऑफर के तहत यूजर्स को 60 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी मिल रही है। यानी इसमें सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। इस प्लान के साथ टेल्को की ओर से कुल 425 दिनों की सर्विस मिलेगी। इस प्लान में रोज का खर्च लगभग 5 रुपये होगा।
BSNL का 2999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में भी ग्राहकों को एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्लान में रोजाना 3GB डेटा मिल रहा है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS दिए जा रहे हैं। वैसे आम तौर पर यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। लेकिन समर ऑफर के तहत यूजर्स को 90 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी मिल रही है। इसके अलावा इस प्लान के साथ टेल्को की ओर से कुल 455 दिनों की सर्विस मिलेगी। कुल मिलाकार इस प्लान के साथ 1365GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में रोज का खर्च लगभग 6 रुपये होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kj27vx0
Tuesday, April 12, 2022
Airtel ने पेश किये दो नए पैसा वसूल प्लान, फ्री Calls, DTH के साथ Amazon Prime का मिलेगा मज़ा
Airtel Black के अपने दो नए प्लान्स आज लॉन्च किये हैं,ये प्लान 1,099 रुपये और 1,098 रुपये की कीमत में आये हैं। ये दोनों प्लान्स ऐसे ग्राहकों के लिए उपयोगी साबित होंगे जोकि टीवी के लिए लैंडलाइन कनेक्शन, ब्रॉडबैंड कनेक्शन और DTH सर्विस के लिए अलग-अलग रिचार्ज करते हैं। खास बात यह है कि कंपनी इन सभी सुविधाओं के लिए एक ही बिल जारी करेगी, जिससे अब यूजर्स को अलग-अलग बिल पे करने से आजादी मिलेगी और साथ ही कुछ रुपये भी बच जाते हैं। आइये जानते हैं Airtel Black के इन दोनों प्लान्स के बारे में और बताते हैं इनके फीचर्स।
Airtel Black Rs 1098 और Rs 1,098 Plan के फीचर्स
Airtel Black के 1098 रुपये वाले प्लान में 200Mbps ब्रॉडबैंड स्पीड के अलावा लैंडलाइन कनेक्शन पर अनलिमिटेड Voice कॉल की सुविहा मिलती है। इसमें एयरटेल डिजिटल टीवी कनेक्शन के लिए 350 रुपये के टीवी चैनल भी शामिल हैं। इसके अलावा Airtel Black 1,099 रुपये के प्लान में एक साल का Amazon Prime और Airtel Xstream सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इतना ही नहीं इस प्लान के लिए पोस्टपेड कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि नियम और शर्तों का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा लगता है कि इस प्लान के साथ कोई पोस्टपेड कनेक्शन शामिल नहीं होगा।
Airtel Black के 1,098 रुपये वाले प्लान में ब्रॉडबैंड यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा के साथ लैंडलाइन पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके असाथ ही 100mbps तक की स्पीड भी मिलती है। 1,099 रुपये का प्लान पोस्टपेड कनेक्शन के लिए 75GB डेटा और फ्री वॉयस कॉल की सुविधा दी जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि Airtel ने 1,349 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है जिसमें तीन पोस्टपेड कनेक्शन के लिए 210 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की पेशकश की गई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ewbgzoW
Sunday, April 10, 2022
Elon Musk नहीं होंगे Twitter board में शामिल, CEO पराग अग्रवाल ने जारी किया बयान
Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला (Tesla) के CEO Elon Musk ने अभी हाल ही में twitter में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। और बाद में यह खबर तेजी से सामने आई कि एलन मस्क twitter के बोर्ड में शामिल होने जा रहे हैं। twitter के सीईओ पराग अग्रवाल ने बकायदा ट्वीट करके एलन मस्क का स्वागत किया लेकिन अब खबर यह है कि एलन मस्क twitter के बोर्ड में शामिल नहीं हो रहे हैं और इस बात की जानकारी पराग अग्रवाल ने ही ट्वीट करके जानकारी दी है।
पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट में बताया कि मस्क ने twitter के बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर दिया है। पराग ने यह भी बताया कि हम अपने शेयरधारकों के सुझाव को हमेशा वैल्यू देते हैं फिर वो हमारे बोर्ड में हों या नहीं। एलन हमारे सबसे बड़े शेयरधारक हैं और हम उनके सुझावों के लिए खुले रहेंगे। लेकिन एलन मस्क ने twitter के बोर्ड में शामिल होने से इनकार क्यों किया इस बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नही हुई है।
अपने ट्वीट में पराग अग्रवाल ने यह भी कहा कि, 'बोर्ड में एलन मस्क की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 9 अप्रैल से होनी थी, लेकिन Elon Musk ने उसी दिन सुबह बताया कि वो अब बोर्ड में शामिल नहीं होंगे। पराग के मुताबिक एलन को कंपनी के एक सहायक के रूप में रखा गया था, जिससे वो कंपनी के सर्वोत्तम हित में आपना कार्य कर सकें।
Twitter पर 9.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदारी
Elon Musk ने अभी हाल ही में Twitter में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है जो कि ट्विटर के तमाम शेयरधारकों में सबसे ज्यादा है। Elon Musk ने करीब 2.9 अरब डॉलर का निवेश किया है। मस्क ने twitter के लगभग 7.35 करोड़ शेयर खरीदे हैं। अगर वो किसी शेयर के बारे में बोल भी देते हैं तो वह शेयर दौड़ पड़ता है। एलोन मस्क खुद ट्वीटर के यूजर हैं जिसमें वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उसकी नीतियों की आलोचना समय-समय पर करते रहते हैं। Musk ने एडिट बटन को लेकर एक पोल वाला ट्वीट किया था। एलन मस्क ने पूछा था कि क्या आप एडिट बटन चाहते हैं, पराग अग्रवाल ने उस ट्वीट का रिप्लाई कर करते हुए कहा कि यह वोट बहुत जरूरी है। कृपया सावधानीपूर्वक वोट करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6dN3hEM
Tuesday, April 5, 2022
Halal Meat पर हंगामा क्यों है बरपा ? जानिए झटके और हलाल गोश्त के बीच का फर्क
देश में अब हिजाब के बाद हलाल मीट लोगों के निशाने पर है। गोश्त हलाल खाना चाहिए या झटका, अब इसपर लोग जमकर बहस कर रहे हैं। आपके मन में भी हलाल और झटके को लेकर कई सवाल होंगे। जानिए दोनों के बीच का फर्क।from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/RBeX18r
Monday, April 4, 2022
India Top 10 News: नए विदेश सचिव होंगे ये IFS, गोरखनाथ मंदिर के हमलावर का आतंकी कनेक्शन, एचडीएफसी बैंक का एचडीएफसी में मर्जर
4 अप्रैल 2022 को देश की 10 बड़ी खबरें। श्रीलंका की आर्थिक हालत के बहाने मोदी सरकार पर ममता बनर्जी का हमला, देश के नए विदेश सचिव होंगे विनय क्वात्रा, मीट बैन को योगी सरकार ने नकारा।from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/rFW8qkT
Wednesday, March 23, 2022
आजादी का अमृत महोत्सवः 75 महिलाओं को डब्ल्यूटीआई पुरस्कार
स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 75 महिलाओं को ‘सशक्त और समर्थ भारत’ के प्रति उनके योगदान का उत्सव मनाने के लिए वीमेनfrom Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/75jUXaT
Monday, March 7, 2022
ABP News C Voter Exit Poll: उत्तराखंड में कांग्रेस को मिला सरकार बनाने का 'गोल्डन चांस', पंजाब में चलेगा झाड़ू का जादू!
