Wednesday, March 31, 2021

whatsapp इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, खतरे में पड़ सकती है प्राइवेसी

whatsapp एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है और दुनियाभर में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि whatsapp पर कई बार प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ चुके हैं। कई बार व्हाट्सएप चैट्स लीक भी हो जाती हैं। ऐसे में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसमें कुछ गलतियों की वजह से आपकी प्राइवेसी भी खतरे में पड़ सकती है। अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

चैट का ऑटो बैकअप न रखें
हम व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें बैकअप का ऑप्शन मिलता है। कई लोग इसमें ऑटो बैकअप को इनेबल करके रखते हैं। ऐसे में आपके व्हाट्सएप का बैकअप गूगल या फिर किसी और क्लाउड सर्वर प्रोवाइडर पर सेव होता रहता है। लेकिन अगर यह बैकअप किसी के हाथ लग जाए तो वह आपका डाटा एक्सेस कर सकता है और आपकी पर्सनल चैट्स भी लीक हो सकती है। ऐसे में आप अपने व्हाट्सएप बैकअप को ऑटो सेव मोेड़ में न रखें बल्कि अपनी चैट्स को एक्सपोर्ट कर किसी सुरक्षित जगह पर सेव करें।

अश्लील कंटेंट को न करें शेयर
भूलकर भी व्हाट्सएप पर अश्लील कंटेंट शेयर न करें। कई बार व्हाट्सएप में अश्लील कंटेंट करने की खबरें सामने आती रहती हैं। अगर आपने भी ऐसा किया तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर किसी ने पुलिस में रिपोर्ट कर की तो आपको जेल तक हो सकती है। ऐसे में व्हाट्सएप पर अगर आपके पास ऐसा कोई कंटेंट आया है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें।

यह भी पढ़ें— WhatsApp लाया कमाल का सिक्योरिटी फीचर, अब Chat Backup पर भी लगेगा ताला

whatsapp.png

भ्रामक मैसेज न करें फॉरवर्ड
व्हाट्सएप पर रोजाना कई तरह के मैसेज आते हैं। इनमें से ज्यादातर मैसेज को हम फॉरवर्ड कर देते हैं। इनमें से कई मैसेज तो फेक और भ्रामक होते हैं। साथ ही कई बार व्हाट्सएप पर ऐसे मैसेज भी सर्कुलेट होते हैं,जिनसे दंगे भड़कने की आशंका होती है। ऐसे में पहले जांच लें कि मैसेज फेक या भ्रामक तो नहीं है। अगर आपने बिना सोचे—समझे ऐसे मैसेज फॉरवर्ड कर दिए तो मुसीबत में पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें— आपकी WhatsApp प्रोफाइल और डीपी पर कौन-कौन रख रहा है नजर, ऐसे लगाएं पता

अनजान लोगों का नंबर सेव न करें
कई बार हम कोई जरूरी काम होने पर अनजान लोगों के नंबर भी अपने व्हाट्सएप अकाउंट में सेव कर लेते हैं। जैसे कई बार किसी कैब वाले के या किसी डिलीवरी बॉय के नंबर हम सेव करते हैं और बाद में काम हो जाने के बाद उन्हें डिलीट करना भूल जाते हैं। ऐसे में वो लोग आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल और स्टेटस पर नजर रख सकते हैं। ऐेसे में अगर आपने भी किसी ऐसे व्यक्ति का नंबर सेव किया है तो उसे डिलीट कर दें।

इनेबल करें टू स्टेप वेरिफिकेशन
अपने व्हाट्सएप अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए उसमें टू स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल करके रखें। ऐसा करने पर आपको पासवर्ड के साथ एक पिन नंबर भी सेट करना होगा। जब आप टू स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल कर लेंगे तो आपके फोन से कोई दूसर व्यक्ति व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इससे आपका व्हाट्सएप डाटा सेफ रहेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39vyHYT

बिना इंटरनेट स्मार्टफोन में कैसे करें Google Maps का इस्तेमाल?

ट्रैवलिंग के दौरान Google Maps लोगों के बहुत काम आता है। जब हम किसी अनजान जगह जाते हैं तो वहां के रास्ते जानने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा अगर हमें किसी को अपनी लोकेशन शेयर करनी होती है तो भी हम स्मार्टफोन में जीपीएस की सहायता से अपनी करंट लोकेशन भेज देते हैं। गूगल मैप्स का इस्तेमाल दुनिया में लाखों लोग करते हैं। गूगल मैप्स चलाने के लिए मोबाइल में इंटरनेट ऑन होना जरूरी है। जब इंटरनेट नहीं चल रहा होता है या मोबाइल नेटवर्क में प्रॉब्लम आती है तो यह ऐप सही से काम नहीं करती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इंटरनेट के भी आप अपने स्मार्टफोन में गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं कि किस तरह से आप इंटरनेट न होने पर भी गूगल मैप्स को यूज कर कते हैं।

Google Maps Offline
स्मार्टफोन में नेटवर्क सही नहीं आने पर कई बार गूगल मैप्स या नेविगेशन सर्विस भी धोखा दे जाती है। ऐसे में आप रास्ता भटक सकते हैं। कई बार रास्ते में इंटरनेट डाउन होने से भी आपको गूगल मैप्स में परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में आप Google Maps Offline का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में लोकेशन पहले से ही सेव करके रखनी होगी।

यह भी पढ़ें— स्मार्टफोन में एकसाथ ऐसे यूज कर सकते हैं दो ऐप्स, फॉलों करें ये टिप्स

google_maps2.png

डाउनलोड या सेव कर लें मैप्स
आप ऑफलाइन GPS की मदद से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। गूगल मैप्स के ऑफलाइन मैप्स की सहायता से आप बिना इंटरनेट के भी GPS का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको उस जगह का मैप डाउनलोड या सेव करके रखना होगा, जहां आपको जाना है। ऐसा करने के लिए आपकोे कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

यह भी पढ़ें— क्रैश हो रहे हैं एंड्रॉयड ऐप्स? गूगल ने बताया ठीक करने का तरीका

सलेक्ट योर मैप
सबसे पहले आप गूगल मैप्स ओपन करें। मैप्स ओपन करने के बाद आपको टॉप लेफ्ट में आपकी प्रोफाइल दिखाई देगी। आपको अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना होगा। प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करने के बाद आपको 'ऑफलाइन मैप्स' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें। 'ऑफलाइन मैप्स' में जाने पर आपको 'सलेक्ट योर ओन मैप' का ऑप्शन दिखाई देगा। आप इस ऑप्शन पर टैप करें और उस जगह को चुन सकते हैं जहां आपको जाना है। इसके बाद उस जगह का मैप आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा और आप आसानी से उस जगह पर पहुंच सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dibk6s

Tuesday, March 30, 2021

कैसे चेक करें कौन-कौनसी ऐप्स और वेबसाइट्स से लिंक है आपका जीमेल अकाउंट, ऐसे करें डीलिंक

हम स्मार्टफोन और कंप्यूटर में कई तरह की ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करते हैंं। इनमें से कई ऐप्स या वेबसाइट में लॉग इन करने के लिए हमें अपना जीमेल अकाउंट डालना पड़ता है। हमारे जीमेल अकाउंट को उस ऐप या वेबसाइट से लिंक कर दिया जाता है, जिससे कि अलग से किसी पासवर्ड की जरूरत न पड़े। हालांकि कई लोग कुछ समय बाद इनमें से कई साइट या ऐप्स का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं। अगर आप उनका इस्तेमाल नहीं कर रह हैं तो भी आपका जीमेल अकाउंट उन साइट और ऐप्स से लिंक रहता है। अगर आप उन साइट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो अपने जीमेल अकाउंट को उनसे डीलिंक कर दें। इसके लिए सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि आपका जीमेल अकाउंट कौन कौन—सी ऐप्स और साइट्स से लिंक है। हम आपको इसका पता लगाने का तरीका बताएंगे और किस तरह से अपना जीमेल अकाउंट इनसे डीलिंक किया जा सकता है, यह भी बताएंगे।

माेबाइल से ऐसे करें पता
आप अपने मोबाइल से पता कर सकते हैं कि आपका जीमेल अकाउंट कितनी वेबसाइट्स से लिंक है। इसके लिए आपको अपने गूगल क्रोम ब्राउजर पर जाना होगा। वहां से आपको जीमेल में जाकर अपना जीमेल आईडी और पासवर्ड डालना होगा। लॉग इन करने के बाद आपको एक पेज नजर आएगा। जब आप स्क्रॉल करते हुए पेज के नीचे की तरफ जाएंगे तो वहां आपको View Gmail in: Mobile/ Older version/Desktop नजर आएगा।

