Sunday, March 31, 2019

साइबर नॉलेज - इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप से हैकर कर रहे महिलाओं और युवतियों को परेशान, बरतें ये सावधानी

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप से धोखा, बरतें ये सावधानी

महिलाएं और युवतियों को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप से धोखा मिल सकता है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतें। फोन डायरेक्टरी के नाम से जाना जाने वाला ट्रूकॉलर ऐप में एक खामी है, जिससे हैकर नाम और फोटो से मैच करके किसी भी व्यक्ति का मोबाइल नंबर निकाल सकता है। इसके अलावा व्हाट्सऐप और हाइक, मैसेंजर ऐप्स से भी अश्लील सामग्री भेजकर परेशान करते हैं। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार अश्लील सामग्री वाली वेबसाइटों को मोबाइल ऑपरेटरों ने बंद कर दिया है। लेकिन कुछ लोग वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का उपयोग कर ऐसे कंटेंट व्हाट्सऐप पर शेयर करते हैं।

ऐप की सेटिंग में जाकर ऐसे करें सुरक्षित
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ आयुष भारद्वाज ने प्राइवेसी सेटिंग्स करके इन घटनाओं को रोकने के तरीके बताए।

  • ट्रूकॉलर की सेटिंग्स पर जाकर प्रोफाइल फोटो रिमूव करें। ई-मेल आईडी व सोशल मीडिया अकॉउंट लिंक्ड हो तो उसे भी हटा दें।
  • व्हाट्सऐप की प्राइवेसी सेटिंग पर जाकर लास्ट सीन को नोबडी करें। प्रोफाइल फोटो व स्टेटस को माय कॉन्टैक्ट पर सेट करें।
  • व्हाट्सऐप का टू स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिवेट रखें।
  • व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से आए मैसेज पर लाइव लोकेशन न दें।
  • नजदीकी पुलिस स्टेशन की मदद लें।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I2PHZz

Saturday, March 30, 2019

नेट बैंकिंग कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, लापरवाही से हो सकते हैं साइबर क्राइम के शिकार

कुछ उपाए जिनसे नेट बैंकिंग रहेगी सुरक्षित

मोबाइल से ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षित नहीं है। लोग साइबरक्राइम की चपेट में आ रहे हैं। इमेल, सिम-स्वैप, मोबाइल एप्लिकेशन व नकली बैंक मोबाइल ऐप से धोखाधड़ी हो रही हैं। कई बार आपकी जानकारी के बिना खाते से अचानक पैसे डेबिट होने का मैसेज मिलता है। साइबर विशेषज्ञ के अनुसार सुरक्षित नेटबैंकिंग के लिए कुछ सावधानियां जरूरी हैं।

  • मोबाइल पर हैंडसेट मेन्यू तक पहुंचने के लिए पिन/पासवर्ड सेट करें। ऑनलाइन बैंकिंग अलर्ट के लिए अपना मोबाइल नंबर और इमेल आइडी रजिस्टर/अपडेट रखें।
  • नियमित जंक फाइलों को डिलीट करें।
  • बिना जानकारी यूआरएल फॉलो न करें।

हर सप्ताह डिलीट करें ब्राउजिंग हिस्ट्री

  • किसी को मोबाइल देते समय या ठीक करवाने से पहले रखें सावधानी।
  • मोबाइल में ब्राउजिंग हिस्ट्री डिलीट कर दें। फ़ोन की मैमोरी से फाइलों को रिमूव करें। उनमें बैंक खाता नंबर व महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है।
  • मोबाइल खोने पर बैंक से संपर्क कर सबसे पहले मोबाइल बैंकिंग ऐप को ब्लॉक कराएं। मोबाइल मिलने पर आप उन्हें अनब्लॉक कर सकते हैं।
  • मोबाइल में डेबिट/के्रडिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर या पिन सेव न करें।
  • बैंक से प्राप्त गोपनीय जानकारियों को मोबाइल में नहीं रखें।
  • स्मार्टफोन में एंटी मॉलवेयर/एंटी वायरस सॉफ्टवेयर अपडेट रखें।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HL1oVu

Friday, March 29, 2019

यादव बहुल सीट पर भाजपा ने बाबा बालकनाथ को उतारा, चुरू से मौजूदा सांसद को टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में तीन और सीटों के लिए शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसमें चुरू सीट से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां को फिर से मौका दिया गया है।पार्टी ने यह...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2OBxqEg

पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे : शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र में सत्ता में आने पर घुसपैठियों को 'बाहर निकालने के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करेगी।हालांकि,...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2CLOu5I

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 116 प्रत्याशी मैदान मे

लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की सात सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान का पहला चरण संपन्न होगा और इसके लिए 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पहले चरण के मतदान में...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2UhvTIr

ममता ने भाजपा पर भगवान राम का नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए धार्मिक कार्ड खेल रही है और भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रही है, हालांकि वह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2HJDtpq

