Saturday, August 28, 2021

Windows 11: अब अपने पुराने कंप्यूटर पर भी विंडोज़ का नया वर्ज़न इंस्टॉल किया जा सकेगा, जानिए कैसे

नई दिल्ली। ऐसे लोग जो अभी भी पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। अब वो लोग भी अपने पुराने डिवाइस पर विंडोज़ (Windows) के लेटेस्ट अपडेट Windows 11 को इंस्टॉल कर पाएंगे। अब पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप पर Windows 11 इंस्टॉल करने से माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) उन्हें नहीं रोकेगा। इस खबर से दुनियाभर में पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स उत्साहित हैं।

imgonline-com-ua-convert3wh9cf9i5tkm.jpg

इससे पहले जून में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने Windows 11 इंस्टॉल करने के लिए मिनिमम सिस्टम रिक्वायरमेंट्स बताई थी। आइए एक नज़र डालते है उन रिक्वायरमेंट्स पर।

  • 1GHz 64-bit डुअल कोर प्रोसेसर।
  • 4 जीबी रैम।
  • 64 जीबी स्टोरेज।
  • 9 इंच का डिस्प्ले।
  • 1366×768 पिक्सल का स्क्रीन रेसोल्यूशन।
  • UEFI सपोर्ट।
  • सिक्योर Boot एंड TPM 2.0 सपोर्ट।
  • DirectX 12 सपोर्ट करने वाले ग्राफिक्स या WDDM 2.x ग्राफिक्स।

यह भी पढ़े - अपने कंप्यूटर पर Windows 11 अपग्रेड करते समय इस बड़ी गलती को करने से बचें

कैसे इंस्टॉल करें अपने पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप पर Windows 11?

अपने पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप पर Windows 11 को इंस्टॉल करने के लिए नए डिवाइस की तरह अपडेट बटन नहीं मिलेगा। पर इसके लिए ISO फाइल डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा। ISO फाइल डाउनलोड करके मैन्युअली Windows 11 को अपने कंप्यूटर और लैपटॉप पर इंस्टॉल किया जा सकेगा।

microsoft.jpg

ISO फाइल के लिए मिनिमम सिस्टम रिक्वायरमेंट्स

  • 64-bit का 1GHz प्रोसेसर।
  • 4 जीबी रैम।
  • 64 जीबी स्टोरेज।

यह भी पढ़े - Microsoft ने दुनियाभर के क्लाउड ग्राहकों को दी खतरे की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला?

माइक्रोसॉफ्ट के पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप पर Windows 11 इंस्टाल करने देने की सुविधा का कारण

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप पर Windows 11 install करने देने के पीछे यह कारण है कि अभी भी कई बिज़नेस कंपनियां पुराने कंप्यूटर इस्तेमाल करती है। ऐसे में ये कंपनियों एक अपडेट के लिए अपने कंप्यूटर नहीं बदलती हैं। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट चाहता है कि ऐसी कंपनियां बिना किसी परेशानी के Windows के लेटेस्ट अपडेट का इस्तेमाल कर सकें।

यह भी पढ़े - Microsoft ने पेश किया Pokémon Go का होलोलेंस एआर वर्जन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mGWwog

Friday, August 27, 2021

Microsoft ने दुनियाभर के क्लाउड ग्राहकों को दी खतरे की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली। दुनिया की प्रमुख कंपनियों सहित अपने क्लाउड कम्प्यूटिंग ग्राहकों को माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft ) ने गुरुवार को तकनीकी खराबियों की वजह बड़ी चेतावनी जारी की थी। कंपनी की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया था कि साइबर क्रिमिनल्स ( Cyber Criminals ) आपके डेटाबेस को पढ़ सकते हैं या चेंज कर सकते हैं। ये जानकारी रॉयटर्स ने एक ईमेल की कॉपी और साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के हवाले से दी थी। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक तकनीकी कमी Microsoft Azure के प्रमुख Cosmos DB डेटाबेस में है।

साइबर सिक्योरिटी कंपनी विज की एक शोध टीम ने पाया कि तकनीकी कमियों की वजह से साइबर क्रिमिनल्स उन कुंजियों तक पहुंचने में सक्षम हैं जो हजारों कंपनियों द्वारा रखे गए डेटाबेस तक पहुच को नियंत्रित करती हैं। बता दें कि Wiz के प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी अमी लुटवाक Microsoft के क्लाउड सुरक्षा समूह में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रह चुके हैं।

Read More: इस वजह से 5 वर्षो में 50 करोड़ नए एप्स डेवलप करेगी Microsoft

कमियों को दूर करने के लिए की 40 हजार डॉलर की पेशकश

साइबर सिक्योरिटी कंपनी विज ने दावा किया था कि माइक्रोसॉफ्ट उन चाबियों को स्वयं नहीं बदल सकता है। इसलिए उसने गुरुवार को ग्राहकों को ईमेल करके उन्हें नई कीज ( Keys ) बनाने के लिए कहा। इसके अलावा Microsoft की ओर से Wiz को भेजे गए एक ईमेल के मुताबिक कमियों का पता लगाने और उसकी रिपोर्ट करने के बदले माइक्रोसॉफ्ट ने Wiz को 40,000 डॉलर का भुगतान करने की पेशकश भी की।

