Monday, September 30, 2019

इस दीवाली स्मार्ट स्पीकर हमसे करेंगे हिंदी और हिंग्लिश में बातें

बीते कुछ सालों में भारत में इंटरनेट की सुविधा में इजाफा हुआ है। ४जी नेटवर्क के बाद तो देश में इंटरनेट की चाल ही बदल गई। इस डिजिटल क्रांति का लाभ उठाने के मकसद से साल 2017 में एक बड़ी रिटेल कंपनी ने भारत में अपने स्मार्ट स्पीकर उतारे थे। लेकिन भारतीय भाषाओं में न होने के कारण इनकी पहुंच एक वर्ग तक ही सीमित रही। तभी से भारत में मौजूद कंपनी के भारतीय प्रतिनिधियों ने अनुसंधान कर ग्राहकों की पसंद जानी। तीन साल बाद कंपनी अब नए फीचर और हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ के साथ इसे दीपावली के त्योहारी सीजन में फिर से भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी के स्मार्ट स्पीकर का यह नया संस्करण फर्राटे से हिंदी और हिंग्लिश बोलता है। इतना ही नहीं यह पूछे गए सवाल की भाषा के अनुसार खुद ही हिंदी, अंग्रेजी या दोनों के मिश्रित रूप हिंग्लिश में जवाब देने में भी सक्षम है।

प्रचलित शब्दों का उपयोग
यह वॉयस असिस्टेंट अपने भारतीय उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन संगीत, समाचार, बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, क्रिकेट अपडेट और मौसम की जानकारी हिंदी और हिंग्लिश में देगा। यह english के भारतीय संस्करण में 'बॉलीवुड के हॉटेस्ट गाने सुनाओ, या वॉल्यूम बढ़ाओ या लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर बताओ जैसे हिंग्लिश में पूछे गए सवालों पर भी तुरंत प्रतिक्रिया देगा जो कि पहले के संस्करण में संभव नहीं था।

NOW SMART SPEAKERS CAN SEE ALSO

बड़ी कंपनियां भी शामिल
रिटेल कंपनी के अलावा इस बिजनेस में अमरीका की सिलिकॉन वैली की बउ़ी टेक्नीकल कंपनियां भी अपने-अपने संस्करणों के साथ उतर रही हैं। सभी अपने स्मार्ट स्पीकर्स को भारत की क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रशिक्षित कर रहे हैं। इनमें से कई कंपनियों ने तो भारत से ही विशेषज्ञों को टे्रनिंग के लिए चुना है। इस दौड़ में अमेजन का एलेक्सा और इको, गूगल असिस्टेंट, एप्पल का सीरी स्मार्ट स्पीकर कड़े मुकाबले में हैं। दरअसल भारत के संभावना से भरे बाजार को साधने के लिए इन कंपनियों के लिए हिंदी को समझना और हिंग्लिश को भी अपनी भाषा सूची में जगह देना अनिवार्य हो गया है। भाषा आधारित इंटरनेट यूजर डेटाबेस रखने वाली एक कंसल्टेंसी 'द हिंदी' के अनुसार देश में 2021 तक हिंदी भाषी यूजर अंग्रेजी इंटरनेट यूजर्स को पछाड़ देंगे। लेकिन हिंदी में भी दर्जनों बोलियां और क्षेत्रीय विविधताएं हैं। एलेक्सा एआई के प्रमुख वैज्ञानिक, रोहित प्रसाद का कहना है कि उनका एआइ सॉफ्टवेयर विभिन्न क्षेत्रीय लहजे और बोलियों को समझने और बोलने में सक्षम है। इसे आमूतौर पर बोले जाने वाले अच्छा और ओके जैसे कॉमन शब्दों के बीच फर्क करना आता है। यह बिना सेअिंग्स में बदलाव किए किसी भी भाषा में जवाब दे सकता है। एआई समय के साथ नियमित बोले जाने वाले शब्दों का डेटाबेस तैयार कर उसमें सुधार करता रहेगा। कंपनी का यह वॉयस असिस्टेंट अन्य कंपनियों के स्मार्ट स्पीकर और पॉप्यूलर मोबाइल ब्रांड्स में भी उपलब्ध होगा।