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे लेकिन सोमवार शाम को अंतिम चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए। एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक...from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/Fu7aHjk
Saturday, February 5, 2022
Budget 2022: इसी साल शुरू होगी 5G सर्विस, बंपर नौकरियों के साथ ग्रामीण इलाकों में सुधरेगी इंटरनेट सेवा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट 2022 (Budget 2022) में इस साल 5G मोबाइल सर्विस को शुरू करने के लिए जरूरी स्पेक्ट्रम की नीलामी आयोजित करने की घोषणा की है। यूजर्स को इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में 5जी नेटवर्क पर मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों को 5जी के ट्राइल की अनुमति मिल गई है। 5जी ट्राइल सबसे पहले देश के 13 बड़े शहरों में होगा, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सस्ते ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विस को उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जाएंगे। इसके साथ ही सालाना 5 प्रतिशत USO (Universal obligation services fund) फंड दिया जाएगा। साथ ही इससे रोजगार भी बढ़ेगा। इसके अलावा जल्द ही 5G मॉडल बेस्ड प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI) का ऐलान किया जाएगा।
इन शहरों में चल रही है 5जी की टेस्टिंग:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के मुंबई, पुणे, गुजरात, दिल्ली और गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में 5जी की टेस्टिंग चल रही है। सबसे पहले जियो जल्द ही देश के 1000 बड़े और छोटे शहरों में 5जी नेटवर्क रिलीज करने की योजना बनी रही है। इसके अलावा जिस क्षेत्र में ज्यादा डेटा की खपत है, उसकी पहचान की जा रही है। इसके लिए कंपनी 3 डी मैप्स और रे ट्रेसिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।
बता दें कि साल 2021 में वोडाफोन आइडिया ने 5जी नेटवर्क पर 4.2Gbps की स्पीड प्राप्त की थी। यह 5जी ट्राइल पुणे में किया गया और यह स्पीड 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड पर मिली थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GVUvzmF
हिजाब विवाद: BJP ने राहुल को बताया 'खतरनाक', पूछा- कांग्रेस शासित राज्यों में हिजाब अनिवार्य क्यों नहीं करते?
कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब पहनने के अधिकार को लेकर खड़ा हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस विवाद में राहुल गांधी की एंट्री हो चुकी है। एक तरफ जहां बसंत पंचमी पर राहुल ने कुछ कॉलेजों के हिजाब उतारकर...from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/prZMqDf
Wednesday, February 2, 2022
मर्डर केस में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे ने किया सरेंडर, हिरासत में भेजा गया
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और भारतीय जनता पार्टी विधायक के विधायक नितेश राणे ने कथित हत्या के प्रयास मामले में बुधवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। विशेष...from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/Dkr30RqmI
संसद में उठा मैरिटल रेप का मुद्दा, स्मृति ईरानी ने कहा- हर शादी को हिंसक और हर पुरुष को बलात्कारी नहीं कह सकते
संसद में बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। इस दौरान सदन में मैरिटल रेप का मुद्दा उठा गया। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मैरिटल रेप को लेकर कहा कि देश की हर शादी की निंदा करना ठीक नहीं है। ईरानी ने...from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/rpBGs4J6M
Jammu-Kashmir: अनुच्छेद 370 हटने के बाद से 439 आतंकी हुए ढेर, इतने जवान हुए शहीद; सरकार ने राज्यसभा को बताया