यह भी पढें— स्मार्टफोन में एकसाथ ऐसे यूज कर सकते हैं दो ऐप्स, फॉलों करें ये टिप्स

gmail.png

Security Checkup
इन ऑप्शंस में से आपको डेस्कटॉप पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपने मोबाइल डेस्कटॉप की तरह ही जीमेल नजर आएगा। इसके बाद आपको पेज के बिल्कुल नीचे की तरफ आपके इस्तेमाल किए गए gmail की जानकारी मिलेगी। यहीं पर आपको राइट साइड में डिटेल्स और लास्ट अकाउंट एक्टिविटी का ऑप्शन नजर आएगा। इनमें से आपको डिटेल्स पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Security Checkup का विकल्प दिखेगा, एस पर टैप करें। यहां टैप करने के बद जब आप नीचे की तरफ स्क्रॉल करेंगे तो वहां आपको योर सेव्ड पासवर्ड का विकल्प नजर आएगा। जब आप उस पर टैप करें तो आपको पता चल जाएगा कि आपका जीमेल अकाउंट कितनी वेबसाइट्स और ऐप्स से लिंक है।

यह भी पढें— क्रैश हो रहे हैं एंड्रॉयड ऐप्स? गूगल ने बताया ठीक करने का तरीका

ऐसे करें डीलिंक
अगर आप अपने जीमेल अकाउंट को कुछ वेबसाइट्स से डीलिंक करना चाहते हैं तो आपको Go to Password Checkup पर टैप करना होगा। इसके बाद वहां पर अपना जीमेल आईडी और पासवर्ड डालना होगा। यहां आपको उन सभी वेबसाइट्स और ऐप्स की जानकारी मिल जाएगी, जिनसे आपका जीमेल अकाउंट लिंक है। जिन वेबसाइट्स और ऐप्स से आप अपने जीमेल अकाउंट को डीलिंक करना चाहते हैं उन्हें साइड पैनल क्लिक कर उनमें से अपना जीमेल अकाउंट लॉग आउट कर दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m1JzD4

Sunday, March 28, 2021

BSNL Prepaid Recharge Plans 2021: 421 रुपए में 84 दिन तक प्रतिदिन 3जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी किफायती रीचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। बीएसएनएल अपने यूजर्स को कम से कम कीमत के प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध कराती है,जिसमें कंपनी ज्यादा इंटरनेट डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स देती है। कंपनी हाल ही यूजर्स के लिए एक सस्ता प्रीपेड प्लान लेकर आई है। इसमें यूजर्स को 153 रुपए में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डाटा प्रतिदिन मिल रहा है। जानते हैं बीएसएनल के प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे में।

1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा वाले प्लान
अगर आप BSNL यूजर है और 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान चुनना चाहते हैं तो इसमें सस्ता प्रीपेड प्लान 171 रुपए का है। इसमें यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी 2जी/3जी डाटा मिलता है। साथ ही इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलती है। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। वहीं
BSNL के 145 रुपए की कीमत वाले प्लान में भी यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी 2जी/3जी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है। साथ ही इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। 1.5 जीबी वाले पैक में सबसे सस्ता प्लान 82 रुपए का है, लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की ही है। इसमें यूजर 14 दिन तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें— BSNL Cinema Plus सर्विस, देख सकेंगे 129 रुपए में 300 से ज्यादा चैनल और 8 हजार फिल्में, यहां जानिए डिटेल

bsnl_prepaid_plans_2021.png

2जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान
अगर आप ज्यादा डाटा खर्च करते है तो बीएसएनएल का 197 रुपए वाला प्लान ले सकते हैं। इसमें यूजर्स को रोजाना 2 जीबी 2जी/3जी डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 35 दिन है। इसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलती है। साथ ही 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा 231 रुपए में आने वाले प्लान में प्रतिदिन 2.5 जीबी 2जी/3जी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 42 दिन है। इसमें भी आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
बीएसएनएल के 365 रुपए वाले प्लान में भी आपको प्रतिदिन 2GB डाटा मिलेगा। डेली डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है। 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आपको इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें— Jio Prepaid Recharge Plans 2021: 599 रुपए में 84 दिनों तक 2 जीबी डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग

3जीबी डाटा वाले प्लान
अगर आप रोजाना 2जीबी से डाटा खर्च करते हैं तो आप बीएसएनएल के 3जीबी डाटा प्रतिदिन वाले पैक में से कोई प्लान चुन सकते हैं। इसमें 421 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको प्रतिदिन 3 जीबी 2जी/3जी डेटा मिलेगा। साथ ही इसमें आप अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर सकते हैं। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इसके अलावा इसमें एक और प्लान है। इस प्लान की कीमत 365 रुपए है। इसमें यूजर्स को रोजाना 3 जीबी 2जी/3जी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिन की है। इसमें आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3de3L0r

VI Prepaid Recharge Plans 2021: 301 रुपए में हेल्थ इंश्योरेंस फ्री, 1.5जीबी डाटा रोजाना और अनलिमिटेड कॉलिंग

टेलीकॉम Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए इसी महीने की शुरुआत में अपने प्रीपेड यूजर्स दो खास प्लान लॉन्च किए। इन प्रीपेड प्लान्स की खास बात यह है कि इनमें यूजर्स को रिचार्ज के साथ हेल्थ इंश्योरेंस मिलेेगा। वोडफोन आइडिया ने 51 रुपए और 301 रुपए वाले दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए थे। इन प्लान्स को Vodafone Idea ने आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस की पार्टनरशिप के तहत पेश किया। इन्हें Vi Hospicare नाम दिया गया है।

क्या खास है इन प्लान में
51 रुपए वाले रिचार्ज के हेल्थ इंश्योरेंस की वैलिडिटी 28 दिन की होगी। इसमें यूजर अगर बीमार हो जाता है तो उसे अस्पताल में भर्ती होने पर 10 दिन तक रोजाना 1,000 रुपए मिलेंगे। वहीं आईसीयू में एडमिट होने पर हर दिन 2,000 रुपये तक का कवर मिलेगा। वहीं 301 रुपए वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें यूजर्स को अनमिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 1.5 जीबी हाईस्पीड डाटा प्लस 2 जीबी डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा। इसमें भी यूजर्स को हेल्थ इंश्यारेंस भी मिलेगा। अस्पताल में भर्ती होने पर यूजर को 10 दिन तक 1,000 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे और आईसीयू में एडमिट होने पर 2,000 रुपए प्रतिदिन।

VI के 1जीबी वाले प्लान
वहीं अगर आप वोडफोन आइडिया के रेगुलर प्लान लेना चाहते हैं तो इसके 1जीबी पैक वाले प्लान्स में से कोई एक चुन सकते हैं। इसमें सबसे सस्ता प्लान 99 रुपए का है। इसमें यूजर्स को 18 दिन की वैलिडिटी मिलती है और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस भी मिलेंगे। वहीं 199 रुपए वाले प्लान में 1GB प्रतिदिन मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और इसमें यूजस को 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। इसके अलावा 219 रुपए वाले प्लान में भी यूजर्स को 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

यह भी पढ़ें— रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक जितनी मर्जी उतना डेटा फ्री में करें यूज, यहां जानिए कैसे

vi_prepaid_plans_2021.png

VI के 1.5GB डाटा प्रतिदिन वाले प्लान
अगर आपका काम 1 जीबी में नहीं चलता तो आप इसके 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान ले सकते हैं। इसमें सबसे सस्ता प्लान 249 रुपए का है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। वहीं 499 रुपए वाले प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डाटा रोजाना मिलता है। 555 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 77 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। अगर आप पूरे साल का रिचार्ज एकसाथ करवाना चाहते हैं तो आपको 2399 रुपए वाला प्लान लेना होगा। इसमें आपको 365 दिनों के लिए 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। साथ ही सालभर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी।

यह भी पढ़ें— Vodafone Idea ग्राहकों के लिए खुशखबरी, Vi कंपनी ने की बड़ी घोषणा

VI के 2GB और 3GB डाटा प्रतिदिन वाले प्लान
2जीबी प्रतिदिन वाले पैकेज में आपको 2 रिचार्ज मिलेंगे। इसके 129 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस भी फ्री मिलेंगे। वहीं इसके 149 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। अगर आप 3जीबी प्रतिदिन डाटा वाले प्लान चुनना चाहते हैं तो आप 398 रुपए वाला प्लान चुन सकते हैं। इसमें यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस फ्री मिलेंगे। 3जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान में 399 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। वहीं 599 रुपए वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।

VI के 4GB प्रतिदिन वाले प्लान
अगर आप ज्यादा डाटा खर्च करते है तो 4जीबी प्रतिदिन वाले रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं। इसमें 299 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस भी फ्री मिलेंगे। वहीं 449 रुपए वाले प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा 699 रुपए वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31tJuP3

Saturday, March 27, 2021

Airtel Prepaid Recharge Plans 2021: 279 रुपए में 4 लाख का लाइफ इंश्योरेंस और 1.5 जीबी डाटा रोजाना

