Friday, December 31, 2021

Elon Musk के एक ट्वीट का कमाल, क्रिप्टोकरेंसी सांता फ्लोकी की कीमत में आया 4000 फीसदी का उछाल

नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी ( Cryptocurrency )उद्योग को प्रभावित करने वाले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ( Elon Musk ) के ट्वीट ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। उनके एक ट्वीट की वजह से क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। दरअसल स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने अपने डॉग की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके सांता फ्लोकी नाम की क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में कई गुना उछाल देखने को मिला। बता दें कि फ्लोकी एलन मस्क के डॉग के नाम पर क्रिप्टोकरेंसी का नाम रखा गया है। जब एलन ने सांता की पोशाक में फ्लोकी की एक तस्वीर पोस्ट की, तो क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 4,000 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई।

एलन मस्क ने 25 दिसंबर को 'फ्लोकी सांता' कैप्शन के साथ तस्वीर पोस्ट की। हालांकि उनके ट्विट से ऐसा लग रहा जैसे उन्होंने सिर्फ डॉग के सांता ड्रेस को बताने की कोशिश की। लेकिन क्रिप्टोकरेंसी क्रिएटर्स ने मस्क के इस ट्विट को एक अवसर के तौर पर देखा और सिक्के के दाम बढ़ाने में कारगर माना।

यह भी पढ़ेँः Elon Musk पर भड़का चीन, जानिए क्यों UN से की स्पेसएक्स सैटेलाइट को लेकर शिकायत

बता दें कि सांता फ्लोकी (HOHOHO), एक BEP20 टोकन, जिसे Binance स्मार्ट चेन के अलावा लॉन्च किया गया था, 26 दिसंबर को अपने लाभ के एक महत्वपूर्ण हिस्से को कम करने से पहले 3,944 फीसदी करीब चार हजार प्रतिशत बढ़ा।


दरअसल सांता क्लॉज के परिधान में मस्क के डॉग की पोस्ट को 306,600 से अधिक लाइक्स मिले। सांता फ्लोकी का मूल्य सोमवार को $0.0000000129 से बढ़कर $0.000001718 हो गया। इस बीच, सांता फ्लोकी सिक्का के क्रिएटर्स का दावा है कि जो लोग अच्छा करना चाहते हैं उन्हें एक साथ आना चाहिए और आगे बढ़ने में योगदान देना चाहिए। हम सही तरीके से कमाए धन को बांटने में वाले सिद्धांतों में विश्वास करते हैं। इसके साथ ही बच्चों को बचाने जैसे संस्थाओं दान करने की योजना भी बना रहे हैं।


यह भी पढ़ेँः एलन मस्क : लोग नहीं जानते, मैं सबसे पहले एक इंजीनियर हूं

पहले भी कर चुके ट्वीट

यह पहली बार नहीं है जब मस्क के ट्वीट ने कमाल किया हो। इससे पहले भी अक्टूबर में मस्क ने चांद पर जाने वाले शीबा इनु मेम की एक तस्वीर ट्वीट की थी। उस समय, टोकन $0.000026 (0.0020 रुपए) पर कारोबार कर रहा था। CoinMarket कैप के मुताबिक, उनके ट्वीट ने टोकन को लगभग 50 फीसदी तक उछाल दिया और यह $0.000044 (0.0033 रुपए) के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एलन मस्क मेमे कॉइन के समर्थन है। हाल में मस्क ने Dogecoin का मेमे का समर्थन किया, जिसके बाद इस कॉइन की कीमत Ethereum क्रिप्टोकरेंसी से आगे निकल गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34cKLP5

Friday, December 24, 2021

LIVE: अटल जयंती पर देशभर में कई कार्यक्रम, जानें हर अपडेट

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर पूरे देश में कई तरह के आयोजन हो रहे हैं। 2014 के बाद से इस दिन को सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वहीं भाजपा हवन-पूजन, बाइक रैली, रक्तदान शिविर...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/33XZddJ

Tuesday, December 21, 2021

समय से एक दिन पहले बुधवार को खत्म हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही खत्म होने की संभावना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को संसद का शीतकालीन सत्र संपन्न हो सकता है। मौजूदा शीतकालीन सत्र...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3H83qK9

जमीन पर मजबूत रहे भाजपा, नड्डा ने सांसदों संग बैठक में दिया 'गुरुमंत्र'

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को पार्टी की संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। नड्डा ने पार्टी के सांसदों को अपने-अपने जिलों के जिलाध्यक्ष और सभी मंडल...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3EcVBAR

Monday, December 20, 2021

पहली बार 'स्पेशल पावर' का इस्तेमाल, रातोंरात 20 भारत विरोधी यूट्यूब चैनल बंद

भारत सरकार ने देश विरोधी प्रोपोगैंडा फैलाने वाले 20 यूट्यूब चैनलों पर सोमवार को बैन लगा दिया है। पहली बार आईटी ऐक्ट में हाल ही में शामिल की गई गाइडलाइंस के आधार पर इन पर बैन लगाया गया है। इन यूट्यूब...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3Fj2baj

Disney+ Hotstar का जबरदस्त ऑफर, 50 रुपये से भी कम में देखें एक महीने तक मूवी और वेब सीरीज

मार्केट में अगर कॉम्पिटिशन हो तो ग्राहकों के लिए सस्ते दरों पर सुविधाएँ उपलब्ध होने लगती हैं। जैसे जियो के आने से टेलीकॉम कंपनियों को अपनी दरों में बड़े फेरबदल करने पड़े थे। कुछ ऐसा ही अब OTT प्लेटफॉर्मस के बीच देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि Disney+ Hotstar अपने ग्राहकों के लिए नए ऑफर लेकर आया है। ऑफर ऐसा है कि लोग अब 50 से भी कम रुपये में मूवी और सीरीज एक महीने तक देख सकते हैं।

जब Amazon Prime ने अपने प्लान्स को महंगा किया तो Netflix ने इसे बड़ा अवसर देख अपने प्लान्स को सस्ता कर दिया। ऐसे में Disney+ Hotstar भला कैसे पीछे रहता। इस OTT प्लेटफॉर्म ने तो इन सबको पीछे छोड़ बाजी मारते हुए केवल 49 रुपये में मंथली रेन्टल प्लान की घोषणा कर दी है। इससे इसके यूजर्स एक महीने आराम से मूवी और वेब सीरीज देख सकते हैं।

हालांकि, Disney+ Hotstar का ये प्लान वास्तव में 99 रुपए वाला ही प्लान है जिसे ऑफर के तहत यूजर्स केवल 49 रुपये में सब्सक्राइब कर सकते हैं। ये नया मोबाइल प्लान सभी पेमेंट मेथड पर अप्लाइ नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: Whatsapp Messege Scheduler: इस आसान टिप्स से फटाफट शेड्यूल करें व्हाट्सएप मैसेज, नहीं छूटेगा कोई ख़ास मौका

दरअसल, Disney+ Hotstar के इस नए प्लान को लाने का उद्देश्य अपने एंड्रॉयड यूजर्स को टेस्ट करना है। ये नया प्लान कुछ चुनिंदा पेमेंट मेथड पर इंट्रोडक्टरी ऑफर के साथ उपलब्ध होगा और ये AD सपोर्टेड भी है। यही नहीं एक बार में केवल एक डिवाइस पर ही अकाउंट लॉगिन कर सकेंगे।

बता दें कि Disney+ Hotstar के अन्य प्लान 499, सुपर प्लान की कीमत 899 और प्रीमियम प्लान की कीमत 1499 प्रति वर्ष है। इन प्लान्स में एक समय में चार डिवाइस पर देखने की सुविधा मिलती है।

वहीं, Amazon Prime ने अपने प्राइम वीडियो के Subscription को 500 रुपये तक बढ़ा दिया है जबकि नेटफ्लिक्स ने सब्सक्रिप्शन चार्ज को कम किया है। नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन चार्ज जो पहले 199 रुपए का था वो अब 149 रुपये का हो गया है।

यह भी पढ़ें: सेमीकन्डक्टर निर्माण को सरकार की इस योजना से मिलेगा बूस्ट, होगी सेमीकंडक्टर की कमी दूर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Eg4Dgm

Saturday, December 18, 2021

अग्नि मिसाइल के अडवांस वर्जन 'अग्नि-प्राइम' का ओडिशा में सफल परीक्षण, ये हैं खासियत

भारत ने ओडिशा तट के पास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि पी' का शनिवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने यह...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3J0XT9R

जाकिर नाईक के फाउंडेशन के खिलाफ सरकार ने तैयार की वकीलों की टीम, कोर्ट में खुद SG करेंगे अगुवाई

इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाईक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी को केन्द्र की मोदी सरकार और धार देने में जुट गई है। आईआरएफ को एक गैरकानूनी एसोसिएशन घोषित करने के...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3sbktXs

Friday, December 17, 2021

सिखों की भावनाओं से खेल रहा पाक, सिगरेट के पैकेट में बांटा जा रहा करतारपुर साहिब का प्रसाद

पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब में श्रद्धालुओं को सिगरेट पैकेजिंग मटीरियल से बने डिस्पोजेबल पेपर प्लेट में 'प्रसाद' देने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद अलग-अलग स्थानों से...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3yDht7o

PM मोदी के नेतृत्व को अमित शाह ने बताया 'करिश्माई', कहा- सात साल में दी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सात साल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है और जब भी कोई फैसला लिया जाता है तो कोई भी उसकी मंशा पर सवाल खड़े नहीं...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3yyaigR

Wednesday, December 15, 2021

1971 में जीत के जश्न के बीच निपट सकता था कश्मीर मुद्दा, पाक पर भरोसा कर छला गया था भारत!