ALL THREE MAJOR SMART SPEAKERS IN MARKET

हॉलीवुड सेलिब्रिटी की भी आवाज
बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से हाल ही एक कंपनी ने अपने स्मार्ट स्पीकर्स के लिए हॉलीवुड अभिनेताओं की आवाज में वॉयस स्पीच देंगे। इसमें मार्वल फिल्मस अवेंजर्स में निक फ्यूरी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सैमुअल एल. जैक्सन और अन्य हस्तियां कंपनी के आभासी सहायक एलेक्सा के लिए वॉयस स्पीच देंगे। इतना ही नहीं इन आवाजों को कंपनी के नए वियरेबल एक्सेसरीज जैसे ईयरबड्स, आई ग्लासेज और रिंग में भी सुना जा सकेगा। इसके लिए खास वॉयस कंट्रोल्ड स्मार्ट स्पीकर की नई रेंज भी मार्केट में उतारी जाएगी। सेलिब्रिटी वॉयस फीचर के लिए अलग से 0.99 डॉलर चुकाने होंगे।

ACTOR SAMUEL L. JACKSON RECORDED HIS VOICE FOR SMART SPEAKER

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2n7SmJp

Navratri 2019: नवरात्र के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, भय से मुक्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

हिंदू पंचांग के अनुसार 29 सितंबर से नवरात्रि के व्रत शुरू हो चुके हैं। सनातन धर्म में बताए गए मां के सभी 9 स्वरूपों का एक खास महत्व है। नवरात्रि के प्रथम दिन दुर्गा मां के शैलपुत्री अवतार, दूसरे दिन...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2nPEi7m

Sunday, September 29, 2019

Navratri 2019:नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की होती है पूजा, जानें शुभ मुहूर्त- पूजा विधि

नवरात्र का आज दूसरा दिन है। आज मां के भक्त उनके दूसरे रूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना करके उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। मां के नाम का पहला अक्षर ब्रह्म होता है जिसका मतलब होता है...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2nPt8zt

Navratri 2019:आज है दूसरा नवरात्र, ये हैं मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के उपाय

Navratri 2019: नवरात्र के व्रत शुरू हो चुके हैं। ऐसे में दुर्गा मां के भक्त मां को प्रसन्न् करने का कोई मौका नहीं छोड़ने चाहते हैं। हिंदू धर्म में बताए गए मां के 9 स्वरूपों का अपना एक विशेष...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2orD82q

छत्तीसगढ़: काछन देवी बनी बालिका ने दी दशहरा मनाने की अनुमति

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बस्तर दशहरा को विधिवत व प्रतिकात्मक रूप से मनाने की अनुमति काछन गादी देवी ने काछनगुड़ी में राज परिवार को दी है। इस विधान के साक्षी होने शनिवार को बड़ी संख्या में लोग भंगाराम चौक...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2oj0AyL

Saturday, September 28, 2019

Navratri 2019: नवरात्र‍ि पर अखंड ज्‍योति जलाने से पहले जान लें ये 7 जरूरी नियम, तभी मिलेगा व्रत का फल

Happy Navratri 2019- आज 29 सितंबर, रविवार से शारदीय नवरात्र हस्त नक्षत्र से शुरू हो चुके हैं। बता दें, नवरात्र के व्रत 29 सितंबर से शुरू होकर 8 अक्तूबर तक चलेंगे। खास बात यह है कि इस बार लंबे...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2nFtNU3

Happy Navratri 2019: जानें नवरात्रि का पहला दिन किस राशि के लिए होगा बेहद शुभ, लकी रंग भी जान लें

Happy Navratri 2019: आज, रविवार से शारदीय नवरात्र हस्त नक्षत्र से प्रारम्भ हो रहे हैं। नवरात्र के व्रत 29 सितंबर से शुरू होकर 8 अक्तूबर तक चलेंगे। लंबे समय बाद इस बार नवरात्रों के व्रत में किसी...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2nzhk4x