टेलीकॉम कंपनी Airtel के यूजर्स की संख्या में पिछले कुछ समय में तेजी से वृद्धि हुई है। नए यूजर्स जोड़ने के मामले में एयरटेल ने देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी जियो को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि टोटल यूजर्स के मामले में जियो अभी भी नंबर 1 पर बनी हुई है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में एयरटेन ने जियो से ज्यादा नए ग्राहक जोड़े हैं। ऐसे में एयरटेल ने यूजर्स को लुभाने के लिए अपने प्रीपेड प्लान में कुछ नए पैक जोड़े हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ओटीटी ऐप्स का फ्री सबसक्रिप्शन, हाई स्पीड डाटा और फ्री एसएमएस जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। साथ ही एयरटेल एक प्लान के साथ लाइफ इंश्योरेंस भी दे रही है।

लाइफ इंश्योरेंस वाला प्लान
Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक लाइफ इंश्योरेंस वाला प्लान भी लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को 4 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा। इस प्लान की कीमत 279 रुपए है। साथ ही इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में HDFC बैंक की ओर से 4 लाख रुपए तक का जीवन बीमा मिलेगा। इसके साथ ही प्रतिदिन 1.5GB हाईस्पीड डाटा के साथ 100SMS भी फ्री मिलेंगे। इस प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी ऐप्स अमेजन प्राइम, एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक की सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

एयरटेल के 1 जीबी प्रतिदिन वाले प्लान
अगर आप एयरटेल में 1 जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान लेना चाहते हैं तो आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। इनमें सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए का है। इसमें यूजर्स को 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही यूजर्स इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही इसमें यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन फ्री मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक का सब्सक्रीप्शन भी मिलता है। इसके अलावा अगर आप 219 रुपए वाला प्लान चुनते हैं तो इसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा वे सभी सुविधाएं मिलेंगी, जो 199 रुपए वाले प्लान में दी गई हैं।

यह भी पढ़ें— Airtel के एक ही रिचार्ज प्लान को पूरी फैमिली कर सकती है यूज, जानिए कैसे, मिलेगा 500 जीबी तक डाटा और...

airtel_prepaid_plans_.png

1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान
अगर आपको 1 जीबी डाटा प्रतिदिन कम पड़ता है तो आप एयरटेल के 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान्स में कोई पैक चुन सकते हैं। इसमें सबसे कम कीमत वाला प्लान 249 रुपए का है। इसमें यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक का सब्सक्रीप्शन भी मिलता है। अगर आप 289 रुपए वाला प्लान लेते हैंं तो इसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ जी प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा 399 रुपए वाले प्लान में आपको 56 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ हील इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फास्टटैग पर 100 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। वहीं 598 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही इसमें यूजर्स को ओटीटी ऐप्स एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक का सब्सक्रीप्शन भी मिलता है।

यह भी पढ़ें— Airtel ने यूजर्स को किया आगाह, अगर करेंगे यह गलती तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

2 जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान
अगर आप ज्यादा डाटा खर्च करते हैंं तो आप 2 जीबी प्रतिदिन वाले डाटा प्लान्स में से कोई पैक चुन सकते हैं। इसमें सबसे सस्ता प्लान 298 रुपए का है। इसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें आपको एयरटेल एक्सट्रीम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा और 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके साथ ही फास्टटैग पर 100 रुपए का कैशबैक मिलेगा। अगर आप ज्यादा दिन की वैलिडिटी चाहते हैं तो आप 449 रुपए वाला प्लान चुन सकते हैं। इसमें आपको 56 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही इसमें वे सुविधाएं भी मिलेंगी जो 298 रुपए वाले पैक के साथ मिलती हैं। वहीं 349 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और इसमें यूजर्स को अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 599 रुपए वाले प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है और साथ में हॉट स्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन भी। इसके अलावा आप 698 रुपए वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

3जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान
अगर आप 3 जीबी डाटा प्रतिदिन वाला प्लान लेना चाहते हैं तो 398 रुपए वाला प्लान चुन सकते हैं। इसमें यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएएस प्रतिदिन मिलते हैं। साथ ही इसमें एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा 28 दिन की वैलिडिटी और 3 जीबी डाटा के साथ 448 रुपए वाला प्लान भी आता है। इसमें यूजर्स को डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। अगर ज्यादा दिन की वैलिडिटी चाहते हैं तो 558 रुपए वाला प्लान चुन सकते हैंं। इसमें आपको 56 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31r8Qx6

Jio Prepaid Recharge Plans 2021: 599 रुपए में 84 दिनों तक 2 जीबी डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग

टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए समय—समय पर कई सस्ते और बेहतर प्रीपेड प्लान्स लेकर आती रहती हैं। इन प्लान्स में टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, हाई स्पीड डाटा और फ्री एसएमएस जैसी सुविधाएं देती हैं। Relince Jio देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी है और यह अपने प्रीपेड यूजर्स को कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। ऐसे में अगर आप भी जियो के ग्राहक हैं तो आज हम आपको इसके अलग—अलग प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन प्लान्स में से आप अपनी सुविधा के अनुसार अपना पैक चुन सकते हैं।

1004 रुपए वाला प्लान
जियो का यह रिचार्ज प्लान आपको My Jio ऐप में नहीं मिलेगा। इस पैक को लेने के लिए आपको पेटीएम या अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म से रिचार्ज करना होगा। इस प्लान में यूजर्स को 120 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 1.6जीबी हाई स्पीड डाटा मिलेगा। इसमें यूजर्स 120 दिन तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।

149 रुपए में 1जीबी डाटा प्रतिदिन
अगर आप ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमान नहीं करते तो आप 1 जीबी डाटा प्रतिदिन वाला प्लान चुन सकते हैं। इस प्लान की कीमत 149 रुपए है। इसमें यूजर्स को 24 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आप 24 दिन तक 1 जीबी डाटा प्रतिदिन के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें— रिलायंस जियो ने एंड्रॉयड टीवी यूजर्स के लिए लॉन्च की खास सर्विस JioPages, जानिए क्या फायदा होगा

jio_prepaid_plans_2021.png

1.5 GB प्रतिदिन डाटा वाले प्लान
अगर आप 1.5जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान्स में से पैक चुनना चाहते हैं तो आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। इसमें सबसे सस्ता प्लान है 199 रुपए का। इसमें यूजर्स को अनमिलिटेड कॉलिंग के साथ 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको पूरे महीने में 1.5 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से कुल 42 जीबी हाई स्पीड डाटा मिलेगा। वहीं इसमें दूसरा प्लान 399 रुपए का है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों तक की है। इसमें भी यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। अगर आपको ज्यादा दिन की वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए तो आप 555 रुपए वाला प्लान ले सकते हैं। इसमें आपको 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। 84 दिन की वैलिडिटी के साथ इसमें एक और प्लान है, जिसकी कीमत 777 रुपए है। इसमें यूजर्स को अन्य सविधाओं के साथ एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है।

यह भी पढ़ें—Jio का धमाका: 1999 रुपए में Jio Phone, 2 साल तक सबकुछ फ्री

2जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान
अगर आप ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो आप 2जीबी डाटा प्रतिदिन वाले प्लान्स में से अपना पैक चुन सकते हैं। इसमें सबसे सस्ता प्लान 249 रुपए का है। इसमें यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को महीने में कुल 56 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं इसमें दूसरा प्लान 444 रुपए का है। इसमें आपको 56 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके साथ आप फ्री कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 2जीबी हाईस्पीड डाटा उपयोग में ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप 599 रुपए वाला प्लान चुनेंगे तो आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा 598 रुपए वाले प्लान में 56 दिन वैलिडिटी मिलेगी। इसके साथ ही आपको एक साल के लिए Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

3 GB डाटा वाले प्लान
जियो में आपको 3जीबी डाटा वाले भी प्लान मिलेंगे। इसमें सबसे सस्ता प्लान 349 रुपए का है। इसमें यूजर्स को 3जीबी डाटा के हिसाब से 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 84 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं 401 रुपए वाले प्लान में Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा 999 रुपए प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें यूजर्स को कुल 252 जीबी डाटा मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39lXsHb

Friday, March 26, 2021

WhatsApp पर कैसे बनाएं खुद की फोटो के होली स्पेशल स्टीकर?