Microsoft ने इस बात का किया दावा

तकनीकी खामियों की पहचान होने और समाधान सामने आने के बाद अपने ग्राहकों को जारी ईमेल में Microsoft ने कहा कि तकनीकी खामियों को दूर कर लिया गया है। अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं हैं कि इसका किसी ने फायदा उठाया होगा। हमारे पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि विज के रिसर्चर्स के बाहर की बाहरी संस्थाओं की प्राथमिक रीड-राइट कुंजी तक पहुंच थी या नहीं।

Read More: Study Abroad: कोरोना महामारी के बावजूद 64% इंडियन स्टूडेंट करना चाहते हैं अमरीका और कनाडा में पढ़ाई

ज्यूपिटर नोटबुक टूल में थी कमियां

रॉयटर्स को दी जानकारी में Wiz के प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी अमी लुटवाक ने बताया कि यह एक ऐसी बड़ी खराबी थी जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यह एक लंबे समय तक चलने वाला रहस्य है। यह Azure का केंद्रीय डेटाबेस है और हम किसी भी ग्राहक डेटाबेस तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम थे। उन्होंने बताया कि कमियां ज्यूपिटर नोटबुक नामक एक विजुअलाइजेशन टूल में था। दरअसल, लुटवाक की टीम ने 9 अगस्त को ChaosDB नामक समस्या का पता लगाया और 12 अगस्त को इस बारे में माइक्रोसॉफ्ट को सूचित किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mFy7PB

Saturday, August 21, 2021

Amitabh Bachchan Alexa Voice: भारत में पहली बार किसी हस्ती की आवाज इस्तेमाल करेगी एलेक्सा

नई दिल्ली। Amitabh Bachchan amitabh Alexa Voice: ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न की डिजिटल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा में अब जल्द ही बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देगी। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई भारतीय प्रतिष्ठित व्यक्ति एलेक्सा के लिए अपनी आवाज देने जा रहा है। अमिताभ बच्चन और ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न की साझेदारी के परिणामस्वरूप इस वर्ष 2021 में एलेक्सा डिवाइस में बिग बी की आवाज का सपोर्ट दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी इस योजना पर काम कर रही है।

हैलो टू अमिताभ बच्चन

इस योजना के फलस्वरूप यूजर्स को एलेक्सा में समाचार, मौसम की जानकारी, चुटकुले, शायरी, हरिवंश राय बच्चन की कविताएं तथा प्रेरक उद्धरण आदि अमिताभ बच्चन की आवाज में सुनने को मिलेंगे।

हालांकि इस सेवा को प्राप्त करने के लिए उपयोगकर्ता को अलग से 149 रुपए का भुगतान करना होगा। एलेक्सा यूजर्स को अमिताभ बच्चन की आवाज सुनने के लिए बस यह कहना होगा कि- "एलेक्सा, से हैलो टू अमिताभ बच्चन"।

 

अब सफर में आपके साथ होंगे अमिताभ बच्चन, भटकने नहीं देंगे, Google Maps पर बताएंगे आपको रास्ता!

क्या है अमिताभ का कहना

अमेज़न के साथ अपनी साझेदारी को लेकर इस योजना के बारे में महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा था कि- "प्रौद्योगिकी ने हमेशा ही मुझे फिल्म, टीवी कार्यक्रम, पॉडकास्ट आदि से संबंधित विभिन्न नई चीजें सीखने का अवसर दिया है। इसी कारण मैं भी इस योजना का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। साथ ही मैं एलेक्सा को अपनी आवाज देकर अपने प्रशंसकों के साथ और अनोखे ढंग से जुड़ पाऊंगा। एलेक्सा इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पुनीश कुमार ने बताया कि, एलेक्सा पर अमिताभ बच्चन की आवाज जल्द ही उपलब्ध होने वाली है।

सेलिब्रिटी की कहानी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एलेक्सा भारत में तो पहली बार किसी सेलिब्रिटी की आवाज का उपयोग करने जा रहा है लेकिन अमरीका में वह 2019 से ही इस सुविधा को लागू कर चुका है जिसमें सैमुअल एल. जैक्सन प्रमुख हैं। अमेज़न हमेशा से ही अपने उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर और अनोखे अनुभवों के लिए प्रयास करता रहा है। महानायक की आवाज का उपयोग करते हुए इस बार भी अमेज़न अपने यूज़र से प्यार पाने के लिए तैयार है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D8XZcq