Navaratri 2019: नवरात्रि पर बना रहा है अद्भुत सर्वार्थसिद्धि-अमृत सिद्धि योग, पूजा के लिए ये चौघड़िया मुहूर्त है बेहद शुभ

Navratri 2019: आज, रविवार से शारदीय नवरात्र का प्रारम्भ हस्त नक्षत्र में हो रहा है। लंबे समय बाद शारदीय नवरात्र व्रत पूरे नौ दिन के होंगे। 29 सितंबर से प्रारम्भ होकर 8 अक्तूबर तक यह चलेंगे। बहुत...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2nuQfiN

Navaratri 2019: यहां पढ़ें कलश स्थापना के चौघड़िया समेत चार शुभ मुूहर्त

आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से दशमी पर्यन्त माँ दुर्गा के आराधना ,उपासना का परम पुण्य दायक समय होता है। 29 सितंबर 2019 दिन रविवार से शारदीय नवरात्र आरम्भ हो रहा है जो 7 अक्टूबर दिन सोमवार को महानवमी...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2nuq1wR

Navratri 2019: नवरात्रि के 9 दिन, इस दिन करें देवी के इस स्वरूप की पूजा

श्राद्ध या पितृ पक्ष के खत्म होते ही रविवार, 29 सितंबर से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र का बहुत बड़ा महत्व है। खास बात यह है कि इस बार नवरात्रों में...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2nozypj

नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Navratri 2019 Shubh Muhurat Timings : प्रतिपदा शैलपुत्री-रविवार, 29 सितंबर से नवरात्र शुरु हो रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा पर घरों में घटस्थापना की जाती है। प्रतिपदा पर मां शैलपुत्री...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2no7IJP

Friday, September 27, 2019

आज है पितृ विसर्जनी अमावस्या, ज्योतिष से जानें क्या है नवरात्र में घट स्थापना-पूजा का शुभ मुहूर्त

आश्विन मास की चतुर्दशी के बाद अमावस्या आती है, जिसे पितृविसर्जनी अमावस्या या महालया भी कहते है। इस वर्ष अमावस्या तिथि 28 सितम्बर को है। इस वर्ष 20 वर्ष के बाद सर्वपितृ अमावस्या का संयोग शनिवार को पड़...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2nUmaJA

20 साल बाद शनिश्चरी अमावस्या, जानें पितरों के तर्पण का क्या है शुभ मुहूर्त

Shanichari Amavasya Shradh Subh Muhurat- हिंदू धर्म में श्राद्ध के दौरान पितरों की पूजा करने का विदान है। इस समय लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए उनके नाम से तर्पण,...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2lRyMkg

Thursday, September 26, 2019

शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर मां को करें प्रसन्न, जानें 9 दिनों तक कैसे करें पूजा

इस बार नवरात्र (Navratri 2019) 29 सितम्बर से शुरू हो रहे हैं। सनातन धर्म के मानने वाले नवरात्र के पहले दिन घर में मां दुर्गा के कलश की स्थापना (Kalash Sthapana in Navratri) करते हैं। लेकिन क्या आप...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2m1Qf9C

Tuesday, September 24, 2019

Indira Ekadashi 2019: आज है इंदिरा एकादशी, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्‍व भी जान लें

इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi) हिंदू पंचाग के अनुसार आज देश भर में इन्दिरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आश्विन माह में कृष्ण पक्ष एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते हैं। इस एकादशी के श्राद्ध के...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2muTpCM

डीएल, आधार, पासपोर्ट और वोटर आईडी की जगह एक कार्ड की तैयारी

गृहमंत्री अमित शाह ने देश में एक पहचान पत्र का प्रस्ताव दिया है। गृहमंत्री के अनुसार, इस पहचान पत्र में पासपोर्ट, आधार और वोटर आईडी सभी होने चाहिए। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2021 की...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2lgchF4