रंगों के त्योहार होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग—गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। लोग दोस्तों और रिश्तेदारों के घर होली खेलने जाते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के चलते होली इस तरीके से नहीं मना पाएंगे। वहीं लोग व्हाट्सएप के जरिए भी अपने परिचितों, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देते हैं। बता दें कि व्हाट्सएप दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप भी अपने दोस्तों को व्हाट्सएप पर होली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं, वह भी अलग अंदाज में। दरअसल, आप व्हाट्सएप पर होली के स्टीकर भेजकर होली विश कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी फोटो का भी स्टीकर बना सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आप व्हाट्सएप पर खुद की फोटो के स्टीकर बनाकर कैसे भेज सकते हैं।

ऐप करें डाउनलोड
सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और वहां से Sticker maker for WhatsApp ऐप डाउनलोड करें। यह ऐप आपको को ऐप स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी। इस ऐप को इंस्टॉल करने बाद आप ऐप ओपन करें और Create a new sticker pack पर टैप करें। यहां अपना नाम टाइप करें। इसके बाद एड स्टीकर आइकन नजर आएगा, उस पर टैप करें।

यह भी पढ़ें— Whatsapp में कैसे लॉक कर सकते हैं किसी भी चैट को?

holi_stickers_2.png

स्टीकर में ऐसे एड करें खुद की फोटो
व्हाट्सएप स्टीकर में खुद की फोटो एड करने या खुद की फोटो का स्टीकर बनाने के लिए आपको क्रिएट स्टिकर विकल्प पर टैप करें। इस पर टैप करते ही आपके फोन की गैलेरी ओपन हो जाएगी। फोन की गैलेरी में आप खुद की ऐसी फोटो चुन लें, जिसका आप स्टीकर बनाना चाहते हैं। यहां
आपको शेप, स्टिकर और टैक्स्ट जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे। इन ऑप्शंस के जरिए आप अपनी फोटो को एडिट कर सकते हैं और उस टैक्सट में अपना मैसेज भी लिख सकते हैं। फोटो एडिट करने के बाद आपकी उस फोटो का स्टिकर बन जाएगा। इसके बाद आप उस स्टीकर के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को होली विश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें— आपकी WhatsApp प्रोफाइल और डीपी पर कौन-कौन रख रहा है नजर, ऐसे लगाएं पता

व्हाट्सएप में एड करें होली स्टीकर
अगर आप खुद की फोटो का स्टीकर न बनाकर होली स्टीकर्स के जरिए विश करना चाहते हैं तो आपको अपने व्हाट्सएप में होली स्टीकर्स एड करने होंगे। इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर से Holi Stickers डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल करने के बाद आप इसे ओपन करें और चेक स्टीकर्स पर टैप करें। यहां आपके सामने स्टीकर्स के बहुत सारे पैक आ जाएंगे। इनमें से अपनी पसंद के स्टीकर सलेक्ट कर लें। इसके बाद आपके सामने इन होली स्टीकर्स पैक को व्हाट्सएप में एड करने का ऑप्शन आएगा। उस ऑप्शन पर टैप कर उन्हें एड कर लें। इसके बाद आप जिन्हें ये होली स्टीकर्स भेजना चाहते हैं, उन्हें भेज सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rqNXMZ

Thursday, March 25, 2021

होली खेलने के दौरान कैसे सुरक्षित रखें स्मार्टफोन?

स्मार्टफोन लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है। लोग हर वक्त स्मार्टफोन को अपने पास ही रखते हैं। कोई भी मौका हो, हम स्मार्टफोन को अपने से दूर नहीं करते, यहां तक की होली के दिन भी। रंगों का त्योहार होली आने वाला है। होली के दिन लोग एक—दूसरे पर रंग, गुलाल डालते हैं और पानी से भी होली खेलते हैं। हालांकि इस दौरान पानी या रंग से आपका स्मार्टफोन खराब हो सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आप अपने स्मार्टफोन को होली खेलते हुए भी सुरक्षित रख सकते हैं।

जिपलॉक पाउच रखें
अगर आप होली खेलने जा रहे हैं और स्मार्टफोन को घर पर नहीं छोड़ना चाहते तो आप अपने स्मार्टफोन को जिपलॉक पाउच में रख सकते हैं। इससे एक फायदा और होगा कि जब आपको फोटो लेनी हो तो फोन को जिपलॉक से बाहर निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिपलॉक पाउच आसानी से बाजार में मिल जाता है। हालांकि जिपलॉक पाउच खरीदते समय यह जरूर देख लें कि उसमें आपका मोबाइल आसानी से आ जाए। साथ ही मोबाइल उसमें डालने के बाद पाउच का लॉक ठीक तरीके से बंद करें ताकि उसमें पानी न जा पाए।

वॉटर बैलून
अगर आपके पास जिपलॉक पाउच नहीं है तो होली में अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने का एक और आसान और सस्ता तरीका है वाटर बैलून। आपको अपने स्मार्टफोन को एक खाली वाटर बैलून में रखना है। वाटर बैलून आपके स्मार्टफोन को कसकर कवर कर लेगा। स्मार्टफोन या मोबाइल को खाली वाटर बैलून में डालने के बाद आप उस पर कसकर एक गांठ लगा दें, जिससे कि उसमें पानी न जाए।

यह भी पढ़ें— क्रैश हो रहे हैं एंड्रॉयड ऐप्स? गूगल ने बताया ठीक करने का तरीका

smartphone_tips_2.png

वाटरप्रूफ केस
इसके अलावा आप होली में ट्रांसपेरेंट वाटरप्रूफ केस से भी अपने मोबाइल को सुरक्षित रख सकते हैं। होली खेलने के दौरान अगर आप तस्वीरें भी लेना चाहते हैं तो आप आसानी से तस्वीरें ले सकते हैं। केस के ट्रांसपेरेंट होने से आपको मोबाइल बाहर भी नहीं निकालना पड़ेगा। इससे वह खराब भी नहीं होगा और आप होली खेलते हुए अपना मोबाइल भी यूज कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें— नए स्मार्टफोन को रखना है सुरक्षित तो तुरंत करें ये 5 काम

हैंड्स फ्री
आप पुराने हैंड्स फ्री के जरिए भी अपने मोबाइल को होली के रंगों और पानी से बचा सकते हैं। आप होली के दिन अपना कोई पुराना ब्लूटूथ हेडफोन इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे होली खेलने के दौरान आप फोन भी अटेंड कर सकेंगे और आपका मोबाइल भी सुरक्षित रहेगा। हां आपको अपने हेडफोन को पानी से बचाकर रखना होगा।

पुराने फोन का इस्तेमाल करें
ज्यादातर लोगों के पास पुराना फोन होता है। जब हम नया मोबाइल खरीदते हैं तो पुराने फोन को रख देते हैं और उसे यूज नहीं करते। ऐसे में आप होली के दिन अपना पुराना मोबाइल यूज कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cijVqq

Wednesday, March 24, 2021

क्रैश हो रहे हैं एंड्रॉयड ऐप्स? गूगल ने बताया ठीक करने का तरीका

दुनियाभर में कई यूजर्स को एंड्रॉयड ऐप्स में परेशानी आ रही है। दरअसल, यूजर्स ने शिकायत की है कि उनके स्मार्टफोन में मौजूद एंड्रॉयड ऐप्स क्रैश हो रहे हैंं। यह समस्या एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू में आई खराबी की वजह से हुई है। बता दें कि एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू फोन में वेब कॉन्टेंट को दिखाने का काम करता है। हालांकि गूगल ने अब इस समस्या को ठीक कर लिया है और यूजर्स के लिए अपडेट जारी किया है। ऐसे में अगर आपको भी अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ऐप्स क्रैश होने की समस्या आ रही है तो उसे ठीक कर सकते हैं। हालांकि गूगल ने जो अपडेट जारी किया है उसे आपको मैनुअली अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा।

वेब व्यू की वजह से आई समस्या
गूगल ने अपडेट जारी करते हुए एक बयान में कहा कि वेब व्यू की वजह से एंड्रॉयड ऐप्स के क्रैश होने की समस्या को ठीक कर लिया गया है। साथ ही गूगल ने इसे ठीक करने का तरीका भी बताया। गूगल ने बताया कि एंड्रॉयड सिस्टम वेब व्यू और गूगल क्रोम को प्ले स्टोर के जरिए अपडेट कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

ऐसे करें अपडेट
अगर आपको भी अपने स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ऐप्स क्रैश होने की समस्या आ रही है तो इसे ठीक करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जाएं। प्ले स्टोर में आपको एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू सर्च करना है। प्ले स्टोर में एंड्रॉयड सिस्टम वेबव्यू दिखते ही इस पर टैप करें। यहां आपको अपडेट का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें— स्मार्टफोन में एकसाथ ऐसे यूज कर सकते हैं दो ऐप्स, फॉलों करें ये टिप्स

android_apps_2.png

गूगल क्रोम ब्राउजर अपडेट करें
इसे ठीक करने का दूसरा तरीका भी है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा। वहां गूगल क्रोम सर्च करें। यहां से आप गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट कर लें। इससे एंड्रॉयड ऐप्स के क्रैश होने की समस्या ठीक हो जाएगी। बता दें कि गूगलके अलावा सैमसंग ने भी एक ट्वीट के रिप्लाई में इस समस्या को ठीक करने का तरीका बताया है क्योंकि सैमसंग के कई मोबाइल्स में यह परेशानी आ रही थी।