16 दिसंबर 1971 को दुनिया के नक्शे पर एक नए देश का निर्माण हुआ था, और उसे बनाने में सबसे बड़ा योगदान भारत का था। अहंकार में डूबा पाकिस्तान अपने ही एक हिस्से के लोगों पर बेइंतहा अत्याचार कर रहा था और...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3oXyRjU

देश के 11 राज्यों तक पहुंच गया है ओमिक्रॉन, जानिए कहां कितने मरीज

देश में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन का प्रभाव बढ़ता दिख रहा है। तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल ने बुधवार को SARS-CoV-2 वायरस के ओमिक्रॉन वैरियंट के पहले मामलों की सूचना दी। जिसके बाद देश में...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3IKZ6lw

1971 युद्ध: बांग्लादेश में कत्लेआम का ऑर्डर... जनरल रानी और पाकिस्तान के उस अय्याश राष्ट्रपति की कहानी

पाकिस्‍तान के तीसरे आर्मी चीफ जनरल याह्या खान ने पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में सेना को खुलेआम कत्लेआम का ऑर्डर दे दिया था। याह्या ने खुलेतौर पर कह दिया था कि पूर्वी पाकिस्तान के...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3oWQKiP

बंगाल की दुर्गा पूजा को यूनेस्को ने दिया 'सांस्कृतिक विरासत' का दर्जा, इस अहम लिस्ट में मिली जगह

एक ओर जहां भारतीय प्रतिभाएं पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रही हैं, वहीं भारतीय पर्वों को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मान्यता मिल रही है। यूनेस्को ने भारतीय त्योहार दुर्गा पूजा...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/31YHHoB

Tuesday, December 14, 2021

केरल: पुलिस स्टेशन की रेलिंग से दलित युवक को लगाई हथकड़ी, कोर्ट ने मांगी जांच रिपोर्ट

केरल हाई कोर्ट ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को एक पुलिस स्टेशन में दलित व्यक्ति को रेलिंग से हथकड़ी लगाए जाने से संबंधित जांच में हुए डिवेलपमेंट के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया। जानकारी के...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/320wCn8

राज्यसभा सांसदों का निलंबन: सदन में आने की अपील पर बोले संजय राउत- कोई माफी नहीं, हम लड़ेंगे

संसद के मानसून सत्र के दौरान उच्च सदन में 'अशोभनीय आचरण' को लेकर शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए गए राज्यसभा के 12 सांसदों को लेकर चल रहे विवाद के बीच संसदीय कार्य मंत्री...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3dNuYaY

जयंती स्पेशल: संजय गांधी ने बनाया था काशी के सौंदर्यीकरण का प्लान, इस डर से इंदिरा ने लगाई थी रोक

आपातकाल के दौर के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति रहे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी जन्म 14 दिसंबर 1946 को हुआ था। संजय कभी देश में किसी संवैधानिक पद पर नहीं रहे लेकिन इंदिरा के...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3s9gGtB

Saturday, December 11, 2021

Whatsapp Messege Scheduler: इस आसान टिप्स से फटाफट शेड्यूल करें व्हाट्सएप मैसेज, नहीं छूटेगा कोई ख़ास मौका

Whatsapp Tips and Tricks: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए हमेशा नए फीचर्स को रोल आउट करता रहता है। अक्सर हम महत्वपूर्ण डेट या मौको पर मैसेज भेजना भूल जाते है इसलिए व्हाट्सएप यूजर्स की हमेशा से एक चाहत रही है कि व्हाट्सएप पर एक ऐसा फीचर हो जिससे वो मैसेज को पहले से शेड्यूल कर सकें मगर ऐसा कोई फीचर फिलहाल व्हाट्सएप पर उपलब्ध नहीं है। मैसेज शेड्यूल फीचर उसे करने के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरुरत पड़ेगी जो व्हाट्सएप से जुड़ा हो। थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करके आप बहुत आसानी से अपने मैसेज को शेड्यूल कर सकते है।

 

How to Schedule Whastapp Message on Android Phone

जैसा कि आपको पहले बताया है कि व्हाट्सएप पर मैसेज शेड्यूल का फीचर उपलब्ध नहीं है मगर थर्ड पार्टी एप्प , SKEDit WhatsApp Scheduling App, का इस्तेमाल करके आप अपने मैसेज को शेड्यूल कर सकते है। SKEDit WhatsApp Scheduling App के द्वारा आप ना केवल मैसेज को शेड्यूल कर सकते है बल्कि रिमाइंडर , ईमेल अलर्टस जैसे दूसरे फीचर्स को भी सेट कर सकते है। यह आपकी Productivity को बढ़ाने के साथ साथ समय को बचा कर आपके स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है।

यह भी पढ़े : Hyundai ला रही है सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, एडवांस फीचर्स के साथ देगी 350Km की रेंज

Schedule WhatsApp messages on iPhone

एंड्राइड फ़ोन में उपलब्ध SKEDit WhatsApp Scheduling App की तरह आईओएस यूजर्स के लिए ऐसा कोई थर्ड पार्टी ऐप नहीं है जो मैसेज को शेड्यूल कर सकते। मगर इसका भी तरीका हम आपके लिए ले कर आये है। आईओएस या iPhone पर मैसेज शेड्यूल करने के लिए नीचे लिखे तरीको का इस्तेमाल कर सकते है।

1. सिरी शॉर्टकट ऐप है इसका समाधान! आपको सबसे पहले अपने iPhone पर डाउनलोड करके ओपन करना है।
2. प्लस (+) सिंबल को टैप करके पर्सनल ऑटोमेशन बनाएं।
3. शेड्यूल करने के लिए दिन के समय और डेट का चयन करें जब आप अपना ऑटोमेशन चलाना चाहते हैं।
4. फिर, ऐड एक्शन पर टैप करें और सर्च बार में क्रियाओं की सूची से टेक्स्ट टाइप करें।
5. उसके बाद, अपना मैसेज टाइप करें जिसे आप शेड्यूल करना चाहते हैं और टेक्स्ट फ़ील्ड के नीचे + आइकन पर टैप करें और व्हाट्सएप को सेलेक्ट करें।
6. जिन्हे मैसेज भेजना है , उन्हें चुनें और नेक्स्ट पर टैप करें और अंत में Done को हिट करें।
7. आपका मैसेज शेड्यूल हो गया है।

यह भी पढ़े : अब Aadhaar Number से भी भेज सकेंगे पैसे, जानिए कैसे होगा पूरा काम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GA1SrP

Friday, December 3, 2021

सेमीकन्डक्टर निर्माण को सरकार की इस योजना से मिलेगा बूस्ट, होगी सेमीकंडक्टर की कमी दूर

सेमीकंडक्टर या चिप भले ही सुनने में मामूली लगते हैं, पर ये बड़े महत्वपूर्ण हैं। स्मार्टफोन हो या कंप्युटर या ऑटोमोबाइल डिवाइस हो या मेडिकल डिवाइस लगभग हर इलेक्ट्रॉनिक सामान में इसका इस्तेमाल किया जाता है। सेमीकंडक्टर की कमी के कारण पूरी दुनिया में कोहराम मचा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। अब इसकी कमी को पूरा करने के लिए सरकार देश में ही सेमीकंडक्टर के निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। इसके लिए सरकार इंसेंटिव योजना पर काम कर रही है।

सेमीकंडक्टर निर्माण पर जोर

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में सेमीकंडक्टर निर्माण को लेकर जानकारी दी। भाजपा सदस्य के जे अल्फोंस ने सेमीकंडक्टर को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'सेमीकंडक्टर उद्योग बहुत ही जटिल है। इस उद्योग के लिए अत्यधिक पूंजी की आवश्यकता है और हाँ, हमें निश्चित रूप से इस क्षेत्र में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। इसके लिए हम कई स्टैकहोल्डर्स से बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि नतीजे अच्छे होंगे।'

बता दें कि इस दौरान मोबाइल फोन और आईटी हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज और सेमीकंडक्टर्स जैसे चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारत की ग्रोथ रेट 23 फीसदी से अधिक है।

10 बिलियन डॉलर से अधिक का इंसेंटिव

सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने नाम न बताने की शर्त पर प्रोत्साहन पैकेज की जानकारी दी है। केंद्र सरकार देश में दुनियाभर के सेमीकंडक्टर निर्माताओं को लुभाने के लिए 10 बिलियन डॉलर से अधिक का इंसेंटिव अर्थात प्रोत्साहन पैकेज पर काम कर रही है। प्रोत्साहन पैकेज लाने की योजना के संकेत सरकार ने इसी वर्ष अक्टूबर माह में भी दिया था।

निवेशकों को आकर्षित करने की योजना

केंद्र सरकार आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सेमीकंडक्टर फैब, डिस्प्ले फैब, डिजाइन और पैकेजिंग के घरेलू उत्पादन के लिए 6 वर्षों में 760 बिलियन रुपये का प्रोत्साहन देगी। सरकार के अनुमानों के अनुसार, प्रोत्साहन पैकेज की योजना से भारत को अगले 6 वर्षों में 1.7 ट्रिलियन रुपये के निवेश को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी देगा। इस प्रोत्साहन पैकेज से देश में लघु उद्योग और स्टार्टअप के लिए वित्तीय सहायता मिल सकेगी। ये दुनियाभर के सेमीकंडक्टर निर्माताओं को भी आकर्षित करेगा।