Monday, September 23, 2019

89 साल की हो चुकी इस महिला गणितज्ञ की देन है जीपीएस प्रणाली

ग्लेडिस वेस्ट आज 89 साल हो चुकी हैं लेकिन हमारी मॉडर्न तकनीक आज इतनी उन्नत न होती अगर इन्होंने जीपीएस प्रणाली न बनाई होती। सैटेलाइट, वाहन, मोबाइल से लेकर सुरक्षा की उच्च तकनीकें आज ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानि जीपीएस पर ही आधारित हैं। उन्होंने ऐसे समय में साइंस और तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व किया जब अमरीका में रंगभेद चरम पर था और महिलाओं को ज्यादा अवसर नहीं थे। उन्होंने अपनी मेहनत के बूते उपग्रह की परिस्थितियों का लेखा-जोखा तैयार किया और उसके आधार पर जटिल गणितीय गणनाएं कीं जिससे भौगोलिक स्थिति को पहचानने की सटीक प्रणाली का जन्म हुआ। आज अगर हम गूगल मैप या किसी भी ऐप से दिशा ढूंढने की सहूलियत के लिए हमें वेस्ट का आभारी होना चाहिए। वे अब एक सेवानिवृत्त गणितज्ञ के रूप में अमरीका के वर्जीनिया में रहती हैं। उनके पूर्व नियोक्ता यूएस नेवी ने उन्हें जीपीएस तकनीक विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय देते हैं। 1956 से 1999 में अपने रिटायरमेंट तक वे एक नौसेना बेस में इंजीनियरों की टीम के साथ काम करती रहीं।
उनकी तकनीक ने हम सभी का जीवन बदल दिया। वेस्ट ने छात्रवृत्ति पर वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया था और मास्टर डिग्री हासिल करने से पहले दो साल तक एक गणित शिक्षक के रूप में काम किया। जब वह 1956 में नौसैनिक अड्डे पर नियुक्त हुईं तो वहां केवल चार अफ्रीकी मूलज के अमरीकी कर्मचारी तैनात थे।


अपने शुरुआती उपग्रह-डेटा प्रोजेक्ट को याद करते हुए वेस्ट बताती हैं कि उन्होंने 1950 और 1960 में इंजीनियरों और वैज्ञानिकों के साथ काम किया। देश की नौसेना और सुरक्षा तकनीकों को और अधिक पुख्ता करने के मकसद से उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए नवीन तकनीकों पर काम करना शुरू किया। उन्होंने उपग्रह जियोडेसी (वह विज्ञान जो पृथ्वी के आकार और स्वरूप को मापता है) पर काम किया और जीपीएस की सटीकता और उपग्रह डेटा की माप में योगदान दिया। साल 2000 में उन्हें वर्जीनिया पॉलिटेक्निक संस्थान से सार्वजनिक प्रशासन में डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। उन्होंने जिस तकनीक को बनाने में मदद की आज पूरी दुनिया में उसका उपयोग किया जाता है। जीपीएस तकनीक ने दुनिया की सोच और क्षमताओं को बदल दिया है, विशेष रूप से सफर को। हालांकि वे अब भी अपनी कारों में जीपीएस का इस्तेमाल नहीं करती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2l1Wda1

Saturday, September 21, 2019

Shardiya Navratri 2019: 29 सितंबर से शुरू होंगे नवरात्र, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और नियम भी जान लें

Shardiya Navratri 2019- 29 सितंबर, रविवार से शारदीय नवरात्र आरंभ हो जाएंगे। हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत बड़ा महत्व  बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता कैलाश पर्वत से धरती...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2IePcuQ

Friday, September 20, 2019

Jitiya Vrat 2019: जितिया व्रत में मछली का है खास महत्व, मरुआ की रोटी भी है काफी प्रचलित

Jitiya 2019 Date- अपने पुत्र की मंगल कामना करते हुए महिलाएं जितिया व्रत का उपवास रखती हैं। इस व्रत को मुख्य रुप से महिलाएं बिहार और उत्तरप्रदेश में रखती हैं। जीवित्पुत्रिका या जिउतिया व्रत आज...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2M9wRjW

Jitiya Vrat 2019: 21-22 जानें किस दिन है ये व्रत, पूजा और पारण का समय भी जान लें

Jitiya 2019 Date:महिलाएं अपने पुत्र की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए जितिया व्रत का उपवास करती हैं। यह व्रत खासतौर पर बिहार और उत्तरप्रदेश में रखा जाता है। जीवित्पुत्रिका या जिउतिया व्रत आज नहाय-काय...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2NqX00S