Friday, August 20, 2021

BSNL New Data Plan: सालभर मिलेगा अनलिमिटेड डाटा, जानिए डिटेल्स

नई दिल्ली। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भारत में सबसे पुरानी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी है। बीएसएनएल भारतीय सरकार के अधिकृत है। बीएसएनएल 21 सालों से भारत में अपनी सेवाएं यूज़र्स को उपलब्ध करा रही है। आज के इस नए दौर में जहां दूसरी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनियां अपने यूज़र्स को नए-नए और अच्छे प्लान्स उपलब्ध करा रही हैं, ऐसे में मार्केट में बने रहने के लिए बीएसएनएल के लिए भी ऐसा करना ज़रूरी है। बीएसएनएल ने हाल ही में अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए एक नया डाटा प्लान लॉन्च किया है। 1,498 रुपये की कीमत वाले इस प्रीपेड एनुअल डाटा वाउचर प्लान में यूज़र्स को सालभर अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

बीएसएनएल के इस नए अनलिमिटेड डाटा प्लान को लॉन्च करने के पीछे उद्देश्य मौजूदा यूज़र्स के साथ-साथ नए यूज़र्स को भी आकर्षित करना है। इससे मौजूदा यूज़र्स तो बीएसएनएल से जुड़े ही रहेंगे, साथ ही नए यूज़र्स भी इस नए प्लान से आकर्षित होकर बीएसएनएल से जुड़ेंगे।

आइए एक नज़र डालते हैं बीएसएनएल (BSNL) के नए प्लान की डिटेल्स पर।

बीएसएनएल का 1,498 रुपये वाला प्रीपेड एनुअल अनलिमिटेड डाटा वाउचर प्लान

  • इस प्रीपेड एनुअल डाटा वाउचर प्लान की वैलिडिटी 365 दिन यानि कि 1 साल है।
  • इस प्रीपेड एनुअल डाटा वाउचर प्लान में यूज़र्स को वैलिडिटी तक अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।
  • इस प्रीपेड एनुअल डाटा वाउचर प्लान में यूज़र्स को रोज़ का 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस लिमिट के बाद डाटा की स्पीड घटकर 40 केबी प्रति सेकंड हो जाएगी।
  • यह प्रीपेड एनुअल डाटा वाउचर प्लान बीएसएनएल के नए और पुराने दोनों तरह के प्रीपेड यूज़र्स के लिए है।
bsnl_prepaid_plans.png

यह भी पढ़े - बीएसएनएल ने शुरू की हाई स्पीड इन्टरनेट सेवा

कब से उपलब्ध होगा बीएसएनएल का नया प्रीपेड एनुअल अनलिमिटेड डाटा वाउचर प्लान?

बीएसएनएल का यह नया प्रीपेड एनुअल अनलिमिटेड डाटा वाउचर प्लान 23 अगस्त से सभी सर्किलों में उपलब्ध होगा।

किस के लिए ज़्यादा फायदेमंद है यह नया प्लान?

बीएसएनएल का नया प्रीपेड एनुअल अनलिमिटेड डाटा वाउचर प्लान उन लोगों के लिए ज़्यादा फायदेमंद है जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। अनलिमिटेड डाटा मिलने से काम में मुश्किल नहीं होगी। साथ ही 1 बार में सालभर का प्लान लेने से बार-बार रिचार्ज भी नहीं कराना पड़ेगा।

imgonline-com-ua-convertcji2nle6yv9v.jpg

यह भी पढ़े - अब 349 रुपये में बीएसएनएल देगा फाइबर कनेक्शन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iYk6KO

Airtel vs. Vi vs. BSNL vs. Jio: जानिए कौन दे रहा है 200 रुपये से कम वाले प्रीपेड प्लान्स में क्या फायदे

नई दिल्ली। Airtel, Vi (Vodafone Idea), BSNL और Jio भारत में 4 टेलीकॉम कंपनियां हैं। इन कंपनियों की यह कोशिश रहती है कि कि इनके मौजूदा यूज़र्स तो बने ही रहें, साथ ही नए यूज़र्स भी जुड़े़। चारों कंपनियां अपने यूज़र्स को कई तरह के रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध कराती है। इन्हीं प्लान्स में से 200 रुपये से कम का 187-199 रुपये तक का प्रीपेड प्लान भी है।
आइए एक नज़र डालते हैं इन चारों कंपनियों के 187-199 रुपये तक के प्रीपेड प्लान्स पर।

एयरटेल (Airtel) का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

  • इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की होती है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक 1 जीबी डाटा रोज़ मिलता है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक रोज़ के 100 एसएमएस मिलते हैं।
Airtel launches new postpaid plans

यह भी पढ़े - एयरटेल ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, कंपनी दे रही 4 लाख का फायदा, बस करें ये काम

वी/Vi (Vodafone Idea) का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

  • इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की होती है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक 1 जीबी डाटा रोज़ मिलता है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक रोज़ के 100 एसएमएस मिलते हैं।
  • इस प्लान में वी मूवीज़ एंड टीवी का एक्सेस भी मिलता है।
vi.jpg

यह भी पढ़े - Vi के प्रीपेड प्लान्स डबल डाटा और अन्य आकर्षक ऑफर्स के साथ, जानिए डिटेल्स