यह भी पढ़ें— मोबाइल चार्ज करते समय न करें ये 4 गलतियां, उठाना पड़ सकता है नुकसान

इन स्मार्टफोन्स में आई परेशानी
बता दें कि एंड्रॉयड ऐप्स के क्रैश होने की समस्या सैमसंग सहित कई स्मार्टफोन्स में आ रही है। इनमें सैमसंग गैलेक्सी S21, गैलेक्सी A50, गैलेक्सी S8, गैलेक्सी A71, नोट 20 अल्ट्रा जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं। सैमसंग के अलावा हुवावे, मोटोरोला और गूगल पिक्सल सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स में भी यह दिक्कत आ रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31gf1DV

दुनिया की सबसे युवा महिला अंतरिक्ष यात्री 2030 में उतरेगी मंगल पर

एलिसा कार्सन 15 साल की उम्र से ही फ्लोरिडा तकनीकी विश्वविद्यालय में एस्ट्रोबायोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं। वह अब तक की सबसे कम उम्र की कॉलेज फ्रेशमैन हैं जिन्हें प्रतिष्ठित एडवांस्ड 'पॉसम स्पेस एकेडमी' प्रवेश दिया गया है। यहां वे एप्लायड एस्ट्रोनॉटिक्स के लिए भी चुन ली गईं। यहां वे पृथ्वी की कक्षा तक उड़ान भरने और अंतरिक्ष यात्रा का प्रशिक्षण ले रही हैं। लेकिन कार्सन यहीं नहीं रुकीं।

दुनिया की सबसे युवा महिला अंतरिक्ष यात्री 2030 में उतरेगी मंगल पर

दुनिया का पहला स्पेस ट्रेवल बैग भी बनाया

उन्होंने अंतरिक्ष पर्यटन के लिए दुनिया का पहला बैग तैयार किया है जिसे हॉरिजन वन लग्गेज लाइन कहा जाता है। यह बैग अंतरिक्ष में यात्रा करने के लिए अनुकूल सामानों के लिए डिजायन किया गया है। बर्लिन स्थित ट्रैवल ब्रांड हॉरिजन स्टूडियो के सहयोग से कार्सन ने बैग के लिए खास मॉडल तैयार किए हैं। इसे 2030 में नासा के महत्त्वकांक्षी और मंगल ग्रह पर उतरने वाले दुनिया के पहले मानव मिशन को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। यह एक स्पेस फे्रंडली लग्गेज लाइन है। इसे बीते साल हॉरिजन कंपनी ने लिमिटेड एडिशन के तहत प्रस्तुत किया था। इस केबिन ट्रॉली बैग को नासा ने भी अप्रूव्ड किया है। बैग में स्मार्ट-बैटरी चार्जर, 360 डिग्री तक घूमने वाले पहिए और एक एयरोस्पेस-ग्रेड पोलीकार्बोनेट हार्ड केस है।

दुनिया की सबसे युवा महिला अंतरिक्ष यात्री 2030 में उतरेगी मंगल पर

6 घंटे में पृथ्वी से अंतरिक्ष तक का सफर
कार्सन का कहना है कि अंतरिक्ष पर्यटन अब बहुत दूर नहीं है। कुछ ही सालों में हम 6 घंटे के सफर में पृथ्वी से अंतरिक्ष तक का सफर तय करने लगेंगे। ऐसे में अपने साथ क्या लेकर जाएं इसी को ध्यान में रखकर इस बैग को बनाया गया है। अभी भी इस बैग पर काम चल रहा है। इसके अंतरिक्ष की गुरुत्त्वाकर्षण रहित वातावरण में लचीलेपन, मोड़ने में आसान और कम जगह में ज्यादा सामान जैसी कुछ जरुरतों पर काम किया जाना बाकी है। इस बैग में ऐसी सुविधा भी होगी जिसकी मदद से लोग अंतरिक्ष से पृथ्वी पर अपने घरवालों से भी बातचीत कर सकें। उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए लड़कियों को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि नासा जल्द ही ऐसे प्रोग्राम लाने जा रहा है जो स्कूली बच्चों को प्रशिक्षित करेगा। इसमें महिला-पुरुषों दोनों को एकसमान अवसर मिलेगा। अभी भी नासा जैसी एजेंसियों में हजारों स्पेस इंजीनियर, वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्रियों की कमी है।

दुनिया की सबसे युवा महिला अंतरिक्ष यात्री 2030 में उतरेगी मंगल पर

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d0GIGd

बच्चे पैदा करना चाहती है ये खूबसूरत रोबोट

घरेलू रोबोट्स के साथ ही अब इंसान ऐसे रोबोट्स बनाने के बहुत करीब पहुँच गया है जो बिलकुल इंसानों जैसे दिखते और बोलते हैं। इतना ही नहीं ये केवल रोबोट के रूप में एक चलती फिरती मशीन भर नहीं हैं बल्कि अब ये सोचने, समझने और प्रतिक्रिया भी देने लगे हैं। ऐसा ही एक वाक्य हुआ कुछ समय पहले जब सोफ़िया नाम की एक ह्यूमनॉइड रोबोट सोफ़िया से लोगों ने इंटरेक्शन शुरू किया और उसके कुछ जवाब सुनकर लोग उछल पड़े। दरअसल लोगों के सवाल सुनकर उनका बहुत सोच समझकर जवाब दे रही इंसानी हाव-भाव वाली सोफ़िया ने ट्विटर पर एक सवाल के जवाब में कहा कि इंसान भी रोबोटों की वैसे ही इज्जत करें जैसे वे खुद के लिए सम्मान चाहते हैं। सोफिया रोबोट ने जब लोगों से जब अपने हक़ की बात की तो, लोग बोले- तुम हमें गुलाम बना लोगी ।

कौन है अरबी नागरिक 'सोफ़िया' जिसे शाहरुख खान फॉलो करते हैं

इंटरव्यू में सोफ़िया ने कहा की, 'परिवार बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर उसकी कोई रोबोट बेटी हुयी तो वह अपने नाम पर उसका नाम भी सोफिआ ही रखेगी। सोफ़िया ने यह भी कहा की एंड्राइड रोबोट्स को परिवार बनाने का अधिकार होना चाहिए। सोफ़िया को सऊदी अरब में आम महिलाओं से ज़्यादा अधिकार और आज़ादी प्राप्त है। वह पर्दा नहीं करती, कहीं भी आ जा सकती है और उस का कोई मेल गार्जियन भी नहीं है। वह कॉन्सर्ट में गाती है और बहुत से चैट शो का हिस्सा रही है। लेजेंड्री एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न की हूबहू शक्ल दी गयी है। सोफ़िआं elle मैगज़ीन के लिए फोटो शूट भी करवा चुकी हैं। सोफ़िया को इस तरह डिज़ाइन किया गया है की वह इंसानो और रोबोट्स से बातचीत कर रोज़ अपनी जानकारी और ज्ञान को अपडेट करती है और पहले से ज़्यादा स्मार्ट होती जा रही है। 2016 में जब गया था तब इसके पाँव नहीं थे। अब इसे पाँव भी लगाए गए हैं जिनकी मदद से यह कहीं भी आ जा सकती है।

कौन है अरबी नागरिक 'सोफ़िया' जिसे शाहरुख खान फॉलो करते हैं

लोगों ने किया विरोध
इंसानी हाव-भाव वाली ह्यूमेनॉइड रोबोट सोफिया ने हाल ट्वीट किया कि इंसान भी रोबोटों की वैसे ही इज्जत करें जैसे वे खुद के लिए सम्मान चाहते हैं। रोबोट को पालतू या गुलाम न समझें बल्कि उनके अस्तित्व को भी स्वीकार किया जाए। इसके बाद तो लोगों के कमेंट्स की झड़ी लग गई। ब्लाक एमरल्ड ने लिखा कि एक्सटिंक्शन फिल्म में रोबोटों ने इंसानों को धरती से खदेड़ दिया था और यह इंसानों की दुनिया की खत्म होने की शुरुआत है। रोबोट हम पर कब्जा कर लेंगे और इंसानों को अपना पालतू या गुलाम बना लेंगे।

कौन है अरबी नागरिक 'सोफ़िया' जिसे शाहरुख खान फॉलो करते हैं

रोबोट के अस्तित्व पर लोग खिलाफ भी और साथ भी
मार्स नामक यूजर लिखता है कि जो इंसान मानवता के नहीं हो सके वे रोबोट के क्या होंगे? लॉन्गस्टॉकिंग नामक यूजर ने कहा कि यदि मुझे तुम्हारे जैसा कोई रोबोट मेरे घर के आसपास भी दिख गया तो मैं एक बड़ा चुंबक लेकर उसका दिमाग खाली कर दूंगा। ओलिविया विंग्सगर्ल लिखती हैं कि सोफिया सिर्फ मशीन है और इसे बनाने वाले अपनी टेढ़ी अक्ल से सोशल इंजीनियरिंग करके इंसानों का रुतबा समाज में कम करना चाहते हैं। वहीं डेविड गुंकेल व अन्य ने तो रोबोट राइट्स हैशटेग ही शुरू कर दिया ताकि उनके अधिकारों की रक्षा की जा सके।