Tuesday, September 17, 2019

Shradh 2019: श्राद्ध में ब्राह्मण भोज के ये हैं 8 जरुरी नियम, क्या आप जानते हैं

Shradh 2019: हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष या श्राद्ध आने पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए लोग श्राद्ध करते हैं। श्राद्ध में तर्पण, पिंड दान और ब्राह्मण भोजन का विशेष महत्व बताया जाता...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2LA90uB

Friday, September 13, 2019

श्राद्ध करने से पहले जान लेंगे ये 5 बातें तो पितर हो जाएंगे प्रसन्न मिलेगा आर्शीवाद

Shardh 2019 or Pitrapaksha- हिंदू धर्म में पितृपक्ष या श्राद्ध का अपना एक अलग महत्व बताया गया है। इस साल श्राद्ध 13 सितंबर से शुरु होकर 28 सितंबर तक रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष के...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2LMZCTB

Thursday, September 12, 2019

Shradh 2019: पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी गर्भवती महिलाएं न करें ये 5 काम, शिशु को हो सकती है परेशानी

हिंदू धर्म में पुराणों से लेकर उपनिषदों तक में गर्भधारण से लेकर मृत्योपरांत तक कई तरह के संस्कारों का उल्लेख किया गया है। इन्हीं संस्कारों में से एक संस्कार है पितृ पक्ष। इस साल पितृ पक्ष की...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/32xe0Ge

Wednesday, September 11, 2019

पिंडदान करने से बेटे को मिलती है पितृऋण से मुक्ति, जानें क्या है धार्मिक मान्यता

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में पिंडदान का है विशेष महत्व बताया जाता है। हिंदू धर्म में इस समय पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष दिलाने के लिए पिंडदान का विधान है। ऐसी मान्यता है कि पंचकोस, गयाधाम  स्थित...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2LrXT74

Tuesday, September 10, 2019

12 सितंबर को है अनंत चतुर्दशी, पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि भी जान लें

हिंदू पंचाग के अनुसार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनेक रूपों की विशेष रूप से पूजा की जाती है।  भगवान विष्णु का दूसरा नाम...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2LpM5m0

Monday, September 9, 2019

Ganpati Visarjan 2019: क्या आप वाकई जानते हैं गणपति विसर्जन के सभी नियम, जरूर ध्यान रखें ये 4 बातें

हर साल अनंत चतुर्दशी का दिन बप्पा के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक पूरे 10 दिन तक भक्त गणपति को अपने घरों में बैठाते हैं। इस दौरान घरों में लगातार विधिवत पूजा...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2N42hvd

Ganpati Visarjan 2019: भूलकर भी इस मुहूर्त में न करें गणपति विसर्जन, मिल सकता है अशुभ फल

Ganpati Visarjan 2019- हर साल गणेश चतुर्थी पर बप्पा के भक्त उन्हें अपने घर में बैठाकर अनंत चतुर्दशी के दिन विदा कर देते हैं। गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे 10 दिन तक मनाया जाता है। दस दिन बाद गणपति के...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/318bwxN

Sunday, September 8, 2019

पद्मा एकादशी आज, भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पूजा- दान का ये है सही तरीका

भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल यह एकादशी 9 सितंबर यानी आज मनाई जा रही है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार चातुर्मास के शयन के बाद भगवान विष्णु इसी दिन अपनी...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2PUycQO