मोदी सरकार का ये निर्णय अर्थव्यवस्था में विनिर्माण की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और महामारी में देश को हुए आर्थिक नुकसान से जल्द से जल्द उबरने की दिशा में ये प्रस्ताव महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 1.5 ट्रिलियन डॉलर

बता दें कि सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 1.5 ट्रिलियन डॉलर है। सेमीकंडक्टर के वैश्विक उद्योग में संयुक्त राज्य अमेरिका, ताइवान, दक्षिण कोरिया, जापान और नीदरलैंड की कंपनियों का वर्चस्व है जबकि भारत का लक्ष्य इस बाजार का प्रमुख खिलाड़ी बनने का है। फिलहाल पूरी दुनिया में चिप संकट गहरा है और 2023 तक इस संकट के बने रहने की संभावनाएँ हैं। ऐसे में देश में सेमीकन्डक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित योजना में प्रोत्साहन के अलावा सेमीकंडक्टर फैब के निर्माण के लिए चुनी गई कंपनियों को 50% पूंजीगत व्यय सरकार द्वारा प्रदान की जा सकती है।

भारत ताइवान की डील

भारत पहले ही 5जी उपकरणों से लेकर इलेक्ट्रिक कारों तक हर चीज की आपूर्ति करने के लिए 7.5 अरब अमेरिकी डॉलर का चिप प्लांट शुरू करने के लिए ताइवान के साथ डील कर चुका है। इस प्लांट के निर्माण के लिए उचित लोकैशन की खोज भी शुरू हो चुकी है। सेमीकंडक्टर के बाजार में ताइवान कितना अहम है इससे ही आप समझ सकते हैं कि दुनिया के 80 फीसदी चिप दक्षिण कोरिया और ताइवान में बनते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी दौरे के दौरान Qualcomm के सीईओ क्रिस्टिआनो ई अमोन से मिले थे और भारत में व्यापक व्यवसायिक संभावनाओं से अवगत कराया था। इसके साथ ही टाटा समूह ने देश में सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट यूनिट स्थापित करने के लिए $300 मिलियन तक के निवेश करने की घोषणा की थी। अब टाटा समूह देश के तीन राज्यों (तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना) में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के चर्चा भी कर रहा है। देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा मिलने से आने वाले समय में देश में इसकी कमी दूर होगी। भारत तब निर्यात को भी बढ़ावा दे सकेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZTwrcw

Wednesday, November 24, 2021

अब मुफ्त होगी मोबाइल बैंकिंग से जुड़ी SMS सर्विस, TRAI में पेश किया मसौदा

नई दिल्ली। भारत सरकार डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। वहीं कोरोना महामारी के चलते डिजिटल लेनदेन में इजाफा भी हुआ है। अब इसे बढ़ावा देने के मकसद से टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक मसौदा पेश किया है। इस मसौदे के तहत मोबाइल बैकिंग से जुड़ी SMS बेस्ड USSD सर्विस को मुफ्त करने का प्रस्ताव दिया गया है।

इसका अर्थ है कि अब मोबाइल बैंकिंग से जुड़ी SMS सर्विस मुफ्त होंगी। बता दें कि मोबाइल बैंकिंग के लिए अभी तक प्रति USSD सेशन के हिसाब से 50 पैसे चार्ज किए जाते हैं। वहीं ट्राई की तरफ से मोबाइल बेस्ड बैकिंग और पेमेंट सर्विस के लिए प्रति USSD सेशन के लिए जीरो चार्ज का प्रस्ताव दिया गया है। इससे मोबाइल से बैंक बैलेंस चेक करने जैसी सर्विसेस पूरी तरह मुफ्त होगी। माना जा रहा है कि इससे डिजिटल सर्विस को बढ़ावा मिलेगा।

USSD सर्विस के बारे में भी जान लीजिए
USSD का अर्थ अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा है। बता दें कि USSD सर्विस से मोबाइल से मैसेज के जरिए बैलेंस जानने और फंड ट्रांसफर की सविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक से लिंक होना जरूरी है। इसके बाद यूजर बिना इंटरनेट के *999# बैंक बैलेंज समेत कई तरह की बैकिंग सर्विस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी, श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

बता दें कि यह फीचर खास तौर पर फोन के लिए होता है। इस तरह की सर्विस का इस्तेमाल खासौतर पर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा किया जाता है, यह SMS को फोन में स्टोर नहीं होते। ट्राई ने इस मसौदे पर 8 दिसंबर तक सुझाव मांगे हैं। ट्राई के अनुसार डिजिटल सर्विस को बढ़ावा देने के लिए USSD चार्ज को खत्म किया जाना चाहिए। इसके लिए ट्राई ने प्रति USSD सेशन के लिए जीरो चार्ज का प्रस्ताव दिया है। अब अगर USSD चार्ज ड्राफ्ट को मंजूरी मिलती है, तो डिजिटल लेनदेन में इजाफा देखने को मिल सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HRh8Sz

iPhone यूजर्स की जासूसी कर रहा है NSO ! Apple ने इजरायली कंपनी पर ठोक दिया मुकदमा

नई दिल्ली। स्मार्टफोन ने आज हमारा हर काम आसान कर दिया है। यही वजह है कि ये हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। स्मार्टफोन से होने वाली सुविधा के साथ ही कई बार हमारी लापरवाही से ये हमें साइबर हमलावरों के निशाने पर ला देता है। ये साइबर ठग यूजर की बैंकिंग एक्टिविटी पर नजर रखने के साथ-साथ सोशल मीडिया प्रोफाइल्स का इस्तेमाल भी जासूसी और ठगी के लिए करते हैं। अब अमेरिका में आईफोन यूजर्स की जासूसी का मामला सामने आया है।

Apple ने NSO पर ठोका मुकदमा
जानकारी के मुताबिक अमेरिका में आईफोन यूजर्स के फोन इजरायल की एक साइबर कंपनी सेंध लगा रही थी। इस संबंध में जानकारी सामने आने पर एपल यूजर्स परेशान हो गए, वहीं कंपनी में भी हड़कंप मचा है। बताया गया कि इजरायली साइबर कंपनी NSO द्वारा आईफोन यूजर्स की जासूसी की जा रही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एपल ने इजरायल की साइबर कंपनी NSO पर मुकदमा भी ठोक दिया है।

एपल कर रहा एनएसओ को बैन करने की मांग
इस संबंध में Apple का कहना है कि NSO ग्रुप ने उसके iPhone यूजर्स की जासूसी की है। ये यूजर्स की निजता का उल्लंघन हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में एपल ने कोर्ट में मांग की है कि इजरायली साइबर कंपनी NSO पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। कंपनी की मांग है कि NSO ग्रुप को बैन किया जाए ताकि ये ग्रुप हमारे सॉफ्टवेयर, सर्विस और डिवाइस का इस्तेमाल कर यूजर के डाटा में सेंध ना लगा सके।

यह भी पढ़ें: गौतम अडाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

Apple का आरोप है कि NSO ने पेगासस के जरिए 1.65 बिलियन यूजर्स के डाटा में सेंध लगाने की कोशिश की है, जिसमें एक बिलियन से ज्यादा iPhone यूजर्स शामिल हैं। हालांकि NSO ने एपल द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। NSO ग्रुप का कहना है कि हमारे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल आतंकवाद और अपराध पर लगाम लगाने के लिए किया जाता है ना कि किसी तरह की जासूसी के लिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CV3Gty

Monday, November 22, 2021

WhatsApp हटा रहा है अपना ये नया फीचर, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने एक नए फीचर को हटा दिया है। दरअसल, WhatsApp मीडिया शॉर्टकट ऑप्शन को सही करने के साथ अपडेट जारी कर रहा है। कुछ यूजर्स ने इस बदलाव को नोटिस भी किया और उन्होंने प्लेटफॉर्म पर मीडिया शॉर्टकट उपलब्ध न होने की शिकायत भी की। वहीं कंपनी ने बताया कि वह इस बग को नए अपडेट के साथ ठीक कर रहा है।

बता दें कि जब आप इमेज, वीडियो, GIF खोलते हैं तो एक आपको वहां पहले से ही एक क्विक एडिट शॉर्टकट मिलता था। वहीं WhatsApp ने एक हफ्ते पहले ही मल्टीपल मीडिया खोलते समय एक नया साइड शॉर्टकट जारी किया है। बताया गया कि कुछ यूज़र्स ने नया फास्ट एडिट शॉर्टकट देखा है और सवाल किया कि यह किस लिए था क्योंकि शॉर्टकट के काम नहीं कर रहा था।

अब वॉट्सऐप कंपनी भी इसे ठीक कर रही है। वॉट्सऐप Google Play बीटा प्रोग्राम के माध्यम से एक नया अपडेट जारी कर रहा है, जो हर मॉडल में 2.21.24.9 अपडेट उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में आप अभी भी प्ले रिटेलर पर एंड्रॉयड 2.21.24.8 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब बंगाल पहुंच रहा दिल्ली का प्रदूषण, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

गौरतलब है कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स को इस संबंध में जानकारी दे रहा है। जब कोई आपके भेजे गए मैसेज, वीडियो या GIF पर रिएक्ट करता है, ये थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन आप इसे पूरे ऐप में कस्टमाइज़ कर सकते हैं। ये नया फीचर पहले iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा और फिर एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर आएगा। बता दें कि वॉट्सऐप का नया फीचर काफी हद तक फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रतिक्रियाओं की तरह है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kZjFQU