प्रधान ने पटनायक पर अपने नामांकन पत्र में तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाया

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल अपने नामांकन पत्रों में तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाया।प्रधान...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2uzJZ9V

चुनाव आयोग ने न्यायालय से कहा : वीवीपैट की पर्चियों की गणना का वर्तमान तरीका सबसे उपयुक्त

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि वीवीपैट की पर्चियों की गणना का वर्तमान तरीका सबसे अधिक उपयुक्त है। आयोग ने प्रति विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र से अकस्मात तरीके से...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2WAiuZN

कांग्रेस की पहली सूची में गहलोत के बेटे का नाम, मानवेंद्र लड़ेंगे बाड़मेर से

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की 19 सीटों के लिए जारी अपनी पहली सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के साथ साथ भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2JLagMz

Tuesday, March 19, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: एनसीपी नेता रंजीत सिंह ने दिए भाजपा में शामिल होने के स्पष्ट संकेत

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में एक नया संकट उभर रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री विजय सिंह मोहिते पाटील के बेटे रंजीत सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2FmUZh1

Monday, March 18, 2019

holika dahan 2019: इस मुहूर्त में होलिका दहन होगा शुभ, ये हैं होलिका पूजन का तरीका

होलिका दहन बुधवार को होगा। इस बार भद्रा खत्म होने के बाद होलिका दहन होगा। रात 9:27 बजे से शुभ मुहूर्त शुरू होगा। वैसे दहन 11:59 बजे तक किया जा सकता है। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दूसरे दिन रहेगा। भद्रा...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2FmNRBk

Sunday, March 3, 2019

Maha Shivratri 2019 : आज यह है शिवजी की पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

आज है महाशिवरात्रि। शिवरात्रि का पूजन व व्रत करने से वर्षभर के शिवरात्रि के समान फल की प्राप्ति होती है। वैसे तो भक्त इस दिन पूरे दिन पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन बिहार के ज्योतिषियों की मानें तो यह...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2tPwHFD

Saturday, March 2, 2019

Maha Shivratri 2019: विश्वनाथ मंदिर में आम श्रद्धालु इस समय कर पाएंगे दर्शन

Maha Shivratri 2019: काशी में मौजूद अखाड़ों के साधु-संन्यासियों के लिए महाशिवरात्रि पर विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन का दो पालियों में समय निर्धारित किया गया है।  सुबह 10.30 से 11. 30 बजे के बीच...

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2ILKbMZ

27 साल की उम्र में खड़ी की सात हजार करोड़ की कंपनी

अंकिती बोस 27 साल की उम्र में 27 हजार करोड़ की कंपनी चलाने वाली एशिया की सबसे युवा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) हैं। ये मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और इनके पिता राज्य की तेल कंपनी में इंजीनियर हैं। मां ने इनके लिए अपनी लेक्चरर की नौकरी छोड़ दी थी जिससे इनकी पढ़ाई अच्छे से पूरी हो सके। पिता का बार-बार तबादला होता रहता था इसलिए इनकी पढ़ाई एक स्कूल से नहीं हो सकी। इंडानेशिया और थाईलैंड में फैशन की ई-कॉमर्स वेबसाइट चला रही हैं। जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में इसे लॉन्च करेंगी। कंपनी को जब शुरू कराया तब ये लगातार 18-18 घंटे तक काम करती थीं जिसमें इनके दोस्त धु्रव ने इनकी पूरी मदद की थी।

ंइनका पसंदीदा विषय मैथ्स और अर्थशास्त्र है जिसे समझने के लिए ये स्कूल के दौरान से ही कड़ी मेहनत करती थीं। इंजीनियरङ्क्षग की पढ़ाई पूरी होने के बाद 24 साल की उम्र में इन्हें एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी मिल गई। चार महीने तक काम करने के बाद इन्हें आइडिया आया कि क्यों न खुद का बिजनेस किया जाए। दोस्त के साथ मिलकर 21 लाख रुपए के निवेश से जिलिगो नाम की कंपनी शुरू की जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है और छोटे व्यापारियों को बिजनेस खड़ा करने में मदद करती है।

पिचबुक के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के जरिए करीब 239 स्टार्टअप शुरू किए गए हैं जिसमें सिर्फ 23 महिलाएं हैं और उनमें ये सबसे युवा हैं। इनका मानना है कि कुछ व्यापारी तकनीक के अभाव में अपने व्यापार को बढ़ा नहीं पाते हैं। इसी को देखते हुए ये फैसला लिया गया जिसका असर लाजवाब है। ये कच्च माल उपलब्ध कराने और उत्पादों की बिक्री के लिए काम करती हैं और एक ऑर्डर के लिए 10 से 20 फीसदी कमीशन लेती हैं। 2015 में कंबोडिया और थाईलैंड से कंपनी की शुरुआत हुई थी। आठ देशों में 400 से अधिक कर्मचारी इनके लिए काम कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TqzMdR