बीएसएनएल (BSNL) का 187 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

  • इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक 2 जीबी डाटा रोज़ मिलता है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक रोज़ के 100 एसएमएस मिलते हैं।
  • इस प्लान के साथ 28 दिनों के लिए पर्सनलाइज्ड हेलो ट्यून्स की सुविधा भी मिलती है।
bsnl_prepaid_plans.png

यह भी पढ़े - बीएसएनएल ने शुरू की हाई स्पीड इन्टरनेट सेवा

जियो (Jio) का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

  • इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक 1.5 जीबी डाटा रोज़ मिलता है।
  • इस प्लान में वैलिडिटी तक रोज़ के 100 एसएमएस मिलते हैं।
  • इस प्लान में जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।
jio_prepaid_plans.png

यह भी पढ़े - Reliance Jio Prepaid Plans 2021: जानिए जियो के सभी प्रीपेड प्लान्स की डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ATtbe3

Saturday, August 14, 2021

Independence Day 2021: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल

Independence Day 2021: देश आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास मौके पर सभी देशवासी एक दूसरे को स्वत़ंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर गूगल ने एक खास डूडल के जरिए स्वत़ंत्रता दिवस का जश्न मनाया। भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। यह डूडल कोलकाता के कलाकार सयान मुखर्जी ने डिजाइन किया है। इस डूडल में भारत के विविध नृत्य को दिखाया है, जो कि ऐतिहासिक प्रगति और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है।

भरतनाट्यम को दर्शाया
मुखर्जी द्वारा बनाए गए Google doodle में देश के नृत्य के विविध रूपों को प्रदर्शित किया गया है। इस खास डूडल में भरतनाट्यम की शास्त्रीय परंपरा को दर्शाया गया है। भरतनाट्यम भारत में सबसे पुरानी भारतीय नृत्य शैली है। इसकी उत्पत्ति तमिलनाडु में 3,000 साल पहले हुई थी। भरतनाट्यम के अलावा इस डूडल में छऊ नृत्य को भी दिखाया गया है जिसकी उत्पत्ति झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के पूर्वी राज्यों में हुई है।

वहीं गूगल ने स्वतत्रंता दिवस के मौके पर कहा कि, '1947 में इस दिन की आधी रात को, स्वतंत्रता के लिए भारत का दशकों पुराना आंदोलन समाप्त हो गया। आजादी मिलने के साथ भारत एक संप्रभु गणराज्य बन गया। आज के डूडल में, जिसे कोलकाता के अतिथि कलाकार सयान मुखर्जी द्वारा चित्रित किया गया है, भारत के स्वतंत्रता दिवस और सदियों की ऐतिहासिक प्रगति में निर्मित इसकी सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें— अब कभी हैक नहीं होगा आपका Gmail, गूगल ला रहा नई सेफ्टी सर्विस

पीएम मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे। जय हिंद!

यह भी पढ़ें— इन 11 ऐप्स को स्मार्टफोन से तुरंत कर दें डिलीट, हो सकते हैं बैंकिंग फ्रॉड के शिकार

सुंदर पिचाई ने भी किया ट्वीट
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने इस खास मौके पर बनाए गए डूडल की तस्वीर भी शेयर की। साथ ही उन्होंने इस डूडल को बनाने वाले आर्टिस्ट सयान मुखर्जी को धन्यवाद भी दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sjY4VV

Wednesday, August 11, 2021

Airtel vs. Jio vs. Vi: किसका 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान है ज़्यादा फायदेमंद? जानिए डिटेल्स

नई दिल्ली। Airtel, Jio और Vi भारत की 3 बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं। तीनों कंपनियों की यह कोशिश रहती है कि उनके मोजूदा यूज़र्स तो बने ही रहें, साथ ही नए यूज़र्स भी उनके नेटवर्क से जुड़े। ऐसे में ये कंपनियां अपने यूज़र्स को के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध कराती हैं।

तीनों ही कंपनियां अपने यूज़र्स को 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध कराती हैं। आइए एक नज़र डालते हैं तीनों कंपनियों के इन प्लान्स पर।

एयरटेल (Airtel) का 30 दिन वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 299 रुपये है। आइए एक नज़र डालते है इस प्लान में मिलने वाली सुविधाओं पर।

  • इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
  • इस प्रीपेड प्लान में 30 जीबी डाटा मिलता है।
  • इस प्रीपेड प्लान में रोज़ के 100 एसएमएस मिलते हैं।
  • इस प्रीपेड प्लान में 30 दिनों के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मोबाइल एडिशन के लिए मिलता है।
  • इस प्रीपेड प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्रीपेड प्लान में विंक म्यूज़िक की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्रीपेड प्लान में फ्री हैलोट्यून्स की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्रीपेड प्लान में 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्रीपेड प्लान में 1 साल के लिए शॉ अकैडमी का फ्री ऑनलाइन कोर्स भी मिलता है।
  • इस प्रीपेड प्लान में फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है।
airtel

यह भी पढ़े - एयरटेल ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, कंपनी दे रही 4 लाख का फायदा, बस करें ये काम