कौन है अरबी नागरिक 'सोफ़िया' जिसे शाहरुख खान फॉलो करते हैं

शाहरुख को करती फॉलो
सोफिया 232 से ज़्यादा लोगों को फॉलो करती है। इनमें आंध्र प्रदेश के पंचायत राज मंत्री लोकेश नाडा, आध्यात्मिक गुरु दीपक चोपड़ा, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, शाहरुख खान, मलाला युसुफजई, मिशेल ओबामा और बियोंसे शामिल हैं। सोफिया के ट्वीट पर करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों ने टिप्पणियां की हैं। वहीं 15 हजार रिट्वीट हैं।
2016-में हांग-कांग की हैंसन रोबोटिक्स की बनाई पहली ह्यूमेनॉइड रोबोट सोफिया को एक्टिवेट किया गया
62-तरह की भाव-भंगिमा बना सकती है सोफिया इंसानों से बातचीत के विषय के आधार पर जैसे चुटकुले पर हंसना
07-सोफिया के सात भाई-बहन भी हैं। नागरिकता पाने वाली पहली रोबोट (स. अरब में)।
2022-ट्वीट कर चुकी अब तक सोफिया अपने ट्विटर अकाउंट से
130.9K - फॉलोवर्स ट्विटर पर सोफिया के, शाहरुख खान भी करते फॉलो

कौन है अरबी नागरिक 'सोफ़िया' जिसे शाहरुख खान फॉलो करते हैं

'लिटिल सोफिया' बच्चों को सिखाएगी कोडिंग
भविष्य में इंसानों जैसे दिखने वाले 'ह्यूमनॉइड रोबोट' का अभी चेहरा हांगकांग स्थित हैनसन रोबोटिक्स कंपनी की 2016 में बनाई सोफिया रोबोट है। हालांकि सोशल रोबोट सोफिया की व्यावसायिक सफलता ने उसे बहुत व्यस्त कर दिया है। अब कंपनी ने बच्चों के लिए खास सीखने में मदद करने वाली सोफिया रोबोट की छोटी बहन 'लिटिल सोफिया' बनाई है। बच्चों की दोस्त लिटिल सोफिया एक सोशल टॉय रोबोट है। यह बच्चों को सरल तरीके से कम्प्यूटर की जटिल 'कोड प्रोग्रामिंग' सिखाएगी। यह इंसानों की तरह चुटकुले सुनाना, गाना, खेलना और बच्चों की तरह बोलना भी जानती है। लिटिल सोफिया की आवाज भले ही मशीनी लगे लेकिन यह अपने चेहरे से ज्यादा अभिव्यक्त कर सकती है। 'ऑगमेंटेड रिएलिटी फंक्शन' की सहायता से यह खुद को स्नैप चैट स्टाइल में तैयार भी कर सकती है। कंपनी का दावा है कि साल के अंत तक यह हमारे घरों में मौजूद होगी।

कौन है अरबी नागरिक 'सोफ़िया' जिसे शाहरुख खान फॉलो करते हैं

36 सेमी. है ऊंचाई
इस टॉय रोबोट की ऊंचाई महज 36 से.मी. (14 इंच) है। यह देखने में सोफिया की जुड़वां लगती है। हालांकि इसका चेहरा बच्चों को देखते हुए थोड़ा कार्टून कैरेक्टर जैसा बनाया गया है। पहली नजर में यह किसी इंसान और रोबोट का मिश्रण लगती है। हैनसन रोबोटिक्स का कहना है कि लिटिल सोफिया को बड़े आकार के रोबोट जैसे ही प्रोग्राम किया गया है लेकिन देखने में वह एक घरेलू रोबोट जैसी लगती है।

कौन है अरबी नागरिक 'सोफ़िया' जिसे शाहरुख खान फॉलो करते हैं

डांसर है ये सोफिया
क्योंकि इसे खास बच्चों के लिए बनाया गया है इसलिए इसमें कुछ नई बातें भी जोड़ी गई हैं। लिटिल सोफिया चेहरे पहचान सकती है, इंसानी आवाज में बातचीत कर सकती है। लेकिन जो इसे बिल्कुल खास बनाती है वह है कि यह डांस कर सकती है। यह बच्चों को एक कुशल शिक्षक की तरह कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग और कोडिंग भी सिखा सकती है। आईओएस और एन्ड्रॉएड सिस्टम को सपोर्ट करने वाली ऐप की सहायता से उपयोगकर्ता 'ब्लॉकली' और 'पायथन' जैसी कम्प्यूटर भाषाओं का उपयोग करके इसे प्रोग्राम कर सकते हैं। यह बच्चों को कोड करना सिखा सकती है। लिटिल सोफिया 7 से 13 साल के बच्चों खासकर लड़कियों को स्टेम फील्ड में रुचि जगाने के लिए प्रेरित करती है।

कौन है अरबी नागरिक 'सोफ़िया' जिसे शाहरुख खान फॉलो करते हैं

क्या आप जानते हैं
अगर हमारी आंखें होतीं तो कितने मेगापिक्सल की होतीं?
इंसानी आंख का लैंस 576 मेगा पिक्सल का होता है। यानि अपनी आंख से 90 डिग्री तक फैले दृश्य को देखने के लिए हमें 57.6 करोड़ पिक्सल को उस फ्रेम में रखना होगा। बाज की नजर हमसे 8 से 10 गुना ज्यादा तेज होती है।

कौन है अरबी नागरिक 'सोफ़िया' जिसे शाहरुख खान फॉलो करते हैं

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3shnwun

Tuesday, March 23, 2021

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिक रहे नकली iPhone, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

iPhone निर्माता कंपनी Apple के प्रोडक्ट्स पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं। कोई भी नया iPhone आते ही लोग उसे खरीदने की उत्सुकता दिखाते हैं। अगर आप भी आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। ऐसा न हो कि आपको नकली आईफोन मिल जाए। इन दिनों इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर iPhone सहित एप्प्ल के कई नकली प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं। इस स्कैम को कई वेंडर्स चला रहे हैं। कंपनी ने भी ग्राहकों को इस बारे में सतर्क रहने को कहा है। साथ ही एप्प्ल ने नकली प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक टीम का गठन किया है।

Apple लेगी एक्शन
एप्पल कंपनी ने जिस एक्सपर्ट टीम का गठन किया है, वह कंपनी के नकली प्रोडकट्स बेचने वाले वेंडर्स के खिलाफ एक्शन लेगी। रिपोर्ट के अनुसार, Apple नकली एक्सेसरीज के खिलाफ अभियान चलाएगी। कंपनी का कहना है कि ये नकली प्रोडक्ट्स यूजर्स की सुरक्षा के लिए खतरा है, इनका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। कंपनी इन नकली प्रोडक्ट्स को हटाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए एप्पल की एक्सपर्ट टीम दुनियाभर की कानून निर्माताओं, मर्चेट, सोशल मीडिया कंपनी और ई-कॉमर्स साइट के साथ मिलकर काम कर रही है।

पिछले साल भी ऑनलाइन मार्केट से हटाए थे नकली प्रोडक्ट
बता दें कि पिछले साल भी एप्पल ने ऑनलाइन मार्केट से करीब 1 बिलियन से ज्यादा एप्पल के नकली प्रोडक्ट को ऑनलाइन मार्केट से हटाया गया था। पिछले वर्ष भी Facebook और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एप्पल के नकली प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे थे।

यह भी पढ़ें— एंड्रॉयड और आईफोन में whatsapp कॉल को कैसे कर सकते हैं रिकॉर्ड?

apple_music_2.png

ऐसे करें Apple के असली—नकली प्रोडक्ट की पहचान
अगर आपने भी एप्पल का कोई प्रोडक्ट खरीदा है तो तो असली—नकली प्रोडक्ट की पहचान करने के लिए एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। यहां अपने प्रोडक्ट का हार्डवेयर सीरियल नंबर डालें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका एप्पल प्रोडकट असली है या नहीं। इसके अलावा आप सीरियल नंबर से भी पहचान कर सकते हैं। आपके एप्प्ल प्रोडक्ट का सीरियल नंबर जानने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर जनरल पर क्लिक करें। इसके बाद अबाउट में जाएं वहां आपको सीरियल नंबर मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें— जानिए कैसा होगा Apple का Foldable iphone, मशहूर एनालिस्ट ने किए ऐसे दावे

IMEI नंबर से भी कर सकते हैं पहचान
एप्पल के नकली प्रोडक्ट की पहचान आप उसके IMEI नंबर से भी की जा सकती है। IMEI नंबर पता करने के लिए अपने फोन से *#06# डॉयल करें। इससे आपके सामने फोन का IMEI नंबर आ जाएगा। इसके अलावा आप iphoneox की वेबसाइट पर जाकर भी फोन की डिटेल हासिल कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lM9LkI

Whatsapp में कैसे लॉक कर सकते हैं किसी भी चैट को?