Amazon दे रहा है घर बैठे 20 हजार रुपए जीतने का मौका, ऐसे बन सकते हैं विनर

नई दिल्ली। दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न के बारे में तो आप जानते ही हैं। इस प्लेटफॉर्म की मदद से आप घर बैठे अपने जरूरत की तमाम चीजें मंगवा सकते हैं। लेकिन अब ये प्लेटफॉर्म आपको पैसे कमाने का मौका भी दे रहा है। दरअसल, Amazon पर डेली ऐप क्विज का नया एडिशन शुरू हो गया है। इसमें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आज अपने Quiz में अमेज़न पे बैलेंस पर 20,000 रुपए जीतने का मौका दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह क्विज अमेजन के मोबाइल ऐप पर मौजूद है। अगर आपके फोन में अमेजन का ऐप है तो आप इस क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। ये डेली क्विज हर दिन सुबह 8 बजे शुरू होता है और रात 12 बजे तक चलता रहता है। इस क्विज में जरनल नॉलेज और करंट अफेयर्स के पांच सवाल होते हैं, जिनका जवाब देकर आप भी 20 हजार रुपए की रकम जीत सकते हैं।

amazon_quiz.jpg

इस क्विज में पांच सवाल होते हैं, जिनमें से आपको हर सवाल का सही जवाब देना पड़ता है। क्विज के दौरान पूछे गए हर सवाल में आपको चार विकल्प दिए जाएंगे। इनमें से आपको सही विकल्प चुनना है। बता दें कि इस क्विज में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं और सभी सवालों के सही जवाब देते हैं, ऐसे में प्लेटफॉर्म लकी ड्रॉ के जरिए विजेता का चयन करता है।

यह भी पढ़ें: महिला ने पति को अमर करने के लिए जिंदा जमीन में दफनाया

कैसे खेलें क्विज
अगर आप इस क्विज में हिस्सा लेकर 20 हजार रुपए जीतना चाहते हैं तो सबसे पहले अमेजन ऐप पर जाएं। ऐप ओपन करने के बाद होम स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करें, यहां सबसे नीचे आपको ‘Amazon Quiz’ का बैनर मिल जाएगा। यहां आप पांच सवालों के जवाब देकर 20 हजार रुपए जीत सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HLt6gA

Sunday, November 21, 2021

सावधान! आपके फोन के लिए खतरनाक हैं ये 7 एंड्रॉयड Apps, अभी करें डिलीट

नई दिल्ली। स्मार्टफोन और इंटरनेट से आज हर काम आसान हो गया है। यही वजह है कि आज स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन गया है। दरअसल, इंटरनेट पर हमारी हर जरूरत के लिए तरह-तरह की वेबसाइट और ऐप्स मौजूद हैं, जिनके उपयोग से हमारा हर काम आसान हो जाता है। लेकिन इंटरनेट पर कुछ ऐसे ऐप भी मौजूद हैं, जो आपके फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। आज हम आपको 7 Android ऐप्स के बारे में बताएंगे जो, जोकर मैलवेयर से प्रभावित हैं।

इन ऐप्स में हुए जोकर मैलवेयर की पहचान
जानकारी के मुताबिक इन ऐप्स से यूजर्स को होने वाले नुकसान को भांपते हुए गूगल ने इन्हें डिलीट कर दिया है। अब अगर आप इन ऐप्स को डिलीट कर चुके हैं तो ये अभी भी आपके फोन में मौजूद हो सकते हैं, इन्हें फौरन डिलीट कर दीजिए। बता दें कि सुरक्षा फर्म कैस्पर्सकी (Kaspersky) की तात्याना शिश्कोवा ने 7 एप्लिकेशन में जोकर मैलवेयर की पहचान की है।

ये ऐप्स Google Play Store पर लाइव थे। इनमें नीचे दिए गए ऐप शामिल है।

  • Now QRcode Scan
  • EmojiOne Keyboard
  • Battery Charging Animations Battery Wallpaper
  • Dazzling Keyboard
  • Volume Booster Louder Sound Equalizer
  • Super Hero-Effect
  • Classic Emoji Keyboard

जानकारों का कहना है कि इंटरनेट पर इस तरह के कई ऐप मौजूद हैं, जिनसे लोगों को काफी नुकसान हो सकता है। इन ऐप की मदद से साइबर क्राइम होते हैं। इसके साथ ही ये एप्लिकेशन नकली सब्सक्रिप्शन और इन-ऐप गतिविधियों जैसे तरीकों को अपनाते हैं, जिन्हें बाद में अवैध मनी मेकिंग की जाती है।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 25 लोगों की मौत

स्मार्टफोन यूजर्स को साइबर अपराध से बचने के लिए किसी भी ऐप को डाउनलोड करते समय सतर्क रहना चाहिए। ऐप, जो अनुमति मांगता है उसे अच्छी तरह पढ़ने की बाद ही एलाऊ करें। इसके साथ ही ईमेल या मैसेज के द्वारा आने वाली किसी भी लिंक को ओपन करते समय भी सावधान रहना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30Maqg0

Saturday, November 20, 2021

अब Twitter पर भी पैसे कमा सकेंगे यूजर्स, जानिए कैसे काम करता है नया फीचर

नई दिल्ली। मौजूदा समय में ट्विटर लोगों के लिए किसी भी मुद्दे पर अपना नजरिया शेयर करने का एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। तमाम देशों के राजनीतिक दिग्गजों के साथ मशहूर उद्योगपति और आम नागरिक भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। वहीं अब यह प्लेटफॉर्म लोगों को पैसे कमाने का मौका भी दे रहा है। बता दें कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर जोड़ा है, जो लोगों को कमाई करने में मदद करेगा।

यूजर को मिलेगी पेमेंट की अनुमति
दरअसल, विशेष रूप से आईओएस पर थोड़े समय के लिए उपलब्ध होने के बाद, ट्विटर ने अब 'टिप्स' फ़ंक्शन को एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया है। वहीं अब सभी उपयोगकर्ताओं के पास ट्विटर टिप्स तक पहुंच है, जो उन्हें क्रिप्टोकरेंसी सहित पेमेंट प्राप्त करने की अनुमति देता है। बता दें कि ट्विटर प्रोफाइल पेज पर 'टिप्स' का सिंबल फॉलो बटन के ठीक बगल में दिया गया है।

नहीं वसूला जाएगा कोई कमीशन
कंपनी ने बताया कि ट्विटर यूजर्स अपने पेमेंट प्रोफाइल को टिप्स फीचर के जरिए लिंक कर सकते हैं। बैंडकैंप, कैश ऐप, चिपर, पैट्रियन, रेजरपे, वेल्थसिंपल कैश और वेनमो पेमेंट को सपोर्ट करने वाली सर्विसेस में शामिल हैं। सबसे खास और जरूरी बात यह है कि ट्विटर के माध्यम से प्राप्त होने वाली टिप्स से कोई कमीशन नहीं वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ें:EPFO अकाउंट में बदलना चाहते हैं नॉमिनी का नाम, इन आसान स्टेप को फॉलो कर करें अपडेट

बता दें कि स्ट्राइक एक वैश्विक पेमेंट प्लेटफॉर्म है, जो अल साल्वाडोर और संयुक्त राज्य अमेरिका में लोगों को काफी तेज और फ्री पेमेंट करने की सुविधा मुहैया कराता है। इसके साथ ही स्ट्राइक भी उपयोगकर्ताओं को बिटकॉइन के साथ टिप देने की अनुमति देता है। अगर आप किसी के स्ट्राइक अकाउंट में टिप्स ट्रांसफर करने करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी भी बिटकॉइन लाइटनिंग वॉलेट का उपयोग कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xa85rg

Friday, November 19, 2021

Instagram बंद करने जा रहा है अपना ये ऐप, यूजर्स को जल्द ही मिलेगा नोटिस

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम जल्द ही अपना एक ऐप बंद करने जा रहा है। प्लेटफॉर्म कुछ ही दिनों में यूजर्स को इससे संबंधित नोटिस भेजेगा। बता दें कि मेटा के स्वामित्व वाला फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम इस साल के अंत तक अपने मैसेजिंग ऐप थ्रेड्स को बंद कर रहा है। बताया गया कि इस अपडेट के साथ ही इंस्टाग्राम अपने थ्रेड्स के यूजर्स को ओरिजिनल Instagram ऐप पर आने का अनुरोध करेगा।

2019 में लॉन्च हुआ था ये ऐप
जानकारी के मुताबिक इंस्टाग्राम मौजूदा थ्रेड्स यूजर्स को 23 नवंबर से इन-ऐप नोटिस भेजेगा। इसके जरिए इंस्टाग्राम अपने यूजर्स से ओरिजिनल Instagram ऐप पर आने को कहेगा। वहीं इंस्टाग्राम यह ऐप क्यों बंद कर रहा है, अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि थ्रेड्स Snapchat जैसी ही एक अलग ऐप है, जिसे कि 2019 में लॉन्च किया गया था।

स्नैपचैट जैसा था थ्रेड्स
बता दें कि थ्रेड्स को बंद करने के बारे में सबसे पहले रिवर्स इंजीनियर Alessandro Paluzzi द्वारा लोगों के नोटिस में लाया गया। फिलहाल ऐप पर अभी तक यूजर्स को यह नोटिस दिखाना शुरू नहीं किया गया है। इंस्टाग्राम का यह स्टैंडअलोन ऐप थ्रेड्स लगभग स्नैपचैट जैसा ही था और यूजर्स को अपने दोस्तों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए लॉन्च किया गया था। इसके बाद थ्रेड्स पर स्नैपचैट से एक कदम आगे जाते हुए यह ऑप्शन भी दिया गया कि वह इंस्टाग्राम पर किसी को भी खोज कर उसे मैसेज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कृषि कानूनों की वापसी पर महबूबा मुफ्ती ने फिर उठाई 370 को बहाल करने की मांग