जियो (Jio) का 30 दिन वाला प्रीपेड प्लान

जियो के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 247 रुपये है। आइए एक नज़र डालते है इस प्लान में मिलने वाली सुविधाओं पर।

  • इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
  • इस प्रीपेड प्लान में 25 जीबी डाटा मिलता है।
  • इस प्रीपेड प्लान में रोज़ के 100 एसएमएस मिलते हैं।
  • इस प्रीपेड प्लान में जियो टीवी और जियो सिनेमा की सुविधा मिलती है।
  • इस प्रीपेड प्लान में जियो न्यूज़ की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्रीपेड प्लान में जियो सिक्योरिटी की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्रीपेड प्लान में ऑनलाइन स्टोरेज के लिए जियो क्लाउड की सुविधा भी मिलती है।
jio

यह भी पढ़े - Reliance Jio Prepaid Plans 2021: जानिए जियो के सभी प्रीपेड प्लान्स की डिटेल्स

Vi (Vodafone Idea) का 30 दिन वाला प्रीपेड प्लान

वी के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 267 रुपये है। आइए एक नज़र डालते है इस प्लान में मिलने वाली सुविधाओं पर।

  • इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
  • इस प्रीपेड प्लान में 25 जीबी डाटा मिलता है।
  • इस प्रीपेड प्लान में रोज़ के 100 एसएमएस मिलते हैं।
  • इस प्रीपेड प्लान में वी मूवीज़ एंड टीवी की सुविधा मिलती है।
vi

यह भी पढ़े - वोडाफोन आइडिया 15 दिनों के लिए दे रहा फ्री कॉलिंग और फ्री डाटा, जानिए कैसे और किसे मिलेगा यह लाभ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CFhRUA

Tuesday, August 10, 2021

Vi के प्रीपेड प्लान्स डबल डाटा और अन्य आकर्षक ऑफर्स के साथ, जानिए डिटेल्स

नई दिल्ली। वी (वोडाफोन आइडिया) एयरटेल और जियो जैसी कंपनियों को टक्कर देने और नए यूज़र्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए समय-समय पर अपने यूज़र्स के लिए नए और आकर्षक ऑफर्स लाता रहता है। इसी के चलते वी ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में बदलाव करते हुए डबल डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ अन्य ऑफर्स भी शुरू किए हैं। इससे वी अपने मौजूदा यूज़र्स को अपने नेटवर्क से जोड़े रखने के साथ नए यूज़र्स को भी वी से जुड़ने के लिए आकर्षित करना चाहता है।

आइए एक नज़र डालते है Vi (Vodafone Idea) के इन रिचार्ज प्लान्स पर।

Vi का 299 रुपये का प्रीपेड प्लान

  • इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों तक रहती है।
  • इस प्लान में रोज़ 4 जीबी डाटा मिलता है।
  • इस प्लान में रोज़ के 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
  • इस प्लान में Zee5 का 1 साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
  • इस प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना डाटा कटौती और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सर्फिंग और स्ट्रीमिंग की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्लान में वीकेंड पर डाटा रोल-ओवर की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्लान पर वी मूवीज़ एंड टीवी के एक्सेस की सुविधा भी मिलती है।

यह भी पढ़े - Netflix, Amazon Prime Video और Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन पाएं मुफ्त में, जानिए तरीकें

Vi का 449 रुपये का प्रीपेड प्लान

  • इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों तक रहती है।
  • इस प्लान में रोज़ 4 जीबी डाटा मिलता है।
  • इस प्लान में रोज़ के 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
  • इस प्लान में Zee5 का 1 साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
  • इस प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना डाटा कटौती और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सर्फिंग और स्ट्रीमिंग की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्लान में वीकेंड पर डाटा रोल-ओवर की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्लान पर वी मूवीज़ एंड टीवी के एक्सेस की सुविधा भी मिलती है।

यह भी पढ़े - वोडाफोन आइडिया 15 दिनों के लिए दे रहा फ्री कॉलिंग और फ्री डाटा, जानिए कैसे और किसे मिलेगा यह लाभ

Vi का 699 रुपये का प्रीपेड प्लान

  • इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों तक रहती है।
  • इस प्लान में रोज़ 4 जीबी डाटा मिलता है।
  • इस प्लान में रोज़ के 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
  • इस प्लान में Zee5 का 1 साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
  • इस प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना डाटा कटौती और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सर्फिंग और स्ट्रीमिंग की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्लान में वीकेंड पर डाटा रोल-ओवर की सुविधा भी मिलती है।
  • इस प्लान पर वी मूवीज़ एंड टीवी के एक्सेस की सुविधा भी मिलती है।
vodafone_idea.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AqFmPe

Monday, August 9, 2021

Netflix, Amazon Prime Video और Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन पाएं मुफ्त में, जानिए तरीकें

