Thursday, August 2, 2018

Mulk Movie: संवेदनशील विषय वाली ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की फिल्म मुल्क कल रिलीज होगी

Mulk Release date: गुजरे जमाने के रोमांटिक स्टार ऋषि कपूर की बेहद संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म ‘मुल्क’ कल यानी शुक्रवार 3 अगस्त 2018 को रिलीज हो रही है। अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में तापसी पन्नू भी एक चैलेंजिंग रोल कर रही हैं। मुल्क का पहला पोस्टर पिछले महीने जारी किया गया था और इसमें ऋषि कपूर के लुक को देखकर अंदाजा हो जाता है कि वो किस तरह का किरदार निभा रहे हैं। अनुभव सिन्हा वैसे भी समाज से जुड़े मुद्दों पर फिल्मों के जरिए अपना नजरिया पेश करते आए हैं। इस बार भी कहानी कुछ अलग नहीं है। फिल्म में ऋषि, तापसी के अलावा प्रतीक बब्बर, मनोज पाहवा, रजत कपूर, आशुतोष राणा और नीना गुप्ता भी दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि मुल्क की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LOzhrb

No comments:

Post a Comment