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से अब तक 439 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि केंद्र शासित प्रदेश में 541 आतंकवाद से संबंधित घटनाएं दर्ज की गई हैं। यह जानकारी गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने...from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/zIm7cGESB
Saturday, January 29, 2022
Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज करेंगे 'मन की बात', UP के हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता सुनेंगे संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस साल के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के पहले एपिसोड में राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले 'मन की बात'...from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/MVSmniHgy
पेगासस स्पाइवेयर ने फिर मचाया हंगामा, पढ़ें न्यूयार्क टाइम्स के खुलासे की 10 बड़ी बातें
पेगासस स्पाइवेयर पर अमेरिकी दैनिक समाचार पत्र 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के खुलासे ने भारत में एक बार फिर हंगामा मचा दिया है। समाचार पत्र NYT में दावा किया गया है कि इजराइली स्पाइवेयर पेगासस और एक...from Live Hindustan Rss feed https://bit.ly/3HfTqPw
महाराष्ट्र: सुपर मार्केट में शराब बिक्री पर सियासी घमासान, BJP ने किया विरोध, तो संजय राउत ने दिया यह जवाब
महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। यह विवाद सुपर मार्केट में शराब की बिक्री को लेकर है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि अब किराने की दुकानों और सुपर मार्केट...from Live Hindustan Rss feed https://bit.ly/3AHPfcv
Friday, January 28, 2022
महाराष्ट्र: पुलिस पोस्टिंग के लिए अनिल देशमुख ने तैयार किए थे लिस्ट; ईडी ने चार्जशीट में किया खुलासा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है कि तत्कालीन मंत्री पोस्टिंग के लिए पुलिस ऑफिसर और अधिकारियों के नामों की एक सूची तैयार...from Live Hindustan Rss feed https://bit.ly/3KTvnIo
गुजरात में कोरोना का हाहाकार, 27 शहरों में 4 फरवरी तक बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू; जानें कहां-कितनी छूट
देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में गुजरात में भी कोरोना ने हाहाकार मचाया हुआ हैं। कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए गुजरात सरकार ने राज्य के कुल 27 शहरों में 4...from Live Hindustan Rss feed https://bit.ly/3IMt2Nr
Thursday, January 27, 2022
केरल में टूटा कोरोना का कहर, 94 फीसदी मिले ओमिक्रॉन के मामले; स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने चेताया
केरल में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमण की लहर चल रही है, क्योंकि कोरोना के इस उच्च संक्रमण वाले मामलों में...from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3KNCqCd
Monday, January 17, 2022
बच्चों ने रियलिटी शो में उड़ाया पीएम मोदी का 'मजाक', केन्द्र सरकार ने मीडिया हाउस को भेजा नोटिस
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड को नोटिस भेजा है। नोटिस में 15 जनवरी को एक रियलिटी शो के प्रसारण के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस शो में दो...from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3FCuM9W
Tuesday, January 11, 2022
Omicron से संक्रमित रोगी की अब घर पर ही हो सकती है देखभाल, Deloitte ने अपनी प्लेबुक में बताए तरीके
भारत में ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों से निपटने में मदद करने के लिए डेलॉइट एक प्लेबुक उपलब्ध करा रही है। इस प्लेबुक में लिखे प्रोटोकॉल सरकारों को कोविड-19 (SARS-CoV-2) मामलों में वृद्धि को संबोधित करने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल सहायता और संसाधनों को शीघ्रता से बढ़ाने में सक्षम कर सकते हैं। डेलॉयट ने गुरुवार को कहा कि वह देश भर के जिला प्रशासनों को कोरोनावायरस के ओमाइक्रोन वर्जन के बढ़ते खतरे से निपटने में मदद करने के लिए यह प्लेबुक उपलब्ध करा रही है।