Saturday, September 7, 2019

कार की चाबी अपनी कलाई में ही लगवा ली

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ऑटोनोमस कारों के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उनकी कारें बेहद उच्च तकनीकों से लैस भी होती हें जिन्हें नियंत्रित करना सामान्य कार चलाने जितना आसान नहीं है। ऐसी ही एक कार है टेस्ला मॉडल-3 जो बीते साल लॉन्च हुई है। इस कार को चार पहियों पर चलने वाले कम्प्यूटर की संज्ञा दी गई है। हाल ही इस कार को खरीदने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर एमी डैंसबाय इसकी जबरदस्त तकनीक से भली-भांति वाकिफ थीं। इसलिए कार पर ज्यादा से ज्यादा नियंत्रण पाने के लिए उन्होंने बहुत अलग रास्ता अपनाया। जैसे माइक्रोचिप का उपयोग कर हम आज वेडिंग मशीन से खाने-पीने की चीजें ले रहे हैं, घर में रोशनी भी अब हमारेक इशारों पर जलती और बंद होती है। इसी तर्ज पर एमी ने कार की 'वैलेट की' को अपनी कलाई में इम्प्लांट करवा लिया है। ताकि वे आसानी से इसे संचालित कर सकें और खुद को हमेशा इस कार से जुड़ा हुआ महसूस करें।

एक साल तक की रिसर्च और मेडिकल जांच
ऐसा करने की सोचने पर लोगों ने शुरू में उनका मजाक भी उड़ाया और कहा कि यह अंसभव है। लेकिन हर बार लोगों के हतोत्साहित करने के बाद भी उनका यह निर्णय और मजबूत होता गया। लोगों ने कहा कि आज तक ऐसा किसी ने भी नहीं किया। लेकिन एमी ने इसके लिए एक साल पहले से योजना बनानी शुरू कर दी। एमी ने कहा कि माइक्रोचिप कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी जानवरों और पालतुओं पर निगरानी रखने के लिए इनका उपयोग किया जाता रहा है। डिलिवरी को ट्रैक को करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। वहीं कुछ कंपनी और लोगों ने भी अपनी सेहत, अपने आस-पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को नियंत्रित करने और एस्थेटिक उपकरणों के लिए भी चिप का उपयोग किया है।
स्वेडिश कंपनी बायोहैक्स इंटरनेशनल ने भी साल भर पहले अपने कर्मचारियों की कलाई में माइक्रोचिप लगाई थी ताकि वे बिना टिकट खरीदें इसका इस्तेमाल कर ट्रेन से आ-जा सकें। जिम, अपार्टमेंट, लाइट्स और ऐसी ही अन्य सेवाओं का उपयोग पूरे नियंत्रण के साथ कर सकें जिससे कंपनी की साझेदारी है।

इससे पहले भी लगवा चुकी हैं माइक्रोचिप
एमी ने अपने बांए हाथ में पहले ही आरएफआईडी, चिप प्रत्योरोपित करवा रखा है जो उन्हें उनके पर्सनल कम्प्यूटर, घर का मुख्य दरवाजा और घर के कुछ इलेक्ट्रिक उपकरणों को उपयोग करने में मदद करते हैं। उनकी कार की वैलेट की प्रत्योरोपित की है। आरएफआईडी चिप रेडियो फ्रीक्वेंसी तरंगों का उपयोग कर सूचनाएं प्रेषित करती है। कार की वैलेट की के लिए डन्हें अपने दूसरे हाथ में इसे लगवाना पड़ेगा। कई जांचों के बाद उन्होंने क्रेडिट कार्ड जैसे दिखने वाले प्लास्टिक के वैलेट की से चिप को अलग करवाकर अपने हाथ में प्रत्योरोपित करवाने की सोची।

टैटू विशेषज्ञ ने लगाई चिप
लेकिन डॉक्टर्स ने भी इस काम को करने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें डर था कि इससे उनका लाइसेंंस रद्द किया जा सकता है। इसके बाद एमी ने एक टैटू विशेषज्ञ से संपर्क किया जो बॉडी मोडिफिकेशन में माहिर था। उसने कार की चिप को एक खास सूई के जरिए उनके दांए हाथ के नीचे प्रत्योरोपित कर दिया। अब एमी अपनी कार को इस चिप के जरिए सिर्फ हाथों से संचालित करने में सक्षम हैं। इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें करीब एक साल का समय लग गया लेकिन अब वे अपनी पसंदीदा कार को अपने हाथ के हल्के से इशारे से भी नियंत्रित कर सकती हैं। कार को नियंत्रित करते हुए उनके वीडियो को इंटरनेट पर 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZLpkAU

अब फेसबुक स्थानीय मौसम और हालातों की जानकारी भी देगा

सोशल मीडिया पर फोटो, कमेंट्स और बे्रकिंग्स अपलोड करना हम सभी का रुटीन बन गया है। किस फोटो पर कितने लाइक्स आए, कमेंट्स को कितने लोगों ने शेयर किया या वीडियो को कितने लोगों ने देखा यह जानने के लिए हम बार-बार अपना सेलफोन देखते हैं। लेकिन अब अगर आपका स्मार्टफोन किसी पोप-अप या नोटिफिकेशन की सूचना दे तो जरूरी नहीं कि यह आपकी फे्रंडलिस्ट की ओर से हो। फेसबुक भी आपको खराब मौसम, ट्रैफिक जाम, आपराधिक घटनाएं और आपातकालीन परिस्थितियों के बारे में अलर्ट्स भेजने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, अपनी छवि को ज्यादा विश्वसनीय बनाने के लिए फेसबुक अब अपने यूजर को खराब मौसम और आपातकालीन घटानाओं के विषय में एलर्ट भेजा करेगा।

फेसबुक भीषण गर्मी, खराब मौसम, बर्फबारी, बाधित यातायात, आपराधिक घटनाओं, बम की अफवाह या दुर्घटना, आतंकी हमला, लापता व्यक्ति और अन्य आपातकालीन सूचनाओं के अलर्ट शामिल हैं। कंपनी का इसका उद्देश्य अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखना और लगातार अपडेट्स देते रहना है। कंपनी इन सभी स्थाानीय अलट्र्स को 350 से भी ज्यादा सर्विस प्रोवाइडर भागीदारों के साथ परख चुकी है और आने वाले कुछ महीनों में इसे पूरे अमरीका में शुरू करने पर विचार कर रही है। इसके बाद कंपनी इस सेवा को भारत, चीन और ऑस्ट्रेलिया जैसे बउ़ें देशों में भी शुरू करना चाहता है। कंपनी का मानना है कि यूजर इस तरह की जानकारी को हाथों-हाथ लेते हैं।

2000 लोगों पर किया सर्वे
कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस सेवा को शुरू करने के लिए २००० से ज्यादा यूजर पर सर्वे किया है। सर्वे में सामने आया कि फेसबुक की ओर से अलर्ट मैसेज भेजने पर 73 फीसदी उपयोगकर्ताओं ने कहा कि इसमें ऐसी जानकारी थी जो उन्हें अभी तक मालूम नहीं थी। वहीं 43 फीसदी ने भेजे गए अलर्ट पर तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए कार्रवाई की। इन 2 हजार यूजर में 80 फीसदी ऐसे उपयोगकर्ता भी थे जिन्होंने स्वीकार किया कि कंपनी की ओर से भेजे गए ये अलट्र्स किसी न किसी स्तर पर काम के थे। इस सेवा का परीक्षण 2017 से किया जा रहा है। यूजर को अत्यधिक 'अलर्ट फटीग' से बचाने के लिए कंपनी यह सीमा भी तय कर रही है कि एक दिन में वे सूजर को कितने अलर्ट्स भेजेगी। अपने फेसबुक पेज से अलर्ट्स पाने के लिए यूजर को फेसबुक के 'इमरजेंसी मैनेजमेंट' या स्थानीय 'फस्र्ट रेस्पॉन्डर' एजेंसी को फॉलो करना होगा। कंपनी इस सेवा के लिए जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर 'न्यूजटैब' भी उपलब्ध करवाएगी। इसमें उन सभी हालिया घटनाओं और सूचनाओं की सूची होगी जो यूजर के लिए जानना जरूरी हो। इन्हें विशेष रूप से जर्नलिस्ट तैयार करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HPPqbA

Wednesday, September 4, 2019

Radha Ashtami: पापों से मुक्त कर मोक्ष प्रदान करता है राधा अष्टमी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

हिन्दू धर्म में राधा अष्टमी व्रत का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। यह व्रत हर साल भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार इस व्रत को रखने से व्यक्ति अपने समस्त...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/34m3Fyw