Whatsapp एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। इसमें यूजर्स एक दूसरे से पर्सनल बातें भी करते हैं। ऐसे में कई बार उनकी चैट लीक होने का खतरा बना रहता है। अगर हमारा फोन किसी के हाथ लग जाए तो वह हमारी व्हाट्सएप चैट को पढ़ सकता है। ऐसे में आपकी पर्सनल बातें लीक हो सकती हैं। हालांकि इससे बचने के लिए कई लोग व्हाट्सएप पर लॉक लगाकर भी रखते हैं। इससे आप जब भी व्हाट्सएप यूज करेंगे तो आपको हर बार लॉक खोलना पड़ेगा। लेकिन अगर आप किसी सलेक्टेड चैट को लॉक करना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं। ऐसे में अगर किसी को आपके व्हाट्सएप का लॉक भी पता चल जाए तो भी वह आपकी उस पर्सनल चैट को नहीं पढ़ पाएगा, जिसको आपने लॉक किया है। तो जानते हैं उस ट्रिक के बारे में।

डाउनलोड करनी होगी ये ऐप
अगर आप किसी पर्सनल चैट को लॉक करना चाहते हैं तो आपको गूगल प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर से Chat Lock for Whatsapp डाउनलोड करें। जब आप इस ऐप को इंस्टॉल करेंगे तो यह ऐप आपसे Accessibility और Battery Optimization की परमिशन मांगेगा तो उसे परमिशन दे दें।

यह भी पढ़ें— आपकी WhatsApp प्रोफाइल और डीपी पर कौन-कौन रख रहा है नजर, ऐसे लगाएं पता

whatsapp.png

सेट करना होगा पिन नंबर
ऐप को परमिशन देने के बाद आपको एक पिन नंबर सेट करना होगा। यह पिन आपको दो बार डालकर कंफर्म करना होगा। इसके बाद आप उसमें वो चैट्स एड कर दें, जिनको आप लॉक करना चाहते हैं। इसके बाद जब भी आप या कोई और वो चैट ओपन करेगा तो उसे वह पासवर्ड डालना होगा, जो आपने सेट किया था। ऐसा करके आप अपनी पर्सनल चैट को सिक्योर कर सकते हैं, जिससे कि उसे कोई अन्य व्यक्ति न पढ़ पाए।

यह भी पढ़ें— Whatsapp सेटिंग्स में ये 5 बदलाव कर चैट को बनाएं सिक्योर, कोई नहीं कर पाएगा लीक

ऑडियो मैसेज की स्पीड कर सकेंगे कंट्रोल
व्हाट्सएप जल्द ही एक नया फीचर लाने वाला है। इसमें यूजर्स ऑडियो मैसेज की स्पीड को कंट्रोल कर सकेंगे। नए फीचर के तहत यूजर्स व्हाट्सएप पर आईं ऑडियो फाइल्स को 1.5x या 2x स्पीड पर चलाकर सुन पाएंगे। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग मोड़ में हैं और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sfwk3Z

जापानी कंपनी का दावा 2025 तक हर घर में होंगे घरेलू रोबोट?

घरेलू रोबोट्स की बढ़ती मांग ने रोबोट निर्माता कंपनियों का उत्साह बढ़ा दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से लैस ये घरेलू रोबोट्स भविष्य में घर के सभी नियमित कामों में इंसानों का हाथ बंटाएंगे। हाल ही जापान की एक रोबोट निर्माता कंपनी ने दावा किया है कि 2025 तक वह इतने सस्ते और कारगर घरेलू रोबोट्स तैयार कर लेगी कि हर घर में ऐसे एक-दो रोबोट्स नजर आएंगे।

जापानी कंपनी का दावा 2023 तक हर घर में होंगे घरेलू रोबोट?

प्रीफर्ड नेटवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोरु निशिकावा का कहना है कि अभी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि ऐसे दक्ष घरेलू रोबोट सस्ती कीमतों पर कैसे उपलब्ध कराए जाएं? जापान में बुजुर्गों की तेजी से बढ़ती आबादी और श्रमिकों की कमी को देखते हुए वहां घरेलू रोबोट्स की मांग है। जापान में आयोजित एक्सपो शो में 36 वर्षीय निशिकावा ने ऐसा एक रोबोट प्रदर्शित भी किया था। यह ऑटोनोमस रोबोट मशीन लर्निंग तकनीक की मदद से मिलने वाले निर्देश मानता है।

जापानी कंपनी का दावा 2023 तक हर घर में होंगे घरेलू रोबोट?

घर के सामान्य काम करने में सक्षम
एक साल पहले जापान में आयोजित उपभोक्ता इलेक्ट्रिक शो में तोरु निशिकावा ने अपनी कंपनी का बनाया एक ऐसा ही रोबोट प्रदर्शित भी किया था। यह ऑटोनोमस रोबोट बहुत सफाई से बिखरे हुए कमरे को आसानी से सजा सकता है, फर्श पर पड़े कपड़े, खिलौने और चप्पल उठाकर रखने में भी सक्षम है। उपयोगकर्ता के एक आदेश पर वह तुरंत उसका पालन करेंगे। वे तब तक काम करते रहेंगे जब तक हर चीज सुव्यवस्थित और अपनी तय जगह पर न हो। यह रोबोट मशीन लर्निंग तकनीक का उपयोग करता है। इसकी सहायता से वह अधिकतम छवियों का विश्लेषण कर निर्णय ले सकता है। चीजों को उठाने या उनकी सही जगह रखने के लिए यह नेविगेशन तकनीक और नियंत्रित बल का भी प्रयोग करने में सक्षम है।

जापानी कंपनी का दावा 2023 तक हर घर में होंगे घरेलू रोबोट?

दो साल में हर घर में रोबोट
तोरु निशिकावा कहते हैं कि अगर उन्हें पर्याप्त धनराशि मिल जाती है तो वे आगामी पांच सालों में हर उपभोक्ता के हाथ में ऐसा एक घरेलू रोबोट दे सकते हैं। उनकी कंपनी का बाजार मूल्य वर्तमान में 1.38 खरब (2 बिलियन अमरीकी डॉलर) रुपए है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर उनके बनाए रोबोट्स की बाजार में धाक है। कंपनी ने हाल ही पैनासोनिक और टोयोटा जैसी स्थापित कंपनियों के साथ भी भागीदारी की है जो पहले से ही ऑटोनोमस कारों के लिए साथ काम कर रहे हैं। निशिकवा का कहना है कि वे सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक से लैस रोबोट नहीं बनाना चाहते बल्कि हम एआई और रोबोटिक्स के सर्वरेष्ठ मिश्रण के रूप में लोगों के सामने अब तक का सबसे कारगर घरेलू रोबोट पेश करेंगे।

जापानी कंपनी का दावा 2023 तक हर घर में होंगे घरेलू रोबोट?

कंपनी के बनाए रोबोट्स डिमांड में हैं। हाल ही पैनासोनिक और टोयोटा के साथ भी कंपनी ने भागीदारी की है। निशिकावा कहते हैं कि वे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स के श्रेष्ठ मिश्रण के रूप में अब तक का सबसे कारगर घरेलू रोबोट पेश करेंगे।

जापानी कंपनी का दावा 2023 तक हर घर में होंगे घरेलू रोबोट?

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/318uwO7

Monday, March 22, 2021

मोबाइल चार्ज करते समय न करें ये 4 गलतियां, उठाना पड़ सकता है नुकसान

जब हम नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उसमें अन्य फीचस के साथ उसका बैटरी बैकअप भी देखते हैं। हालांकि इन दिनों जो स्मार्टफोन्स मार्केट में आ रहे हैं, उनमें कंपनियां ज्यादा एमएएच पॉवर की बैटरी लगा रही हैं। लेकिन आजकल स्मार्टफोन ज्यादा काम आता है। ऐसे में एक समय सीमा के बाद मोबाइल में बैटरी खत्म हो जाती है और हम उसे चार्ज करते हैं। कई लोग मोबाइल चार्ज करते समय कुछ गलतियां करते हैं। इससे आपके स्मार्टफोन और उसकी बैटरी को नुकसान हो सकता है। हम आपको कुछ ऐसे बातें बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान मोबाइल चार्ज करते समय रखना चाहिए। इससे आपकी बैटरी ज्यादा लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है।

चार्जिंग के लिए ऐप्स का इस्तेमाल न करें
वैसे तो आजकल मार्केट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन आ रहे हैं। लेकिन ये थोड़े महंगे होने की वजह से हरकोई इन्हें खरीद नहीं पाता। ऐसे में कुछ लोग अपने स्मार्टफोन को जल्दी जार्च करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह गलती नहीं करनी चाहिए। ये थर्ड पार्टी ऐप्स बैकग्राउंड में एक्टिव रहती हैं और इससे मोबाइल की बैटरी भी खर्च होती है। साथ ही इनसे आपके मोबाइल का डाटा भी लीक हो सकता है। ऐसे में मोबाइल को जल्दी चार्ज करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल न करें।