गौरतलब है कि मौजूदा दौर में युवाओं के साथ ही हर उम्र के लोगों में शॉर्ट वीडियो का क्रेज देखने को मिल रहा है। इसके चलते अब इंस्टाग्राम ने एक और फीचर पर टेस्टिंग शुरू की है। इसका साथ ही ऐप यूजर्स को उनकी फीड पोस्ट में म्यूजिक ऐड करने का ऑप्शन देने पर काम कर रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cx0ERc

Thursday, November 18, 2021

YouTube Shorts: गूगल ने लॉन्च किया शॉर्ट वीडियो ऐप, यूजर बना सकेंगे टिकटॉक जैसे वीडियो

नई दिल्ली। YouTube Shorts. गूगल ने यू-ट्यूब शॉर्ट्स के लिए अलग से ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप में यूजर्स को टिकटॉक जैसे फीचर्स मिलेंगी। अभी तक यूजर सिर्फ यू-ट्यूब की मेन ऐप में ही शॉर्ट वीडियो बनाने की सुविधा थी। अब यू-ट्यूब ने इसके लिए एक अलग ऐप लॉन्च किया है। गूगल ने आज अपने गूगल फॉर इंडिया इवेंट में यह ऐप लॉन्च किया है। यहां वीडियो की अधिकतम समय सीमा 60 सेकेंड है.

तेज आवाज में सुन सकेंगे जानकारी
बता दें कि कंपनी ने गूगल फॉर इंडिया इवेंट के सातवें संस्करण में कई अन्य फीचर्स और अपडेट की जानकारी दी। कोरोना महामारी के चलते वर्चुअल माध्यम से हुए इस इवेंट में बताया गया कि कंपनी जल्द ही भारत में एक फीचर लाने वाली है, जिससे गूगल पर कुछ भी सर्च करने का अनुभव बेहतर होगा। इस फीचर के चलते यूजर सर्च की हुई जानकारी को ऊंची आवाज में सुन पाएंगे।

पांच भाषाओं में मिलेगी जानकारी
गूगल सर्च के वाइस प्रेजिडेंट पांडू नायक ने बताया कि यूजर अब सर्च रिजल्ट को तेज आवाज के साथ ही पांच अलग-अलग भाषाओं में सुन सकेंगे। बता दें कि बड़ी संख्या में लोग गूगल सर्च पर जानकारी को सुनने में ज्यादा सहज महसूस करते हैं, इनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी यह ग्लोबल फर्स्ट फीचर ला रही है।

लोगों के लिए फायदेमंह है ये फीचर
बताया गया कि इस फीचर के तहत आप गूगल असिस्टेंट से सर्च रिजल्ट को पढ़ने के लिए कह सकते हैं। यह फीचर ड्राइविंग के दौरान काफी फायदेमंद साबित होगा। गूगल का कहना है कि कंपनी का यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनकी आंखें किसी वजह से खराब हो गई हैं।

यह भी पढ़ें:अपने ही आवास में नजरबंद की गईं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती

इसके साथ ही अब गूगल पर यूजर कोरोना टीकाकरण के लिए स्लॉट भी बुक कर सकेंगे। गूगल ने कार्यक्रम में इस संबंध में घोषणा कर दी है। इसके साथ ही गूगल सर्च, जीमेल, गूगल ड्राइव व अन्य गूगल ऐप के अपडेट की भी जानकारी दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nufWg6

Tuesday, November 16, 2021

अब Wi-Fi भी होगा हाई-फाई, एक किलोमीटर दूर भी कनेक्शन पकड़ेंगे डिवाइस

नई दिल्ली। आज के दौर में स्मार्टफोन हर किसी की जिंदगी का हिस्सा है। ऐसे में आप वाई-फाई से भी भली-भांति परिचित होंगे। कई फायदों के बावजूद वाई-फाई की सीमित रेंज कई बार हमें निराश कर देती है, लेकिन अब जल्द ही आपके वाई-फाई इस्तेमाल करने का अनुभव भी बदलने वाला है। दरअसल, वाई-फाई की नई टेक्नोलॉजी वाई-फाई हैलो (WiFi HaLow) के लॉन्च होने वाली है, जिससे बहुत कुछ बदल जाएगा।

एक किलोमीटर की रेंज में कनेक्ट होंगे डिवाइस
जानकारी के मुताबिक इस नई तकनीक से वाई-फाई की रेंज कुछ मीटर न रहकर, एक किलोमीटर तक हो जाएगी। HaLow को लो-पावर और हाई-रेंज के उद्देश्य से विकसित किया गया है। बताया गया कि वाई-फाई अलांयस इस तकनीक को डेवलप कर रही है। बता दें कि Wi-Fi Alliance वाई-फाई टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनियों का एक नेटवर्क है, जो वाई-फाई को और प्रभावी बनाने के लिए काम करती है।

बदलेगा यूजर का अनुभव
वाई-फाई अलायंस की मानें तो वाई-फाई हैलो वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए अधिक व्यापक दृष्टिकोण अपनाता है। इसकी रेंज करीब एक किलोमीटर है। खास बात यह है कि इस तकनीक को वातावरण, दीवारें और मौसम भी कम प्रभावित कर सकेगा, जिससे यूजर को बेहतर कनेक्शन मिलेगा और उसका अनुभव भी पहले से बेहतर होगा।

अगर मौजूदा वाई-फाई तकनीक की बैंडविड्थ की बात करें तो यह 2.4Ghz से 5Ghz स्पेक्ट्रम पर काम करती है। जबकि आने वाली वाई-फाई हैलो को 1Ghz से कम स्पेक्ट्रम पर काम करने के लिए विकसित किया गया है। इसके चलते इस तकनीक में बिजली की खपत भी कम होगी। इसके अलावा, ये तकनीक लो फ्रिक्वेंसी में भी लंबी दूरी पर डेटा ट्रांसमिट करने की क्षमता रखती है।

यह भी पढ़ें: जहरीली हवा के चलते कम हो रही लोगों की उम्र

इस संबंध में जानकारी सामने आने के बाद से यूजर इस नई तकनीक के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी लॉचिंग को लेकर कोई टाइमलाइन नहीं दी गई है। कंपनी ने कहा था कि वह 2021 की चौथी तिमाही में डिवाइस सर्टिफिकेशन शुरू करने की उम्मीद करते हैं। माना जा रहा है कि 2022 में इस तकनीक यूजर तक पहुंच जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kDhKRN

Saturday, November 6, 2021

कुत्ते की टांग और पूंछ को बम से उड़ाया, दिवाली पर अराजक तत्वों की शर्मनाक हरकत

पश्चिम बंगाल में दिवाली के मौके पर पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। कुछ अराजक तत्वों ने एक कुत्ते की पूंछ और टांग में बम बांधकर जला दिया। इससे कुत्ते की पूंछ और टांग गायब हो गए। पश्चिम बंगाल के...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3mPmntF

Saturday, October 30, 2021

Internet Shutdown: नेटबंदी से परेशान हैं, तो करें ये काम

पहले उपद्रव या अन्य अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सरकारें नेटबंदी का सहारा लेती थीं, लेकिन अब यह आम हो गया। आम आदमी नेटबंदी रोक तो नहीं सकता, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो इससे होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। सूचना के बाद नेटबंदी से एक दिन पहले ये तैयारियां कर लेनी चाहिए।

-अव्वल तो संबंधित शहर में बड़ी परीक्षा या बंद के दिन यात्रा को टाल दें। इससे आप भी मुश्किल में नहीं फंसेंगे और भीड़ का हिस्सा भी नहीं होंगे। जाना जरूरी है और जगह अनजान है, तो पहले ही गूगल मैप का ऑफलाइन ऐप डाउनलोड कर लीजिए।

-इंटरनेट के बिना आप किसी भी ई-ट्र्रांजेक्शन सुविधा का लाभ नहीं ले सकते, लिहाजा जरूरत के हिसाब से एक दिन पहले ही कैश निकालकर अपने पास रखें, ताकि खरीदारी या गाड़ी में तेल भरवाने के लिए आपको परेशानी न हो।
-नेटबंदी वाले दिन यदि किसी से अपॉइंटमेंट लेकर मिलना है, तो यह भी नेट के बिना संभव नहीं होगा। इसलिए एक दिन पहले ही अपॉइंटमेंट लेना ज्यादा सही रहेगा।

इन जरूरी सेवाओं को रिशेड्यूल करें
फूड : ऑनलाइन फूड सर्विसेज प्रभावित होने से अकेले रहने वाले विद्यार्थी और अन्य लोगों की परेशानी तो बढ़ती ही है, साथ ही यदि इस सुविधा के भरोसे पार्टी तय की है, तो खाने की वैकल्पिक व्यवस्था करें अथवा इसे रिशेड्यूल कर लें।

मीटिंग : गूगल मीट या जूम मीटिंग अब हमारी जरूरत बन गया है। चूंकि नेटबंदी की घोषणा सामान्यत: एक दिन पहले होती है, इसलिए एक दिन पहले तय मीटिंग का शेड्यूल बदला जा सकता है। यदि पहले से निर्धारित है, तो समय रहते ही रिशेड्यूल कर लें। इसी तरह ऑनलाइन क्लासेज या अन्य ऑनलाइन गतिविधियों को भी बदल सकते हैं।