नई दिल्ली। वर्तमान समय मे ओटीटी (OTT) मीडिया सर्विसेज़, एंटरटेनमेंट की दुनिया का बड़ा और महत्वपूर्ण माध्यम बन गयी है। यह मनोरंजन का एक बेहतरीन और आसान प्लेटफॉर्म है। बेह्तरीन इसलिए क्योंकि एक ही जगह पर मनोरंजन के लिए ओटीटी पर बहुत सारा मनोरंजक कंटेंट मिल जाता है। आसान इसलिए क्योंकि बिना कहीं आए-जाए, एक ही जगह से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। कोरोना काल और लॉकडाउन की वजह से भारत मे ओटीटी की लोकप्रियता और यूज़र्स तेज़ी से बढ़े। इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने अलग-अलग रिचार्ज प्लान्स के साथ OTT सब्सक्रिप्शन देना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े - OTT in India: भारत मे ओटीटी मीडिया सर्विसेज़ की बढ़ती लोकप्रियता

आइए एक नज़र डालते हैं टेलीकॉम कंपनियों के उन प्लान्स पर जिनके साथ ओटीटी सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है।

Airtel के प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन

पोस्टपेड प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन

एयरटेल के 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान में अमेज़न प्राइम वीडियो का एक साल का सब्सक्रिप्शन और 499 रुपये, 999 रुपये और 1,599 रुपये के पोस्टपेड प्लान्स में अमेज़न प्राइम वीडियो और डिज़्नी+हॉटस्टार VIP का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। अमेज़न प्राइम वीडियो को एयरटेल कंपनी के एयरटेल थैंक्स (Airtel Thanks) मोबाइल ऐप पर जाकर ऐक्टिवेट करना होता है।

प्रीपेड प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन

एयरटेल के 299 रुपये वाले प्लान में 30 दिन के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो, 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिन के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो, 448 रुपये वाले प्लान में डिज़्नी+हॉटस्टार VIP का एक साल का सब्सक्रिप्शन और 599 वाले प्लान में भी डिज़्नी+हॉटस्टार VIP का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel

यह भी पढ़े - आर्ट एंड कल्चर : ओटीटी पर 'रामयुग ' एक नया अध्याय

VI के प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन

पोस्टपेड प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन

VI (Vodafone और Idea) के 499 रुपये और 699 रुपये के पोस्टपेड प्लान्स में अमेज़न प्राइम वीडियो का एक साल का सब्सक्रिप्शन सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi के RedX पोस्टपेड प्लान्स

वी के RedX पोस्टपेड प्लान्स में अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ नेटफ्लिक्स और डिज़्नी+हॉटस्टार VIP का 1 साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। RedX के 3 प्लान्स उपलब्ध हैं। 1,099 रुपये, 1,699 रुपये और 2,299 रुपये के प्लान्स।

प्रीपेड प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन

वी के 401 रुपये, 601 रुपये, 801 रुपये, 501 रुपये और 2,595 रुपये वाले प्लान्स पर डिज़्नी+हॉटस्टार VIP का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vi

यह भी पढ़े - ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहा है रीजनल कंटेंट का दबदबा

Jio के प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन

पोस्टपेड प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन

रिलायंस जियो अपने 399 रुपये, 599 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये और 1,499 रुपये के पोस्टपेड प्लान्स के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और डिज़्नी+हॉटस्टार VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन मुहैया कराता है। इनके साथ जियो के ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

प्रीपेड प्लान्स में OTT सब्सक्रिप्शन

रिलायंस जियो के 401 रुपये, 598 रुपये, 777 रुपये और 2,599 रुपये के प्रीपेड प्लान्स के साथ डिज़्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jALbTh

Friday, August 6, 2021

BSNL New Recharge Plans: बीएसएनएल ने लॉन्च किए 3 नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स, जानिए डिटेल्स

नई दिल्ली। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भारत में सबसे पुरानी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी है। बीएसएनएल भारतीय सरकार के अधिकृत है। बीएसएनएल 21 सालों से भारत में अपनी सेवाएं यूज़र्स को उपलब्ध करा रही है। आज के इस नए दौर में जहां दूसरी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनियां अपने यूज़र्स को नए-नए और अच्छे प्लान्स उपलब्ध करा रही हैं, ऐसे में मार्केट में बने रहने के लिए बीएसएनएल के लिए भी ऐसा करना ज़रूरी है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल ने अपने यूज़र्स के लिए 3 नए और आकर्षक प्लान्स लॉन्च किए हैं।

किसके लिए हैं प्लान्स

बीएसएनएल के ये 3 नए प्रीपेड प्लान्स राजस्थान के यूज़र्स के लिए हैं।

यह भी पढ़े - bsnl : अब बीएसएनएल लैंडलाइन पर फाइबर से हाई स्पीड इन्टरनेट

bsnl_prepaid_plans.png

आइए एक नज़र डालते हैं बीएसएनएल के नए लॉन्च किए हुए प्लान्स पर।

187 रुपये का एसटीवी प्लान 139 रूपये में

बीएसएनएल का यह प्लान 48 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा है। आइए एक नज़र डालते है इस प्लान की खास डिटेल्स पर।