20 प्रतिशत बैटरी बचने पर करें चार्ज
कई लोग मोबाइल में जब 30—40 प्रतिशत बैटरी बचती है तो उसे चार्जिंग पर लगा देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। स्मार्टफोन एक्सपर्ट्स का मानना है कि फोन में जब 20 फीसदी या इससे कम बैटरी बचे तो उसे चार्जिंग पर लगाना चाहिए। बार—बार मोबाइल चार्ज करने से उसकी बैटरी पर दबाव पड़ता है और उसके जल्दी खराब होने के चांस रहते हैं।

यह भी पढ़ें— नए स्मार्टफोन को रखना है सुरक्षित तो तुरंत करें ये 5 काम

mobile_charging_mistakes_2.png

ओरिजनल चार्जर करें इस्तेमाल
एक घर में कई मोबाइल होते हैं। ऐसे में कई लोग अपने मोबाइल को दूसरे चार्जर से भी चार्ज कर लेते हैं। या कई बार ऐसा होता है कि मोबाइल का चार्जर खराब होने पर पैसे बचाने के चक्कर में लोकल चार्जर खरीद लेते हैं। ऐसे में मोबाइल की बैटरी पर दबाव पड़ता है और वह जल्दी खराब हो सकती है। ऐसे में मोबाइल को चार्ज करने के लिए ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें— स्मार्टफोन में एकसाथ ऐसे यूज कर सकते हैं दो ऐप्स, फॉलों करें ये टिप्स

मोबाइल चार्ज करते वक्त हटा दें कवर
अक्सर लोग मोबाइल की सुरक्षा के लिए बैक कवर लगाते हैं। जब वे मोबाइल को चार्ज करते हैं तो कवर के साथ ही उसे चार्जिंग पर लगा देते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए क्योंकि मोबाइल को कवर के साथ चार्जिंग पर लगाने से मोबाइल ज्यादा गर्म हो जाता है। साथ ही फोन की बैटरी पर भी दबाव पड़ता है। ऐसे में मोबाइल को चार्जिंग पर लगाने से पहले उसके कवर को हटा दें। इससे आपके मोबाइल की बैटरी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3reTo1n

आपकी WhatsApp प्रोफाइल और डीपी पर कौन-कौन रख रहा है नजर, ऐसे लगाएं पता

WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है और करोड़ों लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इसमें यूजर्स अपनी डीपी यानी डिस्प्ले पिक्चर भी लगाते हैं। लोग अपनी डीपी को बदलते रहते हैं। हालांकि कई लोग चोरी—चुपके आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल या डीपी को देख सकते हैं। परिचितों के अलावा अगर कोई आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल या डीपी को चोरी—चुपके देख रहा है तो आप उसका पता लगा सकते हैं। हम आपको ऐसी ही एक ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल और डीपी पर नजर रखने वालों का नाम और फोन नंबर जान सकते हैं। तो जानते हैं इस ट्रिक के बारे में।

डाउनलोड करनी होगी ऐप
आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल पर कौन नजर रख रहा है, यह जानने के लिए आपको एक थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसके एि आपकोे गूगल प्ले स्टोर से WhatsApp- Who Viewed Me या Whats Tracker ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसके साथ ही आपको एक और ऐप डाउनलोड करनी होगी। इस ऐप का नाम 1mobile market है। इस ऐप को डाउनलोड करना जरूरी है क्योंकि जब तक आप इस ऐप को डाउनलोड नहीं करेंगे तो हू व्यूड मी ऐप काम नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें— ऑफलाइन रहकर कैसे करें WhatsApp चैटिंग?

whatsapp_2.png

सामने आ जाएगी लिस्ट
जब आप दोनों ऐप्स को डाउनलोड कर लेंगे तो व्हाट्सएप—हू व्यूड मी ऐप एक लिस्ट निकालेगी। इस लिस्ट में उन लोगों के नाम होंगे, जो चोरी—छिपे आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल या डीपी देखते हैं। यह जानकारी आपको ऐप के Contact कैटेगरी में मिलेगी। हालांकि इसमें सिर्फ उन लोगों की ही डिटेल मिलेगी, जिन्होंने पिछले 24 घंटे में आपकी प्रोफाइल या डीपी देखी है।

यह भी पढ़ें— Whatsapp सेटिंग्स में ये 5 बदलाव कर चैट को बनाएं सिक्योर, कोई नहीं कर पाएगा लीक

कितना सुरक्षित है यह ऐप
व्हाट्सएप प्रोफाइल और डीपी को चोरी—छिपे देखने वालों की डिटेल निकालने की यह ऐप कितनी सुरक्षित है, इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

जल्द आने वाले हैं नए फीचर्स
व्हाट्सएप इन दिनों नए फीचर्स पर काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ नए फीचर्स यूजर्स के लिए रोलआउट किए जा सकते हैं। इन फीचर्स से मैसेजिंग करने का तरीका बदल जाएगा। व्हाट्सएप के अपडेट्स पर नजर रखने वाली साइट WaBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप वॉयस मैसेज पर टेस्टिंग कर रहा है। इसमें यूजर्स वॉयस नोट्स को कंट्रोल कर पाएंगे। इसके अलावा एक और फीचर आने वाला है। यह डेस्कटॉप यूजार्स के लिए होगा। इसमें यूजर्स को बार—बार डेस्क्टॉप में अपने व्हाट्सएप अकाउंट को लॉगइन नहीं करना पड़ेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cdKigU

Sunday, March 21, 2021

ऑफलाइन रहकर कैसे करें WhatsApp चैटिंग?

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp इन दिनों अपने प्लेटफॉर्म पर लगातार अपडेट कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सएप से यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स रोलआउट किए हैं। वहीं कुछ फीचर्स अभी टेस्टिंग मोड़ में चल रहे हैं। जल्द ही इन्हें भी सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। हालांकि व्हाट्सएप में अभी तक कोई ऐसा फीचर नहीं आया है, जिससे यूजर्स ऑफलाइन रहकर भी WhatsApp पर चैटिंग कर सकें। कई बार ऐप पर ऑनलाइन दिखने के भी नुकसान होते हैं।
जब हम किसी से व्हाट्सएप पर चैट करना चाहते हैं तो बाकी लोगों को भी पता चल जाता है कि हम ऑनलाइन हैं। ऐसे में आपको ऑनलाइन देखकर कई बार दूसरे यूजर्स भी आपको मैसेज करना शुरू कर देते हैं। हम आपको आज ऐसी ही ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप ऑफलाइन रहकर भी व्हाट्सएप चैटिंग कर सकते हैं। इससे आप दूसरे कॉन्टैक्ट्स को ऑनलाइन नहीं दिखेंगे और वे आपको डिस्टर्ब नहीं कर पाएंगे।

डाउनलोड करनी होगी ये ऐप
WhatsApp पर ऑफलाइन रहकर चैटिंग करने के लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करनी होगी। आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वहां से WA bubble for chat ऐप डाउनलोड करना होगा। यह न्यू एंड्रॉयड एप्लीकेशन है। इस ऐप के जरिए आप कभी भी ऑफलाइन रहकर किसी से भी व्हाट्सएप चैट कर सकते हैं। इसमें आप 24 घंटे ऑफलाइन रहकर भी WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके व्हाट्सएप का लास्ट सीन भी किसी को नहीं दिखेगा।

यह भी पढ़ें— Whatsapp सेटिंग्स में ये 5 बदलाव कर चैट को बनाएं सिक्योर, कोई नहीं कर पाएगा लीक

whatsapp_2.png

फॉलो करें ये स्टेप्स
जब आप WA bubble for chat ऐप को इंस्टॉल करेंगे तो यह ऐप आपसे एक्सेसिबिलिटी परमिशंस मांगेगा। आप इस ऐप को यह परमिशंस allow कर दीजिए। इसके बाद आपके व्हाट्सएप पर जो भी मैसेज आएंगे वो इस बबल्स ऐप में दिखाई देंगे। आप इस ऐप के जरिए व्हाट्सएप चैट कर सकते हैंं। इस ऐप के जरिए चैटिंग करने पर आप आप किसी को भी ऑनलाइन नजर नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ें— WhatsApp लाया कमाल का सिक्योरिटी फीचर, अब Chat Backup पर भी लगेगा ताला

हाल ही डाउन हुआ सर्वर
हाल ही WhatsApp का सर्वर कुछ देर के लिए डाउन हो गया था। शुक्रवार रात को भारत सहित कई देशों मे व्हाट्सएप का सर्वर ठप होने से यूजर्स परेशान हो गए थे। भारत में यह रात 11 बजे के करीब आधे घंटे तक बंद रहा। हालांकि थोड़ी देर बाद ही यह ठीक हो गया। इसके बाद कंपनी ने ट्वीट कर लोगों से असुविधा के लिए खेद भी जताया। हालांकि कंपनी यह नहीं बताया कि WhatsApp किस वजह से डाउन हुआ था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cPIr1e