टैक्सी : यदि आप टैक्सी के भरोसे कहीं जा रहे हैं, तो ध्यान रखें आप कैब बुक नहीं कर पाएंगे। इसलिए एक दिन पहले ही किसी परिचित को मदद के लिए बोल सकते हैं अथवा गंतव्य शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी कर लें। इसके अलावा टे्रन या होटल आदि की बुकिंग के बारे में भी पहले पता कर लें।

नेट से जुड़े कामों की लिस्ट बना लें
लिस्टिंग करना अच्छी आदत है। नेटबंदी की परेशानी से बचने के लिए भी आप ऐसे कार्यों को सूचीबद्ध कर सकते हैं, जो इंटरनेट से जुड़े हैं। जरूरी कार्य को एक दिन पहले कर सकते हैं, जैसे बिल पे करना, टीवी या मोबाइल का रिचार्ज आदि। कम जरूरी को आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन लिस्टिंग करने से आपको हड़बड़ी नहीं रहेगी।

*कंटेंट-राजेश गौतम (आइटी एक्सपर्ट, जयपुर)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Eq2Plq

METAVERSE : मेटावर्स यानी आभासी दुनिया के दीदार

अपनी अलग पहचान बनाने के बाद फेसबुक ने अपना नाम बदलकर ‘मेटा’ कर दिया है। दरअसल फेसबुक ने नई तकनीक मेटावर्स के लिए खुद को रिब्रांड किया है। सोशल मीडिया कंपनी अपना नाम बदलने के साथ काफी कुछ नया करने की तैयारी में है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग पहले कह चुके हैं कि फेसबुक एक ऐसी ऑनलाइन दुनिया तैयार कर रही है, जो यूजर को अलग सा अनुभव कराएगी।

क्या है मेटावर्स? (What is Metaverse?)
मेटावर्स एक वर्चुअल वल्र्ड यानी ऐसी आभासी दुनिया है जिससे यूजर्स डिजिटल वल्र्ड में प्रवेश कर सकेंगे। इस दुनिया में यूजर्स की अलग पहचान होगी। यहां वर्चुअल घूमने से लेकर सामान की खरीदारी और दोस्तों-रिश्तेदारों से मिल सकेंगे। फेसबुक खुद को एक सोशल मीडिया कंपनी से आगे ले जाकर कुछ नया और अलग करने की तैयारी में है।

ये कंपनियां कर रहीं मेटावर्स पर काम
मेटावर्स में सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, एसेट रिक्रिएशन, इंटरफेस रिक्रिएशन, प्रोडक्ट और फाइनेंशियल सर्विसेस जैसी कई कैटेगरी होती हैं। इन सभी कैटेगरी पर सैकड़ों कंपनियां काम कर रही हैं। फेसबुक के अलावा गूगल, एपल, स्नैपचैट और एपिक गेम्स वो बड़े नाम हैं, जो मेटावर्स पर कई सालों से काम कर रहे हैं। अनुमान है कि 2035 तक मेटावर्स 74.8 लाख करोड़ रुपए की इंडस्ट्री हो सकती है।

कैसे काम करता है?
मेटावर्स का इस्तेमाल डिजिटल दुनिया में वर्चुअल, इंटरेक्टिव स्पेस को समझाने के लिए किया जाता है। मेटावर्स ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी तकनीक के कॉम्बिनेशन पर काम करता है।

एक उदाहरण से समझें
मेटावर्स से इंटरनेट का इस्तेमाल कैसे बदलेगा, इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं। जैसे- वर्चुअल वल्र्ड को एंजॉय कर रहे हैं। यहां की एक दुकान में आपको एक टीवी पसंद आ गया, तो उसे खरीद सकेंगे। इसे खरीदने के लिए डिजिटल करंसी का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां पर आप जो भी एड्रेस देंगे, वहां पर इस टीवी को डिलीवर कर दिया जाएगा। इस तरह आप वर्चुअल शॉपिंंग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

दूसरे प्लेटफार्म पर इस्तेमाल कर सकता है फेसबुक
फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग का मानना है कि आने वाले समय में मेटावर्स दुनिया की वास्तविकता होगी। वो मेटावर्स तकनीक की इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहते हैं। कई मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया है कि फेसबुक अपने दूसरे प्लेटफार्म जैसे वाट्सऐप पर भी मेटावर्स तकनीक का प्रयोग कर सकता है। इस तरह यूजर को कुछ नई चीज मिलने के साथ अनुभव भी पहले से बेहतर होगा। फेसबुक के आधिकारिक ब्लॉग के अनुसार, कंपनी अभी मेटावर्स को बनाने के शुरुआती चरण में है। मेटावर्स को पूरी तरह से विकसित होने में 10 से 15 साल लग सकते हैं,क्योंकि मेटावर्स को केवल कोई एक कंपनी मिलकर नहीं बना सकती। ये अलग-अलग टेक्नोलॉजी का बड़ा सा जाल है जिस पर कई कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GFxuxo

Tuesday, October 26, 2021

भारत में 5G के लिए करना पड़ सकता है इंतज़ार

नई दिल्ली। 5G टेक्नोलॉजी वर्तमान समय में दुनिया की सबसे तेज़ मोबाइल नेटवर्क टेक्नोलॉजी है। दुनिया के कुछ देशों में 5G टेक्नोलॉजी उपलब्ध हो चुकी है। भारत में भी इस तेज़ स्पीड वाली मोबाइल नेटवर्क टेक्नोलॉजी का इंतज़ार है। पर अब लगता है कि भारत में 5G टेक्नोलॉजी के लिए लोगों को और इंतज़ार करना पड़ सकता है।

करना पड़ सकता है अगले साल अक्टूबर तक इंतज़ार

एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार भारत में ट्रायल की पूरी प्रोसेस के बाद 5G मोबाइल नेटवर्क टेक्नोलॉजी के ऑफिशियल रोल-आउट के लिए लोगों को अक्टूबर 2022 तक इंतज़ार करना पड़ सकता है।
हालांकि अगर टेलीकॉम कंपनियां ट्रायल की प्रोसेस जल्दी पूरी करती है तो 5G का ऑफिशियल रोल-आउट अक्टूबर से कुछ पहले भी हो सकता है।

5G का इंतज़ार लंबा होने का कारण

भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क का इंतजार लंबा होने का कारण है देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों भारती एयरटेल (Bharti Airtel), रिलायंस जियो (Reliance Jio) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) द्वारा दूरसंचार विभाग (DoT) से 5G ट्रायल के लिए मांगा गया एक्स्ट्रा समय। इन सभी कंपनियों ने 5G ट्रायल के लिए एक्स्ट्रा 6 महीने का समय मांगा है। इससे पहले 5G ट्रायल की समय-सीमा इस साल नवंबर में समाप्त हो रही है।

5ginindia.jpg

केंद्र सरकार कर चुकी है स्पेक्ट्रम आवंटित

केंद्र सरकार इस साल मई में देश के अलग-अलग हिस्सों में 5G के ट्रायल के लिए टेलीकॉम कंपनियों को 700 मेगाहर्ट्ज बैंड, 3.3-3.6 गीगाहर्ट्ज़ बैंड और 24.25-28.5 गीगाहर्ट्ज़ बैंड के स्पेक्ट्रम आवंटित कर चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EkhWgy

Monday, October 25, 2021

अब ऑनलाइन रिचार्ज के लिए देना होगा प्रोसेसिंग चार्ज, Phone Pe का नया फीचर

यदि आप मोबाइल बिल्स या रिचार्ज करने के लिए Phone Pe एप को प्रयोग में लाते हैं। तो यह खबर आपके जेब पर असर डाल सकती है। दरअसल हाल ही में Phone Pe ने अपने फीचर्स में बदलाव किया है। जिसके तहत अब इस एप के माध्यम से मोबाइल रिचार्ज करने पर यूजर को प्रोसेसिंग चार्ज या प्रकिया शुल्क अदा करना होगा। कॉमर्शियल कंपनी वॉलमार्ट के इस डिजीटल पेमेंट उपक्रम Phone Pe ने हाल में जारी किये अपने नये अपडेट में बताया है कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 50 रूपये से अधिक का रिचार्ज करने पर 1 से 2 रूपये बतौर प्रसोसिंग शुल्क के भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि अभी तक यूपीआई से ऑनलाइन पेमेंट्स करने के लिए कोई भी प्लेटफॉर्म शुल्क नहीं वसूलता है।

इस बदलाव के साथ ही Phone Pe क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करने वाले यूजर्स को भी अब प्रत्येक लेन देन पर अतिरिक्त प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा। Phone Pe पहले इस सेवा को फ्री में प्रदान करता था। जबकि कुछ डिजीटल प्लेटफार्म इसके लिए शुल्क वसूलते थे।

Phone Pe के प्रवक्ता हाल ही में एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस डिजीटल भुगतान प्लेटफॉर्म की सेवा शर्तो में हो रहे परिवर्तनों की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि Phone Pe इस छोटे छोटे हिस्सों में एक नये प्रयोग को बढ़ावा दे रहा है। इसी के अंतर्गत मोबाइल रीचार्ज के लिए प्रोसेसिंग चार्ज का भुगतान करना होगा। 50 रूपये से कम कीमत के रीचार्ज के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। जबकि 50 से ऊपर के भुगतान पर 1 रूपये तथा 100 से ऊपर के भुगतान पर 2 रूपये बतौर शुल्क वसूले जांएगें।