  • इस प्लान में यूज़र्स को रोज़ 2 जीबी डाटा मिलेगा।
  • इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।
  • इस प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
  • इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रहेगी।

201 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का यह प्लान राजस्थान के उन यूज़र्स के लिये है जो जीपी I और जीपी II की श्रेणी में आते हैं। आइए एक नज़र डालते है इस प्लान की खास डिटेल्स पर।

  • इस प्लान में यूज़र्स को 6 जीबी डाटा मिलेगा।
  • इस प्लान में यूज़र्स को 300 मिनट की लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलेगी।
  • इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की रहेगी।

1,400 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 1,400 रुपये का यह प्लान एसटीवी 1,199 रुपये की छूट पर उपलब्ध है। आइए एक नज़र डालते है इस प्लान की खास डिटेल्स पर।

  • इस प्लान में यूज़र्स को 24 जीबी डाटा पूरी वैलिडिटी अवधि के लिए मिलेगा।
  • इस प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
  • इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की रहेगी।

यह भी पढ़े - अब 349 रुपये में बीएसएनएल देगा फाइबर कनेक्शन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CrKk03

Wednesday, August 4, 2021

Facebook ढूंढ रहा है WhatsApp के इन्क्रिप्टेड मैसेज को एनालाइज़ करने के तरीके, जानिए डिटेल्स

नई दिल्ली। वाॅट्सऐप (WhatsApp) वर्तमान समय मे सबसे ज़्यादा लोकप्रिय चैटिंग एप है। इसके दुनियाभर में लगभग 250 करोड़ यूज़र्स हैं। ऐसे मे वाॅट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए अलग-अलग और काम के फीचर्स उपलब्ध कराता है। इससे यूज़र्स को वाॅट्सऐप पर एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है और उसका इंट्रेस्ट भी बढ़ता है। वाॅट्सऐप पर कई फीचर्स हैं। इन्हीं में से एक बहुत ही महत्वपूर्ण फीचर 'एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन' (End-To-End Encryption) है। यह एक ऐसा सिक्योरिटी फीचर है जो यूज़र्स की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए इसे सुरक्षित रखता है।

यह भी पढ़े - वाॅट्सऐप पर भेजें गायब होने वाले मैसेज

क्या है एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन (End-To-End Encryption)

एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन एक ऐसा सिक्योरिटी फीचर है जो वाॅट्सऐप अपने सभी यूज़र्स को उपलब्ध कराता है। इस फीचर से वाॅट्सऐप पर भेजे जाने वाले सभी मैसेज इन्क्रिप्टेड होते हैं। इसका मतलब यह है कि जब एक यूज़र वाॅट्सऐप पर किसी अन्य यूज़र को मैसेज भेजता है तो वो दूसरे यूज़र को रिसीव होने से पहले ही इन्क्रिप्टेड हो जाता है। इन्क्रिप्शन का मतलब है कि किसी डाटा फाइल या इन्फॉर्मेशन को कोड की मदद से सुरक्षित करना। ऐसे में एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन की मदद से वाॅट्सऐप पर भेजे जाने वाले सभी मैसेज रिसीव होने से पहले ही कोडिंग के जरिए सुरक्षित हो जाते हैं। ऐसे में इन मैसेज को उन दोनों यूज़र्स के अलावा और कोई भी नहीं पढ़ सकता। इससे यूज़र्स की प्राइवेसी बनी रहती है।

यह भी पढ़े - WhatsApp ने लॉन्च किया नया फीचर, नये मैसेज के बाद भी आर्काइव कर सकेंगे चैट्स

Facebook ढूंढ रहा है WhatsApp के इन्क्रिप्टेड मैसेज को एनालाइज़ करने के तरीके, जानिए डिटेल्स

फेसबुक की नई रिसर्च

सोशल मीडिया ऐप फेसबुक (Facebook) ने 2014 में वाॅट्सऐप को खरीद लिया था। हालांकि वाॅट्सऐप फेसबुक के अधिकृत है और वाॅट्सऐप कर सभी मैसेज फेसबुक के सर्वर्स पर से होकर ही गुज़रते हैं, पर एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन होने से फेसबुक को भी वाॅट्सऐप मैसेज की जानकारी नहीं होती। पर हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ऐसे तरीकें ढूंढ रहा है जिससे वो वाॅट्सऐप के मैसेज को एनालाइज़ कर सके।

यह भी पढ़े - WhatsApp ने लॉन्च किया नया फीचर, शुरू होने के बाद भी ज्वाइन कर सकेंगे ग्रुप कॉल

फेसबुक की इस रिसर्च का कारण

फेसबुक की वाॅट्सऐप के मैसेज को एनालाइज़ करने की रिसर्च का कारण मार्केटिंग बताई जा रहीं है। इस रिसर्च को 'होमोमोर्फिक इन्क्रिप्शन' (Homomorphic Encryption) कह्ते है। इससे कंपनी को
इन्क्रिप्टेड डाटा को पढ़ने में मदद मिलती है और साथ ही यूज़र की प्राइवेसी को साइबर सिक्योरिटी के खतरों से भी बचाया जाता है।