यह प्लेबुक संक्रमित रोगी को घर पर देखभाल करने की सलाह देती है, जिसे समुदाय आसानी से उन लोगों की सहायता के लिए अपना सकते हैं जो घर पर ठीक होने में सक्षम हैं। बता दें, कि यह प्लेबुक मई 2021 में करनाल, हरियाणा, भारत में शुरू की गई एक वर्चुअल होम केयर पहल, नीति आयोग, "संजीवनी परियोजना" से प्राप्त सीखों के साथ-साथ महामारी से निजात पाने के लिए दक्षिण अफ्रीका में डेलॉइट के अनुभव पर आधारित है।
वर्तमान में दूसरी लहर के चरम पर है, और इस दौरान हरियाणा सरकार और डेलॉइट की पहल ने करनाल के लोगों को घर पर स्वास्थ्य सेवा तक जल्दी पहुंचने में मदद की है। जिससे मृत्यु दर में 50 प्रतिशत की कमी आई। इसके साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक रोगियों का इलाज घर पर या आइसोलेशन केंद्र पर किया गया। भारत में इसकी सफलता के बाद, इस "संजीवनी परियोजना" पहल को दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में भी अपनाया गया।
डेलॉइट के वैश्विक सीईओ पुनीत रेनजेन ने कहा, "डेलॉयट प्लेबुक घर पर लोगों के लिए जरूरी स्वास्थ्य सेवा लाने में मदद करती है, जिससे 'मेडिकल वार्ड का विस्तार होता है।' यह पूरी तरह से लागू होने पर ग्रामीण, वंचित समुदायों तक पहुंचने के लिए बहुत आवश्यक चिकित्सा देखभाल और संसाधन लाता है।" उन्होंने आगे कहा, कि मुझे विश्वास है कि मॉडल को व्यापक रूप से अपनाने से कम लागत पर दीर्घकालिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान होगा और यह भारत और दुनिया के लिए पूर्णरूप से सत्य है।"
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n579Az
Sunday, January 9, 2022
अब मंगल ग्रह पर बिना जाएं कर सकते हैं अनुभव, हुंडई ने रोबोट के जरिए पेश की नई तकनीक
दक्षिण कोेरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई भी मेटावर्स में प्रवेश करना चाहती है, लेकिन इस वर्चुअल स्पेस के लिए इसके विजन अधिक महत्वाकांक्षी हैं। बता दें, CES 2022 में, Hyundai ने मनुष्यों को "समय और स्थान में गति की भौतिक सीमाओं को दूर करने" में मदद करने के लिए बोस्टन डायनेमिक्स रोबोट के कॉन्सेप्ट को पेश किया था। कंपनी के इस कॉन्सेप्ट के पीछे की विचारधारा पर बात करें तो हुंडई खुद का एक डिजिटल ट्विन बनाना चाहती है, जो आपके काम करेगा या आपकी ओर से चीजों का अनुभव करेगा।
हुंडई ने मेटावर्स में अपने डिजिटल ट्विन तक पहुंचने और घर पर अपने पालतू जानवरों को खिलाने या गले लगाने का यह उदाहरण दिया। यानी भले ही आप घर से दूर हों यह रोबोट आपके सारे काम करने में सक्षम होगा। वही इसे कारखानों में वास्तविक दुनिया में चीजों पर काम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
हुंडई द्वारा दिया गया भविष्य का उदाहरण लोगों को यह अनुभव कराने की योजना थी, कि वास्तव में आप मंगल ग्रह पर जाए बिना कैसे इसे अनुभव कर सकते हैं। हुंडई द्वारा दिखाए गए एक वीडियो में, एक पिता और बेटी को बोस्टन डायनेमिक्स स्पॉट रोबोट के माध्यम से लाल ग्रह का अनुभव करते हुए देखा जाता है, जो शारीरिक रूप से वहां मौजूद है। ध्यान दें, कि मंगल ग्रह पर कौन है, जो मेटावर्स में अनुभव करने के लिए आपके डिजिटल अवतारों के लिए रीयल-टाइम डेटा और इमेजरी एकत्र करने वाले ग्रह को स्कैन करेगा।
हुंडई भी इस तकनीक की कल्पना करती है ताकि आपको यह अनुभव हो सके कि रीयल-टाइम विंड डेटा संग्रह और यहां तक कि चट्टानों और अन्य वस्तुओं को छूने के साथ एक रेतीला तूफान कैसा महसूस होता है। फिलहाल कंपनी ने यह सिर्फ कॉन्सेप्ट पेश किया है, और हम नहीं जानते कि ऐसा मेटावर्स अनुभव वास्तव में कब संभव होगा। लेकिन यह हमें भविष्य की एक झलक जरूर देता है, जो रोमांचक तो लगता है लेकिन साथ ही डरावना भी लगता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tjkxVo