बता दें कि कि भारत में यूपीआई आधारित ट्रांजैक्शन के लिए थर्ड पार्टी एप का प्रयोग करने वालों में Phone Pe के यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। ऑनलाइन वित्तीय लेने देन के लिए सबसे लोकप्रिय एप है। हालांकि इस नए फीचर के बाद Phone Pe के यूजर प्रभावित हो सकते हैं। क्यूंकि अन्य किसी भी ऑनलाइऩ भुगतान प्लेटफार्म के द्वारा इस तरह का शुल्क नहीं वसूला जाता है। ऐसें में उपभोक्ता अन्य विकल्पों को आजमा सकता है।

हालांकि इस पर सफाई देते हुए Phone Pe के प्रवक्ता ने कहा है कि वे ऐंसें पहला माध्यम नहीं हैं, जो प्रोसेसिंग शुल्क वसूल रहें हैं। कई अन्य प्लेटफार्म किसी ना किसी रूप में यह शुल्क वसूलते रहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XIjP6R

जल्द महंगे हो सकते हैं एयरटेल, जियो और वी के रिचार्ज प्लान्स, जानिए कारण

नई दिल्ली। एयरटेल (Airtel), जियो (Jio) और वी (Vodafone Idea) भारत की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं। कॉम्पीटिशन के इस दौर में हर टेलीकॉम कंपनी की यह कोशिश रहती है कि ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़े। पर ग्राहक उसी नेटवर्क को चुनते है जो बेहतर सुविधा देने के साथ ही किफायती रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध कराएं। पर अब जल्द ही एयरटेल, जियो और वी के रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ सकती हैं।

रिचार्ज प्लान्स महंगे होने का कारण

एयरटेल, जियो और वी के रिचार्ज प्लान्स जल्द ही अगर महंगे होते हैं तो इसका कारण होगा हाल अमेज़न का अमेज़न प्राइम की सब्सक्रिप्शन फीस बढ़ाना। अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन अब करीब 50 % तक महंगा हो जाएगा। इससे अमेज़न प्राइम का 999 रुपये वाला पैक 1,499 रुपये का, 329 रुपये वाला पैक 459 रुपये का और 129 रुपये वाला पैक 179 रुपये का हो जाएगा। वर्तमान में एयरटेल, जियो और वी अपने कई प्री-पेड प्लान्स के साथ अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री में देते हैं। पर सब्सक्रिप्शन फीस बढ़ने से एयरटेल (Airtel), जियो (Jio) और वी (Vodafone Idea) के प्लान्स की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। अमेजन ने भी साफ़ कर दिया है कि जिन टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स के साथ अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता था, उन पर भी इसका असर पड़ेगा।

Amazon Prime

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CenOHt

Friday, October 22, 2021

Technology News: इनकी बनाई डिवाइस रोकेगी सड़क हादसे, जानिए कैसे करेगी काम

Technology News: अक्सर आपने सुना होगा ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर को नींद आने से सड़क हादसे हो जाते हैं। इसे रोकने के लिए विशाखापट्टनम के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स प्रदीप वर्मा ने अपने दो दोस्तों ज्ञान साई और रोहित के साथ मिलकर ऐसी डिवाइस तैयार की, जो ऐसे हादसों को रोक सकेगी। स्टूडेंट्स का कहना है, इस डिवाइस को तैयार करने का खयाल 2017 में हुए आंध्र प्रदेश में हुए एक एक्सीडेंट से आया, जिसमें ड्राइवर के झपकी लगने पर बसों की भिड़ंत हो गई थी।

यों काम करती है डिवाइस
इस डिवाइस को ऐसी जगह पर लगाया जाता है, जहां से ड्राइवर की आंखों पर डिवाइस नजर रख सके। डिवाइस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरा लगा है और यह नजर रखता है कि कहीं ड्राइवर की आंखें झपकना कम तो नहीं हुईं क्योंकि सामान्य तौर पर इंसान एक मिनट में कई बार आंखें झपकाता है। ऐसा न होने पर डिवाइस में लगा स्पीकर तेज आवाज करता है और ड्राइवर को अलर्ट करता है। इस तरह हादसे को रोका जा सकता है।

Read More: चीनी मोबाइल फोन से जासूसी का शक, जांच करेगी सरकार, बनेंगे नए नियम

हम इस डिवाइस का ट्रायल प्राइवेट बसों के साथ कर चुके हैं, लेकिन इसे और बेहतर बनाने में जुटे हैं, ताकि ऐसे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इसके अलावा इंटरनेशनल स्कूल्स और स्टेट ट्रांसपोर्ट के साथ मिलकर इसकी टेस्टिंग की तैयारी की जा रही है।
-प्रदीप वर्मा

 

Tech News in Hindi

जीपीएस करता है डिवाइस को ट्रैक
यह डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट रहती है और जीपीएस से उस गाड़ी की लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है। यह सब कुछ डिवाइस से जुड़ी ऐप पर देखा जा सकता है। कैमरा फुटेज को छोड़कर ऐप की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि ड्राइवर पलकेंं तो नहीं झपका रहा है और गाड़ी की लोकेशन कहां पर है। रोहित का कहना है, यह डिवाइस ड्राइवरों के लिए बेहद काम की साबित हो सकती है।

Read More: नई तकनीक से बने किट की आड़ में दुश्मन को नहीं दिखाई देंगे सैनिक, आंखों से हो जाएंगे ओझल

ज्ञान साई: आंध्र प्रदेश में हुए एक सड़क हादसे के बाद आया खयाल
रोहित : ड्राइवरों के लिए काम की साबित होगी
प्रदीप वर्मा: प्राइवेट बसों के साथ कर चुके हैं ट्रायल

Read More: जब ATM से कैश निकले बिना ही खाते से कट जाएं पैसे, तो क्या करें?

Web URL: Technology News: This device will prevent road accidents

tech_news2.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GbmfMU

Monday, October 18, 2021

बीएसएनएल दे रहा है 4 महीने तक की फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस, जानिए डिटेल्स

नई दिल्ली। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भारत में सबसे पुरानी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी है। बीएसएनएल भारतीय सरकार के अधिकृत है। बीएसएनएल 21 सालों से भारत में अपनी सेवाएं यूज़र्स को उपलब्ध करा रही है। आज के इस नए दौर में जहां दूसरी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनियां अपने यूज़र्स को नए-नए और अच्छे प्लान्स उपलब्ध करा रही हैं। ऐसे में मार्केट में बने रहने के लिए बीएसएनएल के लिए भी ऐसा करना ज़रूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल अपने यूज़र्स के लिए एक आया ऑफर लाया है। इस ऑफर में बीएसएनएल अपने यूज़र्स को 4 महीने तक की फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस देगा।

किस के लिए है यह ऑफर?

बीएसएनएल (BSNL) का 4 महीने तक की फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस का ऑफर बीएसएनएल के भारत फाइबर, लैंडलाइन, डीएसएल और बीबीओ वाई-फाई यूज़र्स के लिए है।

ऑफर की शर्त

बीएसएनएल के इस ऑफर में ब्रॉडबैंड यूज़र्स को 36 महीने का भुगतान एक साथ करना होगा। इससे उन्हें 40 महीने की सर्विस मिलेगी। यानि की 36 महीने के भुगतान पर ४ महीने की फ्री सर्विस।

bsnl-broadband.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aLI72C

Wednesday, October 6, 2021

Jio Down ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड, यूजर्स को इंटरनेट एक्सेस करने में हो रही दिक्कत, कर रहे ऐसे कमेंट

नई दिल्ली। फेसबुक ( Facebook ) और वॉट्सऐप ( WhatApp ) आउटेज के दो दिन बाद एक बार फिर इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई हैं। अब Reliance Jio की सर्विस डाउन हो गई है। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जियो डाउन ( JioDown ) ट्रेंड कर रहा है।

इसको लेकर इंटरनेट आउटेज ट्रैक करने वाली साइट DownDetector ने भी रिपोर्ट किया है। जियो साइट के मुताबिक Jio इंटरनेट को लेकर आ रही दिक्कत पर 4,000 से ज्यादा रिपोर्ट्स आ चुकी हैं। देश के कई शहरों में इसको लेकर दिक्कत सामने आई है।

यह भी पढ़ेँः टेलीग्राम ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाॅट्सऐप के डाउन होने के दौरान जोड़े 7 करोड़ नए यूज़र्स

DownDetector पर मौजूद डेटा के मुताबिक जीयो नेटवर्क को लेकर आ रही दिक्कत बुधवार की सुबह 9:30 बजे से आ रही है। इसके एक घंटे के बाद ये दिक्कत को लेकर शिकायतें आना भी शुरू हो गईं।

DownDetector पर Jio को लेकर आ रही इशू में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। ये इस बात की ओर इशारा करती है कि इसके कनेक्टिविटी में दिक्कत आ रही है।

इन शहरों में ज्यादा परेशानी
रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि इसमें कनेक्टिविटी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक ये दिक्कत जियो यूजर्स के साथ दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर और रायपुर में आ रही है।

इसको लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है। कंपनी का ट्विटर हैंडल यूजर्स को बता रहा है कि कनेक्टिविटी में दिक्कत आ रही है।

यह भी पढ़ेंः Fairphone 4: पांच साल की वारंटी के साथ लॉन्च हुआ फेयरफोन का नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

इसको लेकर कई यूजर्स जियो के उस ट्वीट को भी कोट कर रहे हैं जब इसने फेसबुक आउटेज के दौरान कहा था ये इंटरनेट की दिक्कत नहीं है ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YlfrLc

Monday, October 4, 2021

Jio Cashback Offer: जियो के 3 प्रीपेड प्लान्स पर अब मिलेगा कैशबैक, जानिए डिटेल्स

नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) वर्तमान समय में भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो के साथ इस समय सबसे ज़्यादा भारतीय यूज़र्स जुड़े हुए हैं। शुरुआत से ही जियो ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अनेक सस्ते और बेह्तरीन ऑफर्स मुहैया कराएं। इससे कुछ ही सालों में जियो ने सफलता की नई ऊंचाईयां छू ली। लेकिन काॅम्पीटिशन के इस दौर में टॉप पर बने रहना आसान नहीं है। जो कंपनी ग्राहकों को अच्छे ऑफर्स के साथ लुभाने में कामयाब होती है, ग्राहक उसी कंपनी से जुड़ जाते हैं। ऐसे में सभी टेलीकॉम कंपनियां समय-समय पर नए रिचार्ज प्लान्स और ऑफर्स लॉन्च करती रहती है। हाल ही में जियो ने एक नया ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर से जियो के प्रीपेड यूज़र्स को कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स पर कैशबैक मिलेगा।

All prepaid plans of Jio

क्या है यह ऑफर?