फेसबुक की प्रतिक्रिया

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी के लिए वाॅट्सऐप पर होमोमोर्फिक इन्क्रिप्शन के इस्तेमाल के बारे में सोचना अभी बहुत जल्दी है।

यह भी पढ़े - WhatsApp Status Download: कैसे डाउनलोड करें दूसरों का वाॅट्सऐप स्टेटस, जानिए आसान ट्रिक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iivhO1

Tuesday, August 3, 2021

Google Tensor: 2021 के अंत तक गूगल लॉन्च करेगा अपना प्रोसेसर

नई दिल्ली। गूगल (Google) दुनिया की सबसे बड़ी टैक कंपनी है। इसे अल्फाबेट (Alphabet Inc.) के नाम से भी जाना जाता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन, स्मार्टवाॅच, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स बनाने के साथ ही गूगल की कई जरूरी सर्विसेज़ भी हैं। जैसे गूगल सर्च (Google Search), गूगल मैप्स (Google Maps), गूगल ट्रांसलेट (Google Translate), गूगल क्रोम (Google Chrome), यूट्यूब (YouTube), जीमेल (Gmail), गूगल वाई-फाई (Google Wi-Fi) आदि। इसी के साथ गूगल फोटोज़, कैलेंडर, चैटिंग/मैसेजिंग, डॉक्युमेंट्स के लिए अलग-अलग सर्विस भी अपने यूज़र्स को उपलब्ध कराता है। इन सभी के अतिरिक्त गूगल अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

यह भी पढ़े - Google Lens जल्द ही मिलेगा Chrome के डेस्कटॉप वर्ज़न पर भी

अगर स्मार्टफोन की बात की जाए तो गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन्स ने दुनियाभर में धूम मचाई हुई है। सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi) वनप्लस (OnePlus) वीवो (Vivo) जैसी बड़ी कंपनियों के अलावा कई अन्य कंपनियां भी हैं जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स बनाती हैं। यहां तक कि गूगल भी Pixel सीरीज़ के स्मार्टफोन बनाता है।

पर अगर गौर किया जाए, तो सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में पिछले 15 साल से भी ज़्यादा समय से क्वाॅलकॉम कंपनी के प्रोसेसर का इस्तेमाल होता रहा है। ऐसे में हाल ही में गूगल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर घोषणा करते हुए बताया कि 2021 के अंत तक गूगल अपना खुद का प्रोसेसर लॉन्च करेगा। गूगल ने इसका नाम Tensor रखा है। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल सबसे पहले गूगल के Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन्स में किया जाएगा। ये दोनों स्मार्टफोन 2021 के अंत तक लॉन्च होंगे, जिसकी जानकारी गूगल ने अपने ट्वीट में दी।

गूगल की घोषणा का परिणाम

क्वाॅलकॉम स्मार्टफोन के लिए वायरलेस चिप और प्रोसेसर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। पर गूगल के अपने खुद के प्रोसेसर लॉन्च करने की घोषणा के बाद क्वाॅलकॉम के शेयरों में भी गिरावट आई हैं। ऐसे में क्वाॅलकॉम कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि क्वाॅलकॉम स्नैपड्रैगन प्लेटफॉर्म पर आधारित वर्तमान और भविष्य के सभी प्रॉजेक्ट्स पर गूगल के साथ करीबी तौर पर काम करना जारी रखेगा।

यह भी पढ़े - Google बंद करने जा रहा Google Bookmarks, जानिए यूजर्स को क्या होगा नुकसान

गूगल का अपना प्रोसेसर लॉन्च करने के पीछे कारण

गूगल ने अपना खुद का प्रोसेसर लॉन्च करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। पर ऐप्पल ने 2020 में अपने Mac डिवाइसेज़ के लिए इंटेल के प्रोसेसर को ना चुनते हुए अपना खुद का प्रोसेसर इस्तेमाल करना शुरू किया। ऐसे में गूगल का अपना खुद का प्रोसेसर लॉन्च करने के पीछे यह एक बड़ा कारण हो सकता है, क्योंकि ऐप्पल और गूगल दोनों कंपनियां एक-दूसरे के काॅम्पीटिशन में हैं।

यह भी पढ़े - अब कभी हैक नहीं होगा आपका Gmail, गूगल ला रहा नई सेफ्टी सर्विस

गूगल के Tensor प्रोसेसर का भविष्य

फिलहाल गूगल ने अपनी घोषणा में यही बताया है कि इसके नए स्मार्टफोन्स Pixel 6 और Pixel 6 Pro में ही गूगल के टेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। पर अगर इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है तो गूगल का क्वाॅलकॉम का साथ छोड़कर पूरी तरह से टेंसर प्रोसेसर का इस्तेमाल शुरू करने की भी पूरी संभावना है। टेंसर प्रोसेसर की सफलता टेक्नोलॉजी की दुनिया में गूगल को नई ऊँचाइयों तक पहुंचा सकती है।

Google Pixel 6 and Pixel 6 Pro

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TP1SS8