जियो (Jio) के नए कैशबैक ऑफर में यूज़र्स को कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स से रिचार्ज करने पर 20% कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक यूज़र्स के अकाउंट में जमा हो जाएगा। इसका इस्तेमाल Myjio ऐप और जियो की वेबसाइट पर लॉग-इन करके अगले रिचार्ज में किया जा सकता है, जिससे कैशबैक से डिस्काउंट मिलेगा।

jiocashbackoffer.jpg

यह भी पढ़े - Jio ने बंद किए 39 और 69 रुपये के प्रीपेड प्लान्स, जानिए डिटेल्स

किन प्रीपेड प्लान्स पर मिलेगा कैशबैक?

जियो का यह नया कैशबैक जियो के 3 प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर वैलिड है। ये 3 प्रीपेड प्लान्स इस प्रकार हैं।

  • 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान।
  • 555 रुपये वाला प्रीपेड प्लान।
  • 599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान।

यह भी पढ़े - Jio Fiber New Postpaid Plans: जियो ने लॉन्च किए 3 महीनें के नए फाइबर पोस्टपेड ब्रॉडबैंड प्लान्स, जानिए डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l5um4U

Saturday, October 2, 2021

मोबाइल नंबर सेव किए बिना WhatsApp से भेज सकते हैं मैसेज, जानिए क्या है तरीका

नई दिल्ली। दुनियाभर में वॉट्सएप ( WhatsApp ) के दो अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। वॉट्सएप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल एक दूसरे से चैट करने और मैसेज ( Messege ) भेजने के लिए होता है। वैसे तो इससे मैसेजिंग प्रक्रिया बेहद सरल है, लेकिन यूजर को इसके उपयोग करने में एक समस्‍या सामने तब आती है, जब वे किसी अज्ञात व्यक्ति को बिना नंबर को फोन मे सेव किए ही मैसेज भेजने की कोशिस करते हैं।

लेकिन हम आपको बताएंगे ऐसा तरीका जिसके जरिए आप अननोन यूजर का नंबर अपने मोबाइल फोन ( Mobile ) में सेव किए बिना ही उसे मैसेज भेज सकेंगे।

यह भी पढ़ेँः Aadhaar Card: आधार खो जाने पर तुरंत करें ये काम, ऐसे निकाले दूसरा कार्ड

कई बार कुछ मैसेज भेजने के लिए हमें अलग से कोई एप डाउनलोड करना पड़ता है। हालांकि ये तरीका कभी-कभी मुश्किल बढा़ने वाला हो सकता है क्योंकि आपके फ़ोन की गोपनीयता खतरे में पड़ सकती है।

लेकिन जो तरीका हम बताएंगे उसके जरिए आपको वॉट्सएप से अज्ञात व्यक्ति को मैसेज भेजने के लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह ट्रिक एंड्रॉइड और आईओएस दोनों फोन के लिए उपयोगी हो सकती है।

दरअसल वॉट्सएप के एफएक्यू सेक्शन पर जिक्र किया गया है, किसी विशेष संपर्क को जोड़ने के बिना किसी नंबर पर टेक्स्ट करने का तरीका ऐप के ‘क्लिक टू चैट’ फीचर के तहत आता है। आपको केवल यह सुनिश्चित करना होगा कि बिना सहेजे गए नंबर में वॉट्सएप रजिस्टर्ड है।

यह फीचर डेस्कटॉप यूजर्स के लिए वॉट्सएप वेब पर और फोन एप दोनों पर काम करता है।

इस तरीके का करें इस्तेमाल
- सबसे पहले आपको उस नंबर के लिए एक वॉट्सएप लिंक बनाना होगा जो आपको उनके साथ चैट शुरू करने की अनुमति देगा।
- लिंक पर क्लिक करने से व्यक्ति के साथ एक चैट अपने आप खुल जाती है।
- लिंक बनाने के लिए आपको क्रोम या कोई और ब्राउजर खोलना होगा
- इसमें वेब एड्रेस https://ift.tt/37NveV3 पर जाना होगा
- इस लिंक पर दिए गए खाली बॉक्‍स को भरना होगा
- इसमें देश और क्षेत्र कोड के साथ अंतिम भाग को पूर्ण संख्या से बदलें, लेकिन + या – या () या 00 के उपयोग के बिना
उदाहरण के लिए, यदि आप भारत में +911234567890 नंबर के साथ चैट करना चाहते हैं, तो आप URL पर जाएंगे: https://ift.tt/3om0vY6 ऐसा लिखेंगे।
- इसके बाद आप ब्राउजर का URL टाइप करें और आपको नीचे एक बड़ा हरा संदेश आइकन वाला वेब पेज मिलेगा।
- इस पर टैप करने से आपके व्हाट्सएप में उस फोन नंबर के साथ बातचीत खुल जाती है।

एक तरीका ये भी
वर्तमान में यह तरीका सिर्फ एंड्रॉइड फोन पर काम करता है। आपको बस अपने फोन के कीपैड पर नंबर टाइप करना होगा, साथ में कंट्री कोड और उसके पहले प्लस साइन, जैसे +911234567890।

यह भी पढ़ेँः महंगा होने जा रहा है आपका टर्म इंश्योरेंस, देना पड़ेगा ज्यादा प्रीमियम

नंबर टाइप करने के बाद कीपैड पर ही उसे सेलेक्ट करें। एक बार जब आप संख्या का चयन कर लेते हैं, तो आपको कई विकल्प मिल सकते हैं कि आप इस नंबर के साथ क्या करना चाहते हैं।

तत्काल विकल्प कॉल, कट, कॉपी और पेस्ट दिखाते हैं, लेकिन यदि आप उपरोक्त विकल्पों के नीचे दिए गए तीन ड्रॉप-डाउन बटनों का और पता लगाते हैं, तो आपको और विकल्‍प मिलेंगे। वॉट्सएप पर क्लिक कर, आप एप पर चैट करना शुरू कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39W1s0M

Monday, September 27, 2021

कांग्रेस को कितना काम आएगा कन्हैया-जिग्नेश का साथ? देखिए एक नजर

मंगलवार (28 सितंबर) को जेएनयूएसयू (JNUSU) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात से जिग्नेश मेवानी कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। इसके लिए कांग्रेस की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। सरदार भगत...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2WevF7Z

Friday, September 24, 2021

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी आफत, 33 ने किया 15 साल की लड़की संग गैंगरेप

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली इलाके में 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया इस वारदात में कोई राजनीतिक संबंध नहीं मिला है। ठाणे के सहायक पुलिस आयुक्त सोनाली...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2XMHYsN

बंगालः BJP अध्यक्ष सुकांत-प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ मुकदमा, CM आवास पर किया था आंदोलन

कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास बीजेपी नेता धुरजाती साहा के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, प्रियंका टिबरेवाल समेत कई नेताओं के खिलाफ पुलिस ने...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/3CGUr05

BSNL के नए प्रीपेड प्लान में 3 महीने तक मिलेगा रोज़ 3 जीबी डाटा, जानिए पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भारत में सबसे पुरानी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी है। बीएसएनएल भारतीय सरकार के अधिकृत है। बीएसएनएल 21 सालों से भारत में अपनी सेवाएं यूज़र्स को उपलब्ध करा रही है। आज के इस नए दौर में जहां दूसरी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनियां अपने यूज़र्स को नए-नए और अच्छे प्लान्स उपलब्ध करा रही हैं। ऐसे में मार्केट में बने रहने के लिए बीएसएनएल के लिए भी ऐसा करना ज़रूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लाया है।

क्या है यह प्लान?

बीएसएनएल (BSNL) का यह नया प्लान 997 रुपये का है।

bsnl_prepaid_plans_2021.png

997 रुपये वाले प्लान के फायदे

  • इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 6 महीनें की है।
  • इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूज़र्स को 3 महीनें तक रोज़ 3 जीबी डाटा मिलेगा। यानि कि कुल 540 जीबी डाटा।
  • इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी। यह सुविधा सभी नेटवर्क पर कॉल करने पर उपलब्‍ध रहेगी।
  • इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में रोज़ के 100 एसएमएस मिलेंगे। ये एसएमएस सभी नेटवर्क पर किए जा सकते हैं।
  • इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूज़र्स को पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन (PRBT) का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
  • इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूज़र्स को लोकधुन कंटेंट भी मिलेगा।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m0oBVE